राजनांदगांव

मंत्री लखमा का डोंगरगढ़ में स्वागत
05-Jan-2021 4:44 PM
मंत्री लखमा का डोंगरगढ़ में स्वागत

वासनिक ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजनांदगांव, 5 जनवरी। प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सोमवार को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहे। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक के डोंगरगढ़ स्थित निवास में मंत्री श्री लखमा ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान मंत्री को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व श्री वासनिक के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया।

 मंत्री लखमा को अध्यक्ष श्री वासनिक ने जिले में राजगामी संपदा के जरिये हो रहे विकास कार्यों को विस्तार से बताया। इस दौरान उनकी राजनीतिक विषयों को लेकर भी चर्चा होती रही। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता हिमानी वासनिक, एल्डरमैन राजा गुप्ता, उत्तर ब्लाक कांग्रेस युवा नेता आशीष रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news