कारोबार

मैक में रोवर-रेंजर कक्ष का उद्घाटन
05-Jun-2023 3:03 PM
मैक में रोवर-रेंजर कक्ष का उद्घाटन

रायपुर, 5 जून। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज रायपुर में रोवर-ंरेंजर कक्ष का उदघाटन राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल परीक्षा में उत्तीर्ण रोवर-रेंजर को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही तीन दिवसीय कैंप व मनाली कैंप के रोवर- रेंजरो को भी प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। 

मैक में यह कार्यक्रम रोवर रेंजर (पुरूष स्काउट एवं महिला स्काउट) के व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क आयोजित किया जाता है।
कॉलेज के चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल ने सभी रोवर तथा रेंजर्स को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कालेज के प्राचार्य डॉ. एम.एस मिश्रा ने रोवर रेंजर के द्वारा किए गए कार्यो को सराहा तथा भविष्य में इसी तरह के योगदान की उनसे कामना की। रोवर एवं रेंजर प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन मैक के नवनिर्मित रोवर-रेंजर कक्ष में किया गया , रोवर पुरूष स्काउट, रेंजर महिला स्काउट का उद्देश्य समाज सेवा है। नि:स्वार्थ भाव से, त्याग के भाव से समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में रोवर रेंजर व्यक्तिगत रूप से एवं संगठित रूप से सेवाएॅं देते है। रोवर रेंजर का समाज के प्रति विशेष उद्देश्य को बढ़ावा देने का काम करते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news