ताजा खबर
नव नियुक्त राज्यपाल डेका को सीएम साय ने दी बधाई
28-Jul-2024 12:36 PM
![नव नियुक्त राज्यपाल डेका को सीएम साय ने दी बधाई नव नियुक्त राज्यपाल डेका को सीएम साय ने दी बधाई](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1722150391MG_20240728_123020.jpg)
रायपुर, 28 जुलाई। सीएम विष्णु देव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने एक्स पोस्ट में साय ने कहा कि निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा।समस्त छत्तीसगढ़वासी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।