सरगुजा

हजारों मिनी आंगनबाड़ी को आंगनबाड़ी का दर्जा
31-Aug-2024 10:12 PM
हजारों मिनी आंगनबाड़ी को आंगनबाड़ी का दर्जा

संभागीय संयोजक ने जताया विस अध्यक्ष डॉ. रमन का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 31 अगस्त। हजारों मिनी आंगनबाड़ी को आंगनबाड़ी का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। सरगुजा संभागीय संयोजक राजू सोनी के नेतृत्व में छग प्रदेश जुझारू आँगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार जताया।

संभागीय संयोजक ने जताया विस अध्यक्ष डॉ. रमन का आभार

ज्ञात हो कि  मिनी आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओ की लम्बे समय से मांग थी कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का दर्जा दिया जाए क्योंकि उनसे काम आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह लिया जाता है मगर उन्हें वेतन बेहद कम 7500 दिया जाता था. ऐसे में कार्यकर्ताओ की मांग थी कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए और मिनी आँगनबाड़ी को मुख्य आँगनबाड़ी का दर्जा दिया जाए।

लम्बे समय से मांग पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने सहमति जाताते हुए अनुमति दे दी है, जिससे प्रदेश के 5814 मिनी आँगनबाड़ी अब मुख्य आँगनबाड़ी के रूप में पहचाने जाएंगे। पूर्व में 979 मिनी आँगनबाडिय़ों को उन्नयन किया गया था जबकि दूसरे चरण में 4835 आंगनबाडिय़ों को उन्नयन किया गया है।

ख़ास बात यह है कि मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पहचानी जाएंगी, साथ ही उनकी वेतन में 2500 की वृद्धि की गई है,अब इन्हें 10 हजार का वेतन प्राप्त होगा।

 लम्बे समय से की जा रही मांग के पूरा होने पर प्रदेश की हजारों आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह हैं। जिसे लेकर सरगुजा संभागीय संयोजक राजू सोनी के नेतृत्व में छग प्रदेश जुझारू आँगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आभार जताया।

 इस कर्मचारी हित निर्णय के लिए संभागीय संयोजक राजू सोनी व संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार जताया है।

इस मौक़े पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू, रेवती वत्सल, सारिका तिवारी, ममता ढीढी के साथ अन्य कार्यकर्ता व साहयिकाएं मौजूद रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news