छत्तीसगढ़ » गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 2 फरवरी। नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक में कार्यरत शिक्षक संजय श्रीवास्तव व भाजपा सामाजिक कार्यकर्ता रत्ना श्रीवास्तव की बेटी अंकिता श्रीवास्तव ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के लिए अर्हता करने पर शिक्षक स्टाफ सहित नगर के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए।
ज्ञात हो कि अंकिता की प्राथमिक पढ़ाई छुरा के शिशु मंदिर से की ततपश्चात रूआन पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्रवेश की अभी वर्तमान में आफ्ट यूनिवर्सिटी रायपुर में कार्यरत है ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस अंतरिम बजट का मूल उद्देश्य भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, जो प्रत्येक भारतवासी का दिवास्वप्न है।
बजट के प्रावधानों को देखकर यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यह स्वतंत्र भारत के पिछले 75 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ बजट है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की जनहितैषी सोच की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता को दी गई मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रभावी रहेगा, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा। इतना बेहतरीन बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण नि:संदेह बधाई की पात्र हैं।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ गरीबों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। देश का प्रति व्यक्ति आय लगभग दुगुना हुआ है। यह 10 वर्षों में मोदी सरकार की सफलता का परिचायक है। निश्चित तौर पर देश की जागरूक जनता मोदी सरकार के इस बजट का स्वागत कर, तीसरी बार भी मोदी सरकार को दोनों हाथों से अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी, ऐसा मेरा मानना है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 2 फरवरी। कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद एवं प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा रायपुर के द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ, मनीष चौरसिया के दिशा निर्देश में कृषि विज्ञान प्रशिक्षण कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें प्रशिक्षक डॉ, शालू एन अब्राहम ने किसानों को प्राकृतिक खेती क्या है, प्राकृतिक खेती के तरीका और इसके फायदा हमारे मिट्टी पर्यावरण पर और मानव स्वास्थ्य पर तथा आने वाले पीढ़ी के लिए प्राकृतिक खेती करना ही विकल्प है।
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्राकृतिक खेती पर किसानों रासायनिक खेती से मिट्टी एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और विभिन्न प्रकार के जानलेवा रोग आ रहा है। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक खेती के आह्वान और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इसका छोटा-छोटा लघु फिल्म दिखाकर बताया गया प्राकृतिक खेती करने के लिए हम एक गाय से 30 एकड़ भूमि में कृषि कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के जीवामृत बनाने के तरीका एवं प्रयोग विधि घन जीवामृत ब्रह्मास्त्र, बीजउपचार विधि तीनपरनी, सप्तपर्णी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया कैसे बनाते हैं, उसका प्रयोग तरीका बना कर दिखाया गया। इसके पश्चात प्राकृतिक खेती के द्वारा चना फसल अन्य फसल लगाया गया है, उसका भी फील्ड में किसानों को दिखाया गया इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र में मिट्टी विशेषज्ञ, पौध विशेषज्ञ, फल तथा कीट पतंग विशेषज्ञ धान खेती, मुर्गी पालन आदि के विषय में जानकारी दिया गया।
प्रयोग समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित परियोजना सामुदायिक संगठनों का क्षमता विकास के जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत, जिला समन्वयक चमनलाल ठाकुर, नहरगांव से पुरुषोत्तम ध्रुव, तिलक राम, सुनील नागेश, सुखेन, त्रिलोक पटेल, रानी ध्रुव, संतोषी, तथा करता से कुल 40 किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 फरवरी। नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट प्रस्तुत कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ कई नवीन घोषणाएं भी की। इस बजट पर जनप्रतिनिधियों, व्यवसायिक, युवा, किसान, महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसी ने देश की दिशा बदलने वाला कहा तो किसी ने लुभावना घोषणा बताया।
देश के विकास को मिलेगी गति - श्याम अग्रवाल
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आर्थिक उन्नति लाने की कार्ययोजना है। यह बजट देश के विकास को गति प्रदान करेगा। विकिसत भारत का सपना साकार करने सही दिशा में प्रयास प्रारम्भ हुआ है। किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करने वाला है। इसमें डेयरी, तिलहन, मत्स्य पालन, जैसे व्यवसाय से किसानों की आय बढ़ाने का प्रावधान है। श्री अग्रवाल ने केंद्रीय बजट को व्यपारियों के दृष्टिकोण से संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना को केंद्र में रखा गया है। इससे सडक़, भवन निर्माण में तेजी आएगी और रोजगार भी सृजित होंगे। अंतरिम बजट राज्य में मोदी की गारंटी को पूरा करने के प्रावधानों से भरा है। इसमें तीन करोड़ आवास, आईआईएम, आईआईटी जैसे व्यवसायिक शिक्षा, महिला सशक्तीकरण के लिए आर्थिक मदद की घोषणा है जो देश के साथ छत्तीसगढ़ को भी नई दिशा देगा।
समृद्ध, सामथ्र्यशाली और शक्तिशाली बजट है - गोयल
भाजपा नेता एवं नवापारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बताता है। 2047 तक विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत का आकार लेगा, यह बजट इसका दस्तावेज है। अंतरिम बजट की सीमाएं होती है फिर भी युवा, महिला, किसान व गरीब मोदी सरकार की प्राथमिकता में हैं। बजट सामाजिक न्याय के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है। श्री गोयल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत में समृद्ध, सामर्थ्यशाली बजट और शक्तिशाली भारत का बजट है जिसमें सभी वर्गों की चिंता की गई है।
किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट - संदीप शर्मा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार के आगामी योजना दलहन एवं तिलहन के फसलों पर ध्यान केंद्रित करने का है और इससे जब किसान गांव-गांव में दलहन और तिलहन की खेती की ओर किस जाएंगे तो निश्चित रूप से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सरकार की नीति है कि आने वाले समय में हमारे देश में अधिकतम तिल उत्पादन इसलिए सरकार की नीति किसानों को आर्थिक लाभ की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद पर सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी। देश के 11.8 करोड़ किसानों को मिलने वाला पीएम किसान सम्मान निधि किसानों को मिलता रहेगा। दलहन एवं तिलहन को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के संकेत बजट में दिया गया है। इससे देश तेल के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी साथ ही साथ किसान कैश क्रॉप की ओर अग्रसर होंगे। खाद की नई तकनीक नैनों यूरिया की भांति ही नैनो डीएपी लाने की घोषणा की गई है। यह बजट किसानों के साथ-साथ देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर करने वाला है।
बजट देश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे - नेहरूलाल साहू
भाजपा मंडल महामंत्री नेहरूलाल साहू ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास को लेकर है बनाया गया बजट विकसित भारत के सपने के साकार करने में तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि आज के बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे हैं। यह अंतरिम बजट बहुत सकारात्मक है। बजट सभी वर्गों के लिए बहुत अच्छा है विशेषकर नारीशक्ति, युवा, किसान व गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा। महिलाएं एवं अन्नदाता के कल्याण का बजट है। भारत के अंतिम छोर पर रहने वाले के लिए सम्मान का बजट है। लखपति दीदी के माध्यम से 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेगी। आवास योजना में गरीबों को 2 करोड़ आवास मिलेंगे। किसानों को 11.8 करोड़ की सीधी वित्तीय सहायता मिलेगी। देश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बताता है। देश में कर दाताओं की संख्या में 2.4 गुना का इजाफा देश के विकास को तेज गति प्रदान करेगा। नेहरू साहू ने कहा प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 साल में 3 गुना बड़ा है।
अंतरिम बजट निराशाजनक- टिकेन्द्र ठाकुर
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की अंतरिम बजट में आमजनों को सीधा लाभ नहीं दिया गया है। किसानों, व्यापारियों और मध्यवर्ग को नजरअंदाज किया गया है। इसमें गरीब परिवार, किसानों, महिलाओं के लिए कोई नवीन योजना का जिक्र नहीं है। साथ हीं टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं करके मध्यवर्गीय टैक्स चुकाने वाले नागरिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी है। श्री ठाकुर ने कहा कि बजट निराशाजनक है। मोदी सरकार की अंतिम बजट होने के कारण जनता को लोकलुभावन घोषणाओं की उम्मीद थी। यह बजट भटका हुआ है इसमें किसी वर्ग के लिए सीधे लाभ देने का प्रावधान नहीं है।
अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाने कोई ठोस प्रस्ताव नहीं - मोहन
अभनपुर आप नेता मोहन चक्रधारी ने कहा कि केंद्रीय बजट ‘चुनावी भाषण’ के सिवा कुछ नहीं है। केंद्र सरकार के बजट को समाज के अनेक वर्गों के लिए निराशाजनक बताया है। बजट में गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा छोटे व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट पूंजीपतियों के पक्ष में पेश किया गया तथा आम लोगों के लिए निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि बजट में अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाने के लिए ठोस प्रस्तावों के साथ सामने आना चाहिए था। यह औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन के लिए भी अनुकूल होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अंतरिम बजट में किसानों को झुनझुना भी न मिला - तेजराम विद्रोही
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि यदि भारत सरकार की आमदनी तीन गुणा बढ़ी है तो फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का 205 लाख करोड़ रुपए कर्ज क्यों है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का रीढ़ है उसके लिए 1 करोड़ लाख 27 हजार करोड़ रुपए का बजट जबकि रेलवे क्षेत्र जिसे निजीकरण व ठेकाकरण कर अडानी के हवाले किया जा रहा है उसके लिए बजट में 2 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है। यानी सरकारी पैसों से रेलवे का विकास करो और संचालन के लिए अडानी को सौंप दो। अति अमीर और कॉरपोरेट के लोग जो टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं उनके लिए भी छूट का प्रावधान किया। इधर न तो किसानों की आय दुगुनी हुई और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई कानूनी गारंटी मिली।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 फरवरी। नवापारा में तेज रफ्तार हाइवा ने सुपर एक्सल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया है। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नवापारा के बस स्टैण्ड के आगे तेज रफ्तार हाईवा ने सुपर एक्सल (मोपेड) सवार लादू साहू (50) को अपनी चपेट में लेते हुए करीब 10 मीटर तक घसीटते चला गया। हादसे में नवापारा गोबरा बस्ती के रहने वाले लादू साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भिजवाया। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए एक्सीडेंट में गुस्साई भीड़ और परिजनों ने शव को रखकर लगभग 6 घंटे चक्का जाम किया था। यही माहौल पुन: बनते देख पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस के आने का इंतजार न करते हुए स्वयं की गाड़ी से शव को रवाना किया।
इधर घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने रायपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। नगरवासी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। हालत बिगड़ते देख मौके पर तहसीलदार सूरज बंछोर भी पहुंचे। करीब 2.30 घंटे तक समझाइश के बाद भीड़ शंात हुआ। तहसीलदार सूरज बंछोर ने परिजनों को तत्काल 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं लोगों की मांग को शासन और जिला प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। आक्रोशित लोगों ने परिजनों को 10 लाख रूपए सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग किया है।
गाडिय़ों की लगी लंबी लाइन
घटना के बाद रायपुर-गरियाबंद मुख्य मार्ग में चक्काजाम के कारण गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई थी। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर थाने ले गई। वहीं फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
आप नेता मोहन पहुुंचे घटना स्थल
हादसे में सूचना मिलते ही आप नेता मोहन चक्रधारी घटना स्थल पहुंचे और मृतक परिजनों के साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप नेता ने कहा कि क्षेत्र में कई रेत घाटों में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। रायल्टी नहीं होने के कारण हाइवा रेत भरकर तेज रफ्तार से सडक़ में दौड़ रही है। इसी कारण दुर्घटनाएं हो रही है।
वहीं सडक़ चौड़ीकरण में विलंब के कारण भी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी, पीएचई और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुस्त है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण नहीं किया जाता, तो आने वाले दिनों से प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 फरवरी। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में 3 फरवरी शनिवार दोपहर 3 बजे राजिम के प्रेमरतन पैलेस में राजिम मेला आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में राजिम मेला स्थानीय समिति, केन्द्रीय समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही गरियाबंद जिले के अधिकारियों सहित रायपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल होंगे। उक्त बैठक में राजिम मेला से संबंधित तैयारियों के संबंध में चर्चा की जायेगी। इसी तारतम्य में गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गुरूवार को राजिम पहुंचकर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही बैठक आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नवीन मेला ग्राउंड में पहुंचकर मेला के विकास के लिए जारी कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम राजिम धनंजय नेताम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 1 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को बढ़ा दिया है। किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील फैसला लिया है। राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा धान खरीदी 4 फरवरी तक करने संबंधी आदेश जारी किया गया है। जिले में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह की जायेगी।
विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 फरवरी। शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला नवागांव(बुड़ेनी) के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां कक्षा पहली से आठवीं तक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत ही उत्साह, उमंग के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सिमरन साहू सत्र 2022-23 कक्षा आठवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में भी चयनित हुए। छात्रा को विद्यालय के प्रधान पाठक कोमल सिंह साहू द्वारा 500/रू, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और मैडल पहनाकर सम्मानित किए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए। शाला परिवार के द्वारा पिछले वर्ष 43 ग्रामीणों का सम्मान किया गया।
इस क्रम को बनाये रखने हेतु इस वर्ष भी 11 वयोवृद्धों का सम्मान किया गया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय जमुना-होरी लाल ध्रुव जनपद सदस्य, नीराबाई बिहारी साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव, अध्यक्षता ब्रम्हानंद साहू अध्यक्ष माध्यमिक शाला,कोमल साहू अध्यक्ष प्राथमिक शाला,विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंध समिति सभी पदाधिकारी गण,पंच गण एवं गणमान्य नागरिक गण अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किए।
इस अवसर पर ग्राम नवागांव के समस्त ग्रामवासियों का तन मन धन से अमूल्य सहयोग शाला परिवार को मिला। संस्था के प्रधान पाठक कोमल सिंह साहू,उपेन्द्र कुमार साहू शिक्षक, गणेश राम साहू राजू कुर्रे, धरम दास माण्डे, तारा साहू, जिनेन्द्र कुमार साहू, सीमा साहू,मती प्रांजलि तिवारी खेमीन साहू ने सांस्कृतिक, कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य का प्रदर्शन किए। रसोईयां द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणों को बहुत ही स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 1 फरवरी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने विभिन्न क्षेत्रों के लिए निगरानी दल का गठन किया है।
निगरानी दल का गठन जिले के चिन्हांकित संवेदनशील क्षेत्रों के लिए किया गया है। अनुविभाग वार एसडीएम के नेतृत्व में गठित दल में राजस्व, खनिज, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है। खनिजों के अवैध खनन-परिवहन पर रोक लगाने गठित निगरानी समिति अपने प्रभार क्षेत्रों का सतत मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करते पाए जाने पर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।
जारी आदेशानुसार राजिम अनुविभाग अंतर्गत सिंधौरी, परसदाजोशी, रावड़ एवं पितईबंद क्षेत्र के लिए गठित निगरानी दल में धनंजय सिंह नेताम, एसडीएम राजिम मोबाइल नंबर 8319952885, रमेश कुमार मेहता तहसीलदार राजिम 7974149272 भोलासिंह थाना प्रभारी राजिम 7772933205 फागुलाल नागेश सहायक खनि अधिकारी 9424243138, सुभाष चंद्र साहू खनि निरीक्षक 8103628838, रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी गरियाबंद 7587812183 शामिल है। राजिम अनुविभाग अंतर्गत हथखोज, बिडोरा एवं पोलकर्रा क्षेत्र के लिए गठित दल में खोमन ध्रुव, नायब तहसीलदार फिंगेश्वर 9424235416, जितेन्द्र कुमार विजयवार, उप निरीक्षक थाना फिंगेश्वर 9479190651 फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, 9424243138 सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 एवं रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी 7587812183 शामिल है।
छुरा अनुविभाग अंतर्गत कुकदा, कुटेना, सरकड़ा छुरा क्षेत्र के लिए गठित दल में विशाल कुमार महाराणा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद / छुरा 9589219993, योगेश सिंह राजपूत नायब तहसीलदार छुरा, 9926684498, दिलीप मेश्राम, उप निरीक्षक, थाना छुरा, 8319558621, फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, 9424243138 सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 एवं रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी गरियाबंद 7587812183 शामिल है।
गरियाबंद अनुविभाग अंतर्गत सम्पूर्ण गरियाबंद तहसील क्षेत्र के लिए गठित दल में विशाल कुमार महाराणा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद-छुरा 9589219993, प्रवीण पोर्ते, नायब तहसीलदार 7879842733, कृष्णा प्रसाद जांगड़े, निरीक्षक, थाना प्रभारी गरियाबंद, 9479217912, फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 एवं रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी 7587812183 शामिल है।
मैनपुर अनुविभाग अंतर्गत सम्पूर्ण मैनपुर क्षेत्र दबनई नाला क्षेत्र के लिए गठित दल में हितेश पिस्दा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर 9981015696, सीताराम कंवर, तहसीलदार, मैनपुर 6266726535, शिवशंकर हुर्रा, निरीक्षक थाना मैनपुर 7000928710, फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, 9424243138, सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 एवं रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी, गरियाबंद 7587812183 शामिल है। मैनपुर अनुविभाग अंतर्गत अमलीपदर क्षेत्र के लिए गठित दल में रमाकांत कैवर्त, नायब तहसीलदार 9669274779 अमृत लाल साहू, निरीक्षक थाना अमलीपदर, 9479167249 फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, 9424243138 एवं सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 शामिल है।
इसी प्रकार देवभोग अनुविभाग अंतर्गत सम्पूर्ण देवभोग क्षेत्र के लिए गठित निगरानी दल में सुअर्पिता पाठक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग 8770918864, गेंदलाल साहू, तहसीलदार देवभोग 7697807982, गौतमचंद गावड़े निरीक्षक थाना देवभोग 9424170900, फागुलाल नागेश, सहायक खनि अधिकारी, 9424243138, सुभाष चंद्र साहू, खनि निरीक्षक 8103628838 एवं रविन्द्र ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी 7587812183 की ड्यूटी लगाई गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 1 फरवरी। पोस्ट मास्टर द्वारा खातों में जमा 28 लाख के गबन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मैनपुर थाना अंतर्गत बिंद्रनवागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा का है, जहां ग्रामीण प्रार्थी प्रेमलाल सिन्हा, रेखराम साहू, परमेश्वर सांग, एवं अन्य खाताधारक ग्राम दर्रीपारा पोस्ट ऑफिस में संचालित डाकघर में खाता खुलवाकर पैसा जमा किये थे, जिसे पोस्ट मास्टर नरभु राम ध्रुव (39) निवासी दरीपारा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद द्वारा खातों में जमा किए रकम व जमा हेतु दिये रकम कुल करीबन 28,31,176 को धोखाधड़ी कर निकालकर गबन की शिकायत जांच पर आरोपी के विरूद्ध धारा 420, 409 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा मामले के आरोपी पोस्ट मास्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा बताया कि गबन किये राशि से खरीदे मोटर सायकल पेशन प्रो. किमती 70 हजारे एक महिन्द्रा ट्रैक्टर कीमती 8.50 लाख व थ्रेसर कीमती 2.50 रुपये को खरीदना बताया। जुर्म कबूलने पर उक्त आरोपी से गबन के पैसे से खरीदे सामाग्री को जब्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मंत्री अग्रवाल ने केंद्र से मांगा सहयोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में भी उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात और केंद्रीय बजट से राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
श्री अग्रवाल ने उज्जैन और काशी में बनाये गए भव्य कॉरीडोर की तरह राजिम मंदिर परिसर को विकसित करने, विकास कार्यों व जीर्णोंद्धार की आवश्यकता बताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राजिम मंदिर परिसर को भव्य आकर्षक और गरिमामय ढंग से विकसित करने के लिए कॉरीडोर बनाने हेतु 75 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की मांग की।
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण धार्मिक आस्था के केन्द्रों को शक्तिपीठ परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पाँच शक्तिपीठ सूरजपुर के कुदरगढ़, चन्द्रपुर के चन्द्रहासिनी मंदिर, रतनपुर के महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में चरणबद्ध ढंग से पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने इसे पर्यटन मंत्रालय की योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
सुभाष चौक हुआ ट्रैफिक से मुक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 फरवरी। नगर के बस स्टैंड के पास बने पौनी पसारी में सब्जी और विक्रताओं को शिफ्ट किया गया। ये विक्रेता नगर के सुभाष चौके पास पसरा लगाकर व्यवसाय करते थे। जिसके चलते सुभाष चौके व्यस्ततम मार्ग होने से आवागमन बाधित होता था। बुधवार को सीएमओ संतोष विश्वकर्मा अपले अमले के साथ पहुंचे और सभी सब्जी व फल व्यवासियों को पौनी पसारी में शिफ्टिंग किया गया।
जानिए पूरा मामला
नवापारा बस स्टैण्ड लगे सदर रोड़ मुख्य मार्ग पर स्थित सुभाष चौक में सब्जी एवं फल बेचने वाले पसरा तथा ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करते थे। सडक़ के दोनों ओर पसरा और ठेला आदि लगने से यातायात की बहुत समस्या हो गई थी। नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग होने से आवागमन में बहुत कठिनाई होती थी। घंटों रोज जाम लगना आम बात हो गई थी। घुमंतु पशु भी भोजन की तलाश में इसी स्थान पर डेरा डाले रहते थे। कई बार आने जाने वालों के ऊपर हमला भी कर देते थे जिससे लोग चोटिल हो जाते थे।
9 महीने बाद हुआ पौनी पसारी में शिफ्ट
इस सब्जी बाजार को उचित जगह दिलाने स्थानीय पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कराकर तत्कालीन विधायक धनेन्द्र साहू द्वारा 28 अप्रैल को लोकार्पण किया गया था, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी सब्जी बाजार शिफ्ट नहीं किया गया था। विक्रेता सुभाष चौक के पास ही रोड पर व्यवसाय कर रहे थे। रोज आवाजही कि वजह से परेशान होने वाले लोगो ने स्थानीय प्रशासन से इसे जल्द ही नये जगह में व्यस्थापित करने की मांग की थी।
प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे सीएमओ
इस समस्या का स्थायी निदान करने बुधवार को दोपहर 2 बजे नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा पूरे प्रशासनिक अमले और पुलिस प्रशासन के साथ सुभाष चौक पहुंचे और पौनी पसारी स्थल में इन सभी विक्रेताओं को व्यवस्थित विस्थापन कराने जुट गए। हालांकि शिफ्टिंग के दौरान तू-तू, मैं-मैं की स्थिति निर्मित होने पर सभी सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देते हुए शिफ्ट कराया गया। सीएमओ विश्वकर्मा ने सुभाष चौक पर स्थायी दुकानदारों से हाथ जोडक़र निवेदन किया कि किसी भी सब्जी के पसरा को अपने दुकान के सामने ना लगने दे। आप हमारा सहयोग करें तो हम आपका सहयोग करेंगे। व्यवस्थापन हो जाने से पौनी पसारी में रौनक आ गई। कुछ सब्जी विक्रेताओं जिसमें गोपी सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, रघुवीर निर्मलकर, धरमदास गिलहारे को जगह नहीं मिल पाई जिससे वे परेशान होते नजर आए। जिसके संबंध में हमारे प्रतिनिधि ने नपा सीएमओ संतोष विश्वकर्मा से चर्चा की तो उन्होंने कहा आज ही व्यवस्थापन किया गया है तो स्वाभाविक रूप से थोड़ी परेशानी होगी, परंतु हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी विक्रेता को परेशानी ना हो। हमारे द्वारा लगातार स्थिति सामान्य होते तक निगरानी रखी जायेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की समय सीमा को 4 फरवरी तक बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने 4 फरवरी तक धान का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया है और 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है। चुनाव से पहले जितने भी वादे किए हैं उन सभी वादों को हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक-एक करके पूरा कर रही हैं।
जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा, महिला, मजदूर हितैषी सरकार है। जिनकी सोच सबका साथ, सबका प्रयास और सबका विकास है। साथ ही मोदी जी की गारंटी है जो हर हाल में पूरी होगी। पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से आभार प्रकट किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 1 फरवरी। राजिम मेला के आयोजन व तैयारियों की समीक्षा करने धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में 3 फरवरी को केन्द्रीय समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे के बाद प्रेम रतन पैलेस में रखा गया है। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा मेला से संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। धर्मस्व मंत्री अग्रवाल संबंधित विभागों से मेला तैयारी की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष भाजपा सरकार द्वारा राजिम कुंभ मेला करने की घोषणा की है। इस वर्ष 24 फरवरी से 8 मार्च तक राजिम मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके तैयारी हेतु गरियाबंद जिला प्रशासन के साथ संस्कृति, पर्यटन और धर्मस्व विभाग के अधिकारी अपने-अपने स्तर पर जुट गए हैं। जबकि मेला स्थल पर तैयारी प्रारंभ नहीं हुई है। ऐसे में मेला की तैयारी को लेकर लोगों में चर्चा का विषय है की मात्र 20 दिनों मे तैयारी किस तरह से संभव होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 31 जनवरी। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत गाँव-गाँव घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य कर्मी एवं मितानिन के द्वारा कुष्ठ रोग की जांच की जाएगी। कृष्ठ रोगी की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। मंगलवार को महात्मा गाँधी के पुण्य तिथि पर इसकी शुरूआत की गई।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य कार्यालय से जागरूकता प्रचार रथ भी रवाना किया गया। जिला कार्यकम प्रबंधक सोनल ध्रुव एवं डॉ. शंकर पटेल, डॉ. योगेन्द्र सिंह रघुवंशी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कुष्ठ जागरूकता रथ रवाना किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनल ध्रुव ने बताया कि देश को कुष्ठ मुक्त करने के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सामूहिक रूप से कुष्ठ रूप से प्रभावित व्यक्तियों के खिलाफ कलंक और भेदभाव की मानसिकता को समाप्त करने और उन्हे मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि के समन्वय से पंचायत स्तर में ग्राम सभा बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूकता संदेश दिया जाएगा।
एनएमए छबि सिंह ने बताया की चमड़ी में तेलिया, तामिया चमक, चमड़ी पर खासकर चेहरे पर, भौंहों के ऊपर, ठुड़ी पर या कानों में गठानें, सूजन या मोटापन, चमड़ी में दाग, चकते, तंत्रिकाओं में मोटापन व सूजन हो, हाथ पैरों में झुनझुनी-सुन्नपन कुष्ठ रोग के लक्षण है। इसी प्रकार दो हफ्ते से अधिक खाँसी, शाम के समय बुखार आना, रात में पसीना आना, बलगम के साथ खून आना, छाती में दर्द होना, भूख न लगना, लगातार वजऩ घटना टीबी के लक्षण है। लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र निशुल्क जांच कराए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 जनवरी। तुलसी के राम मानस परिवार राजिम जिला गरियाबंद की मानस मंडली ने बालोद जिले में आयोजित त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता में बालोद नवापारा एवं खैरतराई की मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रेवती नवागांव में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
इसी के साथ-साथ उत्कृष्ट व्याख्याकार के रूप में शिक्षक कवि एवं व्याख्याकार श्रवण कुमार साहू, ‘‘प्रखर’’ को सम्मानित किया गया है तथा खैरतराई के मंच पर तुलसी के राम मानस परिवार राजिम को सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए पुरस्कृत किया गया है।
शिक्षकों से सजी अंचल के इस लोकप्रिय मानस मंच को लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हो रहे सम्मान हेतु जिले के धार्मिक, सामाजिक एवम साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामना संदेश दिया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक विधाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं वर्तमान पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को प्रचारित करने के उद्देश्य से समिति के व्याख्याकार श्रवण कुमार साहू, प्रखर, गायक द्व्य भारत लाल साहू, भूपेंद्र सोनकर संगीतकार बलिराम पटेल (बेंजो), कोमल साहू, (मजीरा), अभिषेक साहू (तबला), धनेश धु्रव (नाल), एवं यशवंत साहू (आक्टोपेड) की सुरमई प्रस्तुति देकर जबरदस्त माहौल पैदा करते हैं।
गाड़ी छोडक़र भागे अफसर, 4 नामजद समेत 12 पर एफआईआर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 जनवरी। जिले में अवैध रेत माफियाओं की दबंगई सामने आई है। सोमवार को पांडुका के समीप कुटैना रेत घाट पर माईनिंग विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंचे थे, तभी करीब 25 से 30 रेत माफिया ने अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। रेत माफियाओं ने अधिकारियों के साथ हाथापाई कर डंडे से पीटा, गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की। बिना सुरक्षा बल के कार्रवाई करने पहुंचे खनिज अधिकारियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
जानकारी के अनुसार पाण्डुका थाना से 2 किमी दूर ग्राम कुटेना के रेत घाट में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर गरियाबंद जिले के खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश के निर्देश पर खनिज निरीक्षक सुभाष साहू अपने स्टाफ के साथ सोमवार रात करीब 9 बजे कार्रवाई करने कुटेना पहुंचे।
बताया गया कि रेत घाट की अवधि समाप्त होने के बाद भी रेत माफिया यहां चेन माउंटेन मशीन लगाकर रेत का अवैध खनन कर रहे थे। जिसके चलते इंस्पेक्टर मशीन जब्त कर थाना ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन चार गाडिय़ों में रेत माफिया आ गए। करीब 20-25 से अधिक संख्या में पहुंचे रेत माफिया ने पहले पत्थर से उन पर हमला कर दिया। गाड़ी के कांच तोड़ दिए। फिर इंस्पेक्टर सुभाष साहू सहित अन्य स्टाफ के साथ हाथापाई की। उन्हें डंडे से पीटा।
बताया जाता है कि आरोपियों के पास कई धारदार हथियार थे। देशी कट्टा होने की भी जानकारी सामने आई है। मारपीट के बाद अधिकारी जान बचाने मौके पर ही गाड़ी छोड़ के पैदल भाग निकले। जंगल झाड़ी में छुपते ड्राइवर नंद लाल ने सबसे पहले पाण्डुका थाने में जानकारी दी। जिसके बाद जिला खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह माइनिंग निरीक्षक सुभाष साहू की लिखित शिकायत के बाद पांडुका पुलिस ने स्थानीय 4 आरोपियों के अलावा अज्ञात 10-12 आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न 10 गैर जमानती धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
खदान से 3 हाईवा को जब्त किया
पांडुका थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने खदान से 3 हाईवा को जब्त किया है। साथ ही आरोपी महेश छाबड़ा, सुरेश, कलीराम साहू, राहुल बांधेकर के खिलाफ नामजद और अज्ञात 10 से 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला माइनिंग अधिकारी फागूलाल नागेश ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर 29 जनवरी की रात माइनिंग की टीम कुटेना में चल रहे अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान मौके पर 3 चेन माउंटेन और 20 से भी ज्यादा हाईवा मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने सरकारी अमले से मारपीट की। ड्राइवर के हाथ में चोट लगी है और सूजन है। ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से रेत उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जानकारी के अनुसार महानदी के ग्राम कुटेना, कोपरा, चौबेबांधा और कूकदा, पितईबंध घाट में दिन-रात रेत का अवैध परिवहन हो रहा है।
निगरानी दल गठित
इधर, घटना के बाद गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने विभिन्न क्षेत्रों के लिए निगरानी दल का गठन किया है। निगरानी दल का गठन जिले के चिन्हांकित संवेदनशील क्षेत्रों के लिए किया गया है। अनुविभागवार एसडीएम के नेतृत्व में गठित दल में राजस्व, खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 जनवरी। रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला शौच के लिए नदी किनारे गई थी। इस बीच आरोपी ने महिला से रेप कर अपनी बाइक छोडक़र नदी किनारे से भाग गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। मामला मगरलोड थाना ंअंतर्गत करेली चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि अपने जीजा एवं उसके भाई के साथ पेट दर्द का इलाज कराने कुरूद अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी रुकवाकर शौच करने नदी के किनारे गई।
इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आकर रेप कर अपनी बाइक को छोडक़र फरार हो गया। मामले की शिकायत पीडि़ता ने करेली चौकी में दी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। मुखबिरों की सूचना पर आरोपी को 29 जनवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 30 जनवरी। प्रधानमंत्री भारत शासन के वार्षिक कार्यक्रम ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के सातवें संस्करण का आयोजन सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण पूरे भारत वर्ष में किया गया। जिसमें प्रसारण को देखने के साथ अन्य रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑनलाइन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया गया। इसके आलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में भी प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजन किया गया।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, एसडीएम विशाल महाराणा अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डीएमसी के.सी नायक सहित अन्य स्कूलों के माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थीगण और पालकगणों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बड़े उत्साहपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्राएं शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे बच्चों में लचीलापन पैदा करना और उन्हें दबावों से निपटने में मदद करना महत्वपूर्ण है। छात्रों की चुनौतियों का समाधान अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी सामूहिक रूप से करना चाहिए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा छात्रों के विकास के लिए शुभ संकेत है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक नौकरी की भूमिका में नहीं हैं बल्कि वे छात्रों के जीवन को संवारने की जिम्मेदारी निभाते हैं। माता-पिता को अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को उनका विजिटिंग कार्ड नहीं बनाना चाहिए। छात्रों और शिक्षकों के बीच का बंधन पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या से परे होना चाहिए। अपने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के बीज कभी न बोएं। बल्कि भाई-बहनों को एक.दूसरे के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। अपने सभी कार्यों और अध्ययन में प्रतिबद्ध और निर्णायक बनने का प्रयास करें। जितना संभव हो उत्तर लिखने का अभ्यास करें। यदि आपके पास वह अभ्यास है तो परीक्षा हॉल का अधिकांश तनाव दूर हो जाएगा। प्रौद्योगिकी को बोझ नहीं बनना चाहिए। इसका विवेकपूर्ण उपयोग करें। सही समय जैसा कुछ नहीं है इसलिए इसका इंतजार न करें। चुनौतियां आती रहेंगी और आपको उन चुनौतियों को चुनौती देनी होगी। यदि लाखों चुनौतियां हैं, तो अरबों समाधान भी हैं। असफलताओं से निराशा नहीं होनी चाहिए। हर गलती एक नई सीख हैं। उचित शासन के लिए भी नीचे से ऊपर तक उत्तम सूचना की व्यवस्था और ऊपर से नीचे तक उत्तम मार्गदर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए। मैंने अपने जीवन में निराशा के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी हैं।
गरियाबंद, 30 जनवरी। जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत देवभोग विकासखण्ड के 31 ग्राम एवं गरियाबंद विकासखण्ड के 11 ग्राम में एनजीडब्ल्यूडीपी जलग्रहण परियोजना संचालित है। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने परियोजना के आजीविका घटक के तहत देवभोग परियोजना से 52 महिला स्व-सहायता समूहों को 26 लाख रुपए एवं गरियाबंद परियोजना के 25 महिला स्व-सहायता समूहों को 12 लाख 50 हजार रुपए विभिन्न आजीविका गतिविधि जैसे-सब्जी उत्पादन, मछलीपालन, बकरी पालन, मूर्गीपालन, टेंट हाउस, किराना दुकान, दोना पत्तल निर्माण, सिलाई मशीन, फैंसी स्टोर्स, मशरूम उत्पादन, टी स्टाल, आटा चक्की सहित अन्य कार्यों के लिए प्रत्येक समूह को 50-50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने परियोजना अधिकारी को तत्काल समूह के खाते में राशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए है।
कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय ने बताया कि उक्त प्रदाय राशि को स्व-सहायता द्वारा आजीविका गतिविधि प्रारम्भ करने के लिए स्वीकृत किया गया है। चक्रीय राशि में किसी भी प्रकार का ब्याज देना नहीं होता है। समूहों द्वारा उक्त राशि को 18 से 24 माह में समान किश्तों में समिति स्तर की जलग्रहण विकास निधि की खाता वापस करना होता है। इसके अलावा भविष्य में जलग्रहण विकास निधि में प्राप्त राशि को पुन: आवश्यकता एवं मांग अनुरूप अन्य स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि जारी किया जाएगा ।
नवापारा-राजिम, 30 जनवरी। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू नवापारा नगर के बंगानी परिवार के निवास पहुंचे। यहां साहू ने बंगानी परिवार के शांतिलाल बंगानी के निधन पर दु:ख जताते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिवार के सदस्यों के प्रति ढ़ाढस बंधाया। इस दौरान साहू ने कहा कि बंगानी परिवार दशकों से नगर का समाजसेवी परिवार रहा है। इस परिवार के पूर्वज और उनके बाद वर्तमान पीढ़ी नि:स्वार्थ भाव से परोपकार के कार्य में लगे हुए हैं। स्वर्गीय शांतिलाल बंगानी भी जब तक जीवित रहे पारिवारिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के अलावा लगातार समाजसेवा में जुटे रहे। चूंकि बंगानी परिवार से मेरा पूर्व से पारिवारिक संबंध रहा है लिहाजा उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 30 जनवरी। फिंगेश्वर क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर रेप को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग को मुंबई में होने की सूचना मिली। जिस पर थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मुंबई के लिए रवाना हुए। जहां से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित लाया गया।
वहां अपहरण के मामले में आरोपी मोहम्मद हाफिज शेख (30)मानखुर्द महाराष्ट्र नगर शांति नगर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग से रेप की बात सामने आई। आरोपी लगातार पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 जनवरी। नवापारा से लगे ग्राम पारागांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में बाजार चौक के पास रहने वाले 41 वर्षीय चेतन देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 30 जनवरी। सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत तौरेंगा परिक्षेत्र एवं वन अमला द्वारा एक चीतल शिकार करने पर 10 आरोपियों को वन अधिनियम के तहत हिरासत में ले, न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जेल दाखिल किया गया।
सीतानदी टाइगर रिजर्व उदंती उप निदेशक वरुण जैन से मिली जानकारी अनुसार चीतल का अवैध शिकार पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में तौरेंगा परिक्षेत्र अंतर्गत एंटी पोचिंग टीम, व वन अमला द्वारा वन अपराध (अवैध शिकार) एक चीतल का शिकार करने वाले 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिसे सोमवार को वन अपराध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,27, (1)31,39,49,51,52 तहत् वन अपराध दर्ज कर न्यायालय गरियाबंद पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में एंटी पोचिंग टीम के प्रभारी गोपाल कश्यप नोडल अधिकारी एंटी पोचिंग टीम परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा एवं परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती एवं वन अमला ओमप्रकाश प्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, रोहित कुमार निषाद वीरेंद्र कुमार ध्रुव 1/2, परिक्षेत्र तौरेंगा अन्तर्गतराकेश सिंह परिहार प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी तौरेंगा खिलेश कुमार यादव वन रक्षक सुधांशु वर्मा वन रक्षक पन्ना लाल साहू वन चौकीदार सुरज कुमार पात्र उपस्थित थे ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 29 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार मैनपुर के तत्वा ड्ढधान में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन स्थल फॉरेस्ट कॉलोनी दुर्गा मंच के सामने शाम 4.30 बजे विधि विधान से गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया।
10, 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए गायत्री महायज्ञ के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमिपूजन पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया। जिला समन्वयक टीकम राम साहू ने बताया कि भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू सम्मिलित हुए।
उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि गायत्री परिवार का विस्तार हो ताकि जितना गायत्री परिवार का विस्तार होगा उतना हमारा संकट दूर होगा। हम गायत्री परिवार से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इस संस्था का योगदान संस्कार और समाज के निर्माण में अतुलनीय है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार ऐसी संस्था है, जो सामाजिक समरसता को यथार्थ में धरातल पर ले जाने का कार्य कर रही है। हमने गायत्री परिवार को बहुत करीब से देखा है।
उन्होंने कहा कि यह यज्ञ ऐतिहासिक होगा। मैनपुर वासी इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन के आयोजन में शामिल होने का उन्हें सौभाग्य मिला।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि ईश्वर ने हमें बहुत ही खूबसूरत जिंदगी दी है यदि अपने जीवन को मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दें तो स्वयं का कल्याण तो होगा ही मानव समाज का भी कल्याण होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संगठन प्रमुख रोमन चंद्राकर टीकम राम साहू जिला समन्वयक पुरुषोत्तम यादव उप जोन युवा प्रकोष्ठ समन्वयक केनू राम यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिंन्हा भाजपा महामंत्री मनोहर बघेल महेश कश्यप तुलसी राठौर उत्तम पटेल दाऊ लाल यादव चरण यादव टीकमचंद सेन, सविता नंद साहू, जगदीश राजपूत, खगेश्वर साहू, बृजलाल ध्रुव, सतरूपा ध्रुव, सरिता सेन, डोमार सिंहा, भुनेश्वर सिंहा, प्यारेलाल कश्यप गणेशाराम पटेल, सुखचंद ध्रुव, बोधन पटेल, मुरली यादव, हेम सिंह, नेम योगेंद्र यादव नयन सिंह यादव, हेमलाल विश्वकर्मा, कुमारी बाई पटेल, कुंती साहू पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन कुशवाह संरक्षक हसन खान रूपेश साहू पुलस्त शर्मा गजेंद्र साहू सहित उपस्थित थे।