राजनांदगांव

भोजन करते मंत्री लखमा के दांत में फंसा मछली का कांटा
05-Jan-2021 1:17 PM
भोजन करते मंत्री लखमा के दांत में फंसा मछली का कांटा

चिकित्सकों की मदद से निकला कांटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी।
प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने जन्मदिन के खास मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद डोंगरगढ़ स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में भोजन करते हुए एक परेशानी पड़ गए। भोजन में परोसे गए मछली का स्वाद लेते हुए एकाएक कांटा उनके दांत में जा घुसा। मछली कांटा घुसने से वह काफी देर तक बेचैन रहे। बताया जाता है कि कांटा नहीं निकलते देखकर अफसरों को डॉक्टरों को बुलाना पड़ा। डॉक्टरी सहायता के बाद किसी तरह कांटा दांत से बाहर निकाला गया। 

बताया जाता है कि डोंगरगढ़ दर्शन करने के बाद दोपहर का भोजन विभागीय अफसरों द्वारा गेस्ट हाउस में रखा गया था। मंत्री के पसंद अनुसार भोजन तैयार किया गया था। मंत्री के खास फरमाईश के चलते मांसाहारी भोजन भी रखा गया था। बताया जाता है कि अफसरों ने नॉनवेज में दो-तीन तरह के व्यंजन रखे थे। बताया जाता है कि मंत्री के करीबियों ने विशेष रूप से अफसरों को मछली परोसने की व्यवस्था करने को कहा था। दर्शन के बाद गेस्ट हाउस में मंत्री लखमा ने जैसे ही भोजन शुरू किया, मछली खाते ही एक कांटा उनके दांत में फंस गया। बताया जा रहा है कि कांटा फंसते देखकर अफसरों की हवाईयां उड़ गई। काफी देर तक  कांटा नहीं निकलते देखकर चिकित्सकों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार चिकित्सक दांत से कांटा निकालने में सफल हुए। बाद में मंत्री ने राहत की सांस ली। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news