राजनांदगांव

बारदाने के नाम पर छल रही प्रदेश सरकार- लोधी
04-Jan-2021 7:04 PM
बारदाने के नाम पर छल रही प्रदेश सरकार- लोधी

राजनांदगांव, 4 जनवरी। भाजपा नेता मूलचंद लोधी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते कहा कि डोंगरगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में किसानों को धान बेचने की चिंता सता रही है। दीपावली के पूर्व ही धान की कटाई किसान कर चुके थे, किंतु आज भी उन्हें धान बेचने के लिए सोसाइटी के चक्कर लगाना पड़ रहा है और सरकार किसानों को बरदाने के लिए घुमा रही है। 

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हमारे शासनकाल में 3 माह तक किसानों का धान खरीदा जाता था, अब सरकार ने खरीदी के दिन 41 दिन कर दिए हैं। ऐसी स्थिति में किसान अपना धान किस तरह बेचेगा, जब उसके पास बरदाना नहीं है, तो वह बाजार से बरदाना खरीदने को मजबूर है। किसान 35 रुपए में खरीद रहा है, सरकार उसे 15 रुपए के दाम दे रही है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news