छत्तीसगढ़ » दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। जिले में नाम वापसी के अंतिम दिन आज 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान से हट गए उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिया अपना नामांकन वापस ले लिया इसके पश्चात अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष रह गए।
कुल 115 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किए थे। इनमें संविक्षा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 11अभ्यर्थियों का नामांकन विभिन्न अलग अलग कारणों से निरस्त हो गए इसके बाद चुनाव मैदान 104अभ्यर्थी शेष रह गए थे इन अभ्यर्थियों में से 11 के नामांकन वापस ले लेने बाद शेष रह गए 93 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया।
इन्होंने ने लिया अपना नामांकन वापस
आज नामांकन वापस लेने वालो में पाटन से निर्दलीय प्रत्याशी विजय बघेल, हैदर भाटी सच्चीदानंद कौशिक, दुर्ग ग्रामीण लक्ष्मी साहू निर्दलीय, वैशाली नगर हमर राज पार्टी के हेमंत केसरिया , निर्दलीय प्रत्याशी बशिष्ट नारायण मिश्रा , छोटेलाल चौधरी , दुर्ग शहर रऊफ खान छग स्वाभिमान मच , विनोद सेन निर्दलीय, लक्ष्मी साहू निर्दलीय एवं अहिवारा विधानसभा से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालेश्वरी गंधर्व शामिल है वहीं भिलाई नगर से 13 में से एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं किया
विधान सभावार चुनाव मैदान में डटे अभ्यर्थियों के नाम
पाटन विस - अजय चंद्राकर निर्दलीय , अमित जोगी जनता कांग्रेस छग जे, अमित हिरवानी आप, भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल सांसद भाजपा, केपी खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, मधुकांत साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, रामचंद जांगड़े राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उमेश सोनवानी नि, गजानंद जांगड़े नि, रामचरण यादव नि, रामरतन साहू नि, संतोष मारकंडे नि।
दुर्ग ग्रामीण विस - ईश्वर निषाद बसपा, ढालेश साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ललित चंद्राकर भाजपा, संजीत विश्वकर्मा आप, कमलेश यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, कामेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गिरेन्द्र खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, राधेश्याम सोरी आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , द्वारिका बारले नि, नारद साहू नि, बिमला ठाकुर नि, मनोज गायकवाड़ नि।
दुर्ग शहर विस - अरुण वोरा कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भाजपा, संजय दुबे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अजरा खान सपा, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना, आत्मा राम साहू सोशलिस्ट युनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्यूनिस्ट, ध्रुव सोनी छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, पारसमणी चंदेल आजाद जनता पार्टी, पंकज कुमार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मनहरण सिंह छेदईया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राकेश साहू न्याय धर्मसभा, वर्षरितु यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, अजय साहू नि, अनूप पाण्डेय नि, अरुण जोशी नि, इन्द्राणी बाई साहू नि, कांशीराम कुर्रे नि, नारायण प्रसाद यादव नि, बाल किशन साहू नि, बंटी चौरे नि, भारत भूषण सिन्हा नि,साजिद बेग नि, सुनील बंजारे नि, सूर्य नारायण शर्मा नि।
भिलाई नगर विस - जहीर खान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, देवेन्द्र यादव कांग्रेस, नादिया भूषण बसपा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय भाजपा, उमा पाण्डे इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आरएस नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया , राम मनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, रितुराज वर्मा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धर्मेन्द्र नि, मो नसीम नि, महेन्द्र बंजारे नि, शत्रुहन प्रसाद
वैशाली नगर विस - दिनेश कुमार बसपा, डॉ दिवाकर भारती जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, मुकेश चंद्राकर कांग्रेस, रिकेश सेन भाजपा, अजहर अली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अंजू सोनी न्याय धर्मसभा, जयप्रकाश प्रसाद इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, योगेश साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शंकर लाल साहू छग स्वाभिमान मंच, सुबेदार सिंह सपा, हरेन्द्र प्रसाद शाह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी , संगीता केतन शाह नि, पंडित जी अशोक कुमार नि, इंजीनियर जयप्रकाश यादव नि, जीवन बंजारे नि, नितेश कुमार गेण्ड्रे नि।
अहिवारा विस - इंदर लाल लहरे बसपा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, रीति देहालहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अरुण गंधर्व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना भारत देश, संतोष जांगड़े इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आशिष मांडले नि, रामप्रसाद घृतलहरे नि, संतोष कुमार जोशी निर्दलीय ।
विधानसभा में मतदान के लिए 2 -2 बैलेट यूनिट की जरूरत
नामांकन वापसी के बाद जो स्थिति बन रही है इसके अनुसार जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 2 -2 बैलेट यूनिट की जरूरत पड़ेगी जानकारी के मुताबिक एक बैलेट यूनिट में 16 बटन होता है जिले के वैशाली नगर एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र में नाम वापसी के बाद16 -16 अभ्यर्थी है ऐसी स्थिति में इन दोनों विधान सभा में सिर्फ नोटा के लिए एक -एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट की जरूरत पड़ेगी नहीं दुर्ग वा शहर में कुल24 अभ्यर्थी मैदान में है इसलिए यहां भी मतदान के लिए 2 -2 बैलेट यूनिट लगेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। देश राग अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नयनिका कासलीवाल (राखी रॉय की शिष्या) की शिष्या डी. शैलवी ने एकल नृत्य में प्रथम प्राप्त की है, वहीं आइडा राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के एकल नृत्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। डी. शैलवी ,डॉ. अंजन कुमार एवं डी. उमा महेश्वरी की पुत्री है। तथा एमजीएम स्कूल, सेक्टर-6 में क्लास वन की छात्रा है। जो तीन वर्ष की आयु से अपनी गुरु नयनिका कासलीवाल से निरंतर प्रशिक्षण ग्रहण कर रही है। अपनी गुरु के कुशल मार्गदर्शन में बहुत कम उम्र में डी. शैलवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। विधानसभा आम निर्वाचन, 2023 हेतु नियत मतदान में कारखाना अधिनियम-1948 तथा छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम-1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत् उन श्रमिक / कर्मचारियों को मतदान के दिन अर्थात् 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को राज्य शासन एतद् द्वारा जिले से सबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया गया हैं।
सहायक श्रम आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार कारखानों में सप्ताह के सात दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे के अवकाश की सुविधा देने कहा गया है।
दुर्ग, 3 नवंबर। पैसे के बंटवारे को लेकर आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को सिर में चोटे आई और उसे इलाज के लिए एस आर हॉस्पिटल चिखली में इलाज के लिए भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी चंदू यादव निवासी गया नगर वार्ड 3 पेंटिंग का कार्य करता है। उसने बघेरा में एक जगह पर ठेके पर काम लिया था। आरोपी देवधर ने पैसे में बंटवारे की बात को लेकर प्रार्थी से विवाद किया। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और शराब की बोतल से सिर पर वार कर दिया था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। मामूली बात पर युवक पर बटनदार चाकू से गंभीर वार करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव की कोर्ट ने आरोपी को धारा 307 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास, 1000 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। 13 अगस्त 2021 की रात को 11:00 बजे प्रार्थी विशाल तांडी घर से खाना खाकर निकला था।
लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकर ने बताया कि आरोपी अश्विनी पाटले निवासी माडल टाउन ने नाला के पास सुलभ शौचालय के पीछे मॉडल टाउन स्मृति नगर चौकी थाना सुपेला में प्रार्थी विशाल तांडी को रोका और उसके साथ उल्टी सीधी बात करने लगा। जब प्रार्थी ने उसे मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और अपने पास रखे बटनदार चाकू को निकाला। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए प्रार्थी से मारपीट की और चाकू से उसे पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी विशाल तांडी को पेट, सीना, गले के पास, हाथ में चोटे आई। वार करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 नवंबर। घर में ताला लगाकर पाटन जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोडक़र अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम की चोरी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 58 अंबेडकर नगर उरला दुर्ग निवासी जागृति पद्माकर किराए के मकान में रहती है। 28 अक्टूबर की दोपहर लगभग ढाई बजे वह मकान में ताला लगाकर अपनी मां एवं ननंद के घर पाटन परिवार सहित गई हुई थी। 30 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी भारती सोनटेके ने फोन पर जानकारी दी कि घर में चोरी हो गई है।
वापस आकर पीडि़ता ने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा रहा है, अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में रखें दो सोने के बच्चों का लॉकेट, तीन जोड़ी सोने का कान का टॉप्स, दो सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का नेकलेस,एक जोड़ी सोने का झुमका, दो जोड़ी बच्चों के चांदी की पायल ,एक जोड़ी चांदी का चूड़ा, एक चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी की जोधा पायल, दो चांदी की बिछिया एवं अलमारी में रखें 26000 रुपए गायब थे।
देर रात पुलिस का छापा, मशीन समेत गुटखा, कच्चा माल और रैपर जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 नवंबर। दुर्ग जिला के न्यू खुर्सीपार स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी की है। शिकायत मिली थी कि उसके मकान में अवैध तरीके से जर्दायुक्त गुटखा बनाया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस को मशीन समेत करीब 6 बोरी जर्दायुक्त गुटखा मिला है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
खुर्सीपार टीआई उमेन्द्र टंडन ने बताया कि यहां जर्दायुक्त गुटखा अवैध रुप से बनाया जा रहा था। शिकायत और पाइंट मिलने पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ पुलिस टीम ने न्यू खुर्सीपार निवासी तारन शर्मा के घर पर रेड की।
यहां से पुलिस को गुटखा बनाने वाली मशीन, 6 बोरी पैकेट गुटखा और 5 बोरी रैपर बरामद हुआ है। इसके आलावा सुपाड़ी और जर्दा सहित अन्य कच्चा माल जब्त किया गया है।
ज्ञात हो कि खुर्सीपार थाना से 100 कदम की दूरी पर एक मकान में जर्दायुक्त गुटखा की यह फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि न्यू खुर्सीपार निवासी तारन शर्मा अपने घर में ही गुटखा की मशीन लगा लिया था। ऊपर माले में पूरा परिवार रहता है और करीब चार साल से विमल कंपनी के रैपर में जर्दायुक्त गुटखा का निर्माण इस घर में होता रहा है।
छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि कल रात सूचना पर खुर्सीपार टीआई ने अपनी टीम के साथ उस मकान में दबिश दी और एक मशीन, बोरियों में जर्दायुक्त गुटखा और रैपर जब्त किया है। थाना से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मशीन समेत गुटखा, कच्चा माल और रैपर जब्त
भिलाई नगर, 3 नवंबर। दुर्ग जिला के न्यू खुर्सीपार स्थित तारन शर्मा के मकान में पुलिस ने छापेमारी की है। शिकायत मिली थी कि उसके मकान में अवैध तरीके से जर्दायुक्त गुटखा बनाया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस को मशीन समेत करीब 6 बोरी जर्दायुक्त गुटखा मिला है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
खुर्सीपार टीआई उमेन्द्र टंडन ने बताया कि यहां जर्दायुक्त गुटखा अवैध रुप से बनाया जा रहा था। शिकायत और पाइंट मिलने पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ पुलिस टीम ने न्यू खुर्सीपार निवासी तारन शर्मा के घर पर रेड की। भीतर घर के अंदर का माजरा देख टीम भौंचक्की रह गई। यहां से पुलिस को गुटखा बनाने वाली मशीन, 6 बोरी पैकेट गुटखा और 5 बोरी रैपर बरामद हुआ है। इसके आलावा सुपाड़ी और जर्दा सहित अन्य कच्चा माल जब्त किया गया है।
आपको बता दें कि खुर्सीपार थाना से 100 कदम की दूरी पर एक मकान में जर्दायुक्त गुटखा की यह फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि न्यू खुर्सीपार निवासी तारन शर्मा अपने घर में ही गुटखा की मशीन लगा लिया था। ऊपर माले में पूरा परिवार रहता है औश्र करीब चार साल से विमल कंपनी के रैपर में जर्दायुक्त गुटखा का निर्माण इस घर में होता रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि इसके पहले भी बड़े घुरंधर टीआई खुर्सीपार थाना में रह चुके हैं लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि कल रात सूचना पर खुर्सीपार टीआई ने अपनी टीम के साथ उस मकान में दबिश दी और एक मशीन, बोरियों में जर्दायुक्त गुटखा और रैपर जब्त किया है। थाना से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 नवंबर। वृहताकार सहकारी समिति उतई में 1 नवंबर को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कृषि के देव बलराम व तराजू की पूजा अर्चना कर किया गया।
समिति द्वारा उपस्थित किसानों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। उतई सहित उप धान उपार्जन केन्द्र खोपली, सेवा सहकारी समिति बोरीडीह,मचांदुर में धान खरीदी किया गया। उतई धान खरीदी केंद्र में ग्राम डुंडेरा के 5 किसान लक्ष्मी नारायण चंद्राकर,भीखम शर्मा, नीलमणि चंद्राकर देवेंद्र चंद्राकर चंद्रशेखर चंद्राकर ने कुल 404 क्विंटल धान बेचा उसी प्रकार उप धान उपार्जन केन्द्र खोपली में रंगलाल साहू, होरीलाल पटेल, सुरेश साहू ने धान बिक्री किया।
इसी तरह सेवा सहकारी समिति बोरी डीह में 12 किसानों ने कुल 434 क्विंटल धान बेचा। इस दौरान दिवाकर गायकवाड़ राजेश साहू गिरधर सोनी अजय सिंह राजपूत संतोष यादव तिलक साहू गोविंद साहू खोवालाल सहित किसान व समिति के कर्मचारी मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, जिनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, जिनसे मो. 7587016630 पर संपर्क किए जा सकते हैं विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, जो मो. 7587016632 पर उपलब्ध रहेंगे है।
इसके अलावा व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। पुलिस प्रेक्षक डॉ. बी. नवीन कुमार (आईपीएस) होंगे, मो. 7587016634 है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम जनता उक्त नंबर पर निर्वाचन प्रेक्षकों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
दुर्ग, 2 नवंबर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए समुचित व्यवस्थापन ना होने पर प्लेटफॉर्म पर बैठने या सोने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात को मौके का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व यात्रियों के सामान पार करने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर असामाजिक तत्वों का आना रात भर लगा रहता है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी या आर पी एफ की टीम अंकुश नहीं लगा पा रही है जिसका परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन पर दूर-दूर से आने वाले यात्री अधिक रात हो जाने के कारण प्लेटफार्म पर ही ठहरते हैं, तो कई लोग ट्रेन आने के इंतजार में प्लेटफॉर्म या परिसर में परिवार सहित सामान लेकर सोते या बैठे रहते हैं। रात 12 बजे के बाद असामाजिक तत्वों का बोल वाला स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर होने लगता है और गांजा, शराब के नशे में बेखौफ होकर अपराधिक तत्व मौका पाते ही यात्रियों का सामान पार करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक वृद्ध दंपत्ति के रखे सामान को अज्ञात चोर ने पार कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। परेशान उन बुजुर्गों की मदद स्थानीय ऑटो चालकों ने स्वयं की और उन्हें घर तक पहुंचाया। वृद्ध दंपति के बैग में उनका कीमती सामान, रकम आदि रखा हुआ था।
स्टेशन परिसर में सोने वाले कुछ लोगों का मोबाइल व अन्य सामान भी चोरी हो चुका है, परंतु बाहर से आने वाले यात्री परेशानी से बचने के लिए इसकी शिकायत करने से परहेज करते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि रात को असमाजिक तत्व घूमते रहते हैं और सोये लोगों का सामान पार कर देते हैं।
दुर्ग, 2 नवंबर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 अक्टूबर को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के कार्रवाई विवरण में सभी अभ्यर्थियों को 03 बार अपने ’संपत्ति के ब्यौरे’ त्रुटिवश अंकित हो गया था। इस पंक्ति में शब्द ‘संपत्ति के ब्यौरे’ त्रुटि का परिमार्जन करते हुए उक्त शब्द को विलोपित किया गया है। कार्रवाई विवरण का शेष अंश यथावत रहेगा।
सुबह गश्त में निकले गार्ड्स ने पुलिस को दी सूचना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 नवंबर। बीती रात टेलीकाम कंपनी हथखोज से अज्ञात चोर पूरा ट्रांसफार्मर ही उड़ा के ले गए हैं। 33 केव्ही/0.44 केव्ही क्षमता 500 केव्हीए का यह ट्रांसफार्मर करीबन 35000 रूपये का था। भिलाई-3 पुलिस आज रिपोर्ट बाद मामले की जांच कर रही है।
बीएसएनएल टेलीकॉम फैक्ट्री के प्रोग्रेसमेन राजकिशोर चौधरी (52 वर्ष) ने भिलाई-3 पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक थी, साथ में गार्ड ड्यूटी में टेकराम अहिरवार, प्रायवेट गार्ड सत्यनारायण सोनी, ए जगदीश्वर राव भी ड्युटी पर थे। दरमियानी रात्रि टेलीकाम कंपनी के बाउंड्री के अंदर आउटर में रखे एक 33 केव्ही/0.44 केव्ही क्षमता 500 केव्हीए का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा टेलीकाम कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर लिया गया है।
सुबह जब गार्ड कंपनी के अंदर गश्त किए तब पता चला कि जहां पर ट्रांसफार्मर रखा था, वहां पर नहीं है। जिसकी सूचना कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन से देने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
दुर्ग, सुपेला, छावनी थाना क्षेत्र में चाकू लहरा फैला रहे थे दहशत
भिलाई नगर, 2 नवंबर। चौबीस घंटे के भीतर दुर्ग जिला में धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाते डरा धमका रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा है। पहली घटना दुर्ग थाना, दूसरी सुपेला और तीसरी छावनी थाना क्षेत्र की है जहां दो युवक चाकू के साथ गिरफ्तार किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चिन्ताराम साहू (67 वर्ष) निवासी गया नगर दुर्ग ने सूचना दी कि आरोपी वीर ठाकुर उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चाकू लेकर डरा धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर उसे धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 327, 294, 506, 324, 34 भादवि 25(1-बी), 27 आम्र्स एक्ट कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है। सुपेला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष चौक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार नारियल काटने का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर सुभाष चौक प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का नारियल काटने का धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी रवि चौहान (36 वर्ष) निवासी सिविल लाईन सांई मंदिर के पास कोतवाली दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।
छावनी थाना अंतर्गत देना बैंक के पास स्वीपर मोहल्ला भिलाई से घेराबंदी कर आरोपी बंटी दीप (19 वर्ष) को पकड़ा गया है। उसके हाथ में रखे एक लोहे का धारदार नुकीला चाकू जिसकी कुल लंबाई 13.5 इंच है, जब्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में बीएसबीके बिल्डिंग के पास नंदिनी रोड भिलाई में आम रोड पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी एन कैलाश को छावनी पुलिस ने तब धरदबोचा जब वह चाकू लहरा लोगों को डरा धमका रहा था। आरोपी कैलाश देना बैंक के पीछे स्वीपर मोहल्ला का रहने वाला है। उससे एक स्टील का धारदार चाकू 12 इंच लंबाई जब्त कर 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। कलेक्टोरेट सभा कक्षा में बुधवार को प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में विधानसभा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु दिशा निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम से अवगत कराया तथा सभी राजनीतिक दलों व उनके अभ्यर्थियों को नियम का कड़ाई से पालन करने कहा। साथ ही शहर व ग्राम स्तर पर रैली, जुलूस और सभा करने के लिए निर्धारित तिथि, समय व स्थान के संबंध में अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति हेतु अनुभाग स्तर पर संबंधित एस.डी.एम. को आवेदन दिया जा सकता है।
इस दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार में आ रही दिक्कतों से प्रेक्षकों को अवगत कराया। आब्जर्वर ने कहा कि राजनीतिक दल व अभ्यर्थी प्रचार प्रचार के लिए उपयोग में लाए गाड़ी, झण्डे, बैनर इत्यादि के लिए पहले अनुमति प्राप्त करनी होगी। साथ ही बैनरों में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और संख्या अंकित होना चाहिए। व्यय की गणना संबंधित राजनीतिक दल व अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में की जायेगी।
बैठक में दुर्ग जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकगण नितिन सिंग भदौरिया, दीपक कुमार मीना, डॉ.राज कृष्ण पृथी, सुवेन्दू कानूनगो सुकुमार सरकार, तारीक महबूद, डॉ. बी नवीन कुमार, आर. लालवेना, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, एसपी रामगोपाल गर्ग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। जिला अस्पताल दुर्ग के ब्लड बैंक द्वारा भर्ती क्रिटिकल पेशेंट, सिकलिन, थैलीसीमिया, डिलीवरी, डेंगू, मलेरिया आदि से पीडि़त जैसे मरीजों के लिए आपात स्थिति को देखते हुए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस दिशा में ब्लड बैंक जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक 6927 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस हेतु 48 कैम्प आयोजित किये गये। जिसमें 2463 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कैम्प का आयोजन ब्लड बैंक दुर्ग एवं विभिन्न संस्थाओं जैसे नवदृष्टि फाउंडेशन, समता युवा मंच शदाणी दरबार, जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य जी महाराज भक्त सेवा मण्डल, अग्रवाल समाज, तेरापंथ युवक परिषद, महेश्वरी समाज, संत निरंकारी चौरीटेबल फाउंडेशन, समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति, तहसील साहू संघ, विभिन्न कॉलेज अर्थव कॉलेज, आईसीआईसीआई फाउंडेशन आदि द्वारा आयोजित किया गया। ब्लड बैंक दुर्ग द्वारा रक्त आधान 7507 किया गया है। नि:शुल्क रक्त आधान सिकलिन मरीज 403, थैलेसीमिया 336, प्रसव पीडित एव गर्भवती महिलाओं, शिशुओं को 2892 किया जा चुका है। जीवन दीप समिति के अंतर्गत 2281 एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट को 629 रक्त आदान किया जा चुका है। ब्लड बैंक दुर्ग द्वारा निगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्धता त्वरित कराने हेतु सक्षम है। जिसका उदाहरण दुर्ग अस्पताल दिनांक 20/10/2023 को 70 वर्षीय मरीज जो कि पेट की आंत में छेद से पीडि़त था और जान भी जा सकती थी। निगेटिव ब्लड ग्रुप उपलब्ध करा सफल ऑपरेशन किया गया ।
इसी प्रकार सीएमएचओ डॉ. जे.पी. मेश्राम सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डॉ. ए.के. साहू के निर्देशानुसार ब्लड बैंक की विभिन्न उपकरणों सामाग्री एवं सुचारु व्यवस्था बनाये रखने हेतु ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा कई प्रयासों से विभिन्न संस्थाओं से एयरपोर्ट चेयर एसी, लाईटिंग व्यवस्था, फोल्डिंग डोनर चेयर, सिलीग फैन 06 नग / 01 व्हील चेयर, कैम्प आयोजन आदि की व्यवस्था डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा मरीजों हितग्राहियो एवं उनके साथ आने वाले परिवार जनो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया। डॉ. नेहा नलवाया प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में 12. एम. एल. टी, 1 स्टोर प्रभारी, 02 चतुर्थ श्रेणी 01 सुपरवाइजर, 02 स्टाफ नर्स एवं 01 परामर्शदाता के सहयोग से ब्लड बैंक दुर्ग 24 घण्टे हितग्राहियों की सेवा देने तत्पर है।
जब मरीज के परिजनों को ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध हो जाता है तो उनके चेहरे पर सुकून और खुशी देखते ही बनती है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला ब्लड बैंक में दुर्ग ब्लड सेंटर प्रथम स्थान पर है। ब्लड बैंक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के रक्तदान के प्रयासों से अब सामान्य व्यक्ति भी रक्तदान करने के लिए जागरूक हो रहे है एवं स्वेच्छा से रक्तदान के लिए जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता हेतु विवाह वर्षगाँठ, जन्मदिन, पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते है।
इसी कड़ी में दुर्ग निवासी तृपेश शर्मा द्वारा अपनी पुत्री तनिषि शर्मा परी के जन्मदिन 25 जनवरी को हर साल रक्तदान शिविर आयोजित कर बिटिया के जन्मोत्सव पर उसके उम्र के 10 गुना रक्त यूनिट एकत्र करने का लक्ष्य रखा जाता है इस वर्ष पुत्री के 12 वें जन्मदिन 25 जनवरी 2023 को कुल 149 यूनिट रक्तदान कर जन्मदिन मनाया गया। दुर्ग ब्लड बैंक से सम्बद्ध प्राइवेट नर्सिंग होम व हॉस्पिटल को भी आवश्यकता होने पर रक्त यूनिट ब्लड बैंक से मांग होने पर नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
प्रात: 10 से 11 तक और शाम 4 से 5 बजे तक
दुर्ग, 2 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। भिलाई निवास में प्रेक्षकगणों का जनसामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है।
विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इन प्रेक्षकगणों से जनसामान्य प्रतिदिन भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 और विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। इन व्यय प्रेक्षकों से जनसामान्य भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।
पुलिस ने 3 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया
एक गिरफ्तार, 4 फरार, अपहर्ता को पकडऩे पुलिस कर्मी भी घायल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 नवंबर। रात को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से एक युवक को अपहरण कर रायपुर ले गए आरोपियों का पीछा करते पुलिस टीम देर रात रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र पहुंची और युवक को आरोपियों के चंगुल से बचा ले आई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 फरार बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सागर गोस्वामी से पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी बंटी अपने 4 साथियों की मदद से उसे कार में डालकर ले गया था। यह घटना भिलाई-3 क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात की है, जहां सीएम हाउस के पास ही गोस्वामी परिवार का निवास है और सागर गोस्वामी यहीं निवास करता है।
बताया जा रहा है कि लेन-देन के विवाद को लेकर बंटी अक्सर सागर को धमकी देता रहता था। सागर को आरोपी बंटी के रूपये देने थे लेकिन व्यापार में नुकसान के कारण सागर रूपये नहीं लौटा पा रहा था। 31 अक्टूबर की रात में घर वापिस आने पर सागर को क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन करके घर से बाहर बुलाया गया।
बंटी और उसके चार साथी सागर को उसी की कार में डाल मारपीट करते हुए ले जाने लगे। सागर के चीखने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी घर बाहर आई और जब उसने अपने पति को कुछ लोगों द्वारा कार में जबरन डालकर ले जाते देखा तो सागर को बचाने के लिए कार के पीछे दौड़ी। आरोपी कार को पहले सीधे ले गए लेकिन आगे गली का रास्ता बंद देखकर कार वापस मोड़ कर सागर के घर के सामने से निकलने लगे। सागर की पत्नी और आसपास के कुछ लोग कार की ओर दौड़े लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश करते हुए सागर को ले निकल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना के मात्र 10 मिनट के अंदर पहुंच गई। सागर की पत्नी ने सागर और बंटी, दोनों का नंबर पुलिस को दिया। साइबर से सागर का फोन बंद बताया लेकिन बंटी की लोकेशन तेलीबांधा तालाब के पास मिली। पुलिस तेजी दिखाते हुए लोकेशन पर पहुंची, जहां सागर से मारपीट करते हुए बंटी अपने और साथियों को बुलाने के लिए फोन करते पकड़ा गया। मौके से उसके चारो साथी भागने में कामयाब रहे। जख्मी हालत में सागर को उसी की कार में लेकर पुरानी भिलाई पुलिस रात 3:30 के करीब वापिस आई और मुलाहिजा करके उसे सुबह घर भेज दिया गया। जानकारी मिली है कि इस घटना में अपहरणकर्ताओं को पकडऩे के प्रयास में एक पुलिस कर्मी को भी चोटें आई हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी दसवें दिवस का जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम गंजपारा सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 गंजपारा चौक गोकुल होटल के पास से शुरू हुई वार्ड में भ्रमण के पश्चात वार्ड क्रमांक 38 गीता वर्मा के घर के पास से होते हुए जैन उद्योग मिल पारा, बैद्यनाथ पारा, महावीर कॉलोनी, बास डिपो के समीप से होते हुए वार्ड क्रमांक 39 आनंद नगर कुष्ठ आश्रम होते हुए इंदिरा पारा, मुकुंद भवन, विजयनगर, गांधीनगर, भ्रमण पश्चात डिपरा पारा नीचे की ओर शिवनगर एवं उडिय़ा कॉलोनी नीचे की ओर जाकर संपन्न हुई। जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के होने वाली आम सभा को लेकर आम जनमानस को निमंत्रण पत्र देते हुए पीला चावल भी दिया गया।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद लीलाधर पल अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि उन्हें सदस्यता विधानसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने भाजपा गमछा पहनकर ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि आम जनमानस से जनसंपर्क के दौरान विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला हर और देखें तो विधायक अरुण वोरा भूमि पूजन के कार्य के पत्थर जो वार्ड को विकासशील घोषित करती है, पर वार्ड अपनी उपेक्षा और दुर्गति पर आंसू बहा रहा है। कमीशन खोरी के चक्कर में हुए विकास कार्य साल भर भी नहीं टिक पा रहे हैं।
वार्ड में निर्मित सडक़ नाली सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है आखिर कब तक दुर्ग शहर की जनता अपने आप को ठगा महसूस करेगी 17 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद दुर्ग शहर पूरी तरह से अरुण वोरा के चुंगल से मुक्त हो जाएगा। आयोजित जनसंपर्क में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग, 2 नवंबर। मारपीट करने के बाद चाकू लहरा कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी चिंताराम साहू निवासी गया नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वीर ठाकुर एवं उसके अन्य साथियों ने मिलकर प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की एवं चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए डराया धामकाया।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 324, 327 ,506 ,34 तथा 25 (1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच में लिया था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर ठाकुर पिता राजू ठाकुर 22 वर्ष निवासी गिरधारी नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। तराजू बाट की पूजा अर्चना के साथ किसानों का तिलक लगाकर धान खरीदी की आज जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में शुरुआत की गई पहले दिन जिले में 12 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई।
खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर ,जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल खाद्य निरीक्षक दीपा वर्मा ने बुधवार को करंजा भिलाई, ननक_ी एवं सिरसा पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
उन्होंने इस मौके पर इन केंद्रो में धान विक्रय करने पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया पहले दिन जिले के 77 उपार्जन केन्द्रों में 417 किसानों को टोकन जारी किया गया था 368 समिति द्वारा एवं 49 आन लाइन एप से टोकन जारी हुआ था, इनमें पहले दिन समिति द्वारा जारी 293 एवं आन लाइन एप के 43 टोकन पर किसान धान विक्रय करने पहुंचे जिनसे क्रमश:11010 एवं 1640 क्विंटल धान खरीदी की गई इस प्रकार पहले दिन जिले में किसानों से कुल 12650 क्विंटल धान खरीदी की गई।
खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है कि जिन 77 केन्द्रों में टोकन जारी हुआ था, उन सभी में सुचारू रूप से धान खरीदी हुए सभी केन्द्रो खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था पूरी कर ली गई किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत जैसी स्थिति नहीं है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। युवक की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की कोर्ट ने आरोपी विकी उर्फ गुरमुख सिंह को धारा 302, 427 के तहत आजीवन कारावास एवं 1000 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। वही एक अन्य राजू लाल उर्फ गोलू साहू को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक ललित कुमार देशमुख ने पैरवी की थी।
27 सितंबर 2021 की सुबह चार पहिया वाहन में आरोपी विक्की उर्फ गुरमुख सिंह निवासी कैंप नंबर दो शारदा पारा भिलाई तथा राजू लाल उर्फ गोलू साहू न्यू गणेश चौक शारदा पारा निवासी भिलाई बाजार भाठापारा शासकीय कार्यालय, खुशबू चाय नाश्ता सेंटर के पास थाना पुलगांव में पहुंचे और भानु उर्फ लेखन यादव से शराब पिलाने के लिए कहा। इस पर भानु यादव ने मना कर दिया इस पर आरोपीगण गुस्से में आ गए और वाद-विवाद एवं गाली गलौज करते हुए आरोपी विकी गुरमुख सिंह ने बोलेरो वाहन से पेचकस, जैक राड आदि निकाला और भानु यादव पर हमला कर दिया। वहीं राजू लाल उर्फ गोलू साहू ने भी उसका साथ देते हुए मारपीट की। गंभीर चोटे आने से भानु यादव की मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो से भागने के दौरान एक दुकान की दीवार को भी आरोपियों ने जमकर ठोकर मार दी थी।
चेहरे और हाथ में चोट, कार क्षतिग्रस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 नवंबर। बीमार पिता को रायपुर अस्पताल ले जा रहे उद्योगपति की कार का गुरूद्वारा गेट नंदिनी रोड पर एक्सीडेंट हो गया। ट्रेलर ने उनकी कार को ठोकर मार दी जिससे उद्योगपति के चेहरे और हाथ में चोट आई है जबकि उनके पिता और कर्मचारी बाल बाल बचे हैं।
जामुल थाना एएसआई कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि 37 वर्षीय सुकमल दत्ता निवासी बत्तीस एकड़, सब्जी मार्केट के पीछे हाऊसिंग बोर्ड छाया इंजीनियरिंग वर्क्स के प्रोपराइटर हैं। वो अपने पिता जी मृत्युंजय दत्ता को ईलाज कराने वीवाई हास्पीटल रायपुर के लिए अपनी कार क्रमांक सीजी 07 बीवाय 1652 से लेकर कल दोपहर निकले थे। उनके साथ कंपनी वर्कर आकाश आडिल भी पीछे बैठा था। उनकी कार हाऊसिंग बोर्ड नंदिनी रोड गुरूद्वारा गेट के पास पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सी 2251 के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार के दाहिने साईड से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। ठोकर से सुकमल के चेहरे और दाहिने हाथ में चोट आई है। उसके पिता व आकाश आडिल बाल बाल बचे हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। एक्सीडेंट से कार का दाहिना साईड क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 नवंबर। जंजगीरी दुर्ग निवासी नरेंद्र देशमुख ने अपना देहदान का संकल्प लेकर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया प्रभुदयाल उजाला को सौंपी। प्रदीप, संजय निर्मलकर व सत्यप्रकाश देशमुख ने नरेंद्र देशमुख के देहदान हेतु सहमति दी।
नरेंद्र देशमुख ने कहा वह किसान हैं एवं उनकी कई सालों से इच्छा थी कि उनके जाने के बाद उनका शरीर समाज के कल्याण हेतु काम आए और आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से उनकी इच्छा पूर्ण हुई, अब उनके निधन के बाद उनके शरीर से मेडिकल के छात्रों को रिसर्च में मदद मिल सकेगी।
मंगल अग्रवाल ने कहा नरेंद्र देशमुख किसान हैं व उनका परिवार जमीन से जुड़ा हुआ है अत: ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सकारात्मक असर होगा नरेंद्र देशमुख जी के देहदान कि घोषणा से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा एवं लोग देहदान व नेत्रदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उज्जवल पींचा ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान, देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है, जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी,प्रभु दयाल उजाला,दीपक बंसल, उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रमोद बाघ,सपन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने नरेंद्र देशमुख के देहदान कि घोषणा की प्रशंसा की व नरेंद्र देशमुख को उज्जवल भासस्य की शुभकामनाएं दी।
आगमन से लेकर सभा पार्किंग तक कार्यक्रम तय, पार्किग प्लान व रूट के संबंध में एडवाइजरी जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला आगमन पर दुर्ग पुलिस द्वारा पार्किंग प्लान एवं रूट के संबंध में एडवाइजऱी जारी कर दी गई है।
आपको बता दें कि रविशंकर स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले तथा प्रधानमंत्री जी का मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान पर स्वागत करने वाले पासधारी अतिथियों के वाहनों की पार्किंग सुराना कालेज में निर्धारित की गयी है। हेलीपैड जयंती स्टेडियम से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम तक वीवीआईपी रुट में सडक़ में किसी भी प्रकार का दुकान एवं ठेले लगाना प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग अलग दिशाओं में पार्किग चिन्हाकिंत की गयी है। कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम दिनांक को आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा।
4 नवंबर को दुर्ग शहर में भारी वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिला दुर्ग आगमन के दौरान आम सभा स्थल रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में भारी संख्या में आम नागरिकों की आने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा वाहन पार्किग स्थल एवं कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल तथा नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल, पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीओ ऑफिस कन्या स्कूल, में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल, रविशंकर स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले तथा प्रधानमंत्री का मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान पर स्वागत करने वाले पासधारी व्यक्ति अपना वाहन सुराना कॉलेज में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। स्वागत के लिये हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन डीपीएस चौक से पेट्रोल पम्प के पीछे से फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।
गौरतलब हो कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास विस्फोटक सामग्री-फटाका, बारूद, बन्दूक अन्य विस्फोटक पदार्थ, ज्वलशील सामग्री-पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, एल्कोहल, माचिस, जेल, सिगरेट, बीडी, खाद्य सामग्री पानी बोतल, गुटखा, तम्बाकू किसी प्रकार की खाने के वस्तुएं, धारदार वस्तुए-चाकू, छूरी, ब्लेड, कैची, रेजर किसी भी प्रकार का खिलौनेे वाला सामान प्रतिबंधित होंगे। वाहन चालकों से अपील की गयी है कि इस दिन व्हीव्हीआईपी मार्ग में हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस एवं आवश्यक कार्य से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। ग्लोब चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला की ओर जाने वाले वाहन चालक गैरेज रोड, फारेस्ट एवन्यू मार्ग का प्रयोग करें। वाय सेप से पटेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक मालवीय नगर चौक से जेल रोड महाराजा चौक मार्ग का प्रयोग करें।
आम नागरिकों के लिए जयंती स्टेडियम हेलीपैड से ग्लोब चौक-सेक्टर 9 चौक-32 बंगला तिराहा-वायसेप ओवर ब्रिज-मालवीय नगर चौक-रविशंकर स्टेडियम प्रतिबंधित होगा। 4 नवंबर को दुर्ग शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।