धमतरी

महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिहावा विधायक करेंगी शिरकत
12-Mar-2021 6:12 PM
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिहावा विधायक करेंगी शिरकत

नगरी, 12 मार्च। महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 12 बजे सद्भावना भवन नगर पंचायत मगरलोड के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजजा आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान करेंगी।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, छाया विधायक कुरूद लक्ष्मीकांता साहू, विद्यादेवी साहू अध्यक्ष ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस, सूर्यप्रभा चेटियार शहर जिला महिला कांग्रेस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदा देवी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, ज्योति दिवाकर ठाकुर, गुंजा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, जिला पंचायत सभापति गण तारिणी नीलम चंद्राकर, कविता बाबर,सुमन संतोष साहू,मीना बंजारे, कुसुमलता तोषण साहू उपस्थित रहेंगी।

महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा अधिक से अधिक संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news