गरियाबंद

पूर्व सांसद ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का किया भूमिपूजन
29-Jan-2024 7:56 PM
पूर्व सांसद ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 29 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार मैनपुर के तत्वा ड्ढधान में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन स्थल फॉरेस्ट कॉलोनी दुर्गा मंच के सामने शाम 4.30 बजे विधि  विधान से गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। 

10, 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के  लिए गायत्री महायज्ञ के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमिपूजन पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किया। जिला  समन्वयक टीकम राम साहू ने बताया कि भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि गायत्री परिवार का विस्तार हो ताकि जितना गायत्री परिवार का विस्तार होगा उतना हमारा संकट दूर होगा। हम  गायत्री परिवार से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इस संस्था का योगदान संस्कार और समाज के निर्माण में अतुलनीय है। उन्होंने बताया  कि गायत्री परिवार ऐसी संस्था है, जो सामाजिक समरसता को यथार्थ में धरातल पर ले जाने का कार्य कर रही है। हमने गायत्री परिवार को बहुत करीब से देखा है।

उन्होंने कहा कि यह यज्ञ ऐतिहासिक होगा। मैनपुर वासी इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन के आयोजन में शामिल होने का उन्हें सौभाग्य मिला। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि ईश्वर ने हमें बहुत ही खूबसूरत जिंदगी दी है यदि अपने जीवन को मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दें तो स्वयं का कल्याण तो होगा ही मानव समाज का भी कल्याण होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संगठन प्रमुख रोमन चंद्राकर  टीकम राम साहू जिला समन्वयक  पुरुषोत्तम यादव उप जोन  युवा प्रकोष्ठ समन्वयक  केनू  राम यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिंन्हा भाजपा महामंत्री मनोहर बघेल  महेश कश्यप तुलसी राठौर उत्तम पटेल  दाऊ लाल यादव चरण यादव टीकमचंद सेन, सविता नंद साहू, जगदीश राजपूत, खगेश्वर साहू, बृजलाल ध्रुव, सतरूपा ध्रुव, सरिता सेन, डोमार सिंहा, भुनेश्वर सिंहा, प्यारेलाल कश्यप गणेशाराम पटेल, सुखचंद ध्रुव, बोधन पटेल, मुरली यादव, हेम सिंह, नेम योगेंद्र यादव नयन सिंह यादव, हेमलाल विश्वकर्मा, कुमारी बाई पटेल, कुंती साहू  पत्रकार संघ  के अध्यक्ष मोहन कुशवाह संरक्षक हसन खान रूपेश साहू  पुलस्त शर्मा गजेंद्र साहू सहित उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news