कोण्डागांव

कांग्रेस ने मनाया 136वां स्थापना दिवस
28-Dec-2020 9:44 PM
 कांग्रेस ने मनाया 136वां स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 28 दिसंबर। कोण्डागांव कांग्रेस ने 28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस  ध्वजारोहण व मिठाई वितरण कर मनाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूसुफ रिजवी ने कांग्रेस के स्थापना से लेकर आज तक की उपलब्धियों को बताया। वहीं कांग्रेस को किसान गरीब मजदूर की पार्टी बताई और कहा, कांग्रेस जब-जब सरकार में रही है, किसानों के हित में कदम उठाया है। हरित क्रांति कांग्रेस की देन है। कम्प्यूटर क्रांति के जनक कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी रहे। उद्योग के क्षेत्र में भी भारी विकास हुआ है। आजादी के बाद देश में सुई से लेकर आज हवाई जहाज बन रही है, तो ये कांग्रेस की देन है।

आगे बताया कि, 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 1 घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब मजदूर किसानों के हित में काम करते आई है और सदैव आमजन के साथ खड़ी हैं।

आज स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबति मरकाम, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता तरुण भौमिक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम, जिला महामंत्री सुरेश पाटले, दलसाय मरकाम, महामंत्री शहर कांग्रेस कपिल चोपड़ा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुब्रत राय, शहर सचिव सौरभ आचार्य, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान, नारायणपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, भारत देवांगन, पारस गोस्वामी, महिला कांग्रेस नेत्री हेमा देवांगन, गुनमती नायक, रंजीत गोटा, कमलेश दुबे, वकील मानिकपुरी व मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस रितेश पटेल के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news