सरगुजा

कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े भक्त
27-Aug-2024 8:16 PM
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े भक्त

लखनपुर, 27 अगस्त। सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति नगर के प्राचीन राम मंदिर (ठाकुर बाड़ी) में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास  के साथ  मनाया गया।  रियासत कालीन प्रथा के मुताबिक राजपरिवार के लाल अजीत प्रसाद सिंह देव, कुंवर अमित सिंह देव तथा कुंवर रणविजय सिंह देव ने राममंदिर पहुंच भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का दर्शन पूजन किये।

राम मंदिर में महिला पुरुष बुजुर्ग बच्चे दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। चन्द्रोदय के साथ मध्य रात्रि शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और जयकारे से मंदिर गूंज उठा। आतिशबाजी करते हुए लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रामायण पाठ एवं  कीर्तन भजन का आयोजन हुआ।

क्षेत्र में चारों ओर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही तथा वातावरण भक्तिमय बनी रही। लोगों ने घरों में भगवान श्री कृष्ण के मनोहारी बाल रूप की पूजा अर्चना की।

ठाकुर बाड़ी में भजन मंडली सदस्यों ने रामायण पाठ करते हुए  भजन गाये। कहीं-कहीं गांवों में इस मौके पर दही हांडी फोडऩे की रस्म अदा की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news