रायगढ़
![जिंदल तमनार प्लांट में स्लैब गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल जिंदल तमनार प्लांट में स्लैब गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1609326896_1593157936G_LOGO-001.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 दिसंबर। रायगढ़ जिले के तमनार स्थित जिंदल पॉवर प्लांट में स्लैब गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है, वहीं दो की हालत गंभीर है। यह हादसा जेपीएल के 600 एमडब्ल्यू पॉवर प्लांट में निर्माण का काम चलने के दौरान हुआ।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना की जानकारी तमनार पुलिस को दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने मरने वालों की संख्या ज्यादा बताई है।
बहरहाल काम कर रहे मजदूरों के उपर स्लैब गिरने से हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस जांच के बाद ही मृतक एवं घायलों के नाम सामने आ सकते हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर तमनार पुलिस पहुंच चुकी है और अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर तीन से चार लोग काम कर रहे थे, जिसमें दो घायल हंै और एक की मौत हुई है।