रायगढ़

मुख्यमंत्री 2 जनवरी को आएंगे रायगढ़ कलेक्टर ने तैयारियों के मद्देनजर ली बैठक व किया स्थल निरीक्षण
29-Dec-2020 6:25 PM
 मुख्यमंत्री  2 जनवरी को आएंगे रायगढ़  कलेक्टर ने तैयारियों के मद्देनजर ली बैठक व किया स्थल निरीक्षण

रायगढ़, 29 दिसंबर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी 2021 को दो दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी को दोपहर दो बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे। जिसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम रायगढ़ में करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को प्रात: स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा दोपहर में रायगढ़ से प्रस्थान करेंगे। 

कलेक्टर भीम सिंह ने मुख्यमंत्री के जिले में आगमन की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एडीएम राजेन्द्र कटारा व जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। जिसमें कार्यक्रम के आयोजन संबंधी कार्यों की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न विभागों के मध्य कार्य विभाजन किया गया। कलेक्टर भीम सिंह ने जनसभा के आयोजन के लिए मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहां मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा के लिये बेरीकेटिंग सहित अन्य सभी तैयारियों के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों के आवागमन में सुविधा को ध्यान रखते हुये टे्रफिक व पार्किंग व्यवस्था के लिये आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार  निरीक्षण पर पहुंची धान खरीदी केंद्र
रायगढ़. तहसीलदार रायगढ़ सीमा पात्रे सोमवार को अति संवेदनशील धान खरीदी केंद्र लोइंग व जामगांव पहुंची। जामगांव धान खरीदी केंद्र ओडि़सा से लगा हुआ है। जहां ओडि़सा के धान खपते हैं, लेकिन इस बार चाक चौबंद निरीक्षण बेरियर लग जाने के कारण रोकथाम लग गई है।

तहसीलदार सीमा पात्रे ने बताया कि धान खरीदी केंद्र जामगांव में व्यवस्था ठीक ठाक है। पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है। मोटा व स्वर्णा धान के बोरियो की अच्छी तरीके से सिलाई किया जा रहा है। हमालों के द्वारा किसानों से पैसे नहीं लिए जा रहे हैं। किसान स्वयं अपने मजदूरों के माध्यम से धान भराई कर रहे हैं। तौलाई को लेकर भी जांच की गई। जिसमें निर्धारित मात्रा में ही तौल की गई है। वारदानों की कमी के कारण किसानों को कम टोकन जारी करने की सरकारी फरमान को लेकर तहसीलदार पात्रे ने कहा कि समिति के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि वारदाने की कमी के कारण टोकन कम दी जा रही है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है, इस समंध में डीएमओ से बात करूंगी। वहीं वारदानों की कमी को लेकर भी तहसीलदार पात्रे ने कहा कि मिलरों के माध्यम से वारदाने की व्यवस्था की जा रही है। प्लास्टिक की बोरियां भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news