छत्तीसगढ़ » सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर पहाड़ी पर बसे ग्राम पंचायत बड़े दमाली के आश्रित ग्राम खीरखीरी के 4 नग कुओं और ढोढ़ी की मरम्मत शीघ्र होगी। जनपद पंचायत सीईओ एस.एन. तिवारी ने आज ग्राम खीरखीरी पहुंचकर वहां पेयजल की व्यवस्था का जायजा लेकर सचिव को कुओं और ढोढ़ी के मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान वहां पीडीएस से 400 नग बारदाने समिति में भी जमा कराया गया।
उल्लेखनीय है कि पहाड़ी पर बसे दरिमा तहसील के बड़ा दमाली के ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम खीरखीरी पहुंचविहीन है। यहां पहुंचने के लिए करीब 4.50 किमी पैदल चलना पड़ता है। इस गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्य का जायजा लेने खुद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जाने वाले हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 7 जनवरी। छ.ग. प्रदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ का हड़ताल लगातार जारी है। पंचायत सचिव संघ की हड़ताल 26 दिसम्बर से व रोजगार सहायकों का हड़ताल 30 दिसम्बर से जारी है। आज हड़ताल स्थल पर प्रांतीय निकाय के आह्वान पर हड़ताल स्थल पर सचिव एवं रोजगार सहायकों ने सरकार को सदबुद्धि देने के लिए हवन-पूजन किया।
ज्ञात हो कि पंचायत सचिव संघ की एक मांग शासकीयकरण है। रोजगार सहायकों की मांगों में ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितिकरण, नगर पंचायत में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को संबंधित निकाय में शामिल करना, रोजगार सहायकों को वरियता के आधार पर सचिव पद पर सीधी भर्ती करना तथा रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाना शामिल हंै।
इससे पूर्व बुधवार को सरपंच संघ के अध्यक्ष राम सिंह एवं उपाध्यक्ष ललिता रोहित टेकाम, विजय कोर्राम, सहित अन्य सरंपचगण हड़ताल स्थल पर आकर समर्थन दिया तथा सरंपच संघ के अध्यक्ष राम सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायकों की मांगों को जायज बताते हुए शासन से इनकी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।
पंचायत मंत्री टी.एस.सिंहदेव से बात करने का जिक्र भी इनके द्वारा कही गयी है। जनपद सदस्य मीना श्याम ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
शासन स्तर पर अभी तक इनकी मांगों के बारे में निर्णय नहीं होने से हड़ताल लंबा खींचता नजर आ रहा है। सचिव एवं रोजगार सहायकों के हड़ताल में जाने से पंचायत के कार्यांे पर बुरा असर पड़ रहा है। मनरेगा तथा अन्य कार्य प्रभावित हैं, वहीं पंचायतों में कई निर्माण कार्य ठप है।
हड़ताल स्थल पर सचिव संघ के जिला कोषाध्यक्ष बाबुलाल दास, उदयपुर अध्यक्ष नोहर साय, सचिव गोपाल राम, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, रूपन, रामबिलास, खेलो, शिवकुमार, अमित सोनी, विनोद टेकाम, राजकुमार, फेंकू सिंह, जयनाथ राम, गिरजा प्रसाद, नसीमुद्दीन, मनीनाथ, शारदा, रोशनतारा, शेषकुमारी, उर्मिला यादव रोजगार सहायक संघ से गोविन्द सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष केसरी सिंह, सचिव, नंदकेश्वर, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार पैकरा, बलंदर, राजू राम, धनेश्वर, देवनंद, कौशिल्या एवं कुसुम सहित काफी संख्या में सचिव व रोजगार सहायक मौजूद रहे।
इस बारे में बात करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा ने बताया कि पंचायतों में सरपंचों को जिम्मेदारी दी गई है तथा मेट के माध्यम से मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं। पेंशन हितग्राहियों के खाते में जाता है इसलिए पेंशन की कोई दिक्कत नहीं है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर शासकीय शराब दुकान से लगे चखना सेंटर में बीती रात हुए विवाद ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया है। बीती रात 15 से 20 युवकों ने नशे की हालत में चखना दुकान संचालकों पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आये शराब दुकान के आधा दर्जन कर्मचारियों से भी उक्त युवकों ने जमकर मारपीट की। शराब की खाली बोतलों व पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला करने से शराब दुकान के दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि आसपास के लोग अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए थे। शराब दुकान के आसपास सभी चखना दुकान के संचालक इधर-उधर भागने लगे थे। पुलिस ने चखना सेंटर के संचालक मनोज की रिपोर्ट पर मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शराब बुधवार रात 9.30 बजे के लगभग गंगापुर शराब दुकान में 15 से 20 की युवक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। शराब दुकान से लगे चखना सेंटर के संचालक मनोज से किसी बात को लेकर उन युवकों का विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ गई थी कि युवकों ने ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि स्थिति यह बन गई थी कि उक्त युवकों ने वहां जो भी सामने आया, उन सभी की जमकर पिटाई की। आवाज सुनकर शराब दुकान के कर्मचारी भी बाहर बीच बचाव के लिए निकले। उनके साथ भी युवकों ने मारपीट की। इस दौरान शराब दुकान के दो कर्मचारी लड्डू सिंह व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाकर दाखिल कराया गया है। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने चखना सेंटर के संचालक मनोज की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा और न्यास के माध्यम से पूरे देश एवं विश्वभर के हिन्दुओं के सहयोग से भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना है।
इस अभियान में देश के सभी घरों में जाकर हिन्दु समाज से निधि समर्पण लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी,1 फरवरी और 2 फरवरी को यह अभियान चलेगा। सरगुजा जिला में अभियान को गति प्रदान करने के लिए अम्बिकापुर के संस्कार भवन, देवीगंज रोड में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन, अभियान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। यहाँ से अभियान से संबंधित कूपन एवं सामग्री पूरे जिले में वितरित की जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीधर उराँव, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सरगुजा विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव, राजेश तिवारी, जिला प्रमुख अशोक अग्रवाल, सह प्रमुख रामप्रसाद गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, देवनाथ सिंह, राजकुमार यादव, विश्वविजय सिंह तोमर, अरविन्द मिश्रा, अंकित कुमार तिर्की, रविकांत उराँव, चंदन शुक्ला सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 7 जनवरी। भाजपा जिला सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी विपक्ष का समय है तथा तीन साल सडक़ पर लड़ाई लडऩा है। इस लड़ाई में अम्बिकापुर जिले की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण भाजपा के पक्ष में है। आम जनता कांग्रेस की सरकार बदलना चाहती है। यदि भाजपा का कार्यकर्ता मन में ठान ले तो हमें 2023 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ पर संघर्ष कर जनता की आवाज बनना होगा, तभी परिवर्तन आएगा।
प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय तथा 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है जिसे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरगुजा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी के सरगुजा आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी, जिससे आने वाले समय में हम बेहतर परिणाम दे पाऐंगे।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ट नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जिले में भाजपा की मजबूत टीम बनी है। हम नवनियुक्त प्रभारी को अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे तथा संगठन के कार्यों को पूरी तत्परता व सक्रियता से करेंगे।
बैठक को पूर्व सांसद कमलभान सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा अभार प्रदर्शन मण्ड़ल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, परमवीर बाबरा, डी. के पूरिया, देवनाथ पैकरा, मंजुषा भगत, मधु चैदहा, कर्ताराम गुप्ता, राजबहादुर शास्त्री, मुनेष्वर राजवाड़े, राजकुमार बंसल, संतोष दास, प्रभात खलखो, जन्मेजय मिश्रा, रोशन गुप्ता, विकास पाण्डेय, विजय व्यापारी, अलोक दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश पाण्डेय, राधे ठाकुर, दिनेश साहू, श्रवण दास, अनिल सिंह, सर्वेस तिवारी, रजनीश पाण्डेय, विद्यानंद मिश्रा, अनिल अग्रवाल, जमुना यादव, महेन्द्र सिंह, रज्जू राम वैभव सिंह, रामकेश्वर राजवाडे, बालनाथ यादव, चन्द्रिका यादव, गुरूशरण सिंह, संजय सोनी, मनोज कंसारी, छोटू थामस, नकुल सोनकर, अवधेश सोनकर, धनराम नागेश, शानु कश्यप, वीर सोनी, दीपका यादव, हरविन्द्र टिनी, अमरजीत छाबडा, अजय सिंह, सेतराम बडा, विश्वविजय तोमर, अभिषेक शर्मा, चन्द्रवषु यादव, सिकेन्दर जायसवाल, अशोक सोनवानी, गौतम विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, संजीव सेट, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। जिला मुख्यालय से लगे बलसेडी गांव में बलसेडी नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट में दूसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए, जिसके पहले मैच में महेशपुर और दूसरे मैच में नवा कोरकोली की टीम विजयी रही।
बलसेडी नॉकआउट फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए हैं.पहला मैच महेशपुर और जगन्नाथपुर के बीच खेला गया. जिसमे महेशपुर के खिलाडी डोमन राजवाड़े ने पांचवें मिनट में एक गोल किया, जिसके बाद ये बढ़त अंत तक बनी रही और महेशपुर की टीम ने ये मुकाबला एक गोल से जीत लिया, वहीं दूसरे मुकाबले मे कल्याणपुर और नवा करकोली की टीम आमने सामने थी, जिसमें नवा करकोली के खिलाड़ी खलेश्वर राजवाड़े ने पहले हॉफ में पहला गोल किया। जिसके बाद नवा करकोली के ही खिलाड़ी जुगेश्वर राजवाड़े ने दूसरे हॉफ मे अपनी टीम के लिए दो गोल किए और इस मैच को नवा करकोली ने तीन गोल से जीत लिया।
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 36 वर्षीय पुरूष, दरिमा के 75 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, सूरजपुर के 25 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 6 जनवरी की स्थिति में 26 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 16, सूरजपुर जिले के 7, बलरामपुर जिले के 3, कोरिया जिले के 1 मरीज शामिल हैं।
लखनपुर, 6 जनवरी। लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमगराकला डीएमएफ मद से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन विक्रमादित्य सिंह देव विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य ने बताया कि अंबिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के प्रयास से गुमगरा ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ, इससे क्षेत्र के लोगों को अपनी गतिविधियां जैसे विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य के समय एक अच्छा परिसर बन जाने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। हमारे क्षेत्र के विधायक एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते रहे हैं और करते रहेंगे।
केंद्र सरकार की कृषि कानून का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को समझाइश देते हुए इससे होने वाली परेशानियों को बारिकी से बताया। किसानों के आंदोलन का समर्थन में छत्तीसगढ़ से भी सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस दौरान रमेश जायसवाल , दिनेश तायल ,नरेंद्र पांडेय, इरशाद खान , महेश नायर , मुकेश सिंह ,युवा नेता रमेश साहू,भानु राजवाड़े सभापति प्रतिनिधि लखनपुर, भूपेंद्र पैकरा,विधायक प्रतिनिधि नन्दलाल राजवाड़े विधायक प्रतिनिधि , गोड़वाना सेवा सत्यमार्ग समिति का संरक्षक बिहारी सिंह नेताम,, सुंदर सिंह मरावी, कलम सिंह, अंबेडकर सिंह, मुरारी लाल,तेजू उर्र, ईश्वर पैकरा ,अमल, रमेश , गौरी साहू , कपिल देव ऊर्रे, सुखराज पोर्त, मलेशवर सिह पैकरा, नोर ऊर्रे , ज्ञान यादव, गौरी साहू, कलम बैगा रवि पैकरा उपंसरप शिव रतन टेकाम मनोज संतोष मरावी जय सिंह उररे,मुकेश सिंह, इरसाद खान रमेश नायर , रमेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, जयप्रकाश, एसडीओ अमित भगत, एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 6 जनवरी। थाना क्षेत्र के ग्राम माज़ा लोटान पारा में मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे पत्थर निकालने के दौरान ऊपर की मिट्टी धसकने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मानसाय पिता मोहनराम (50 वर्ष) ग्राम तुंगा निवासी जो अपने पुत्र कैलाश तथा अन्य साथियों के साथ ग्राम माजा के लोटान पारा में पत्थर उत्खनन करने गड्ढे में उतरा हुआ था। पत्थर उत्खनन करने के दौरान गड्ढे के ऊपर की मिट्टी के धसकने से दबने कारण ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस थाने को दी गई लखनपुर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। देर-रात होने कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
कहा किसानों को बरगलाने का भाजपा कर रही प्रयास
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आज अंबिकापुर नगर के जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में पत्रकारों से वार्ता की।
वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है। ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी सरकार के 3 किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम से राजनीति कर रहे हैं एवं किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग रच रहे हैं।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान कमजोर नहीं हैं इस बिल को लेकर केंद्र सरकार का विरोध करेंगे। छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल की सरकार किसानों के हित में पूरी व्यवस्था के साथ धान खरीदी कर रही है। भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे अब तक धान खरीदी केंद्रों में निर्विवाद रूप से खरीदी हुई है। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को छत्तीसगढ़ी ही नहीं पूरे देश भर के किसान जान चुके हैं। धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं।किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है। कांग्रेस सरकार ने किसानों और धान का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदा है। पहले साल 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है, और इस वर्ष 91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। भाजपा की सरकार 15 सालों में किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच ही कभी भाजपा के पास नहीं थी।
राकेश गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितेषी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए हैं।किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला। धान का समर्थन मूल्य एवं राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए धान,मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं।भाजपा निरंतर किसान विरोधी कृत्यों में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की छवि खराब करने भाजपा षड्यंत्र रच रही है एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि इस बार सरगुजा में धान का भंडारण नहीं हो रहा है, सीधे मिलर के यहां जा रहा है। पहले भंडारण होने से धान खराब हो जाता था इसलिए यह निर्णय लिया गया है ।पत्रकारों द्वारा धान का रकबा कम होने के प्रश्न पर श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में रकबा बढ़ा है अगर किसी को रकबा को लेकर संशय है तो सरकार ने शिकायत करने कहा है। धान खरीदी केंद्रों से धान के उठाव नहीं होने के प्रश्न पर श्री गुप्ता ने कहा कि धान का उठाव सभी केंद्रों से हो रहा है अंतिम 16 दिवस में जो धान बचे हैं उनकी पूर्ण खरीदी हो जाएगी।
प्रेस वार्ता को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को टॉर्चर कर रही है अभी एक-दो दिनों में बारिश व ओले गिरने वाले हैं जो बैठक किसानों के साथ 4 जनवरी को होनी थी सरकार ने उसे बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी है। किसानों को हतोत्साहित करने व छत्तीसगढ़ सरकार को नीचा दिखाने का काम केंद्र सरकार कर रही है।
वार्ता को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय अग्रवाल व द्वितेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह गप्पू, मोहम्मद इस्लाम, संध्या रवानी, अजय सिंह, हिमांशु जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेन्ड्राकला धान खरीदी केंद्र में पहुच कर 1 रुपये और एक पैली धन के अभियान की शुरुआत की गई।
जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन में बैठे किसानों के समर्थन में हम छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मांग रहे हैं। केंद्र सरकार गूंगी बहरी बनकर बैठी है किसान अपने जायज मांग एमएसपी एवं अन्य मांग लेकर बैठे हैं, पर सरकार उनकी नहीं सुन रही है। हम किसान के समर्थन में इस काले कानून का विरोध करते है और मांग करते है इस कानून को केंद्र सरकार वापस ले। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष निक्की खान, विधानसभा अध्यक्ष आलोक सिंह, सतीश बारी, मिंकू शुक्ला,आशीष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कहा 15 दिनों के भीतर वादे को पूरी नहीं करेगी सरकार तो करेंगे उग्र आंदोलन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य एवं नगर निगम की चुनी हुई सरकारों द्वारा चुनाव से पूर्व किये गए घोषणा पत्र पर अमल कराये जाने की मांग को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं नगर निगम की चुनी हुई सरकारों ने जनता से यह वादा किया था कि कांग्रेस पार्टी की बहुमत मिलने पर सरकार नगरीय क्षेत्रों में लागू सम्पतिकर एवं समोकित कर को आधा कर देगी परन्तु निर्वाचन के सात वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आधा नहीं किया जा रहा है, जिससे नगरीय क्षेत्र की जनता अपने की ठगा महसूस कर रही है।
इसी क्रम में बेरोजगारी भत्ता, शहरी आवास, भूमिहीनों को पट्टा, पेयजल व्यवस्था, राशन कार्ड एवं राशन व्यवस्था के संबंध में एवं कोरोना काल में दुकान के किरायों में राहत देने में निष्क्रियता तथा नगर के विकास कार्य भी ठप पड़े हंै। जिससे शहर की पूरी जनता परेशान है।
उक्त मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने समस्त विषयों को संज्ञान में लेकर उचित दिशा-निर्देश व कार्रवाई कराने की मांग की है।
मांग करने वालों में पार्षद मंजूषा भगत, भारती सोनवानी, सिकंदर जायसवाल, कैलाश मिश्रा ,मनीष सिंह ,दूधनाथ गोस्वामी सहित अन्य शामिल हैं। श्री मिंज ने कहा कि राज्य सरकार 15 दिनों के भीतर किए गए वादे को पूरा नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। कृषि बिल को वापस लेने, एमएसपी को बिल में शामिल करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। अब एनएसयूआई सरगुजा ने किसानों के समर्थन में जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल एवं घोड़े के बग्गी से अम्बिकापुर के बंगाली चौक से 5 किलोमीटर दूर सरगावां धान खरीदी केन्द्र पहुंचे।
दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने एक रुपये और एक पैली धान देकर बढ़ाये किसानों का मान अभियान के तहत धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों से सहयोग मांगा। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने कहा की हमारी टीम पूरे जिले के सभी धान केंद्र में पहुच कर किसानों के समर्थन में एक रुपये ओर एक पैली धान के इस अभियान में सभी सहकारी समिति धान केंद्रों में पहुच कर इस धान एवं पैसा को दिल्ली में भेजा जाएगा।
इस मुहिम में जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल, प्रदेश सचिव आतिफ राजा, हिमांशु अग्रवाल, निखिल गुप्ता, आकाश यादव, गौतम गुप्ता, सौरभ सिंह चौहान, अभिषेक, वैभव, शानू सोनी, गणेश मिश्रा, देवेंद्र, गज्जू आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत आज सरगुजा जिले के दौरे पर विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक सरगुजा जिला पंचायत में होगी जहाँ जिले के विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पीडीएस और धान खरीदी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत धनराशि दिये जाने के विरोध में केंद्रीय पूल में धान का कोटा कम कर दिया है। बैठक में इस विषय पर समाधान की दिशा में चर्चा किये जाने की संभावना है। साथ ही पीडीएस के तहत वितरण कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। एफसीआई द्वारा उपार्जित धान का एक हिस्सा पीडीएस की ज़रूरतें पूरी करने के लिये इस्तेमाल किया जाता है।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर, 6 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता हुई, जिसमें धान खरीदी में किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किये जाने का गम्भीर आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा लगाते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अपने वायदे पर कायम रहते हुए किसानों के धान समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है परंतु केंद्र के मोदी सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। किसानों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई और किसानों को गुमराह करने का भाजपाइयों के उपर आरोप लगाया ।
कांग्रेस के इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी से लेकर वारदानो की कमी तथा भाजपा के 15 वर्षों में धान खरीदी से लेकर अब तक धान खरीदी पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव,मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव के द्वारा इस प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि लगभग 3.50 लाख गठान बारदाना केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना था परंतु अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा महज 1.45लाख बारदाना ही उपलब्ध राज्य स्तर के सम्बंधित विभाग को करा पाई है जिससे उपार्जन केंद्रों में बारदाना की कमी साफ दिख रही है ।
कांग्रेस की भूपेश की सरकार आने से सन 2018 -2019, 80 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की गई थी वहीं इस खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 83 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की जाने की लक्ष रखी गई है जिसमें इस वर्ष 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा किसान मजदूर विरोधी नीतियों तथा उसके चरित्र को समझना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।
भूपेश सरकार के द्वारा 20 लाख किसानों का कर्ज माफी भी किया गया है।भाजपा सरकार ने 2013 में 2100 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने तथा 300 बोनस देने की बात कही थी परंतु वह अपने वादे से मुकर गई।
केंद्र के मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए भी कहा कि 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने को कहा गया था परंतु आज दिनांक तक महज 24 लाख मैट्रिक टन चावल ही लेने की अनुमति मिली है वही किसानों के सम्मान के लिए सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान गन्ना मक्का में प्रति एकड़ 10 हजार राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव नरेंद्र पांडे रमेश जयसवाल दिनेश तायल शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजपुर, 6 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर रामानुजगंज एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार धान खरीदी योजना में व्यवधान उत्पन्न कर रही है बारदाना मुहैया नहीं कराया जा रहा है और ना ही समर्थन मूल्य पर धान का उठाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के पूर्व में भी छलावा किया गया है वर्तमान में भी किसान हितैषी होने का जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से खोखला है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर सुनील सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा सिर्फ बयानबाजी पर भरोसा कर रही है। पूर्व के रमन शासनकाल में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में जो कुछ हुआ है वह सामने है किसानों को न तो बोनस दिया गया और ना ही समय पर उन्हें भुगतान मिला। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस देकर किसानों का धान रुपए 25 00 प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है जो भाजपाइयों के गले की फांस बनी हुई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सोनी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडे, डॉ. बी एन द्विवेदी, पूरनचंद जायसवाल तथा अन्य कार्यकर्ता रवि सोनी,संतोष सोनी अन्य मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जनवरी। भाजपा सरगुजा नवनियुक्त जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे का प्रथम एक दिवसीय प्रवास 7 जनवरी को होगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा जिला सरगुजा के प्रभारी ज्योतिनंद दुबे 7 जनवरी को अपने एकदिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर आएंगे तथा अपरान्ह 2 बजे संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारीयों की बैठक लेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी अपेक्षित हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपेक्षित पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जनवरी। रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहाडीह के आश्रित ग्राम ढोली कोरवा पारा बस्ती में शराब के नशे में धुत होकर सो रहे कोरवा दंपत्ति की झोपड़ी नुमा मकान में आग लग जाने का मामला सामने आया है। उस आग की चपेट में आकर 3 साल की बच्ची जिंदा जल गई।
हालांकि चर्चा यह भी है कि शराब के नशे में धुत उक्त व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी थी। घटना के दूसरे दिन सुबह पति-पत्नी ने मृत बच्ची के शव को गागर नदी के तट पर ले जाकर बालू में दफना दिया था। घटना के बाद से पति पत्नी के फरार हो जाने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों डर से फरार हो गए हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कोरवा दंपत्ति के सामने आने के बाद ही यथास्थिति सामने आ सकेगी।
पुलिस के अनुसार 3 जनवरी की रात रति राम कोरवा शराब के नशे में धुत होकर अपने झोपड़ी नुमा घर में पहुँचा था। रात्रि भोजन करने के पश्चात पति पत्नि नशे की हालत में अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ सो गए। झोपड़ी के बाहर ही एक चूल्हा भी जल रहा था। पुलिस के अनुसार देर रात झोपड़ी में आग लग गई। कोरबा दंपति तो बाहर निकल गए परंतु उस आग में 3 साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई।
घटना के संबंध में यह बात भी सामने आ रही है कि कोरवा दंपत्ति ने अन्यत्र स्थान पर दूसरों के घर पर सो रहे अपने पुत्र संजय को उठाकर रात्रि लगभग 2 से 5 बजे के करीब फावड़ा मांगा। संजय द्वारा कारण पूछने पर रति द्वारा बताया गया कि झोपङ़ी में आग लग गयी है और तुम्हारी बहन की आग में जलने से मौत हो गई है। जिस पर संजय अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए अपने कमरे में मोबाइल लेने अंदर प्रवेश किया। इसी दरमियान रति राम घर में रखे हुए फावड़े को लेकर गागर नदी के तट पर ढोढ़ी के करीब गड्ढा खोदकर बच्ची के शव को रेत में दफनाने के बाद फरार हो गया।
पानी भरने गई महिलाओं ने देखा, तब सामने आया मामला
दूसरे दिन प्रात: गागर नदी के तट पर स्थित ढोढ़ी में पीने के लिए पानी भरने गई महिलाओं ने ढोढ़ी से 5 से 10 मीटर की दूरी पर रेत का टीला देखा। जिसमें कपड़े से लपेटे हुए मृत बच्ची को दफनाया गया था। जिसे देखकर महिलाएं ग्राम पंचायत जरहाडीह के सरपंच बिसुन राम नागेश को दी गई।
बिसुनराम नागेश द्वारा पुलिस चौकी रघुनाथपुर को घटना की जानकारी दी गई। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुवे नायब तहसीलदार लुंड्रा मुकदेव प्रसाद यादव, लुंड्रा चिकित्सक, रघुनाथपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत दल बल के साथ घटनास्थल एवं नदी तट के करीब दफनाये हुए स्थल पर पहुंचे। ॉ
नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा बनाने के पश्चात मृत बच्ची के शव को कब्र से निकाला गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का परीक्षण करने के पश्चात परिजनों को शव को सौंप दिया गया। पुलिस रति राम कोरवा एवं पत्नी की छानबीन एवं पतासाजी कर रही है।
विजेता को 50 हजार और उप विजेता को मिलेगा 30 हजार का इनाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। मंगलवार से जिला मुख्यालय से लगे बलसेडी गांव में बलसेडी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तालपारा और करमपुर के बीच खेला गया। पांच जनवरी से शुरू इस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 26 जनवरी को होगा। आयोजन समिति के मुताबिक इस टूर्नामेंट मे 32 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें फाइनल विजेता को 50 हजार और उप विजेता को 30 हजार रूपए नगद इनाम दिया जाएगा।
उद्घाटन मुकाबले में पहला मैच करमपुर और तालपारा के बीच खेला गया। इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम अंत तक एक-एक गोलमार कर बराबरी में रही, जिसके बाद मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ। जिसमें तालपारा 4 और करमपुर के खिलाडियों ने 3 गोल किया और इस मुकाबले को तालपारा ने जीत लिया। मैच के शुभारंभ अवसर पर दरिमा भाजपा मंडल के महामंत्री अमृत यादव और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल मौजूद रहे। शुभारंभ मैच मे रेफरी सुरेंद्र पैकरा, लाइनमैन की भूमिका मे रमेश कुमार, औऱ ओम प्रकाश पैकरा रहे। उसके साथ ही कमेंट्रेटर के रूप मे नरेन्द्र ने महती भूमिका निभाई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। आठ जनवरी को कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत दरिमा के बड़ा दमाली गांव जाएंगे। राज्य बनने के बाद 20 वर्ष बाद आज भी यह गांव मूलभूत सुख-सुविधा से वंचित है। दरिमा ब्लॉक के गांव बड़ा दमाली जाने के लिये कच्ची सडक़ व पहाडिय़ाँ चढक़र पैदल जाना पड़ता है। ग्रामवासियों की इस तकलीफ को समझने के लिये खाद्य, संस्कृति, योजना-सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत स्वयं पैदल चलकर जाएंगे।
इस दौरान कच्ची सडक़ों पर चलने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी की चढ़ाई भी करनी पड़ेगी। हालांकि उनके पास आवागमन का अन्य विकल्प भी है लेकिन उन्होंने पदयात्रा का निर्णय लिया। इस दौरान सरगुजा जिला प्रशासन भी उनके साथ रहेगा।
ग्राम बड़ा दमाली पहुँचकर मंत्री अमरजीत भगत सर्वप्रथम वहां की परिस्थितियों का जायजा लेंगे। साथ ही ग्रामीण से मुलाकात कर उनकी ज़रूरतों पर चर्चा करेंगे, ताकि आवश्यक निर्णय लिये जा सकें। इस दौरान सडक़, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को ग्राम बड़ा दमाली तक पहुंचाने के लिये आवश्यक प्रक्रिया पर विचार करेंगे।
इस प्रवास के दौरान प्राप्त जानकारियों और परिस्थितियों का विश्लेषण कर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। सरगुजा जिला प्रशासन के सामने रहने पर प्रशासकीय निर्णय भी तुरंत लिये जा सकेंगे।
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। कोरोना को शिकस्त देकर 20 व्यक्ति लौटे घर, वहीं 32 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।
संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 60 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय पुरूष, 69 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, सूरजपुर के 30 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 49 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला एवं कोरिया जिले के 63 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 5 जनवरी की स्थिति में 32 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 20, सूरजपुर जिले के 8, बलरामपुर जिले के 3, कोरिया जिले के 1 मरीज शामिल हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जनवरी। जयगुरुदेव संगत सभा अंबिकापुर के सदस्य विपिन गुप्ता ने बताया कि बाबा उमाकांत महाराज के आदेशानुसार जरूरतमंदों को चठिरमा,जयनगर क्षेत्र में पहुंचकर संगत द्वारा घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया गया ताकि उन्हें इस ठंड से निजात मिल सके।
इसी क्रम में अंबिकापुर जयगुरुदेव संगत सभा भी अपने स्तर पर गांव गांव में यह सेवा उपलब्ध करा रही है. इस अवसर पर मीना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शशि अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, प्रेमसाय, बाबूलाल, विपिन गुप्ता सहित जयगुरुदेव संगत सभा अंबिकापुर के सदस्य उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में ट्रामा सेंटर हेतु 4.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली हुई है, जिसमें से वर्तमान में एक करोड़ रुपये बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु प्राप्त हुई है, जिसके लिए भवन निर्माण हेतु स्थल चयन, ड्राइंग डिजाईन सहित अन्य जानकारी लेने की दृष्टि से रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का आज निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में लगातार नाली एवं ड्रेनेज सिस्टम को लेकर आ रही समस्या के निराकरण हेतु चर्चा हुई।
आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने बताया कि पिछले कई बार से ड्रेनेज सिस्टम एवं नाली को लेकर शिकायत आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 26 लाख रुपये की स्वीकृति इसके लिए मिल चुकी है, जल्द ही नाली का निर्माण एवं ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सीजीएमएससी एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं जिला पंचायत सदस्य ने आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने मेडिकल कॉलेज के अधिक्षक डॉ लखन सिंह, डॉ अलख वर्मा, डॉ अर्पण सिंह, विनय शर्मा बंटी सहित सीजीएमएससी के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि नकीपुरिया वार्ड में अब पुन: निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही एक वृहद क्षेत्र मिलेगा, इसलिए हमें दोनों ओर के क्षेत्र को ध्यान में रख कर अलग-अलग विभागों को अलग-अलग क्षेत्र में व्यवस्थित करने हेतु एक व्यवस्थित कार्ययोजना बना लीजिए और सभी को व्यवस्थित करें, ताकि जो विभाग अलग-अलग फैले हैं और मरीजों को लेकर स्ट्रेचर से इधर-उधर लेकर जाते हैं, स्ट्रेचर सडक़ पर नाये परेशानी से बच सकें। ऐसे में व्यवस्थित विभागों के वार्ड हो जाने से लोगों की परेशानी कम होगी। एमआरआई के स्थापना एवं ब्लड बैंक को व्यवस्थित करने एवं बंद पड़े एम्बुलेंस को शुरू करने सहित रेड क्रॉस के माध्यम से शुरू कराने सहित वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को जल्द से जल्द व्यवस्थित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।
खाद्य मंत्री ने किया हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली का लोकार्पण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज बतौली में नवनिर्मित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस स्कूल भवन का निर्माण 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से किया गया है।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना शिक्षा, सडक़, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता होती है। इन विकास के पैमानों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में सडक़ का जाल बिछाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके अनुसार कोई भी गांव पहुंच से बाहर नहीं होगा।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। बिजली, पानी, शिक्षा, सडक़ निर्माण में उत्कृष्टता के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि बतौली से मैनपाट जाने के लिए अभी लम्बी दूरी तय करना पडता है इसके लिए बतौली से सीधे मैनपाट के लिए सडक़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने करदना में पुल निर्माण की घोषणा की है इस पुल के बन जाने से लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।
खाद्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में स्कूल एवं कॉलेज बंद है, लेकिन बच्चों तक शिक्षा की पहुंच अब भी बरकरार है। ऑनलाईन क्लास तथा मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढवासियों को कोरोना काल में राहत देने का काम किया है। प्रवासी मजदूर व छात्रों को वापस लाने तथा न्याय योजना लागू किया है। पशुपालक अब गोबर बेचकर पैसा कमाने लगे हैं। गोबर की राशि से मोटर साईकिल एवं गहने खरीद रहें हैं।
इस अवसर पर सीतापुर के एसडीएम सुश्री दीपिका नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता, तहसीलदार देवेन्द्र चौधरी, जनपद सीईओ श्री विजय नारायण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आरईएस के ईई के वेतन रोकने के निर्देश
अम्बिकापुर, 5 जनवरी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि मनरेगा के विभिन्न घटकों के सभी संकेतकों में भौतिक रूप से प्रगति लाये। जनपद सीईओ, पीओ तथा एपीओ केवल कार्यालय में न बैठें, बल्कि फील्ड में जाकर मैदानी कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें। कार्यालय दिवस के प्रथम आधे दिन मैदानी कार्यों का निरीक्षण करें। इस दौरान आरईएस के कार्यपालन अभियंता अशोक सिंह बिना अनुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में किसी प्रकार की शासकीय कार्यक्रमों का विशेष अभियान नहीं चल रहा है। ऐसे में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 31 मार्च तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। सभी अपने जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूवर्क निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार औसत कार्य दिवस, 100 मानव दिवस, रोजगार सृजन, नरवा विकास कार्य आदि में जिले की प्रगति कमजोर है इसमें समय पर सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि गांव में पिछले दो वित्तीय वर्ष में जो जॉब कार्ड निष्क्रिय हो गए है केवल उन्ही नामों को विलोपित करें। वनाधिकार पत्र धारी हितग्राहियों को भी नरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराएं। रोजगार सृजन के लिए पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश जारी करें तथा उदासीनता बरतने वाले के खिलाफ ठोस कार्यवाही करें। कलेक्टर ने जनपद सीईओ एवं पीओ को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर कार्य में सुधार लाएं नहीं तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सीईओ और पीओ डेली डायरी संधारित करेंगे
कलेक्टर ने जनपद पंचायत के सीईओ एवं पीओ के प्रतिदिन के कार्यों की निगरानी करने लिए डेली डायरी संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन के कार्यों को डेली डायरी में दर्ज करे तथा सप्ताह में जिला पंचायत सीईओ से अवलोकन कराएं। डायरी के अनुसार ही उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें कहा कि 31 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों में गोठान स्वीकृत कराकर गोठान निर्माण कार्य पूरा करें। वर्मी कम्पोस्ट के अधिक से अधिक उपयोग के लिए गोठान समिति आने वाले किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के बारे में बताएं और प्रोत्साहित करें।
शिक्षकों के संलग्नीकरण निरस्त करें
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों, जनपद कार्यालयों तथा तहसील कार्यालयों में शिक्षकों के संलग्नीकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है, मांग के अनुसार जिला कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी कार्यालय में शिक्षकों को संलग्न न करें।
विकासखण्डों में बनेगे मॉडल नरवा -
कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखण्डो में दो-दो मॉडल नरवा का विकास कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी दो माह में पूर्ण करें। मॉड्ल नरवा के तर्ज पर बाकी नालों को भी नरवा विकास के तहत जल संचयन हेतु उपयुक्त संरचना का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि नरवा विकास से सिंचित क्षेत्र तथा वाटर लेबल बढऩा चाहिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।