धमतरी

सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं-कांती
13-Mar-2021 7:25 PM
 सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं-कांती

  महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम सामुदायिक भवन विंध्यवासिनी वार्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी थी । 
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर, तारिणी नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति सदस्य, मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एमडी नायक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना हुआ तब अच्छा रहेगा। तत्पश्चात अतिथि गणों का स्वागत  भी किया गया। 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह पर महिलाओं को  संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कांति सोनवानी जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं।  उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में  महिलाएं  आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए  सशक्त समाज का निर्माण कर रही है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर ने कहां कि महिला घर में हो या बाहर  नारी को विश्वभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है । यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उसका सम्मान करें जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही हैं ।
जिला पंचायत सदस्य नीलम तारिणी चंद्राकर ने महिलाओं को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान स्थिति में नारी ने जो साहस का परिचय दिया है, वह आश्चयर्यजनक है। आज नारी की भागीदारी के बिना कोई भी काम पूर्ण नहीं माना जा रहा है। समाज के हर क्षेत्र में उसका परोक्षअपरोक्ष रूप से प्रवेश हो चुका है।
कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा रावटे,  उषा गुप्ता, ज्योति गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से बने विभिन्न लजीज एवं पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शनी एवं स्व सहायता समूह के द्वारा मशरूम से बने पौष्टिक खाद्य सामग्री का स्टाल भी लगाया गया। महिला कानून एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान कर महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए विभाग के द्वारा शासकीय योजनाओं एवं महिला अधिकारों से संबंधित पाम्पलेट का वितरण भी किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कोष योजना के अंतर्गत 05 स्वसहायता समूह को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चित्रलेखा यादव परियोजना अधिकारी अनामिका शर्मा महिला संरक्षण अधिकारी उषा ठाकुर केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अनेक गणमान्य एवं सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन जयश्री सेक्टर सुपरवाइजर कुरुद एवं आभार प्रदर्शन एमडी नायक जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news