सरगुजा

आम जनता कांग्रेस की सरकार बदलना चाहती है-ज्योतिनंद
07-Jan-2021 7:48 PM
  आम जनता कांग्रेस की सरकार बदलना चाहती है-ज्योतिनंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 7 जनवरी। भाजपा जिला सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

 इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी विपक्ष का समय है तथा तीन साल सडक़ पर लड़ाई लडऩा है। इस लड़ाई में अम्बिकापुर जिले की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण भाजपा के पक्ष में है। आम जनता कांग्रेस की सरकार बदलना चाहती है। यदि भाजपा का कार्यकर्ता मन में ठान ले तो हमें 2023 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ पर संघर्ष कर जनता की आवाज बनना होगा, तभी परिवर्तन आएगा।

प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय तथा 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है जिसे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरगुजा भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी के सरगुजा आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी, जिससे आने वाले समय में हम बेहतर परिणाम दे पाऐंगे।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ट नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जिले में भाजपा की मजबूत टीम बनी है। हम नवनियुक्त प्रभारी को अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे तथा संगठन के कार्यों को पूरी तत्परता व सक्रियता से करेंगे।

बैठक को पूर्व सांसद कमलभान सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा अभार प्रदर्शन मण्ड़ल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, परमवीर बाबरा, डी. के पूरिया, देवनाथ पैकरा, मंजुषा भगत, मधु चैदहा, कर्ताराम गुप्ता, राजबहादुर शास्त्री, मुनेष्वर राजवाड़े, राजकुमार बंसल, संतोष दास, प्रभात खलखो, जन्मेजय मिश्रा, रोशन गुप्ता, विकास पाण्डेय, विजय व्यापारी, अलोक दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश पाण्डेय, राधे ठाकुर, दिनेश साहू, श्रवण दास, अनिल सिंह, सर्वेस तिवारी, रजनीश पाण्डेय, विद्यानंद मिश्रा, अनिल अग्रवाल, जमुना यादव, महेन्द्र सिंह, रज्जू राम वैभव सिंह, रामकेश्वर राजवाडे, बालनाथ यादव, चन्द्रिका यादव, गुरूशरण सिंह, संजय सोनी, मनोज कंसारी, छोटू थामस, नकुल सोनकर, अवधेश सोनकर, धनराम नागेश, शानु कश्यप, वीर सोनी, दीपका यादव, हरविन्द्र टिनी, अमरजीत छाबडा, अजय सिंह, सेतराम बडा, विश्वविजय तोमर, अभिषेक शर्मा, चन्द्रवषु यादव, सिकेन्दर जायसवाल, अशोक सोनवानी, गौतम विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, संजीव सेट, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news