सरगुजा

बारदानों की कमी का ठीकरा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर फोड़ा, कई आरोप भी लगाए
06-Jan-2021 8:04 PM
 बारदानों की कमी का ठीकरा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर फोड़ा, कई आरोप भी लगाए

छत्तीसगढ़ संवाददाता

लखनपुर, 6 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता हुई, जिसमें धान खरीदी में किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किये जाने का गम्भीर आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा लगाते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अपने वायदे पर कायम रहते हुए किसानों के धान समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है परंतु केंद्र के मोदी सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। किसानों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई और किसानों को गुमराह करने का भाजपाइयों के उपर आरोप लगाया ।

कांग्रेस के इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी से लेकर वारदानो की कमी तथा भाजपा के 15 वर्षों में धान खरीदी से लेकर अब तक धान खरीदी पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव,मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव के द्वारा इस प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि लगभग 3.50 लाख गठान बारदाना केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना था परंतु अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा महज 1.45लाख बारदाना ही उपलब्ध राज्य स्तर के सम्बंधित विभाग को करा पाई है जिससे उपार्जन केंद्रों में बारदाना की कमी साफ दिख रही है ।

कांग्रेस की भूपेश की सरकार आने से सन 2018 -2019, 80 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की गई थी वहीं इस खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 83 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की जाने की लक्ष रखी गई है जिसमें इस वर्ष 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा किसान मजदूर विरोधी नीतियों तथा उसके चरित्र को समझना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।

भूपेश सरकार के द्वारा 20 लाख किसानों का कर्ज माफी भी किया गया है।भाजपा सरकार ने 2013 में 2100 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने तथा 300 बोनस देने की बात कही थी परंतु वह अपने वादे से मुकर गई।

केंद्र के मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए भी कहा कि 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने को कहा गया था परंतु आज दिनांक तक महज 24 लाख मैट्रिक टन चावल ही लेने की अनुमति मिली है वही किसानों के सम्मान के लिए सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान गन्ना मक्का में प्रति एकड़ 10 हजार राशि का भुगतान भी किया जा रहा है।  प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव नरेंद्र पांडे रमेश जयसवाल दिनेश तायल शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news