धमतरी

महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों व योजनाओं के संबंध में दी जा रही जानकारी
14-Mar-2021 7:30 PM
 महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों व योजनाओं के संबंध में दी जा रही जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 मार्च।  पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 से एक सप्ताह निरंतर च्अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान कीज्जन जागरूकता कार्यक्रम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के बारे में बताया जा रहा है।

अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अभियान के छठवें दिवस में शहर के कॉलोनी क्षेत्र एवं अटल आवास पहुंचकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही

  उपस्थित लोगों को महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए टोनही प्रताडऩा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पौष्टिक आहार, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना एवं गुड टच-बैड टच के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। जन जागरूकता संबंधित पाम्पलेट वितरित करते हुए डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करने, अन्याय सहन नहीं करने तथा उसके खिलाफ आवाज़ उठाने हेतु समझाईश दी गयी। धमतरी पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं टोल फ्री नंबर में संपर्क करने बताया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम  में महिला आरक्षक शबा मेमन, त्रिवेणी ध्रुव, माधुरी सोनवानी, संकल्प साहू, हेमलता मरकाम, महेश्वरी सिदार, कौशल्या गांवड़े एवं सहायक आरक्षक मनोज मानिकपुरी सम्मिलित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news