विधानसभा

लेंटाना एक तरह का खरपतवार, अंग्रेजों ने लाया था अब जंगलों में फैला
15-Mar-2022 12:50 PM
लेंटाना एक तरह का खरपतवार, अंग्रेजों ने लाया था अब जंगलों में फैला

वनमंत्री ने सदन में दी जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च।
मंगलवार को विधानसभा में लेंटाना का मामला फिर उठा। स्पीकर चरणदास महंत ने वन मंत्री अकबर से कहा कि मैंने पिछले हफ्ते ही कहा था कि लेंटाना के बारे में कोई वन अफसर आकर जानकारी दे, लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा है।

प्रश्नकाल में कांग्रेस के संतराम नेताम ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में चारामा, सरोना, और नरहरपुर वनमंडल में लेंटाना उन्मूलन पर 2.21 करोड़ खर्च करना बताया गया है। मेरा प्रश्न है किस महीने में लेंटाना कराना उचित होता है। इन प्रश्नों के जवाब में वन मंत्री ने बताया कि लेंटाना खरपतवार को कहा जाता है। जो 2 सौ तरह के छोटे-छोटे पौधे होते हैं। यह अंग्रेजों के द्वारा घेरे बंदी के लिए लाया गया था। जो अब पूरे प्रदेश में फैल गया है। लेंटाना उन्मूलन के लिए अगस्त से अक्टूबर के महीने उचित होते हैं। इस पर नेताम ने कहा कि करोड़ों खर्च किए जाते हैं क्या लेंटाना की सुरक्षा के लिए कोई उपाए किए गए हैं। वन मंत्री ने कहा कि लेंटाना की सुरक्षा या देखभाल की जरूरत नहीं क्योंकि हम इसका उन्मूलन करते हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news