कारोबार

सीजीओए महासचिव होरा ऑफिशियल नियुक्त, 44वीं शतरंज ओलंपियाड के लिए जाएंगे चेन्नई
27-Jul-2022 12:38 PM
सीजीओए महासचिव होरा ऑफिशियल नियुक्त, 44वीं शतरंज ओलंपियाड के लिए जाएंगे चेन्नई

रायपुर, 27 जुलाई। 44वां चेस ओलंपियाड इस महीने 28 जुलाई से चेन्नई के पास महाबलिपुरम में शुरू हो रहा है. इस चेस ओलंपियाड पर दुनिया भर के फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं. इस विश्व स्तरीय आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को आमंत्रण मिला है।

महासचिव गुरुचरण सिंह होरा शतरंज ओलंपियाड ऑफिसियल नियुक्त

छत्तसीगढ़ राज्य खेल जगत के लिए गर्व की बात है की महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को 44 वी शतरंज ओलंपियाड के लिए ऑफिसियल नियुक्त किया गया है।

महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया की 44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन चेन्नई में 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 1927 से ही आयोजित की जा रही है।

यह भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है जबकि एशिया 30 साल बाद इसकी मेजबानी करेगा। इस बार के ओलंपियाड में कुल 188  देश हिस्सा ले रहे हैं। यह संख्या अब तक आयोजित किसी भी ओलंपियाड से ज्यादा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करेंगे।

44वे शतरंज ओलंपियाड का भारत आना अपने आप में एक इतिहासिक घटना है और जिसकी उम्मीद हर शतरंज प्रेमी को थी उससे कहीं ज्यादा ऊँचाइयाँ इस खेल को हर रोज मिल रही है । 

जब फीडे नें शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत भारत से करने की घोषणा की तो यह मौका भारत के लिए इतना बड़ा बन जाएगा यह किसी नें भी नहीं सोचा था पर भारतीय शतरंज संघ के प्रयासो से शतरंज मशाल का उदघाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नें करते हुए जब इसे देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सौपा तो जैसे देश की शतरंज नें एक नयी दौड़ लगा दी ।

अगले दिन दिल्ली के लाल किले से होते हुए यह मशाल , लद्दाख ,श्रीनगर ,जम्मू ,धर्मशाला और शिमला का सफर तय कर करते हुए 16 जुलाई को रायपुर पहुंची, यहाँ भव्य स्वागत करते हुए हैदराबाद के लिए रवाना किया गया था  यह मशाल भारत के 75 शहरो का सफर तय करते हुए  चेन्नई के महाबलीपुरम पहुंचेगी।

इस ऐतहासिक पल के लिए महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को राज्य खेल संघ के पदाधिकारी विजय अग्रवाल,  गजराज पगारिया,  बशीर अहमद खान,  शरद शुक्ला, संजय मिश्रा, अखिल धगत,  कैलाश मुरारका, जी एस बामरा,रूपेंद्र सिंह चौहान , विष्णु कुमार श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्रा, अतुल शुक्ला,  डॉ एक फरिश्ता ने बधाई एवं शुभकामनाये दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news