ताजा खबर

सौम्या की गिरफ्तारी पर सिंहदेव ने कहा - बदनाम करने किया होगा तो गलत है
04-Dec-2022 12:50 PM
सौम्या की गिरफ्तारी पर सिंहदेव ने कहा - बदनाम करने किया होगा तो गलत है

रायपुर, 4 दिसंबर। छत्तीसगढ़  के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव  ने मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर  बयान दिया है। एक वीडियो बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ईडी ने किया है तो कोई प्रमाण होगा। ऐसा हमारा मानना है ।नहीं तो यह माना जाएगा कि किसी को अनावश्यक बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया होगा तो गलत है।सरकार का प्रशासनिक अमला इसे संज्ञान में लेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कि देश में सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों के यहां ही इनकम टैक्स और ईडी सक्रिय है यह अनेक संदेह को भी जन्म देता है। ऐसा तो नहीं है कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं होगा, पूरी तरीके से वहां राम राज्य आ गया। कई भाजपा शासित राज्यों में जो प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जानकारी आ रही है भ्रष्टाचार तो वहां भी चरम सीमा पर है।वहां भी उन्हें ध्यान देना होगा।
 देखें वीडियो ----

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news