बस्तर

ओवरलोड के नाम पर वसूली को बंद करने व पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार करने ज्ञापन
06-Jan-2021 9:14 PM
ओवरलोड के नाम पर वसूली को बंद करने व पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार करने ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 6 जनवरी। भाजपा जगदलपुर मंडल द्वारा सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के आड़ावाल पर स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

नगर मंडल भाजपा द्वारा ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आपके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्रभारियों के द्वारा जिले के अंतर्गत ओवरलोड के रोकथाम के नाम पर लोकल बिल्डिंग मटेरियल के परिवहन कर्ताओं से बहुत बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है। भाजपा नगर मंडल और नगरनार मंडल यह मांग करता है कि लोकल परिवहनकर्ता जो खदानों से रेत गिट्टी मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं, जहां पर किसी प्रकार का तौल की व्यवस्था नहीं है और हर वस्तु का अलग-अलग माप है इन्हीं ओवरलोड के नाम पर परेशान ना किया जाए।

आरटीओ कार्यालय परिसर के लोकार्पण 3 फरवरी 2013 में लगी शिलालेख पट्टी का जिसमें तत्कालीन प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह, तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मूणत,अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप ,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,सुभाउ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,किरण देव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नामों में छेड़छाड़ की गई है जो अत्यंत निंदनीय एवं अपमानजनक है, जिसका सुधार सात दिवस के अंतर्गत आपके द्वारा सुधार किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व की भांति शिलालेख में सुधार करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राधेश्याम पद्रे, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, कमल पटवा, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक, मनोज जंगम, गणेश काले, रोशन झा, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रघु सेठिया, सूरज नाथ, विकास सिरदार, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ, धनराज नायडू ,महेंद्र सेठिया, तपन राय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news