धमतरी

कर्णेश्वर मेला महोत्सव की तैयारियां
15-Feb-2021 5:48 PM
कर्णेश्वर मेला महोत्सव की तैयारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 फरवरी। 
कर्णेश्वर मेला महोत्सव की व्यापक तैयारी इस बार कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। मन्दिर के प्रवेश द्वार में भव्य स्वागत द्वार का निर्माण इन दिनों चल रहा है। माना के कारीगर दिन रात एक कर प्रवेश द्वार को मूर्त रूप प्रदान करने में जुटे हुए है।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला महोत्सव पांच दिवसीय है जो 26 फरवरी से 2मार्च तक लगेगा। मांघ पूर्णिमा की अलसुबह से श्रद्धालु जन महानदी व बालका नदी के संगम में शाही स्नान करेंगे। जिसके लिये संगम स्थल की साफ सफाई हो रही है। मन्दिर परिसर का रंग रोगन हो रहा है।

मेला महोत्सव में इस बार लोगों के मनोरंजन के लिए 26 फरवरी को इकबाल खान का भजन संध्या, 27 फरवरी को पूनम विराट राजनादगांव का रंग छत्तीसा, 28 फरवरी को लोकरंग अर्जुन्दा,1 मार्च को रायपुर म्यूजिकल ग्रुप व 2 मार्च को आरू साहू की प्रस्तुति व राज्य स्तरीय सामूहिक डांस स्पर्धा का आयोजन होगा। जिसके लिये ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, संरक्षक कैलाश पवार, सचिव शिव कुमार परिहार, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, निकेश ठाकुर, कमलेश मिश्रा, गगन नाहटा,कलम सिंह पवार,राम भरोसा साहू, योगेश साहू, रवि दुबे, राम प्रसाद मरकाम, मोहन पुजारी, प्रकाश बैस, रुद्र प्रताप नाग, भरत निर्मलकर, पंकज धु्रव, सुरेश सार्वा, छबि ठाकुर, सचिन भंसाली, राम लाल नेताम, उत्तम साहू, रवि ठाकुर, ललित निर्मलकर, दीपक यदु, प्रवीण गुप्ता, रामगोपाल साहू, अंजोर निषाद, ललित शर्मा, मिलेश्वर साहू, उमाशंकर जांगड़े,महेंद्र कौशल आदि मेला व्यवस्था बेहतर बनाने में जुटे हुए है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news