ताजा खबर

जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए : संजय राउत
03-Aug-2020 6:47 PM
जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए : संजय राउत

मुंबई, 3 अगस्त। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को यहां सुशांत सिंह राजपूत मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। राउत ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं राज कुमार की एक फिल्म देख रहा था और अचानक उनका प्रसिद्ध संवाद (डायलॉग) याद आ गया जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों पे पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। मुझे राज कुमार पसंद हैं। किसी को उंगली नहीं उठानी चाहिए।

इसका संदर्भ विख्यात अभिनेता राज कुमार की ब्लॉकबस्टर संगीतमय फिल्म वक्त (1965) की उन पंक्तियों से था, जिसमें कहा गया था, जिनके अपने घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

स्कॉटलैंड यार्ड की तरह मुंबई पुलिस की तुलना करते हुए राउत ने कहा, जब पुलिस की जांच चल रही है तो इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है।

सुशांत मामले पर कई सारे सवालों के बाद उन्होंने कहा, हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है। वे अच्छा काम कर रहे हैं। वे सक्षम हैं और उनकी तुलना स्कॉटलैंड यार्ड के साथ की जाती है। जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जारी रहनी चाहिए।

उनकी टिप्पणी के कुछ ही समय बाद मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने मामले में किसी भी प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व की भागीदारी से इनकार किया है।(ians)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news