रायगढ़

विधायक उत्तरी जाँगड़े ने विधि मंत्री को लिखा पत्र
30-Dec-2020 5:45 PM
विधायक उत्तरी जाँगड़े ने विधि मंत्री को लिखा पत्र

सारंगढ़ सिविल कोर्ट व अपर जिला सत्र न्यायालय मे नोटरी की नियुक्ति की माँग

सारंगढ़ , 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व सारंगढ के विधायक उत्तरी जाँगड़े ने प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर को पत्र प्रेषित कर सारंगढ स्थित सिविल कोर्ट एवं अपर जिला सत्र न्यायालय मे नोटरी के 6 पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की माँग की है।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ मे कांग्रेस के सरकार बनने से पूर्व पूरे प्रदेश मे नोटरी के कुल 523 पद रिक्त थे,यहां कांग्रेस की सरकार गठन के बाद इसमे अधिकांश पदो पर नियुक्ति हो चुकी है सारंगढ स्थित सिविल कोर्ट और अपर जिला सत्र न्यायालय में नोटरी के 6 पदो पर नियुक्ति होना है जिसे संज्ञान मे लेकर विधायक उत्तरी जाँगड़े ने 22 दिसंबर को विधि मंत्री मोहम्मद अकबर को पत्र प्रेषित कर नोटरी  नियुक्ति की माँग की है।इस आशय की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के अधिवक्ताओं मे हर्ष की लहर है विधायक के उक्त कार्यवाही पर सारंगढ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी ने समस्त अधिवक्ताओं की ओर से उन्हें साधुवाद दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news