सरगुजा

पैलेस प्रांगण में मटका फोड़ स्पर्धा
28-Aug-2024 8:38 PM
पैलेस प्रांगण में मटका फोड़ स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 28 अगस्त। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सरगुजा राजपरिवार द्वारा संरक्षित राधे वल्लभ समिति के द्वारा पैलेस के प्रांगण में  मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरगुजा राजपरिवार के आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं उनकी पत्नी त्रिशला सिंहदेव की विशेष रुचि पर पहली बार रघुनाथ पैलेस प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सरगुजा राजपरिवार के टी एस सिंहदेव भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं उनकी पत्नी त्रिशला सिंहदेव के द्वारा पूजन से प्रारंभ हुआ। मटका फोड़ प्रतियोगिता के पूर्व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता और छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए क्रेन के माध्यम से 35 फीट की ऊंचाई पर मटकी लटकाई गई थी, जिसमें 3 टीमों ने हिस्सा लिया। दो टीम अम्बिकापुर से एवं 1 टीम बलरामपुर से शामिल हुई।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता की विजेता बलरामपुर की टीम रही, जिसे प्रोत्साहन स्वरूप आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा 21000 रूपए की राशि दी गई। इस दौरान काफी संख्या में शहर के नागरिक मौजूद थे।

कार्यक्रम में टी एस सिंहदेव ने कहा कि इस प्रतियोगिता की तैयारी बेहद अल्प समय में की गई। राजपरिवार प्रतियोगिता की इस परंपरा को न केवल निरंतर करेगा, साथ ही इसे व्यापक भी बनाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्होंने युवा कांग्रेस अम्बिकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष शुभम जायसवाल और उनकी टीम को बधाई दी।

इस दौरान जे पी श्रीवास्तव, शफ़ी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, प्रमोद चौधरी, चंद्रप्रकाश सिंह, विजयंत राणा, दिनेश, मनीष, राहुल, अनुग्रह, सुमित, विशाल , अतुल, आफताब, साहिल, बिट्टू, कोमल, अंकुश, निखिल, हिमांशु, दीपू, गोलू, सालिक आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news