रायगढ़

गांव पहुंचा हाथी, दो मकान तोड़े, फसल को नुकसान
28-Aug-2024 4:49 PM
गांव पहुंचा हाथी, दो मकान तोड़े, फसल को नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 28 अगस्त। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथियों का उत्पात शुरू हो चुकी है। बीती रात धान और चावल खाने की तलाश में एक हाथी गांव में घुसकर दो ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन दो बजे धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खडग़ांव में एक नर हाथी अपने दल से अलग होकर गांव जा पहुंचा जहां धान और चावल की तलाश करते हुए यह हाथी दो ग्रामीण अकुल साहू और लीला बाई के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। देर रात में अचानक गांव में हाथी घुसने से गांव के गांव में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। गावं में काफी देर विचरण करने के पश्चात यह हाथी मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए वापस जंगल की ओर चला गया।

बीटगार्ड को दौड़ाया हाथी

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथी आने की सूचना उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद वन विभाग के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फिर हाथी को जंगल की तरफ खदेडऩे लगे। इसी बीच हाथी ने पलटकर एक बीट गार्ड शिवा ठाकुर को कुछ दूर तक दौड़ाया जिससे बमुश्किल उसकी जान बच सकी।

दो दिन पहले 4 घरों को तोड़ा

गांव के ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यही हाथी दो दिन पहले धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले दर्रीडीह और खलबोरा में भी जमकर उत्पात मचाते हुए एक ही रात में चार ग्रामीणों के घरों को तोडऩे की जानकारी मिली है। साथ ही साथ कोयलार में एक ग्रामीण की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।

जिले में 124 हाथी

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में 124 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें 38 नर हाथी, 53 मादा हाथी के अलावा 33 शावक शामिल है। हाथियों के दल में सबसे अधिक हाथी रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा के कया में 29 हाथी, तमनार के हिंझर में 21 हाथी, खरसिया के बरगढ़ में 14 हाथी, बंगुरसिया में 10 हाथी, धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू के कुमरता में 12 हाथी, छाल के पुरूंगा में 11 हाथी, बेहरामार में 8 हाथी के अलावा दोनों वन मंडलों के अलग-अलग बीट में हाथी विचरण कर रहे हैं।

14 किसानों की

फसलों को नुकसान

बीती रात धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथियों ने 14 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया हैं जिसमें कोयलार में 1 किसान की धान की फसल, छपराडांड में 6 किसानों की धान की फसल, मदनपुर में दो किसानों के धान की फसल व मंूगफली की फसल, पुरूंगा में 3 किसानों की धान की फसल के अलावा खडगांव में 2 किसानों की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

14 हाथी पहुंचे तमनार

एक जानकारी के मुताबिक लैलूंगा परिक्षेत्र के कहरचुंवा परिसर में विचरण कर रहे 14 हाथियों का दल हल्दीझरिया में 6 किसानों की और तोलगे परिसर में 9 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए तमनार परिक्षेत्र की ओर चला गया है। जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणो को अलर्ट कर दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news