ताजा खबर

राष्ट्र सेवा की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की : बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद कहा
28-Jul-2024 12:31 PM
राष्ट्र सेवा की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की : बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद कहा

नयी दिल्ली, 28 जुलाई। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए शनिवार को यहां आए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करके और इसके मूल मूल्यों व विचारधारा को कायम रखते हुए राष्ट्र की सेवा करने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सिंह ने शनिवार को नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में देश की प्रगति में तेजी लाने और विभिन्न क्षेत्रों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक पर सिंह ने कहा, ‘‘हमने पार्टी को मजबूत करके और इसके मूल मूल्यों तथा विचारधारा को कायम रखते हुए राष्ट्र की सेवा करने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों को पूरी तरह से मिले। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news