गरियाबंद

धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार पर बोला हमला, कृषि कानूनों की दी जानकारी
31-Dec-2020 3:28 PM
धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार पर बोला हमला, कृषि कानूनों की दी जानकारी

संदीप के राजिम आगमन पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 दिसंबर।
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा के राजिम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं़. सुन्दरलाल शर्मा चौक पर भव्य स्वागत किया।

श्री शर्मा का किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद प्रथम आगमन था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। पश्चात यहां श्री शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेस्ट हाऊस में पहुंचे, जहां विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान श्री शर्मा प्रदेश में किसान आत्महत्या मामले, धान खरीदी सहित अनेक विषयों पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई कृषि बिल की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के किसानों तक इसकी जानकारी देने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुर्णिमा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड रायपुर मंडल के सदस्य श्याम अग्रवाल, भाजपा नेत्री छाया राही, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। चर्चा उपरांत संदीप शर्मा भगवान श्री राजीव लोचन के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके बाद पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय से मुलाकात किए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news