ताजा खबर
दो वर्ष से फरार करोड़ों का ठग रवि दुबे गिरफ्तार
28-Jul-2024 7:31 PM
रायपुर, 28 जुलाई। करोड़ों की ठगी कर दो वर्ष से फरार चल रहे ठग रवि दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर निवासी इस ठग ने कई कारोबारियों को ठग कर करोड़ो रूपए डकार लिया था। वह 2022 से फरार था। वह 5 करोड़का लोन दिलाने के नाम पर ठेकेदार से 3 ठगी किया था। इसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर देवेंद्र नगर पुलिस उसे तलाश रही थी।