धमतरी

मनुष्य के संपूर्ण समस्याओं का समाधान वर्णित है रामचरित मानस में-रंजना
14-Mar-2021 7:26 PM
  मनुष्य के संपूर्ण समस्याओं का समाधान वर्णित है रामचरित मानस में-रंजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 मार्च।  ग्राम रावणगुड़ा में तीन दिवसीय मानस गान, व्याख्यान का आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सत्संग का लाभ लेने विधायक रंजना साहू प्रमुख रूप से उपस्थित हुई।

सर्वप्रथम मानस प्रचार समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा विधायक सहित आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरितमानस अपने आप में मनुष्य की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है, ग्रंथ में वर्णित सभी चौपाई उपदेशक हैं, इसका लाभ हम सबको लेना चाहिए, इसके लिए किसी विधि विधान की आवश्यकता नहीं होती है, सिर्फ भगवान श्रीराम का ध्यान कर, रामचरितमानस कथा सम्मेलन में श्रवण कर,  पठन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं, और वहीं दूसरी तरफ आयोजक समिति का उद्देश्य केवल रामचरितमानस प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, उनका उद्देश्य संस्कृति को मजबूत बनाना और समाज में नशाखोरी जैसे विभिन्न कुरितियों,  समाज की बुराइयों को दूर करना है। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि आदर्शों, संस्कारों और संस्कृति की प्राचीन शैली को सहेजते हुए मानस प्रचार प्रसार समिति रावणगुड़ा अपनी गौरवशाली संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही है।

 जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर मानव जीवन को सफल बनाने की बात कही।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जनपद सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू, मंडल महामंत्री अमन राव, पुनाराम साहू ने भी मंच को संबोधित किए। इस पूरे समय में ग्रामीणों ने विधायक रंजना साहू के सारगर्भित उद्बोधन  को सुने व उनके आग्रह को स्वीकार कर आयोजन में आने के लिए विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर गिरधारी लाल यदु, जागेश्वर कोसरिया, गुलाब चंद साहू, घनश्याम यदु, अन्नु लाल साहू, नरेश यादव, मनहरण सिंह साहू, लिलेश्वर साहू, झुमुक लाल साहू, कुंज लाल साहू, तुलसीराम यादव, गोवर्धन लाल साहू, देव कुमार यादव, बिहारी लाल साहू, उत्तम कुमार साहू, संतु राम यादव सहित ग्राम समिति के सदस्य गण, विभिन्न मानस मंडली एवं ग्राम के समस्त जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news