इतिहास
- 1850 -गैस मास्क बनाने के लिए कैम्ब्रिज के बेंजामिन लेन को पेटेन्ट प्रदान किया गया।
- 1889 -ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई। इस देश के अंतिम नरेश पेड्रो द्वितीय थे जिन्होंने देश में बहुत से सुधार करने का प्रयास किया। उन्होंने सन 1888 में दास प्रथा को समाप्त कर दिया जिसके कारण ज़मींदार उन्से अप्रसन्न हो गए जो पहले उनके समर्थक थे। दूसरी ओर देश में लोकतंत्र की स्थापना का आंदोलन बहुत तेज़ गया हो जिसके बाद पेड्रो ने बिना किसी प्रतिरोध के सत्ता छोड़ दी और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था हो गई।
- 1940 -ऐनरिको फर्मी के नाम रेडियोधर्मी पदार्थ उत्पादित करने के लिए अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1976 - उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश में परिवर्तित हो गये और हनोई नगर इस देश की राजधानी घोषित किया गया। विदेशी हस्तक्षेप के कारण यह देश सन 1954 में दो भगों में बंट गया था।
- 1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
- 2006 - इंग्लैंड फ़ुटबॉल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
- 2004 - मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को युनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
- 1906 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री हैन्ज़ अल्ब्रैक्ट बेद का जन्म हुआ, जिन्होंने शास्त्रीय भौतिकी को क्वान्टम भौतिकी का आकार देने में योगदान दिया, तथा द्रव्य की विशेषताए तथा नाभिक की संरचना तथा बलों के बारे में बताया। उन्हें तारों में ऊर्जा उत्पादन पर किए गए कार्य के लिए सन् 1967 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-6 मार्च 2005)
- 1862- वैज्ञानिक सर विलियम हेनरी ब्रैग का जन्म हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए वर्ष 1915 में संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर का निर्माण किया। (निधन-12 मार्च 1942)
- 1843-जर्मन चिकित्सक सैम्युअल हैनमेन का निधन हुआ, जिन्होंने नई चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी की स्थापना की। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे तांबे की खान के निकट के एक गांव में अपना चिकित्सालय चला रहे थे, वहीं उन्होंने होम्योपैथी की प्रैक्टिस शुरू की। (जन्म-10 अप्रैल 1775)
- 1963 -अमेरिकी खगोलशास्त्री सेद बैर्नेस निकॉल्सन का निधन हुआ, जिन्हें वृहस्पति के चार उपग्रह खोजने के लिए जाना जाता है। सन् 1914 में उन्होंने वृहस्पति के नौवें उपग्रह की खोज की। (जन्म-12 नवम्बर 1891)।
- 1961 -अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ। वे सन 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हुए। वृद्ध और समुद्र, सशस्त्र विदा, आदि उनकी रचनाओं के नाम हैं।
- 1796 - डॉ. ऐडवर्ड जेनर द्वारा चेचक की रोकथाम हेतु पहली बार प्रयोग किया गया।
- 1852 -को सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिफऱ् सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक नामक डाक टिकट जारी किया गया।
- 1934 -पहली बार सम्पूर्ण शरीर का एक्स-रे चित्र लिया गया।
- 1965 - 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
- 1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
- 1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
- 1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
- 2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
- 2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
- 1882 - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञबिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। जिनका जन्म दिवस आज भारत में चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।(निधन- 1 जुलाई 1962)।
- 1927 - भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म हुआ।
- 1928 -उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म हुआ।
- 1933 - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ।
- 1938 -बांसुरी वादक और संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म हुआ।
- 1903 -ब्रिटेन की महिला विमान चालक एमी जॉन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1928 में लंदन से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन तक अकेले विमान उड़ाने का कीर्तिमान स्थापित किया। (मृत्यु 5 जनवरी 1941)
- 1929- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ गेरॉल्ड मॉरिस एडेल्म का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रतिरक्षियों (ऐन्टीबॉडीज़) की संरचना में योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें रूडनी पोर्टर के साथ 1972 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 2004 अमेरिकी भौतिकविद् एडवर्ड जोजफ़ हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1974 में माइकल ई. फेल्प्स के सहयोग से पी.ई.टी. स्कैनर (पॉज़ीट्रॉन ऐमिशन टोमोग्राफी) का आविष्कार किया। ( जन्म-1 जनवरी 1942)
- 1971-ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री सर लॉरेंस ब्रैग का निधन हुआ, जिन्हें 1915 में उनके पिता सर विलियम ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म 31 मार्च 1890)
- 30 जून : कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन
- नयी दिल्ली, 29 जून : साल के छठे महीने का अंतिम दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।
- वह 1938 में 30 जून का ही दिन था जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
- 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।
- 1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
- 1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
- 1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
- 1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
- 1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
- 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
- 1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
- 2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
- 2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
- 2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 1896-विलियम एस. हैडावे के नाम इलेक्ट्रिक स्टोव के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1948- जॉन बर्डीन तथा वाल्टर ब्रैटेन ने अपने द्वारा आविष्कृत ट्रांजि़स्टर का प्रदर्शन किया।
- 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फि़शर का इस्तीफ़ा।
- 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
- 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
- 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबॉल कप जीता।
- 2006 - विश्वकप फ़ुटबॉल में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
- 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
- 2008 - रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबंध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1911 - भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म हुआ।
- 1917 - भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ।
- 1817 -अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक सर जोजफ़ डाल्टन हूकर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज बेन्थम के साथ मिलकर वनस्पतियों का एक महत्वपूर्ण वर्गीकरण दिया जो काफी मशहूर माना जाता है। (निधन-10 दिसम्बर 1911)
- 1926- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ पॉल बर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने जैव रसायन विज्ञान के आधारभूत सिद्धान्तों का अध्ययन किया। उन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन किया, खासकर रीकम्बिनैन्ट डी.एन.ए, जिसके लिए उन्हें वॉल्टर गिल्बर्ट तथा फ्रेड्रिक सैंगर के साथ 1980 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1898-जर्मनी में जन्मे ऑस्ट्रियाई अन्वेषक सीगफ्राइड मैर्कस का निधन हुआ, जिन्होंने गैसोलीन से चलने वाले वाहनों का आविष्कार किया। सन् 1887 में उन्होंने बिजली का लैम्प भी तैयार किया। (जन्म-18 सितम्बर 1831)
- 1919- अंग्रेज़ वैज्ञानिक जॉन विलियम स्ट्रट का निधन हुआ, जिन्होंने ऑप्टिक्स पर काफी कार्य किया। उन्हें आर्गन गैस को सफलतापूर्वक अलग करने के लिए 1904 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 नवम्बर 1842)।
- 29 जून : जब देश में मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
- नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा)। सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।
- 1757 : क्लाइव ने मुर्शीदाबाद में प्रवेश किया और मीर जाफर की बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब के तौर पर तख्तपोशी की । 1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
- 1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
- 1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1974 : सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली। 1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
- 2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति। 2005- भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता। 2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।
- 2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
- 1991-तीन उपग्रहों के साथ पहली बार अमेरिकी रॉकेट केप कैनवेरेल से छोड़ा गया।
- 1994-एक पिग्मी मैमथ का संपूर्ण जीवाश्म कैलिफोर्निया से प्राप्त हुआ।
- 2000 - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया, विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
- 2002 - चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
- 2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
- 2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
- 2008 - पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
- 1861 - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म हुआ।
- 1873 - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ।
- 1966 -प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन हुआ।
- 1893 - भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता के संस्थापक प्रशांतचंद्र महालनोबीस का जन्म हुआ, जो भारत में सांख्यिकी आंदोलन के जन्मदाता भी माने जाते हैं। भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना महालनोबीस मॉडल पर ही आधारित थी। (निधन-28 जून 1972)
- 1903-ब्रिटेन के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर ऐलन डॉवर ब्ल्यूमलीन का जन्म हुआ, जिन्होंने ध्वनि, उच्च कोटि के राडार और विद्युत मापन के उपकरणों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किए। (निधन- 6 जून 1942)
- 1860 -अंग्रेज़ चिकित्सक थॉमस ऐडीसन का निधन हुआ, जो ऐडीसन बीमारी के लक्षण बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि ऐडीसन बीमारी ऐड्रीनल गं्रथि के कार्यहीन हो जाने से पैदा होती है। (जन्म अप्रैल 1793)
- 1890-ब्रिटेन के औद्योगिक रसायनज्ञ ऐलेक्ज़ेन्डर पार्केस का निधन हुआ, जो इलेक्ट्रोप्लेटिंग में निपुण थे, उन्होंने कपड़ों को वॉटरप्रूफ बनाने के लिए उस पर रबर कोटिंग लगाने का तरीका ईजाद किया। (जन्म-29 दिसम्बर 1813)
- महत्वपूर्ण दिवस- भारतीय सांख्यिकी दिवस (29 जून 2007 से प्रारंभ)।
- 1846 -ऐडॉल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेन्ट मिला।
- 1919 - बासार्य की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1935 - पहली बार विषाणु को क्रिस्टलीय रूप में बदला गया। वैज्ञानिक वैन्डेल स्टैन्ले ने तम्बाकू के विषाणु (टोबैको मोज़ैक वाइरस) को क्रिस्टलीकृत किया।
- 1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
- 2003 - इस्रायल-फिलीस्तीन पश्चिम एशिया में खून-खऱाबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
- 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
- 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
- 2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
- 2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफ़ारिश की। लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
- 2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जि़ले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
- 1921 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म हुआ।
- 1927- अमेरिकी रसायनज्ञ एफ. शेरवुड रोलैंड का जन्म हुआ, जिन्होंने मैरियो मॉलिना और पॉल क्रट्ज़ेन के साथ ओज़ोन परत के क्षय पर अनुसंधान किया। मॉलिना के साथ उन्होंने बताया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
- 1926 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री और विकिरणशास्त्री रॉबर्ट एस. लेडले का जन्म हुआ, जिन्होंने आटोमैटिक कम्प्यूटराइज़्ड ट्रान्सवजऱ् ऐक्सियल एक्स-रे स्कैनर का आविष्कार किया जो आज निदान के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका रखता है।
- 1923-अमेरिका के भौतिकशास्त्री हर्मन एम. बिग्स का निधन हुआ, जिन्होंने जन स्वास्थ्य के लिए जीवाणु विज्ञान में अध्ययन किया और खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम किया। (जन्म-29 सितम्बर 1859)
- 1889-पहली अमेरिकी महिला खगोलशास्त्री मारिया मिशेल का निधन हुआ, जो धूमकेतु के बारे में जानकारी देने से प्रसिद्ध हुईं। बाद में वे अमेरिकन ऐसोशिएशन आफ आर्ट्स एण्ड साइंस की पहली महिला सदस्य बनीं। (जन्म 1 अगस्त 1818) ।
- 28 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गरीब दिवस (पी.वी. नरसिंह राव का जन्म दिवस)
- बाहरी कडिय़ाँ
- 27 जून : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया गया
- नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा)। इतिहास में 27 जून का विशेष महत्व है। 1964 में इसी दिन यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान और एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे।
- देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।
- 1838 : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया। 1940 : सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया। 1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
- 1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
- 1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
- 1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
- 2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुए।
- 2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।
- 2008 : 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।
- 2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
- 1954 -विश्व के पहले परमाणु ऊर्जा केन्द्र से ओबनिन्स्क (सोवियत रूस) में बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।
- 1978- मिट जाने वाली स्याही पेन का आविष्कार हुआ।
- 2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
- 2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
- 2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
- 2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
- 1939 -हिन्दी फि़ल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।
- 1964 - भारतीय खिलाड़ी पी. टी. उषा का जन्म हुआ।
- 1839 - सिख महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।
- 1870 - अमेरिकी जन्तु विज्ञानी तथा भ्रूण विज्ञानी फ्रैन्क रैट्टरे लिली का जन्म हुआ, जो निषेचन में किए अपने अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। वे लिंग निर्धारण में काम आने वाले हार्मोन पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 5 नवम्बर 1947)
- 1787- स्वाध्याय वाले प्रकृतिविद् थॉमस से का जन्म हुआ, जिन्हें अमेरिका के आधुनिक कीटविज्ञान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यों की पुस्तक अमेरिकन ऐन्टोमोलॉजी बहुत प्रसिद्ध है। (निधन-10 अक्टूबर 1834)
- 1998-चीन के पक्षी विज्ञानी झेंग ज़्वाक्सिन का निधन हुआ, जो चीन के आधुनिक पक्षी विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्हें पक्षियों तथा प्रकृति से अत्यधिक प्रेम था। सन् 1934 में उन्होंने चाइना ज़ूलॉजिकल सोसायटी की संस्थापना की। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
- 1932-अमेरिकी भौतिकशास्त्री लुइस विन्सलॉ आस्टिन का निधन हुआ, जो दूर रेडियो ट्रान्समिशन पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने लुई कोहन के साथ मिलकर दूर के रेडियो सिग्नल की क्षमता ज्ञात करने का सूत्र दिया जिसे आस्टिन-कोहन सूत्र कहा जाता है। (जन्म-30 अक्तूबर 1867)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मधुमेह दिवस।
- 26 जून : संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मंजूरी, 50 देशों ने किए हस्ताक्षर
- नयी दिल्ली, 26 जून। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।
- आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।
- देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था। 1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। 1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 1982 : एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।
- 2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
- 2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
- 2004 मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन
- 1498-चीन में टूथब्रश का आविष्कार हुआ जिसे बांस की लकड़ी पर हॉग की गर्दन से लिए गए बालों को समकोण पर लगाकर बनाया गया था।
- 1894 -गैसोलिन से चलने वाले आटोमोबाइल के लिए जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1945 - सेन फ्रांसिसको में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
- 1992 - भारत ने तीन बीघा गलियारा 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
- 1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को बेस्ट स्पोट्र्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड प्रदत्त।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
- 2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
- 2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर जि़ले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
- 1838 - बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1888 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।
- 2004 - भारतीय फि़ल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ।
- 1910 -अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन के अन्वेषक (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) रॉय जे. प्लंकेट का जन्म हुआ । आज टेफ्लॉन धातु के बर्तनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है तथा रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (निधन-12 मई 1994 )
- 1937-अमेरिकी भौतिकशास्त्री रॉबर्ट सी. रिचर्डसन का जन्म हुआ, जिन्हें डगलस ओशेरॉफ और डेविड ली के साथ हीलियम के समस्थानिक-3 की अतिद्रवता (सुपरफ्ल्युडिटी) की खोज की जिसके लिए उन्हें 1996 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1943- आस्ट्रिया के रोगप्रतिरोधक विज्ञानी और चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने रक्त समूहों पर भी काम किया। (जन्म-14 जून 1868)
- 1796 -अमेरिकी खगोलशास्त्री, उपकरण निर्माता तथा अन्वेषक डेविड रिटैनहाउस का निधन हुआ, जिन्होंने शुक्र के वातावरण का अध्ययन किया। (जन्म 8 अप्रैल 1732)
- महत्वपूर्ण दिवस-मादक द्रव्यों के सेवन एवं उनके अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस। (भाषा)
25 जून : देश में आपातकाल लगाने की घोषणा, स्वतंत्र भारत का सबसे विवादित दिन
नयी दिल्ली, 24 जून। इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे।
देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।
2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले और दुनियाभर में करोड़ों के चहेते माइकल जैक्सन की मृत्यु।
1783-लैवॉइज़े ने कहा कि पानी, हाइड्रोजन तथा आक्सीजन से मिल कर बना होता है।
1924- प्रोफेसर अल्बर्ट काल्मैट के द्वारा टी.बी. का टीका तैयार किया गया।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को काला दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफग़़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2003 - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।
1931 - भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ।
1924 - बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म हुआ।
1950 -भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ।
1911-अमेरिका के जैवरसायनज्ञ विलियम एच. स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें (स्टैनफोर्ड मूरे तथा क्रिश्चियन बी. ऐन्फिन्सेन) के साथ 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 2 फरवरी 1980)
1905- जर्मन-अमेरिकी खगोलशास्त्री रूपर्ट वाइल्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने वृहस्पति तथा शुक्र ग्रहों के वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि शुक्रके परित: गैस के बादल फॉरमैल्डीहाइड से बने हैं और उसमें सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अल्प मात्रा में पानी भी मौजूद है। (निधन-9 जनवरी 1976)
1898 - जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न का निधन हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान के संस्थापकों में गिने जाते हैं। उन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान पर अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (जन्म-24 जनवरी 1828)
1995-आयरिश भौतिकशास्त्री अर्नैस्ट थॉमस सिन्टन वॉल्टन का निधन हुआ, जिन्हें कुकक्राफ्ट वाल्टन जेनरेटर के निर्माण के लिए 1951 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पहला नाभिकीय कण त्वरित्र था। (भाषा)
- 24 जून : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमटी
- नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इतिहास में 24 जून का दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया और क्रिकेट और टेनिस के कुछ रिकॉर्ड भी 24 जून के दिन बने।
- 1974 में वह 24 जून का ही दिन था, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी। बहुत बरस तक यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर बना रहा, लेकिन दो वर्ष पहले भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में अपनी दूसरी पारी में 36 रन बनाकर इस स्कोर को और भी न्यूनतम बना डाला। 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला।
- देश और दुनिया के इतिहास की 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।
- 1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।
- 1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।
- 1963 : डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
- 1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
- 1974 : भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।
- 1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
- 1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।
- 2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया।
- 1778-डेविड रिटेनहाउस ने पूर्ण सूर्यग्रहण का पता लगाया।
- 1963 -पहली बार घरेलू वीडियो रिकॉर्डर का प्रदर्शन बी.बी.सी. के कार्यालय में किया गया।
- 2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
- 2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
- 2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
- 2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उफऱ् केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
- 1564 - भारतीय इतिहासकी सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन हुआ।
- 1881 - हिन्दू धर्म में अमर हो चुकी ओम जय जगदीश आरती जैसे भावपूर्ण गीत के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।
- 1927- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने टाउ नामक उपपरमाण्विक कण की खोज की जिसे उन्होंने 1970 के मध्य में बताया इसके लिए उन्हें 1995 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1909- ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री विलियम पेनी का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (निधन- 3 मार्च 1991)
- 2003 -अमेरिकी पारिस्थितिक वैज्ञानिक रिचर्ड पफ का निधन हुआ, जो 1950 के नेचर कंसर्वेन्सी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इन्होंने बाद में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की स्थापना में योगदान दिया। (जन्म-19 अप्रैल 1904)
- 23 जून : दो बड़े विमान हादसों का गवाह, एक ने संजय गांधी की जान ली
- नयी दिल्ली, 23 जून :भाषा: विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।
- इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं।
- 23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह है। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के क़रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।
- देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया।
- 1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा। 1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
- 1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा। 1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
- 1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।
- 1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
- 1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।
- 1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।
- 1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई। 1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।
- 1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।
- 2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।
- 2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।
- 1868 -क्रिस्टोफर लैथम शोल्स टाइपराइटर को पेटेन्ट कराया गया।
- 1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
- 1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
- 1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की घोषणा।
- 1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100 वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
- 2008 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की। टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया। नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
- 1934 - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का निधन हुआ।
- 1761 - महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ।
- 1914 - राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ।
- 1971 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का निधन हुआ।
- 1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ।
- 1937-अंग्रेज़ भूविज्ञानी तथा पुराजल वायु विज्ञानी निकोलस शैक्लेटन का जन्म हुआ, जिन्होंने यह पता लगाने में मदद की कि कार्बन डाईआक्साइड भी हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) के लिए उत्तरदाई गैसों में से एक है। उन्होंने प्राचीनकाल में हुए जलवायु परिवर्तनों पर भी काम किया। (निधन-24 जनवरी 2006)
- 1904- अमेरिकी मानव विज्ञानी केर्लेटन कून का जन्म हुआ, जिन्होंने सांस्कृतिक और भौतिक मानव-विज्ञान तथा पुरातत्वविज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जीवाश्मों पर अध्ययन किया तथा उनसे मानवविज्ञान के अध्ययन मे मदद मिली। (निधन-6 जून 1981)
- 1988- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेन्डर म्यूरे का निधन हुआ जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया कि मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके सम्बन्ध पर निर्भर करता है। (जन्म-13 मई 1893)
- 1881-जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का निधन हुआ, जिन्होंने सबसे पहले ये सिद्धांत दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आन्तरिक संरचना पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-5 अप्रैल 1804)।
- नयी दिल्ली, 21 जून : इतिहास के पन्ने पलटते पलटते आज हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे हैं और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में आज की तारीख में जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
- साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
- 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
- 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
- 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
- 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की।
- 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
- 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
- 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
- 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
- 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
- 1832- पिन का निर्माण करने वाली मशीन को जॉन आयरलैंड हॉव द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
- 1999- नेचर न्यूरोसाइंस में पहला प्रदर्शन प्रकाशित हुआ जिसमें एक चूहे के मस्तिष्क द्वारा रोबोट के हाथ को संचालित किया गया।
- 2002 - ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
- 2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
- 2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
- 2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
- 2008 - सैय्यद फक़़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
- 1932 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
- 1994 - भारतीय सिनेमा के सफल फि़ल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ।
- 1887-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी, दर्शनशास्त्री, शिक्षाविद् और लेखक सर जूलियन हक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने भ्रूणविज्ञान के आधुनिक विकास को प्रभावित किया। (निधन-14 फरवरी 1975)
- 1864-जर्मन गणितज्ञ हरमन मिन्कॉस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने ज्यामितीय सिद्धान्त दिया जिसके जरिए उन्होंने गणित के जटिल सवालों को सुलझाने के लिए ज्यामितीय सिद्धान्त खोजे। (निधन-12 जनवरी 1909)
- 2004- ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस गोल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने पल्सर और मैग्नेटोस्फीयर पर अध्ययन किया, उन्होंने बताया कि ब्रह्माण्ड में निरन्तर नई आकाशगंगाएं बन रही हैं। सन् 1967 में उन्होंने पल्सर की विशेषताओं पर अपना सिद्धांत दिया। (जन्म-22 मई 1920)
- 1906-जर्मनी के जन्तु विज्ञानी तथा सूक्ष्म जीव विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का निधन हुआ, जिन्होंने डर्मैटोलॉजिस्ट ऐरिक हॉफमैन के साथ 1905 में सिफलिस के रोगाणु ट्रीपोनेमा पैलिडम की खोज की। (जन्म-19 सितम्बर 1871) ।
- 21 जून : भारत की पहल पर दुनिया ने मनाया योग दिवस
- नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख सात वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।
- भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
- 1808-फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोजफ़ लुइ गे लुसाक ने बोरॉन तत्व की खोज की।
- 1853-लिफाफों को मोडऩे वाली मशीन बनाने के लिए डॉ. रसैल एल. हैवेस को पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1945-दूसरे विश्व युद्ध में अमरीका को मिली अहम कामयाबी। इस लंबी लड़ाई में करीब 7 हजार अमरीकी सैनिक मारे गए थे। करीब तीन महीने की लड़ाई के बाद अमरीका ने जापान के ओकीनावा द्वीप पर 21 जून 1945 के दिन कब्ज़ा कर लिया। जापान के दक्षिणी तट से 550 किलोमीटर की दूरी पर बसा ओकिनावा द्वीप अमरीकी सेना के लिए बेहद अहम था क्योंकि वहां से जापान पर हवाई और समुद्री रास्ते से हमले करना आसान है। इस विजय की घोषणा अमरीकी सैन्य अधिकारी चेस्टर निमिट्ज़ ने की। जैसे-जैसे अमरीकी सेना द्वीप के पास पहुंची, ऊंची चोटियों पर तैनात कई जापानी सैनिकों ने वहां से कूद कर जान दे दी, ताकि उन्हें युद्ध-बंदी ना बनाया जा सके। हालांकि अमरीकी सेना ने 4 हजार जापानी सेनिकों को युद्ध-बंदी बना लिया। एक अप्रैल को शुरू हुई इस लड़ाई में 90 हजार जापानी सैनिक मारे गए। अमरीकी सेना को पूरे द्वीप पर कब्ज़ा करने में समय लगा क्योंकि राजधानी ओकीनावा में पहाड़ और गुफाओं का फायदा उठाते हुए जापानी सेना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
- 1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
- 2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया ।
- 2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
- 2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
- 2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
- 2008 - फिलीपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
- 1927 - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित एक वरिष्ठ पत्रकार बी. जी. वर्गीज का जन्म हुआ।
- 1912 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।
- 1887-कनाडा के भूविज्ञानी नॉर्मन एल. बॉवेन का जन्म हुआ, जो प्रायोगिक पाषाण विज्ञानियों में गिने जाते हैं। उन्होंने प्रायोगिक रूप में पत्थरों के उद्गम तथा उनके रासायनिक अपघटकों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-11 सितम्बर 1956)
- 1876-डच भौतिकशास्त्री विलेम हेन्ड्रिक कीसम का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार 1926 में हीलियम पर दाब डालकर उसे ठोस रूप में परिवर्तित किया। (निधन- 24 मार्च 1956)
- 1994 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वलियम विल्सन मॉरगन का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार प्रमाण दिया कि आकाशगंगा का आकार सर्पिल है। उन्होंने अपना जीवन येर्केस ऑब्ज़र्वेटरी में बिताया, वे तीन साल तक वहां के निदेशक भी रहे। (जन्म 3 जनवरी 1906)
- 1874-स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का निधन हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की एक छोटी इकाई को ऐंग्स्ट्रॉम कहा जाता है। (जन्म-13 अगस्त 1814)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफ़ी दिवस ।
20 जून : ग्वालियर किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा)। सन्1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।
इसके अलावा 20 जून की तारीख भी देश और दुनिया में कई घटनाओं की गवाह है। 1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देते इस स्टेशन को 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। हालांकि इसके लघु रूप में यह आज भी वी.टी. के नाम से मशहूर है।
इस दिन की बुरी घटनाओं की बात करें तो 1990 में वह 20 जून का ही दिन था जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई।
देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
- 1858 : ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।
- 1873 : भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
- 1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
- 1916 : पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
- 1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।
- 1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
- 1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- 2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
- 2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
- 2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
- 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
- 2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
- 2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों का जन्मदिन
नयी दिल्ली, 19 जून। साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। यह दिन दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। हालांकि अपने अपने देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में जन्म लेने के बावजूद इन दोनो के हालात और कार्य एकदम अलग हैं। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म 19 जून को ही हुआ था।
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ।
म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
1934 -सूरज पर पहला चलचित्र मेक्मैथ हलबर्ट वेधशाला में तैयार किया गया।
1963-रूसी अंतरिक्षयात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा को दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।
1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 - फिऩलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।
2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया। गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।
1924-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमन्ड नूर्डा का जन्म हुआ, जिन्हें कम्प्यूटर नेटवर्किंग का जनक माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में नेटवर्किंग के इस्तेमाल की शुरुआत की। (निधन-9 अक्तूबर 2006)
1910- अमेरिकी रसायनज्ञ पॉल जे. फ्लोरी का जन्म हुआ, जिन्हें संश्लेषित तथा प्राकृतिक पॉलीमर पर अध्ययन करने, तथा पॉलीमर के औद्योगिक स्तर पर निर्माण में सहायता के लिए सन् 1974 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 9 सितम्बर 1985)
1965-कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। इसके अलावा उन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की भी खोज की। (जन्म-20 नवम्बर 1892)
1820 -ब्रिटेन के खोजकर्ता तथा प्रकृतिविद् सर जोजफ़ बैंक का निधन हुआ, जो काफी समय तक रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष रहे। वे विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रचारकों में गिने जाते थे। (जन्म -13 फरवरी 1743)।भाषा
- गोवा की आजादी के आंदोलन की शुरूआत
- नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा)। हम सब जानते हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली, लेकिन आजाद भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा और इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा, जो उस समय पुर्तगालियों के कब्जे में था।
- दरअसल 1946 में जब यह साफ हो गया कि अंग्रेज अब भारत में अधिक समय तक अपना शासन नहीं चला पाएंगे तब राष्ट्रीय नेता यह मानकर चल रहे थे कि अंग्रेजों के साथ-साथ पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जायेंगे। हालांकि स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा में यकीन रखने वाले राममनोहर लोहिया इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते थे।
- यही वजह थी कि लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा पहुंचकर पुर्तगालियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन में हजारों गोवावासी शामिल हुए। हालांकि कई साल के संघर्ष के बाद गोवा को 1961 में आजादी मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1983-अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
- 1965-पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
- 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
- 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
- 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालकके एस सुदर्शन का जन्म हुआ।
- 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ।
- 1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
- 1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922)
- 1971 -स्विस रसायनज्ञ पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
- 1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840)
- महत्वपूर्ण दिवस- गोवा क्रांति दिवस।
- 17 जून : फ्रांस से तोहफे में मिली ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका पहुंची
- नयी दिल्ली, 17 जून :भाषा: हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है तो ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य रोचक हो सकता है कि ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से तोहफे में मिला था और यह 17 जून के ही दिन अमेरिका को सौंपा गया था।
- चार जुलाई 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित हैl देश दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया।
- 1950-गुर्दे का पहला प्रत्यारोपण शिकागो में डॉ. रिचर्ड एच. लॉवलर के द्वारा किया गया।
- 1967 -चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
- 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
- 1999 - लेकेव जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
- 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
- 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
- 2003 - फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
- 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
- 2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेज़स का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वल्र्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
- 1973 -भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
- 1981 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।
- 1632 - मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ।
- 1858 - 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।
- 1867 - अमेरिकी अन्वेषक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म आयरलैंड में हुआ, जिन्होंने मशहूर आशुलिपि का अविष्कार किया। उन्होंने 1893 में अपनी ग्रेग आशुलिपि प्रणाली अमेरिका में प्रस्तुत की जो जल्द ही कई विद्यालयों में इस्तेमाल होने लगी तथा कई भाषाओं में छपी। (निधन-23 फरवरी 1948)
- 1832-ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम क्रूक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की। उन्होंने पता लगाया कि कैथोड किरणें तेज़ गति से चलने वाले आवेशित कणों से बनी होती हैं। (निधन- 4 अप्रैल 1919)
- 1881-ब्रिटिश आविष्कारक जेम्स स्टार्ले का निधन हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत सिलाई मशीन से की, लेकिन बाद में वहां भारी मात्रा में साइकिलों का उत्पादन किया जाने लगा। (जन्म-21 अप्रैल 1830)
- 1940 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर आर्थर हैर्डेन क निधन हुआ, जिन्हें हैन्स वॉन यूलर चेल्पिन के साथ किण्वन तथा शर्करा के उत्पादन पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 12 अक्तूबर 1865)।
- 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
- 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
- 1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
- 1983 - छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
- 2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
- 2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
- 2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया। प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1920-हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
- 1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ।
- 1902- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (निधन-3 सितम्बर 1992)
- 1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
- 1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।
- 1834-पानी के अंदर की पोशाक के लिए लियोनार्ड नॉर्क्रास के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1972 -अमेरिका में डी.डी.टी. नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया गया।
- 1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
- 2004 - पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित।
- 2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
- 2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा जि़ले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
- 1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ।
- 1905 - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ।
- 1922 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ।
- 1924- स्कॉट्लैंड के औषधिविज्ञानी सर जेम्स व्हाइट ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्हें जॉर्ज एच. हिचिंग्स तथा गैर्ट्रयूड बी. इलियन के साथ दो महत्वपूर्ण ड्रग प्रोप्रैनोलॉल और साइमेटिडीन का आविष्कार करने के लिए वर्ष 1988 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 22 मार्च 2010)
- 1868-आस्ट्रिया के रोग प्रतिरोध विज्ञानी तथा चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने रक्त समूहों पर कार्य किया। (निधन- 26 जून 1943)
- 1946 -स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने टेलीविजन का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (जन्म-13 अगस्त 1888)
- 1875-जर्मनी के खगोलशास्त्री हेनरिक लुइस डी. ऐरेस्ट का निधन हुआ, जो बर्लिन वेधशाला के विद्यार्थी थे, उन्होंने सर्वप्रथम नेप्च्यून के बारे में बताया। (जन्म-13 जुलाई 1822)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रक्तदान दिवस।
- 1420 - जलालुद्दीन फिऱोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1940 - जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फांसी दे दी गई।
- 1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
- 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इंकार।
- 2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
- 2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के खिलाफ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
- 2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
- 2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
- 2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खऱीदी। चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 2012 - प्रसिद्ध गज़़ल गायक मेहंदी हसन का निधन हुआ।
- 1773 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत सुझाया, तथा प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (निधन-10 मई 1829)
- 1831-स्कॉटलैण्ड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ जेम्स क्लर्क मैक्सवेलम का जन्म हुआ, जिन्होंने विद्युतचुम्बकीय क्षेत्र पर शोध कार्य किया। उन्होंने विद्युत-चुम्बकत्व पर दो समीकरण दिए जो आज मैक्सवेल के समीकरणों के नाम से प्रसिद्ध हैं। (निधन-5 नवम्बर 1879)
- 2003 -अमेरिकी चिकित्सक और सर्जन रॉबर्ट ए. गुड का निधन हुआ, जिन्होंने 1968 में सर्वप्रथम अस्थिमज्जा का सफल प्रत्यारोपण किया। (जन्म 21 मई 1922)
- 1977 - स्वीडन के मौसम विज्ञानी टॉर हैरॉल्ड पैर्सिवल बर्जेरॉन थे जो बादल के विज्ञान पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। नभ-भौतिकी पर भी उन्होंने कार्य किया। (जन्म 15 अगस्त 1891)
- 1912 -पहली बार अमेरिका के कप्तान अल्बर्ट बैरी ने वायुयान से पैराशूट द्वारा छलांग लगाई।
- 1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
- 1906 - ध्वनि वाले चलचित्र को जॉन बैलेन्स ने पेटेन्ट कराया।
- 1913 - आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित पहला कार्टून बना।
- 1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
- 1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए मिशन हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
- 2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
- 2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
- 2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
- 2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी। प्रख्यात फि़ल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फि़ल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
- 1932 - हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)पद्मिनि का जन्म हुआ।
- 1976 - संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ।
- 1972 - महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ।
- 2000 - मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन हुआ।
- 1899 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ अल्बर्ट लिपमैन का जन्म हुआ, जिन्हें कोएन्ज़ाइम की खोज के लिए सर हैन्ज़ क्रेब्स के साथ वर्ष 1953 में चिकित्सा/ शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-24 जुलाई 1986)
- 1906 -अमेरिकी रसायनज्ञ लाइमन क्रीफटन क्रैग का जन्म हुआ, जिन्हें सावधानीपूर्वक जटिल मिश्रण के प्रभाजनीकरण पर कार्य करने वाले प्रारम्भिक वैज्ञानिकों में जाना जाता है। (निधन-7 जुलाई 1974 )
- 1982 - जन्तु वैज्ञानिक कार्ल वॉन फ्रिश्च का निधन हुआ, जिन्होंने मधुमक्खियों के संचार के तरीके का अध्ययन किया। इन्होंने कीटों की दृष्टि तथा रासायनिक इंद्रियों का अध्ययन किया। (जन्म 20 नवम्बर 1886)
- 1912- जर्मन भू विज्ञानी फर्डिनैण्ड जिर्क़ेल का निधन हुआ, जिन्होंने पत्थर के खनिज विज्ञान पर काम किया। (जन्म 20 मई 1838)।
- 1855-सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बन्सेन ने किया। उल्लेखनीय है कि बादल होने की स्थिति में सूर्य की चमक और इंद्रधनुष का बन जाना तथा उसके कई रंग हमेशा से मनुष्य के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अनुसंधान के अनुसार इंद्र धानुष बादलों में मौजूद जल की बूंदों के माध्यम से सूर्य के प्रकाश के विभाजन से अस्तित्व में आती है। इंद्र धनुष के बारे में विख्यात यूनानी दार्शनिक अरस्तू का विचार बहुत प्राचीन है जिसका पता लोगों के बाद में पता चला। अबु अली सीना इब्ने हैसम और क़ुत्बुददीन शीराज़ी जैसे विद्वानों ने इस विचार का उल्लेेख किया और इसे स्वीकार्य रूप में परिवर्तित किया। अंतत: जर्मनी के उक्त दोनों वैज्ञानिकों ने सूर्य के प्रकाश का विश्लेषण करने में सफलता प्राप्त की।
- 1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
- 1964 - प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
- 1975-उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।
- 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर खिलाड़ी घोषित।
- 2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
- 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
- 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
- 1776- प्रसिद्ध चित्रकार जान कानस्टबेल का जन्म हुआ। वह ब्रिटिन के क्षेत्र सफ़ोलिक में जन्मे थे और 19 वर्ष की आयु में लंदन चले गये। 1799 ईसवी में उन्होंने रायल एकेडमी में प्रवेश लिया। थोड़े ही समय में एकेडमी की प्रदर्शनियों में उनके चित्र पेश किए जाने लगे। सन 1816 ईसवी तक जान कान्स्बेल ने बड़ा कठिनाई भरा जीवन व्यतीत किया। 1816 ईसवी में विवाह के बाद उन्होंने गांव के दृश्यों को अपनी चित्रकारिता का विषय बनाया और जल्द ही उनकी गिनती एक अच्छे चित्रकार के रूप में होने लगी। उनके कुछ चित्रों को स्वर्ण पदक भी दिया गया। फ्ऱांस में कान्सटबल का काम इतना पसंद किया गया कि वहां एक पूरा विचार पंथ अस्तित्व में आ गया। उनका निधन 30 मार्च वर्ष 1837 ईसवी को हुआ।
- 1897 - महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ।
- 1947 - भारतीय राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।
- 1909 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ।
- 1924 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।
- 1986 - भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए 10 जून के दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है, जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था।
- 110 - ईरान और रोम के बीच 50 वर्षों की शांति के बाद रोम के नरेश ट्रोजान के आदेश पर इस देश की सेना ने पश्चिमोत्तरी ईरान के अरमीनिया भाग पर जो अब अलग देश है आक्रमण किया। ईरानी सेना ने दो वर्षों तक प्रतिरोध किया किंतु बाद में वो अरमीनिया से पीछे हटने पर विवश हो गयी। किंतु अशकानी शासक ख़ुसरो ने अरमीनिया में ईरान के समर्थकों को उकसा कर अरमीनिया को रोम की सेना के नियंत्रण से छुड़ाने की भूमिका प्रशस्त की अंतत: यह क्षेत्र स्वतंत्र होकर पुन: ईरान का भाग बन गया।
- 1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1790 - ब्रिटेन के सैनिको ने मलेशिया पर आक्रमण किया। उस समय इस देश पर हॉलैंड का अधिकार था और वह इसके स्रोतों को लूट रहा था। किंतु मलेशिया में ब्रिटिश सैनिकों के आगमन के बाद हॉलैंड को इस देश से पीछे हटना पड़ा। वर्ष 1824 ईसवी में हॉलैंड इस पर राज़ी हुआ कि वह मलेशिया में अपनी विशिष्टताओं को हाथ से जाने देगा किंतु इस शर्त के साथ कि ब्रिटेन की सेना मलेशिया से बाहर निकल जाए। इस साम्राज्यवादी सौदे के परिणाम स्वरुप ब्रिटेन और हॉलैंड ने एक दूसरे की ओर से निश्चिंत होकर मलेशिया के स्रोतों को लूटना आरंभ कर दिया। मलेशिया को 1957 में स्वतंत्रता मिली।
- 1972 - मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
- 1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
- 1999 - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा, जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
- 2000 -सीरिया के राष्ट्रपति हाफिज़़ असद एक लम्बी बीमारी के बाद चल बसे। वे सन 1930 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने सन 1964 में वायु सेना प्रमुख का पद संभाला और तीन वर्ष सीरिया के रक्षा मंत्री बने रहे। 1970 में एक विद्रोह करके उन्होंने देश का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया और फिर बास पार्टी के प्रमुख बने इसके एक वर्ष बाद देश में जनमत संग्रह द्वारा वे राष्टष्ट्रति चुने गये और फिर अपनी आयु के अंतिम दिन तक वे सीरिया के राष्ट्रपति रहे।
- 2001 - नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई, बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न, पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर चोगोरी अथवा शाहगोरी कर दिया।
- 2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की।
- 1822 -चाल्र्स ग्राहम ने नकली दांतों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1905- आइंस्टाइन ने प्लैंक के क्वान्टम सिद्धान्त का विश्लेषण किया।
- 1964 - लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
- 1999 - कुली ओडैजो (द. अफ्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
- 2001 - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
- 2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
- 2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया। अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स खऱीदने का आर्डर रद्द कर दिया। फि़ल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फि़ल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फि़ल्म चक दे इण्डिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
- 1949 - भारत की प्रथम महिला आइपीए किरण बेदी का जन्म हुआ।
- 1981 - संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ।
- 1900 - आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
- 1991 - फिल्म निर्देशक राज खोसला का निधन हुआ।
- 1993 - निर्देशक सत्येन बोस का निधन हुआ।
- 2011 - जाने-माने चित्रकार मक़बूल फि़दा हुसैन का निधन हुआ।
- 1781- अंग्रेज़ इंजीनियर और रेल के इंजन के प्रधान आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेन्सन का जन्म हुआ। (निधन-12 अगस्त 1848)
- 1768-अंग्रेज़ अमेरिकी मैकेनिकल इंजीनियर सैमुअल स्लेटर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका में सूती कपड़ों के कारखाने की नींव रखी। उन्होंने रोड आइलैंड में कपास मिल की नींव रखी। (निधन-21 अप्रैल 1835)
- 1996 अमेरिकी कोशिका विज्ञानी डैनियल मैजिय़ा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय तथा कोशिका प्रजनन पर अनुसंधान किया। वे खासकर कोशिका विभाजन के लिए उत्तरदायी संरचनाओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-18 दिसम्बर 1912)
- 1961- फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी कैमिली ग्वैरिन का निधन हुआ, जिन्होंने जानलेवा क्षयरोग (ट्यूबरकुलोसिस) के टीके बी.सी. जी. का आविष्कार किया। इस टीके को मायकोबैक्टीरियम बोविस से प्राप्त किया। (जन्म-22 दिसम्बर 1872)
- 1658 - औरंगजेब ने आगरे के कि़ले पर क़ब्ज़ा किया।
- 1936 - इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
- 1940- तत्व संख्या 93 की खोज हुई, जिसे नेप्च्यूनियम नाम दिया गया।
- 1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
- 1992 -सतत विकास की नींव रखी। रियो दी जेनेरो में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
- 1997 - पेरिस में फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
- 2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
- 2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
- 2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
- 2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
- 2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
- 2009 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ।
- 1916- अंग्रेज़ जैव भौतिक शास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का जन्म हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिंस के साथ डी.एन.ए की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया जिसके लिए उन्हें 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-28 जुलाई 2004)
- 1936-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कैनेथ गैडेस विल्सन का जन्म हुआ, जिन्हें 1982 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें ट्रान्सफॉर्मर के विकास में कई सिद्धांत प्रतिपादित किए।
- 1882 -ब्रिटिश सिविल इंजीनियर जॉन स्कॉट रसैल का निधन हुआ, जो जहाज़ की अभिकल्पना की और उन्होंने लौह निर्मित युद्धपोत बनाया। उन्होंने सबसे पहले डॉप्लर प्रभाव पर प्रयोग किया। (जन्म-8 मई 1808)
- 1998 जर्मनी में जन्मीं पेरू की गणितज्ञ तथा पुरातत्वविद् मारिया रिची का निधन हुआ, जिन्होंने नाज़्का सभ्यता का अध्ययन किया। वे जीवन भर उन रहस्यों को सुलझाने में लगी रहीं। (जन्म-15 मई 1903)।
- 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
- 1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
- 1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
- 1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
- 1914-ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
- 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
- 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
- 1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
- 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
- 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
- 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
- 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
- 1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।
- 1877 (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
- 1954 - अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912)
- 1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)