इतिहास
- चार अक्टूबर: इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, 16 घंटे बाद रिहा
- नयी दिल्ली, 4 अक्टूबर। यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था।
- ये उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे। चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गईं जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सुबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।
- देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है- 1535 : अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई।
- 1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया। 1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई।
- 1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।
- 1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया।
- 1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था।
- 1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया।
- 1992: इज़राइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टरडम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त। जलता हुआ मलबा और पेट्रोल गिरने से कई लोगों की मौत।
- 2021: अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार। (भाषा)
- दो अक्टूबर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, दो अक्टूबर। भारत के इतिहास में दो अक्टूबर के दिन का एक खास महत्व है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।
- वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।
- देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
- 1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म। 1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म। 1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
- 1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।
- 1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटिग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया।
- 1968 : मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।
- 1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।
- 2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
- 2001 : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।
- 2006 : परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
- 2014 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।
- 1721-पहला ऊंट अफ्रीका से अमेरिका ले जाया गया।
- 1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
- 1941 -नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया। जर्मनी ने 22 जून सन 1941 ईसवी को सोवियत संघ पर आक्रमण करके उसके भाग पर अधिकार कर लिया था।
- 1956 -अमेरिका की पहली परमाणु घड़ी एटामिक्रोन का अनावरण किया गया।
- 2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे।
- 2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफग़़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
- 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आए।
- 2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5 हजार 900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
- 2006 - दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
- 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
- 1869 - मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ, जो महात्मा गांधी के रूप में मशहूर हुए और भारत के राष्ट्रपिता कहलाए।
- 1904 - भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
- 1942 - फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ।
- 1906 -विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ।
- 1975 - भारत रत्न सम्मानित से स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ।
- 1982 - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ।
- 1917-बेल्जियम के कोशिका विज्ञानी और जैव रसायनज्ञ क्रिश्चियन रेने डी ड्यूवे का जन्म हुआ, जिन्होंने लाइसोसोम (कोशिका के पाचन अंग) तथा परआक्सीसोम्स (अंग जो उपापचय की प्रक्रियाओं के स्थान होते हैं) की खोज की।
- 1852 - स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ सर विलियम रैमसे का जन्म हुआ, जिन्होंने अक्रिय गैसों की खोज की जैसे नियॉन, क्रिप्टन और ज़ेनॉन, आर्गन तथा रैडॉन। उन्होंने कैल्शियम तथा बेरियम जैसे तत्वों के बारे में फिर से बताया। (निधन-23 जुलाई 1916)
- 1927 - स्वीडन के भौतिक रसायनज्ञ स्वान्ते आगस्ट आर हीनियस का निधन हुआ, जिन्हें 1903 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनके पृथक्करण के इलेक्ट्रोलाइटिक सिद्धान्त ने रसायन विज्ञान को एक नई दिशा दी। (जन्म-19 फरवरी 1859)
- 1853- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री डॉमिनिक फ्रांस्वा जीन ऐरेगो का निधन हुआ जिन्होंने क्रोमोस्फेयर पता लगाया, जो सूरज का बाहरी भाग होता है और जिसमें हाइड्रोजन गैस होती है। (जन्म 26 फरवरी 1786)
- महत्वपूर्ण दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयंती)
- लाल बहादुर शास्त्री जयंती (भाषा)
- भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन, जानिए एक अक्टूबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- एक अक्टूबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई। वहीं, विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।
- नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो यही वह दिन है, जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष तय किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में गोल्डन डील्स, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, सिक्योरिटी कैमरा आदि पर सबसे बड़ी कीमत में गिरावट, अमेज़न कूपन के साथ 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत |
- 1574 : सिख गुरु अमर दास जी का निधन।
- 1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।
- 1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।
- 1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।
- 1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
- 1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।
- 1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।
- 1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।
- 1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।
- 1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।
- 2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।
- 2017 : लॉस वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
- 2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया गया।
- दिवाली बोनान्ज़ा- जिस सेल का आप इंतजार कर रहे थे, वह यहां है, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर और बहुत कुछ खरीदें|
- अगला लेख
- 1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
- 1880 - ऐडिसन ने अपनी पहली लैम्प फैक्ट्री खोली।ा
- 1957 - थैलिडोमाइड नामक ड्रग पहली बार पश्चिम जर्मनी में बेची गयी। इसे 1953 में आविष्कृत किया गया था। मगर इसके द्वारा गर्भ पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों के कारण इसे बाद में प्रतिबंधित कर दिया गया।
- 1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
- 1967- भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
- 1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
- 1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
- 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
- 2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
- 2003 - नदियों को जोडऩे के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
- 2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
- 1919- हंटर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
- 1847 - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनीबेसेंट का जन्म हुआ।
- 1919 -हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।
- 1975 -बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ।
- 1951- बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी का जन्म हुआ।
- 1927- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म हुआ।
- 1904 - ब्रिटिश नाभिकीय भौतिकशास्त्री आटो रॉबर्ट फ्रिश का जन्म हुआ, जिन्होंने हल्के तत्वों में न्यूट्रॉन द्वारा बमबारी द्वारा यूरेनियम के भागों को बताया। (निधन- 22 सितम्बर 1979)
- 1939- अफ्रीकी-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जॉर्ज आर. कैरुथर्स का जन्म हुआ, जो नए अंतरिक्ष कैमरे के अन्वेषक के रूप में जाने जाते हैं जो पराबैंगनी रोशनी की सहायता से तारे के बीच के परमाणुओं को मापने के लिए जाने जाते हैं।
- 1953 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ एड्विन जोजफ़ कॉह्न का निधन हुआ, जिन्होंने ठण्डे इथेनॉल रक्त प्रभाजन (प्लाज़्मा प्रोटीन का प्रभाजों में पृथक्करण) किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इन्होंने कई चिकित्सकों का दल बनाया और घायलों की मदद की। (जन्म-17 दिसम्बर 1892)
- 1945- अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी तथा शरीर क्रिया विज्ञानी वाल्टर ब्रैडफॉर्ड कैनन का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार एक्सरे का इस्तेमाल शरीर क्रिया विज्ञान के अध्ययन में किया। मैकेनिकल फैक्टर्स ऑफ डाइजेस्शन 1911 में उनके द्वारा प्रकाशित की गई थी। (जन्म 19 अक्तूबर 1871)
- महत्वपूर्ण दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, विश्व प्रौढ़ दिवस,
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।
- 30 सितंबर: लातूर में भूकंप, हजारों लोगों की मौत
- नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) साल के नौवें महीने का आखिरी दिन इतिहास में दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1993 में 30 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर में जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और वह भी 30 सितंबर का ही दिन था जब जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
- वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सतीश प्रधान सहित 32 लोगों को बरी किया गया था।
- देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
- 1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
- 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था। 1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।
- 1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। 1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।
- 2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए। 2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।
- 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।
- 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत। 2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
- 2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।
- 1902-रेयॉन धागे के लिए विलियम एच. वॉकर, आर्थर डी. लिटल और हैरी एस. मॉर्क को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1954-विश्व की पहली नाभिकीय पनडुब्बी यू एस. एस. नॉटिलस चालू हुई।
- 1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।
- 1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
- 2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलीस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
- 2002 - चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
- 2003 - भारत के विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
- 2004 - चीनी दार्शनिक कनफ्य़ूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई।
- 2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
- 2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त रा्र्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
- 2009 - प्रख्यात पाश्र्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के चुना गया।
- 1922 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1943- जर्मन जैव रसायनज्ञ जोहान डीज़ेनॉफर का जन्म हुआ, जिन्हें हार्टमट मिशेल तथा रॉबर्ट ह्यूबर के साथ प्रकाश संश्लेषण हेतु आवश्यक प्रोटीन की त्रिआयामी संरचना बताने के लिए 1988 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1802 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ अन्टॉन जेरॉम बैलर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने 1826 में ब्रोमीन तत्व की खोज की उसकी विशेषताओं को बताया और उसके कई यौगिकों का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने साबित किया कि समुद्री जीवों और पौधों में भी ब्रोमीन पाया जाता है। (मृत्यु 30 मार्च 1876)
- 1985-फ्रांसिस रिक्टर भूकम्प विज्ञानी डॉ. चाल्र्स रिक्टर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने साथी बेनो गुटेनबर्ग के साथ मिलकर भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का आविष्कार किया। उनका पैमाना भूकम्प से निकली ऊर्जा को संख्याओं के रूप में अनुमानित करता है। (जन्म 26 अप्रैल 1900)
- 1959-अमेरिकी जीव विज्ञानी रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का निधन हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) तकनीक विकसित की। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंग के मंढकों के भ्रूण के हिस्सों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (जन्म 13 जनवरी 1870)
- 29 सितंबर : भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को सिखाया सबक
- नई दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इनकार किया।
- जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। 18 सितंबर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकवादियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1836 : मद्रास चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना।
- 1942 : मतंगिनी हाजरा की 72 वर्ष की आयु में बंगाल के तुमलुक में अगस्त आंदोलन में कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई। 1923 : बालफोर घोषणा (1917) के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल ऑफ द लीड ऑफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।
- 1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा।
- 1959 : भारत की आरती साहा ने ‘इंग्लिश चैनल’ को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।
- 1961 : ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं। 1962 : कलकत्ता में बिरला तारामंडल की शुरुआत।
- 1970 : यूनियन कार्बाइड ने बम्बई स्थित अपने केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स संयंत्र में पहला जलशोधन संस्थान स्थापित किया। इसमें साफ किए जाने वाले सीवेज के पानी को औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था।
- 1977 : भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द -गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया। 2020: कुवैत के अमीर (शासक) शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह 2006 में कुवैत के अमीर बने थे।
- 1891 -थॉमस अल्वा ऐडिसन को विद्युत उत्पादन के उपकरण के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
- 1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
- 1988 -अमेरिकी स्पेस शटल डिस्कवरी केप कैनेवरल से रवाना हुआ।
- 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
- 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
- 2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
- 2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
- 2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
- 2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में विजेन्दर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
- 1992- अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बाद स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
- 1918-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए।
- 1932 - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म हुआ।
- 1971-पाकिस्तान की प्रसिद्ध गायिका नसीम बेगम का देहांत हुआ। वह 24 फऱवरी वर्ष 1936 को भारत के अमृतसर नगर में जन्मीं थीं। वर्ष 1964 तक वह पांच बार निगार एवार्ड जीत चुकी थीं। उनको दूसरी नूरजहां भी कहा जाता था।
- 1901 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का जन्म हुआ, जो नाभिकीय युग के निर्माताओं में एक माने जाते हैं। (निधन-29 नवम्बर 1954)
- 1903-अमेरिकी सर्जन जॉन हेयबर्न गिबन का जन्म हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़ा मशीन का अविष्कार किया। 10 मई 1935 में इन्होंने अपना पहला बाह्य पम्प बनाया जिससे एक बिल्ली के हृदय तथा श्वसन को नियंत्रित किया गया।
- 1913 - जर्मन तापीय इंजीनियर रुडोल्फ क्रिश्चियन कार्ल डिज़ल का निधन हुआ, जिन्होंने आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं। (जन्म 18 मार्च 1858)
- 1927-डच शरीर क्रिया विज्ञानी विलेम ईन्थोवेन का निधन हुआ,. जिन्होंने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ का आविष्कार करके हृदय सम्बन्धी बीमारियों के निदान में क्र्रांतिकारी परिवर्तन में योगदान दिया। (जन्म 21 मई 1860)
- 1901- इटली के भौतिक शास्त्री एन्रिको फ़र्मी का रोम नगर में जन्म हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस
- पम्पकिन (कद्दू) दिवस
- 28 सितंबर : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 28 सितंबर। इतिहास के साथ 28 सितंबर का बड़ा सुरीला रिश्ता है। अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशक से संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरने वाली लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था।
- भारत रत्न लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रूमानी आवाज का लुत्फ उठाया, वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी समन्दर की तरह ठहरी हुई परिपक्व गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई है।
- देश-दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-
- 1542 : कैलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सान दिएगो कहे जाने वाले इलाके के नजदीक कदम रखा था और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने। 1837 : बहादुर शाह जफर को मुगल सम्राट बनाया गया। हालांकि उस समय तक मुगल सल्तनत काफी बिखर चुकी थी और वह नाम के ही सम्राट रह गए थे।
- 1920 : शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने 1919 की विश्व श्रृंखला में घूस लेकर सिनसिनार्टी रेड्स से हार जाने का दोषी ठहराया।
- 1929 : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म। अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर वह आठ दशक तक देश में गायकी का पर्याय रहीं और अपने गीतों के मोतियों से उन्होंने संगीत के खजाने को समृद्ध बनाया।
- 1947 : आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का जन्म। पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की पुत्री हैं। 1977 : एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए।
- 2000 : इज़राइल के कट्टरपंथी विपक्षी नेता एरियल शेरोन के अल अक्सा मस्जिद आने से नाराज पूर्वी येरूशलम के फलस्तीनियों ने विरोध स्वरूप पुलिस के साथ संघर्ष किया।
- 2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की।
- 2016 : पोलैंड में जन्मे इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन। पेरेज को 1993 में इस्राइल सरकार और फलस्तीन मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 2018 : उच्चतम न्यायालय ने केरल के सबरीमाला स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी। 2020 : आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोरनो-करबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई। (भाषा)
- 27 सितंबर : भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
- अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया।
- इस दिन के नाम पर इतिहास में कुछ और घटनाएं भी दर्ज हैं। पिछली सदी के आखरी वर्षों में इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी घटना हुई जो आज हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है। दरअसल 1998 में आज ही के दिन पीएचडी के दो छात्रों ने इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट प्लेटफार्म होने के साथ ही ‘गूगल बाबा’ के रूप में हर सवाल का जवाब देने को तैयार रहता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
- 1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
- 1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
- 1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
- 1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
- 1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
- 1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
- 1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
- 1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
- 1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
- 1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
- 1998 : पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। दुनिया का यह सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आज हर शंका का समाधान करता है।
- 2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
- 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी।
- 1910 -फ्रिट्ज़ हैबर और रॉबर्ट ली रॉसिग्नॉल को अमोनिया के उत्पादन के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1940 -द्वितीय विश्व युद्ध के संयुक्त देशों के बीच पोलाडीन नामक समझौता हुआ। इटली, जर्मनी और जापान के बीच इस समझौते के आधार पर तीन राजधानियां रोम, बरलिन और टोकियो तीन केंद्रों के रुप में एक दूसरे के संपर्क में हो गई।
- 1941 - रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
- 1949 -चीन का भीड़ भाड वाला शहर बींिजग को राजधानी का दर्जा मिला।
- 1996-अफग़़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालेबान ने क़ब्ज़ा कर लिया। यह गुट सन 1994 में अस्तित्व में आया।
- 1950 -उत्तर देने वाली मशीन (आन्सरिंग मशीन) का आविष्कार हुआ।
- 1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
- 1996 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
- 1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
- 1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
- 2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उडऩे वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आखिरी उड़ान भरी।
- 2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
- 1833 -समाज सुधारक राजा राममोहन राय का जन्म हुआ।
- 1871 - समाज सुधारक वि_लभाई पटेल का जन्म हुआ।
- 1932 - भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
- 1981 -भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म हुआ।
- 1972 - भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ।
- 1818- जर्मनी के रसायनज्ञ ऐडॉल्फ विल्हेम हरमन कोल्बे का जन्म हुआ, जिन्होंने अकार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थ तैयार किया। (निधन-25 नवम्बर 1884)
- 1925- ब्रिटिश चिकित्सकीय अनुसंधानकता रॉबर्ट (ज्यॉफ्री) एडवर्ड्र्स का जन्म हुआ। जिन्होंने पैट्रिक स्टेपटू के साथ मानव अण्डों के निषेचन पर अनुसंधान किया गया।
- 1852 - ब्रिटेन के सिविल इंजीनियर सर विलियम विलकॉक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने नील नदी पर पहले आस्वान (ऐसुवान) बाँध (1898-1902) का रूपरेखन किया। (निधन-29 जुलाई 1932)
- 1737- फ्रांसीसी वैज्ञानिक और इंजीनियर ह्यूबर्ट गोटिए का निधन हुआ, जिन्होंने पुल निर्माण पर पहली पुस्तक लिखी। ट्रैटे डेस पॉन्ट्स जो 1716 में प्रकाशित हुई। (जन्म 21 अगस्त 1660)
- महत्वपूर्ण दिवस-विश्व पर्यटन दिवस।
- 26 सितंबर : एक दूसरे से एकदम अलग, अपने-अपने क्षेत्र के दो कामयाब व्यक्तियों का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 25 सितंबर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की।
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है।
- बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे। उनकी अदाकारी और संवाद अदायगी का अंदाज निराला था।
- देश दुनिया के इतिहास में 26 सितम्बर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
- 1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
- 1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।
- 1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।
- 1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
- 1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
- 1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
- 1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
- 1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
- 1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।(भाषा)
- 23 सितंबर : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्धविराम की घोषणा
- नयी दिल्ली, 23 सितंबर। भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई। वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ।
- दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से पैदल सेना और टैंक डिविजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौसेना ने भी अपना योगदान दिया। यह पहला मौका था जब दोनों देशों की वायु सेना जंग के मैदान में उतरी।
- देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1803 : असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।
- 1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिर कर लापता, 826 लोगों की मौत।
- 1863 : राव तुला राम का निधन।
- 1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया।
- 1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।
- 1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।
- 1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान।
- 1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
- 2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
- 2020: भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था। (भाषा)
- 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया।
- एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1867 : गगेंद्रनाथ टैगोर का जन्म। 1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।
- 1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।
- 1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
- 1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।
- 1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
- 1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
- 1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जार्डन के बीच कैंप डेविड समझौता।
- 1982 : भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 2020: लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी।
- 16 सितंबर : भारत रत्न एमएस सुब्बालक्ष्मी का जन्म
- नयी दिल्ली, 16 सितंबर। भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बालक्ष्मी को संगीत जगत की अप्रतिम प्रतिभा और अविवादित सुर साम्राज्ञी के तौर पर जाना जाता है। इतिहास में 16 सितंबर की तारीख संगीत की इस महान साधिका के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
- तमिलनाडु के मदुरै शहर में 16 सितंबर, 1916 को जन्मी सुब्बालक्ष्मी ने पांच साल की उम्र में संगीत की शिक्षा ग्रहण करनी शुरू की थी। उन्होंने देश की बहुत सी भाषाओं में गीत गाए। यह उनकी कला साधना का ही प्रभाव था कि लता मंगेशकर ने उन्हें 'तपस्विनी' कहा, उस्ताद बडे गुलाम अली खां ने उन्हें 'सुस्वरलक्ष्मी' का नाम दिया, किशोरी आमोनकर उन्हें 'आठवां सुर' कहती थीं, जो संगीत के सात सुरों से ऊंचा है। उन्हें कला क्षेत्र में योगदान के लिए 1954 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- 1998 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से अलंकृत करके उनकी कला को शीर्ष नागरिक सम्मान से नवाजा
- देश-दुनिया के इतिहास में 16 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
- 1630 : मैसाच्युसेट्स के इलाके शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
- 1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
- 1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
- 1861 : ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
- 1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
- 1916 : भारत रत्न शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म।
- 1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
- 1978 : जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए।
- 2009 : दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने पुरस्कृत किया।
- 2020: विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन।(भाषा)
- 15 सितंबर : दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां
- नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) संचार और डिजिटल क्रांति के इस युग में जीने वाली आज की युवा पीढ़ी को दूरदर्शन का मतलब शायद ही पता हो, लेकिन पिछली पीढ़ी का दूरदर्शन के साथ गहरा नाता रहा है। 1959 में 15 सितंबर को सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतुहल का विषय था, जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग दूर-दूर से उसे देखने आते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे।
- दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई। 1972 में यह सेवा मुम्बई (तत्कालीन बंबई) और अमृतसर तक विस्तारित की गई, जो आज देश के दूरदराज के गांवों तक उपलब्ध है। राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत 1982 में हुई। इसी वर्ष दूरदर्शन का स्वरूप रंगीन हो गया। इससे पहले यह श्वेत श्याम ही हुआ करता था।
- देश दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
- 1860 : एम विश्वेश्वरैया का जन्म।
- 1876 : भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।
- 1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
- 1948 - स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
- 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
- 1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।
- 1978 : अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई़.एफ.ए. शील्ड जीती। 1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
- 1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।
- 2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
- 2008 : क्राम्पटन ग्रीव्ज ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
- 2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन ।
- 1821 - निकारागुआ हुंडुरास एलसेल्वाडोर ग्वाटेमाला और कॉस्टारिका जैसे देशों ने स्पेन से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
- 1830- इंग्लैण्ड में लिवरपूल से मैनचेस्टर तक रेलवे लाइन खुली।
- 1917- फ्रेंच एकेडमी आफ साइंस में डॉ. फेलिक्स डी. हैरेल ने अपने लेख में बैक्टीरियोफेज़ (जीवाणुभोजी) नाम दिया।
- 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
- 1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
- 1991- दक्षिण-पूर्वी योरोप में स्थित मेसीडोनिया को योगोस्लाविया से स्वतंत्रता मिली।
- 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
- 2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफग़़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
- 2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
- 2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भडक़ उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
- 2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को वूमैन आफ़ द ईयर सम्मान।
- 2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
- 2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष चुने गये।
- 1861 -इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ।
- 1876 - भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
- 1905 - भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ।
- 1909 - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।
- 2012 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन हुआ।
- 1736-फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन सिलवैन बैली का जन्म हुआ। जो हैली धूमकेतु की कक्षा की गणना के लिए जाने जाते हैं। (निधन-12 नवम्बर 1793)
- 1912- अंग्रेज़ प्रकृतिविद् फ्रैन्सिस सिम्पसन का जन्म हुआ, जो थे संरक्षणविद् तथा फूलों के प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। (निधन-10 नवम्बर 2003)
- 1924-जर्मन के जन्तुविज्ञानी विल्हेल्म रॉक्स का निधन हुआ, जो प्रायोगिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे निषेचन के वक्त किस तरह अंग और ऊतकों के कार्यों का विभाजन होता है। (जन्म-9 जून 1850)
- महत्वपूर्ण दिवस-अभियंता दिवस, संचयिका दिवस।
- 14 सितंबर : हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला
- नयी दिल्ली, 14 सितंबर। हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
- 1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए।
- 1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
- 1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
- 1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।
- 1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
- 1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। 2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।
- 2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए।
- 2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।
- 2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया ।
- 2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।
- 2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
- 2009 : भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
- 2019 : पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के पदकों का आंकड़ा चार पर पहुंचा।
- 1716- अमेरिका का पहला प्रकाशस्तंभ बोस्टन में चालू हुआ।
- 1959-रूसी अंतरिक्षयान लूना, चांद की धरती पर जाने वाला पहला यान बना।
- 2000 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुंची।
- 2003 - गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
- 2006 - परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति। तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा। विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।
- 2007 - जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
- 2009 - भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएण्डर पेस और चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता। विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
- 1914 - फिल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी का जन्म हुआ, जिन्हें जीपी-सिपी के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने फि़ल्में निर्देशित की।
- 1930 - हिन्दी फि़ल्म निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म हुआ।
- 1932 -प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।
- 1947 - कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का निधन हुआ, जो हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध हैं।
- 1887-अमेरिकी शिक्षाविद् तथा भौतिकशास्त्री कार्ल टेलर कॉम्पटन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान राडार की खोज की। उन्होंने आयनीकरण तथा गैसों में इलेक्ट्रॉन की गति पर भी कार्य किया। (निधन-22 जून 1954)
- 1883-आस्ट्रिया के इंजीनियर ऐलेक्ज़ेन्डर मीजऩर का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्टीना डिज़ायनिंग विस्तारण में कार्य किया और रेडियो टेलीग्राफी में योगदान दिया। (निधन-3 जनवरी 1958)
- 1882-फ्रांसीसी इंजीनियर जॉर्जेस लैक्लेन्चे का निधन हुआ, जिन्होंने 1866 में लैक्लांशी सेल का आविष्कार किया जो जि़न्क-कार्बन शुष्क सेल के प्रारम्भिक प्रारूप के रूप में जाना जाता है। (जन्म-1839)
- 1895 -ब्रिटेन में पैदा अमेरिकी कीट विज्ञानी चाल्र्स वैलेन्टाइन राइले का निधन हुआ, जिन्होंने कीटों के कृषि पर होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया तथा कीटों के जैविक नियन्त्रण पर बल दिया। (जन्म-18 सितम्बर 1843)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस। (भाषा)
13 सितंबर : दिल्ली में सिलेसिलेवार बम धमाके
नयी दिल्ली, 13 सितंबर। तेरह सितंबर को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों को 14 साल पूरे हो गए। 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ मिनटों के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग बाजारों में पांच विस्फोट किए थे।
आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।
देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।
1922 : लीबिया के अल अज़िज़िया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।
1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।
1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।
2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया।
2002 : इज़राइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।
2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।
2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।
2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।
1898- रिवरेन्ड हैनिबेल विलिस्टन गुडविन को नाइट्रोसेल्यूलोज़ ट्रान्सपैरेन्ट फ्लेक्सिबल फोटोग्राफिक फिल्म पेलिकन्स के आविष्कार के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिड़े शतरंज विश्व कप जीता।
2001 - ओसामा बिन लादेन को पकडऩे हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 - इस्रायल ने फिलीस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2008 - दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
2009 - लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चाल्र्स डायस को मनोनीत किया गया। चन्द्रमा पर बफऱ् खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
1929 - जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ। - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1851-अमेरिकी सेना के चिकित्सक वाल्टर रीड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने सफल प्रयोगों द्वारा बताया कि पीत-ज्वर मच्छर के काटने से फैलता है। (निधन-22 नवम्बर 1902)
1853-डेनमार्क के वैज्ञानिक हैन्ज़ क्रिश्चियन जोएकिम ग्रैम का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्राम स्टेन की खोज की जो कि सबसे अधिक मशहूर तथा इस्तेमाल किया जाने वाला स्टेनिंग का तरीका है। (निधन-14 नवम्बर 1938)
1949- डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी शैक आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का निधन हुआ, जिन्हें केशिकानली (कैपिलरी) के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-15 नवम्बर 1874)
1914 -ब्रिटिश अमेरिकी रॉबर्ट होप जोन्स का निधन हुआ, जिनके विचारों ने थिएटर आर्गन निर्माण में आर्केस्ट्रल ध्वनि के विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 फरवरी 1859) (भाषा)
- 12 सितंबर : मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले पार कर रचा इतिहास
- नयी दिल्ली, 12 सितंबर। इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। मिहिर सेन को लंबी दूरी तय करने वाला एक बेहतरीन तैराक माना जाता है। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरूआत करने वाले मिहिर सेन ने अपनी हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर, 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे।
- सोलह नवम्बर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
- 1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
- 1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
- 1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
- 1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
- 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
- 1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
- 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
- 2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
- 2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
- 2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
- 2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
- 1958- जैक किल्बी ने विद्युत परिपथ को छोटे रूप में आविष्कृत किया और उसे प्रदर्शित किया।
- 1970- लूना-16 छोड़ा गया जो सोवियत रूस के मानवरहित चन्द्रयान की श्रृंखला में अगला था।
- 1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत मार्स ग्लोबल सर्वेयर यान मंगल की कक्षा में पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक़्र पहली बार नहीं किया गया।
- 1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
- 2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन शुरू, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
- 2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
- 2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
- 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
- 2006 - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
- 2007 - रूस ने नॉन न्यूक्लिियर वैक्यूम बम (इको फ्रैंडली बम) का परीक्षण किया।
- 2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
- 2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आखऱिी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
- 1922 - प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
- 1971 - प्रसिद्ध संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ।
- 1915-जानपदिक रोगविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर लैंग्म्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका के एपिडेमिक इंटेलिजेन्स सर्विस का निर्माण किया, अपने अथक प्रयास से कई लोगों की जान बचायी। (निधन-22 नवम्बर 1993)
- 1897-फ्रांसीसी रसायनज्ञ आइरीन जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ,जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की, जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 मार्च 1956)
- 1941- जर्मन भ्रूणविज्ञानी हैन्ज़ स्पैमन का निधन हुआ, जो एम्ब्रियोनिक इंडक्शन की खोज के लिए वर्ष 1935 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-27 जून 1869)
- 1939-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी हेनरी कैन्डलर कॉवल्स का निधन हुआ, जो पादप पारिस्थितिकी में अग्रणी माने जाते हैं, खास कर के डायनमिक पारिस्थितिकी। (जन्म-27 फरवरी 1869)। (भाषा)
- 10 सितंबर : विमान अपहरण की सनसनीखेज घटना का गवाह
- नयी दिल्ली, 10 सितंबर देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन ‘इंडियन एयरलाइंस’ के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था और उतने ही सनसनीखेज अंदाज से उसमें सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था।
- दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। यह घटना दोनों देशों की सरकारों के अनूठे तालमेल की मिसाल है।
- इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
- 1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
- 1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
- 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।
- 1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
- 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।
- 1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
- 1926 : जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
- 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
- 2020: फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए। 2020: वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1846 -ऐलियास हॉवे ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
- 1984- ब्रिटेन के लीस्टर में एलेक जैफ्री द्वारा डी.एन.ए. फिंगरप्रिन्टिंग तकनीक विकसित की गई।
- 1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
- 1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
- 2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
- 2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
- 2009 - जेट एयर वेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
- 1887 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्ल्भ पंत का जन्म हुआ।
- 1912 - फख़़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का जन्म हुआ।
- 1915- भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1923 - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ।
- 1965 -परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का निधन हुआ।
- 1898-अमेरिकी रसायन इंजीनियर वैल्डो सेमन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. (पॉलीविनाइलक्लोराइड) का आविष्कार किया। सन् 1926 में इन्होंने यह तरकीब खोजी कि कैसे हम पॉलीविनाइलक्लोराइड को कठोर से लचीला कर सकते हैं। (निधन- 26 मई 1999)
- 1775-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और चिकित्सक जॉन किड का जन्म हुआ, जिन्होंने 1819 नेफ्थलीन का आविष्कार किया। यह नाम उन्होंने ही दिया। यह कोलतार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थों में पहला था। (निधन- 17 सितम्बर 1851)
- 1844-ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉर्ज बेन्थम का निधन हुआ, जिनके पौधों के वर्गीकरण पर महत्वपूर्ण कार्य किया उन्होंने कई प्रजातियों पर अध्ययन करने के बाद आधुनिक संवहनीय (वैस्कुलर) पादप वर्गीकरण की नींव रखी। (जन्म-22 सितम्बर 1800)
- 1983 - अमेरिकी भौतिकविद् फेलिक्स ब्लॉक का निधन हुआ। जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक के चुम्बकीय क्षेत्र को मापने के लिए, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद तकनीक विकसित करने के लिए वर्ष 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-23 अक्तूबर 1905) । (भाषा)
- आठ सितंबर : सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।
- देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।
- 1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।
- 1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।
- 1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
- 1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
- 1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
- 1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
- 2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।
- 2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।
- 2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
- 2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन। 2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।
- 1961- धूम्रपान तथा हृदय रोगों के बीच के सम्बन्ध के आंकड़ों द्वारा अमेरिकन मेडिकल एसोशिएशन की पत्रिका में बताया गया।
- 1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
- 1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
- 2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
- 2002 -नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
- 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी। प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोब्र्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
- 2009-भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
- 1926 - बहुमुखी कलाकार भूपेन हज़ारिका का जन्म हुआ।
- 1933 - प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ।
- 1960- राजनेता तथा पत्रकार फिऱोज़ गांधी का निधन हुआ।
- 1848- जर्मन रसायनज्ञ विक्टर मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन विज्ञान दोनों में अपना महान योगदान दिया, और वाष्प घनत्व (वेपर डेन्सिटी), तथा आण्विक भार ज्ञात करने का उपकरण बनाया जिन्हें उनके नाम से जाना जाता है। (निधन-8 अगस्त 1897)
- 1918- सर डेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बैर्टन एक ब्रिटिश रसायनज्ञ जिन्हें नार्वे के हॉड हैसेल के साथ 1969 में इन्हें स्टेरॉइड की संरचना ज्ञात के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-16 मार्च 1998)
- 1981- जापान के भौतिक शास्त्री हिडेकी युकावा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धांतिक कार्यों के आधार पर मीसान कण के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मीसान कण संहति में इलेक्ट्रॉन से भारी लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (जन्म 23 जनवरी 1907)
- 1894-जर्मन वैज्ञानिक हर्मन वॉन हेल्महॉल्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाशिकी, विद्युतगतिकी, गणित तथा ऊर्जा संरक्षण के नियम दिए। (जन्म 31 अगस्त 1821)
- महत्वपूर्ण दिवस -अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस।
- छह सितंबर: पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- नयी दिल्ली, पांच सितंबर। साल के नौवें महीने का छठा दिन देश के इतिहास में सेना के शौर्य की याद दिलाता है जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने छह सितंबर को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
- ऑपरेशन जिब्राल्टर पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की रणनीति का कूट नाम (कोड) था जो भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू करने के लिए किया गया था। सफल होने पर, पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए यह अभियान एक बड़ी विफलता साबित हुआ। इसके जवाब में छह सितंबर 1965 को भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। अंतत: युद्ध छिड़ा और उसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
- देश दुनिया के इतिहास में छह सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1522 : समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया स्पेन लौटा।
- 1657 : मुगल शासक शाहजहां के अचानक बीमार पड़ने से उनके राज्य में कई जगह अलगाववादी आंदोलन शुरू हो गए।
- 1889 : शरत् चंद्र बोस का जन्म।
- 1901 : अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ने गोली मारी। आठ दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
- 1929 : जाने-माने भारतीय फिल्मकार यश जौहर का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ।
- 1965 : पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
- 1970 : पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन ने यूरोप के हवाई अड्डों से चार विमानों का अपहरण किया। अपहरणकर्ता इन विमानों को जॉर्डन और मिस्र के हवाईअड्डों पर ले गए। बंधक बनाए गए 382 यात्रियों के बदले में उन्होंने स्विस जेल में बंद तीन लोगों को छोड़ने की मांग की।
- 1972 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज एवं प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन।
- 1990 : संसद से पारित हुआ प्रसार भारती विधेयक।
- 1991 : रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से पुकारे जाने के बाद उसका पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
- 1997 : एक हफ़्ते तक शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी। 1998
- : मशहूर जापानी फिल्म निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन।
- 2008 : भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने मंजूरी दी। 2018 : उच्चतम न्यायालय ने परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया और इससे जुड़े ब्रिटिश काल के कानून को समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया।
- 2020 : संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन। भारती ने केरल भूमि सुधार कानून को चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिया ।
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
- 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
- 1978- अमरीकी वैज्ञानिकों ने इंसुलिन के उत्पादन की घोषणा की।
- 1998 - जापान के फि़ल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
- 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
- 2003- फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
- 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।
- 2007-ब्रिटेन की द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
- 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
- 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
- 1838 - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ।
- 1929 - फि़ल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ।
- 1766-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययन करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धांत कहा जाता है। (निधन- 27 जुलाई 1844)
- 1901 - अमेरिकी इंजीनियर अर्न्स्ट वेबर का जन्म हुआ,जिन्होंने माइक्रोवेव टेक्नॉलॉजी का विकास किया जो राडार संचार के विकास में सहायक होता है। (निधन-16 फरवरी 1996)
- 1902- अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक ऐबेल का निधन हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (जन्म-17 जुलाई 1827)
- 1970- अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए, खासकर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (जन्म-30 मार्च 1891)। (भाषा)
- पांच सितंबर : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन, शिक्षक दिवस
- नयी दिल्ली, पांच सितंबर। भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है।
- पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया था।
- देश-दुनिया के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
- 1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई।
- 1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।
- 1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में इस दिन को भारत में ‘शिक्षक दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।
- 1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।
- 1986 : आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के यात्रियों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।
- 1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
- 2002 : अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
- 2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
- 2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
- 2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत। (भाषा)
- चार सितंबर : टाइटैनिक के डूबने के 73 बरस बाद पहली बार उसकी तस्वीरें सामने आईं
- नयी दिल्ली, चार सितंबर। यह तो सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा और वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ तथा कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा।
- दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया था। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस बाद चार सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं। इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
- देश-दुनिया के इतिहास में चार सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1665 : मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म।
- 1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।
- 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
- 1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
- 1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं।
- 1999 : ईस्ट तिमोर में सम्पन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
- 2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंकाई सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गए।
- 2008 : केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया।
- 2020: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिन के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक उपलब्धि हासिल की। (भाषा)
- तीन सितंबर : हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी का शव मिला
- नयी दिल्ली, तीन सितंबर। वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन ही मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को करनूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला।
- रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि उनके लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए भारत का सबसे बड़ा खोज अभियान चलाया गया, जिसमें वायुसेना के कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान तथा थर्मल इमेजिंग प्रणाली से लैस सुखोई 30 एमकेआई विमान भी शामिल थे। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भी उपग्रह के जरिए इस अभियान में मदद की। अभियान के लिए केंद्र ने सीआरपीएफ के पांच हजार कर्मियों को भेजा था और जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड्स को भी इस अभियान में लगाया गया था।
- लगभग 24 घंटे के अभियान के बाद वायुसेना के एमआई-8 हेलीकाप्टर ने दुर्घनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा इसमें सवार रेड्डी सहित सभी पांच लोगों की मृत्यु हो जाने की पुष्टि की।
- देश दुनिया के इतिहास में 3 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1767 : कर्नल स्मिथ की सेना ने चंगमा की लड़ाई में निजाम और हैदर अली की संयुक्त सेना को हराया।
- 1833 : अमेरिका में बेंजामिन एचडे ने पहला अखबार ‘न्यूयार्क सन’ शुरू किया।
- 1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
- 1950 : एमीलियो नीनो फरिना पहले एफ1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।
- 1971 : कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1984 : दक्षिण फिलीपीन में भयानक तूफान में तकरीबन 1300 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल।
- 1998 : नेल्सन मंडेला ने गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति जताई।
- 2003 : पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का फैसला किया।
- 2006 : भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके पुत्र अराफ़ात रहमान भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार।
- 2007 : चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी और जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने एक जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
- 2008 : राजेन्द्र कुमार पचौरी संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) के दोबारा प्रमुख चुने गए।
- 2014: भारत और पाकिस्तान में एक साथ आई बाढ़ में दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
- 2020: भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया।
- 1658 -ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ एवं प्रथम राष्ट्रपति ओलिवर क्रामवेल का निधन हुआ। उन्होंने ब्रिटेन में राजशाही व्यवस्था को भंग कर दिया। वे आधिकारिक रूप से 1653 में ब्रिटेन के शासक बने जबकि 1649 से अनौपचारिक रूप से ब्रिटेन की सत्ता उनके हाथों में थी। ओलिवर क्रामवेल ने कुल मिलाकर 9 वर्षों तक ब्रिटेन पर शासन किया।
- 1976 -मानवरहित अंतरिक्षयान वाइकिंग-2 मंगल ग्रह पर उतरा, तथा पहली बार मंगल की तस्वीर खींची।
- 1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
- 2000- नासा की डाटा रिपोर्ट में सबसे बड़ा ओज़ोन छिद्र पाया गया।
- 2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
- 2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
- 2008- राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुन: प्रमुख चुना गया।
- 1940 - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्म हुआ।
- 1923 - सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ।
- 1905 - अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का जन्म हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉज़ीट्रॉन की खोज की जिसके लिए उन्हें वर्ष 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-11 जनवरी 1991)
- 1883-अमेरिकी भौतिकविद् हैरॉल्ड डी फॉरेस्ट अरनॉल्ड का जन्म हुआ, जिनके अनुसंधान ने लंबी दूरी की टेलीफोनी विकसित करने में योगदान दिया। (निधन-10 जुलाई 1933)
- 1992- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का निधन हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले प्रारम्भिक वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और पता लगाया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (जन्म 16 जून 1902)
- 1860-जर्मन शरीर क्रिया विज्ञानी और चिकित्सक मार्टिन हेनरिक रैथके का निधन हुआ,जो आधुनिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में माने जाते हैं। उन्होंने भ्रूण की अवस्था में पीयूष ग्रन्थि की उत्पत्ति का स्थान बताया। इसके अलावा उन्होंने समुद्र-जन्तुविज्ञान में भी अग्रणी कार्य किया। (जन्म 25 अगस्त 1793) (भाषा)
2 सितंबर : बुला चौधरी ने दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया
नयी दिल्ली, 2 सितंबर। दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई | उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है| देश दुनिया के इतिहास में 2 सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।
1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्सजेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।
1806 : भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।
1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।
1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।
1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।
1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।
1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।
1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।
1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1998 : पायलटरहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।
2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1752 -जूलियन कैलेन्डर का ग्रेट ब्रिटेन में आखिरी दिन था।
1987 -फिलिप्स कंपनी ने सीडी वीडियो प्रतिपादित किया।
1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मानरक का उद्घाटन हुआ।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त देश बना।
2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ, जिनकी बाद में विमान हादसे में मौत होने की खबर आई।
1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ।
1965 - भारतीय फि़ल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ।
1955 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ।
1976 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ।
1948 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ का जन्म हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिनकी चैलेन्जर नामक अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के 73 सेकेन्ड बाद हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। (निधन-28 जनवरी 1986)
1877-अंग्रेज़ रसायनज्ञ तथा भौतिकविद् फ्रेड्रिक सोडी का जन्म हुआ, जिन्हें रसायन विज्ञान में रेडियोधर्मी पदार्थों पर काम करने के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 18 फरवरी 1913 में समस्थानिक के बारे में बताया। (निधन-22 सितम्बर 1956)
2001- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियान बर्नार्ड का निधन हुआ, े जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रुग्ण हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया। (जन्म-8 नवम्बर 1922)
1836-अंग्रेज़ चिकित्सक और रसायनज्ञ विलियम हेनरी का निधन हुआ, जिन्होंने 1803 में नियम दिए, जिन्हें आज हेनरी के नियम से जाना जाता है। जिसके अनुसार किसी गैस की मात्रा जो द्रव द्वारा अवशोषित की गई है, वो द्रव के ऊपर गैस के दाब के अनुपात में होगी। (जन्म 12 दिसम्बर 1775)। (भाषा)
- एक सितंबर : भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस
- नयी दिल्ली, एक सितम्बर ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।
- यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरो ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी मोटी किताबे हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बाबा बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।
- देश दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।
- 1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। 1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म। 1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी। 1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की। 1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई। 1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना। 1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।
- 2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। 2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- 2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।
- 1887-एमिल बर्लिनर (1851-1929) ने ग्रामोफोन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1914- संदेशवाहक कबूतर (ऐक्टोपिस्टेस माइग्रेटोरियस) की प्रजाति विलुप्त हो गई जब आखिरी बचा कबूतर सिनसिनैटी चिडिय़ाघर में मर गया।
- 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 2003 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
- 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
- 2008- वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
- 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
- 1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।
- 1933 -हिन्दी के कवि और गज़़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
- 1923 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
- 1927 - प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ।
- 1906-अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल आगस्टस फोल्कर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिनों पर अनुसंधान किया और विटामिन बी-12 का पृथक्करण किया। (निधन-9 दिसम्बर 1997)
- 1877- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का जन्म हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 नवम्बर 1945)
- 1988- अमेरिकी भौतिकविद् लुइ डब्ल्यू. अल्वारेस का निधन हुआजिन्हें कई रेज़ोनेन्स कणों की खोज करने के लिए 1968 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 13 जून 1911)
- 1982-अमेरिकी गणितज्ञ हैस्केल ब्रूक्स करी का निधन हुआ, जो आधुनिक गणित के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने गणित में कम्बिनेटरी लॉजिक की स्थापना की। (जन्म 12 सितम्बर 1900)
- महत्वपूर्ण तिथि-गुटनिरपेक्ष दिवस, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह। (भाषा)
- 28 अगस्त : फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया शुमार
- नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) । साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।
- देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
- 1845 : प्रसिद्ध पत्रिका ‘साइंटिफिक अमेरिकन’ का पहला संस्करण छपा।
- 1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।
- 1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म। 1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
- 1914 : पहला विश्व युद्ध शुरू।
- 1916 : प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
- 1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
- 1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
- 1956 : इंग्लैड ने क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा जमाया।
- 1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।
- 1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
- 1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रान्त घोषित किया।
- 1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।
- 1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
- 1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।
- 2008 : अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
- 2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
- 1789 -सर विलियम हैर्शेल ने शनि के चाँद एन्सेलैडस को खोजा।
- 1883- जॉन एल. मॉन्टगोमरी ने पहली बार ग्लाइडर से उड़ान भरी।
- 1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन
- 1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
- 1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।
- 1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
- 2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
- 2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
- 2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोब्र्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
- 1896- प्रसिद्ध उर्दू शायर का फिऱाक़ गोरखपुरी जन्म हुआ।
- 1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ां का जन्म हुआ।
- 1919-अंग्रेज़ विद्युत अभियंता सर गॉडफ्रे न्यूबोल्ड हॉन्सफील्ड का जन्म हुआ, जिन्हें सी.ए.टी. (कम्प्यूटराइज्ड ऐग्जिय़ल टोमोग्राफी) स्कैनर के निर्माण के लिए 1979 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 2004)
- 1863-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री ऐन्ड्रे यूजीन ब्लॉन्डेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ओसिलोग्रॉफ नामक उपकरण की खोज की जो प्रत्यावर्ती धारा की तीव्रता ज्ञात करने में सहायक होता है। (निधन-15 नवम्बर 1938)
- 1966-अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी हैराल्ड नॉर्लिन जॉन्सन का निधन हुआ। जिन्होंने रेबीज़ तथा मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारियों का अध्ययन किया। इन्होंने फ्लयूरी नामक बच्ची की रीढ़ से विषाणु के नमूने एकत्र किए जिसकी रेबीज़ से मृत्यु हो गई थी। फिर बाद में डॉ हिलेरी कॉप्रोस्की ने कुत्तों के टीकाकरण का विकास किया। (जन्म-31 मार्च 1907)
- 1839 - अंग्रेज़ इंजीनियर और भूशास्त्री विलियम स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने विभिन्न प्रकार की चट्टानों का अध्ययन किया। इनके बनाए हुए भूविज्ञान के नक्शे आज भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1769)।
- 27 अगस्त : हरमंदिर साहिब में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना
- नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना। 1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1907 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।
- 1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी संवाद समिति प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना। 1950 : टेलीविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया। 1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने। 1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
- 1991 : मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
- 1999 : सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजनियर बनीं। 2003 : 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2004 : पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।
- 1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
- 1859-कर्नल एड्विन एल. ड्रैक ने पैन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं सफलतापूर्वक खोदा।
- 1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
- 1875-पी. वी. लेसॉक डी ब्वाइसबॉड्रन ने गैलियम तत्व की खोज की।
- 1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
- 1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट में लॉर्ड माउंटबेटन का निधन।
- 1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
- 1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं। भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
- 2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
- 2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुन: अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
- 1976 - भारतीय पाश्र्वगायक मुकेश का निधन हुआ।
- 2006 -भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1874-जर्मन रसायनज्ञ कार्ल बॉश का जन्म हुआ, जिन्हें औद्योगिक स्तर पर वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से अमोनिया तैयार करने का तरीका बताया। उन्हें फ्रेड्रिक बर्जियस के साथ 1931 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-26 अप्रैल 1940)
- 1915-अमेरिकी भौतिकशास्त्री नॉर्मन फोस्टर रैम्से का जन्म हुआ, जिन्हें सेपरेटेड ओसीलेटरी फील्ड्स मैथड के आविष्कार तथा परमाण्विक घडिय़ों में उसका इस्तेमाल बताने के लिए सन् 1989 में वुल्फगैंग पॉल और हेन्स जॉर्ज डैह्मलेट के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1898-ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युतचुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन तथा वितरण के लिए तीन तार वाली प्रणाली (तीन फेस) का आविष्कार किया। (जन्म-27 जुलाई 1849)
- 1958-अमेरिकी भौतिकशास्त्री अर्नैस्टो और्लैन्डो लॉरेंस का निधन हुआ, जिन्हें साइक्लोट्रॉन के आविष्कार के लिए 1939 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 अगस्त 1901)