रायगढ़

प्रथम हाथी पहुंचा जुनवानी सर्किल, गांवों में मुनादी
28-Dec-2020 5:48 PM
प्रथम हाथी पहुंचा जुनवानी सर्किल, गांवों में मुनादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 दिसंबर।
पूर्व में गणेश हाथी की तरह ही प्रथम हाथी को कॉलर आईडी पहनाया गया था और उस पर भी विभाग लगातार नजर रखी रही थी। 

अक्सर उसके धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगल में देखे जाने की सूचना आती थी, लेकिन बीती रात से प्रथम हाथी रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी सर्किल में पहुंच गया है और कांटाझरिया व राटरौट के जंगल में वह विचरण कर रहा है। ऐसे में विभाग के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उस पर लगातार नजर रखने स्थानीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। ताकि किसी प्रकार की कोई नुकसान न हो सके। 

इस संबंध में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओडि़शा की ओर से प्रथम हाथी बीती रात जुनवानी सर्किल के कांटाझरिया व राटरौट क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 897, 898 आरएफ में पहुंचा। इसके बाद सोमवार को भी उसका लोकेशन वहीं बताया जा रहा है। यही नहीं प्रथम हाथी के आते ही जब इसकी जानकारी स्थानीय वनकर्मियों को लगी, तो तत्काल इसकी सूचना डीएफओ व एसडीओ को दी गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रथम पर नजर रखने निर्देशित किए और आसपास क्षेत्र में मुनादी करा कर अकेले जंगल की ओर ग्रामीणों को जाने से मना करने की बात कही। इसके साथ ही एक अन्य हाथी भी जुनवानी सर्किल में है। जो कक्ष क्रमांक 901, 902 आरएफ में विचरण कर रहा है। इस पर भी निगरानी रखने विभागीय कर्मचारियों को कहा गया है। ताकि जन व फसल हानि को रोका जा सके। 

18 हाथियों का दल भी कर रहा विचरण 
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 18 हाथियों का दल बंगुरसिया पश्चिम सर्किल कक्ष क्रमांक 909, 910 आरएफ में विचरण कर रहा है। इसमें चार नर, 11 मादा व तीन शावक शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथी के दल को देखते हुए बंगुरसिया पश्चिम सर्किल में भी स्थानीय कर्मचारियों को सर्तक रहने कहा गया है। चुंकि शाम ढलने के बाद हाथियों का दल जंगल से निकल कर आसपास के खेतों व गांव के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे में कोई जनहानि न हो इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। 

डीएफओ, रायगढ़ वन मंडल प्रणय मिश्रा का कहना कि प्रथम हाथी जुनवानी सर्किल के कांटाझरिया, राटरौट के जंगल में कक्ष क्रमांक 897, 898 आरएफ पहुंचा है। जिस पर निगरानी रखने कहा गया है और हाथी प्रभावित क्षेत्र के आसपास के सभी गांव में मुनादी करायी गई है कि कोई भी अकेले जंगल की ओर न जाए। विभागीय कर्मचारियों को भी सर्तक रहने कहा गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news