सरगुजा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन
07-Jan-2021 7:48 PM
 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 7 जनवरी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा और न्यास के माध्यम से पूरे देश एवं विश्वभर के हिन्दुओं के सहयोग से भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना है।

इस अभियान में देश के सभी घरों में जाकर हिन्दु समाज से निधि समर्पण लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी,1 फरवरी और 2 फरवरी को यह अभियान चलेगा। सरगुजा जिला में अभियान को गति प्रदान करने के लिए अम्बिकापुर के संस्कार भवन, देवीगंज रोड में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय का उद्घाटन, अभियान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। यहाँ से अभियान से संबंधित कूपन एवं सामग्री पूरे जिले में वितरित की जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीधर उराँव, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सरगुजा विभाग प्रचारक ठाकुर राम यादव, राजेश तिवारी, जिला प्रमुख अशोक अग्रवाल, सह प्रमुख रामप्रसाद गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, देवनाथ सिंह, राजकुमार यादव, विश्वविजय सिंह तोमर, अरविन्द मिश्रा, अंकित कुमार तिर्की, रविकांत उराँव, चंदन शुक्ला सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news