बस्तर

अनाज की कालाबाजारी के विरोध में भाजपा का संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन
13-Jul-2021 8:44 PM
अनाज की कालाबाजारी के विरोध में भाजपा का संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 जुलाई। गरीबों के अनाज की कालाबाजारी व सुकमा जिले के पोटाकेबिन आश्रम चावल घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागस्तरीय धरना दिया। बस्तर संभाग के सभी जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष धरने में शामिल हुये।

बरसते पानी के बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार  है, हर क्षेत्र में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।गरीब व आश्रम में रहने वाले बच्चों का चांवल तक बेचा जा रहा है। भाजपा ने धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन संभाग आयुक्त श्री  चुरेन्द्र को सौंपा, जिसमें सुकमा जिले के चांवल घोटाले की पारदर्शिता से जांच करने और दोषियों पर अविलंब कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

कमिश्नर कार्यालय के सामने मंगलवार को  दोपहर 12 से 3 बजे तक भाजपा का संभागस्तरीय धरना हुआ। खराब मौसम और बरसते बादलों के बीच भाजपा का धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहा और संभाग के विभिन्न जिलों से आये भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसते रहे। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, डॉ.सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी, कमचलचंद्र भंजदेव, लच्छूराम कश्यप, सुमित्रा मारकोले, कांकेर जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सुकमा जिलाध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष चैतराम अट्टामी, प्रवीर सिंह बदेशा आदि ने धरने को संबोधित किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में विकास ठप है। भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए वितरित हो रहे चावल में भी प्रदेश सरकार हेराफेरी करने से बाज नहीं आ रही।

अति संवेदनशील सुकमा जिले के ग्राम पंचायत चिंतलनार में आश्रम पोटाकेबिन के लिए आंबटित किये गये 981 क्विंटल चांवल में करीब 600 क्विंटल चांवल का घोटाला उजागर हुआ है। जिसका निरीक्षण और भौतिक सत्यापन होने के बाद चांवल की कमी पाये जाने व बाजार में बेचे जाने की शिकायतों के बाद भी किसी प्रकार की जांच या दोषियों पर एफ.आई.आर. नहीं की जा रही। शासन प्रशासन के दबाव में इस गंभीर मामले पर लीपापोती की जा रही है। भाजपा कांग्रेस के ऐसे सभी मामलों का पुरजोर विरोध करती है। जनता की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

धरना समापन के बाद भाजपा नेताओं द्वारा कमिश्नर कार्यालय में पहुंच राज्यपाल के नाम ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा गया।धरना कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने किया। संभाग स्तरीय धरना में प्रमुख रूप से ब्रम्हानंद नेताम,धनीराम बारसे,गौतम गोलछा,दीपेश अरोरा,बैदुराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा,वेदप्रकाश पाण्डे,दीप्ति पाण्डे, सेवकराम नेताम,संतोष गुप्ता,संजय नंदी, आशुतोष पाण्डे, संगीता पोयाम,ममता गुप्ता,पायल गुप्ता, अनिता नेताम,हेमकुंवर पटेल, दीपिका सोरी,आलोक अवस्थी,अविनाश श्रीवास्तव,दीपक त्रिवेदी, तेजपाल शर्मा आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news