कारोबार

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज 9 अप्रैल को मनाएगा नववर्ष
06-Apr-2024 2:05 PM
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज   9 अप्रैल को मनाएगा नववर्ष

रायपुर, 6 अप्रैल। प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज ने बताया कि चैत्र  प्रतिपदा  9 अप्रैल को सुहागा  मंदिर  में  हिन्दू  नववर्ष  मनाया  जाएगा  जिससे  संबंधित कार्यक्रम  की  रूपरेखा  और  कार्य  विभाजन  की  जिम्मेदारी  हेतु  एक  बैठक  आज रोहिणी  पुरम स्थित   सामुदायिक  भवन  में  रखा गया  था । नववर्ष  के  शुभारंभ  9 अप्रैल  2024 को  अपने  अपने  घरों  में   शक्ति  स्वरूपा  माँ  जगदम्बा   की  पूजा  अर्चना  स्थापना  के  साथ  ही  संगठन  द्वारा इस  दिन 101 कन्याओ  का  पूजन  कर  उपहार  सामाग्री  भेट  कर  कन्या  भोज  का  आयोजन किया  गया  हैं ।   

समाज ने बताया कि सर्व  कल्याण  की भावना  से  संगठन  प्रतिवर्ष  अपने  नववर्ष  के  बारे  में  समाज  को  संदेश  देने  का  और  बच्चों  को  इससे   जोडऩे  के  लिए  प्रयासरत  हैं।    इस  दिन  को  हिन्दू नववर्ष  क्यों  मनाया  जाता  हैं बच्चों  के  लिए  नववर्ष  पर   क्या  और  क्यों  प्रश्नोत्तरी   कर अपने  अपने   घरों  और आसपास के मंदिरो में  ध्वजा रोहन  और वितरण  करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news