सरगुजा

धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
27-Aug-2024 8:18 PM
धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली, 27 अगस्त। बतौली में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरानी बस स्टैंड स्थित देवरी रोड तिराहे पर दहीहंडी फोडऩे की प्रतियोगिता और जन्मोत्सव का कार्यक्रम हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बतौली में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। राजेश गुप्त मंटू के नेतृत्व में दही हांडी फोडऩे की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतीक गुप्ता श्रेयस गुप्ता और नवयुवकों की टीम ने दहीहंडी फोड़ी,जिन्हें उपहार स्वरूप राशि प्रदान की गई।

बतौली में कई दशकों से परंपरागत रूप से ढोल रखने की परम्परा चन्द्रमा प्रसाद गुप्ता के निवास में चली आ रही है। इसी अनुसार चंद्रमा प्रसाद गुप्ता के निवास पर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर रोहिणी नक्षत्र में हुए जन्म के समय परंपरागत तरीके से पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव का पर्व मनाया। रामायण पाठ और भजन कीर्तन के माध्यम से उत्सव को उल्लास एवं हर्ष से मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news