सामान्य ज्ञान
अक्टूबर , 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक सांसद वर्ष 2019 तक तीन-तीन गांवों के वास्तविक और संस्थागत बुनियादी ढांचे के विकास का जिम्मेदार होगा, मगर इनमें से एक गांव का विकास 2016 तक किया जाना है। इसके बाद प्रत्येक वर्ष में आदर्श ग्राम बनाने के लिए पांच गांवों का चयन 2024 तक विकास के लिए किया जाएगा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शुरू की गई योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत की आत्मा को जीवित करने के साथ गांववासियों को गुणवत्तापूर्ण मूल सुविधाएं प्रदान कराना और उन्हें अपना भाग्य स्वयं बनाने में सक्षम करना है।
इसमें चुने गए गांवों में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, कामधंधे आदि विभिन्न क्षेत्रों के समेकित विकास का प्रावधान है। बुनियादी ढांचे के विकास के अलावा योजना लोगों की भागीदारी, अन्तयोदय, लिंग आधारित समानता, महिलाओं की गरिमा, सामाजिक न्याय, सामाजिक सेवा की भावना, सफाई, पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन, शांति और सद्भाव, आपसी सहयोग, आत्मनिर्भरता, स्थानीय स्वशासन, पारदर्शिता और सार्वजनिक जीवन में जवाबदेयता जैसे कुछ मूल्यों का गांव के लोगों में संचार करना है ताकि वे अन्य लोगों के लिए आदर्श बन सकें।
सांसद आदर्श ग्राम योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य मजबूत और पारदर्शी ग्राम पंचायतों और सक्रिय ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थानीय लोकतंत्र को सशक्त बनाना और सुशासन की दिशा में आगे बढऩा है। इस योजना की धुरी सांसद होंगे। योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में तीन हजार से पांच हजार संख्या की ग्राम पंचायत और पर्वतीय, जनजातिय और दूरदराज के क्षेत्रों में एक हजार से तीन हजार जनसंख्या की ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। जिन जिलों में जनसंख्या का आकार उपलब्ध नहीं होगा वहां लगभग वांछित जनसंख्या के आकार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
डी-मैट अकाउंट
यह एक प्रकार का बैंक खाता है, जिसमें रुपयों की जगह शेयर व बॉण्ड रखे जाते हैं। इस खाते में रुपए का लेन-देन नहीं होता है। अगर कोई व्यक्ति शेयर बाजार में निवेश करना चाहता है। तो उसे डी-मैट खाता खुलवाना जरूरी है। सेबी के नियमों के मुताबिक अगर आपको शेयर बाजार में खरीद-फरोख्त करनी हो, तो वह डी मैट खाते के जरिए ही हो सकती है।
यही नहीं अगर किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करना हो, तो भी डी मैट खाता जरूरी है। डी मैट खाता खुलवाने पर बैंक या ब्रोकर पैसा लेता है। यह खाता शेयर के न होने पर बंद नहीं होता है। इसके लिए वार्षिक फीस चुकानी पड़ती है।
1. निम्नलिखित योजनाओं में से कौन-सी योजना जयप्रकाश नारायण की जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गई है?
(अ) संसद आदर्श ग्राम योजना (ब) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (स) जन धन योजना (द) इनमें से कोई नहीं
2. हाल ही मे जम्मू एवं कश्मीर के किस फर्जी मुठभेड़ मामले में जनरल कोर्ट मार्शल ने 4 राजपूताना राइफल्स के पांच सैन्यकर्मियों को उम्रकैद की सजा की सिफारिश की है?
(अ) पथरीबल केस (ब) माकचिल केस (स)सोपोर केस (द) इनमें से कोई नहीं
3. कितने देशों को एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए अपने स्वास्थ्य लाभ की पहचान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने भारत के संकल्प को सह-प्रायोजित किया है?
(अ) 123 (ब) 125 (स) 128 (द) 130
4. कंप्यूटर सिस्टम के किस भाग को भौतिक रूप से स्पर्श किया जा सकता है?
(अ) डाटा (ब) ऑपरेटिंग सिस्टम (स) हार्डवेयर (द) सॉफ्टवेयर
5. डॉट मैट्रिक्स किसका एक प्रकार है?
(अ) टेप (ब) डिस्क (स) प्रिंटर (द) बस
6. गेहूं के पौधे का रासायनिक नाम होता है?
(अ) जिया मेज (ब) औरिजा सैटाइवा (स) होर्डियम वुल्गेयर (द) ट्रिटीकम एस्टीवम
7. कपास के रेशे किस प्रकार के होते हैं?
(अ) तने से निकाले गए तंतु (ब) बीजों के अधिचर्मी रोम (स) फलों के अधिचर्मी रोम (द) जड़ों से निकाले गए तंतु
8. दक्षिण पूर्व एशिया में जनसंख्या मुख्य रूप से कहां केंद्रित है?
(अ) बाढ़ के मैदानों पर (ब) चौरस पठारों पर (स) ऊंचे दोआबों में (द) नदी घटियों के ऊपरी भाग में
9. किस देश की लगभग 97 प्रतिशत जनसंख्या उसके लगभग 3 प्रतिशत भू-भाग पर निवास करती है?
(अ) मिस्र (ब) तुर्की (स) न्यूजीलैंड (द) ऑस्ट्रेलिया
10. कृत्रिम उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपण करने वाला पहला देश कौन सा था?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) दक्षिण कोरिया (द) भारत
11. सिरका का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) ब्यूटानोइक एसिड (ब) एथेनोइक एसिड (स) मेथेनोइक एसिड (द) प्रोपेनाइक एसिड
12. इंग्लैंड का बगीचा कहलाता है?
(अ) ऑक्सफोर्ड (ब) केंट (स) लंदन (द) एवरडीन
13. निम्नलिखित मेें से किसे गार्डेन प्रोविन्स ऑफ साउथ अफ्रीका कहा जाता है?
(अ) केप प्रांत (ब) ईस्ट लंदन (स) नेटाल प्रांत (द) प्रिटोरिया
14. भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियां निम्नलिखित में से कौन-कौन सी हैं?
(अ) गंगा, महानदी, नर्मदा (ब) कृष्णा, गंगा, तापी (स) कावेरी, गंगा, महानदी (द) नर्मदा, तापी, कृष्णा
15. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा बन जाती है?
(अ) कर्ण प्रयाग (ब) देव प्रयाग (स) रूद्र प्रयाग (द) गंगोत्री
16. अरावली पर्वता श्रृंखला निम्नलिखित नदी प्रणाली से द्वि विभाजित होती है?
(अ) चंबल और सरस्वती (ब) चंबल और साबरमती (स) नर्मदा और बनास (द) लूनी और बनास
17. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पोजिट्रॉन की खोज की है?
(अ) चैडविक (ब) युकावा (स) एंडरसन (द) रदरफोर्ड
18. परमाणविक नाभिक खोजने वाले वैज्ञानिक का नाम क्या है?
(अ) रदरफोर्ड (ब) डॉल्टन (स) आइंसटीन (द) थॉमसन
19. हाइड्रोजन वर्ण क्रम में सबसे पहले किस श्रेणी की खोज हुई?
(अ) लाइमन की (ब) बामर की (स) पाश्चन की (द) फुंड की
20. किसी उत्पति-माध्यम में अकेली कोशिका से पैदा होने वाली कोशिकाएं कहलाती है
(अ) हेण्लॉइड (ब) होमोप्लॉइड (स)क्लोन (द) पुत्री कोशिकाएं
21. कागजी मुद्रा जारी करने वाला देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) भारत (द) अमेरिका
22. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(अ) क्लीमेंट एटली (ब) जार्ज बुश (स) अब्राहम लिंकन (द) जार्ज वाशिंगटन
23. माई बेस्ट गेम ऑफ चेस किस शतरंज खिलाड़ी की प्रसिद्ध पुस्तक है?
(अ) विश्वनाथन आनंद (ब) गैरी कास्पारोव (स) आनातोली कार्पोव (द) बॉबी फिशर
24. वह प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने अपनी आत्मकथा गोल्डन हैट्रिक नाम से लिखी है?
(अ) अजीत पाल सिंह (ब) बलवीर सिंह (स) मोहम्मद शाहिद (द) सुरजीत सिंह
25. सूर्य में ऊर्जा का स्रोत क्या है?
(अ) नाभिकों का विखण्डन (ब) रेडियो ऐक्टिवता (स) नाभिकों का संलयन (द) विद्युत विघटन
26. उत्पाद शुल्क निम्नलिखित में से किस पर लगाया जाता है?
(अ) कृषि उत्पाद (ब) आयातित माल (स) माल उत्पादन (द) होटलों और ट्रेवल एजेंटों द्वारा प्रदत्त सुविधाओं पर
27. एक स्वच्छ कांच की प्लेट पर पानी की एक छोटी बूंद या पारा वृत्ताकार क्यों हो जाता है?
(अ)गाढ़ेपन के कारण (ब)कोष्ठ क्रिया के कारण (स) सतही तनाव के कारण (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब-1.(स)जन धन योजना, 2.(ब) माकचिल केस, 3.(द) 130, 4.(स) हार्डवेयर, 5.(स) प्रिंटर, 6.(द) ट्रिटीकम एस्टीवम, 7.(ब) बीजों के अधिचर्मी रोम, 8.(द) नदी घटियों के ऊपरी भाग में, 9.(द) ऑस्ट्रेलिया, 10.(अ)रूस, 11.(ब)एथेनोइक एसिड, 12.(ब) केंट, 13.(ब)ईस्ट लंदन, 14.(स)कावेरी, गंगा, महानदी, 15.(अ)कर्ण प्रयाग, 16.(ब)चंबल और साबरमती, 17.(स) एंडरसन,18.(अ)रदरफोर्ड, 19.(ब)बामर की, 20.(स) क्लोन, 21.(अ)चीन, 22.(द)जार्ज वाशिंगटन, 23.(ब) गैरी कास्पारोव, 24.(ब) बलवीर सिंह, 25.(स)नाभिकों का संलयन, 26.(अ) कृषि उत्पाद, 27.(स) सतही तनाव के कारण।
भारत में रेडियो प्रसारण का आरंभ 23 जुलाई 1927 को हुआ था। आज़ादी के बाद भारत भर में कई रेडियो स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ। पचास के दशक के उत्तराद्र्ध में आकाशवाणी के प्राईमरी-चैनल देश के सभी प्रमुख शहरों में सूचना और मनोरंजन की ज़रूरतें पूरी कर रहे थे। किन्हीं कारणों से उस वक्त आकाशवाणी से फिल्मी- गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी गयी थी। ये फिल्म-संगीत का सुनहरा दौर था। फिल्म जगत के तमाम कालजयी संगीतकार एक से बढक़र एक गीत तैयार कर रहे थे।
उन दिनों श्रीलंका ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की विदेश सेवा, जिसे हम और आप रेडियो सीलोन के नाम से जानते हैं, हिंदी फिल्मों के गीत बजाती थी और अपने प्रायोजित कार्यक्रमों के ज़रिये तहलका मचा रही थी। ऐसे समय में आकाशवाणी के तत्कालीन महानिदेशक गिरिजाकुमार माथुर ने पंडित नरेंद्र शर्मा, गोपालदास, केशव पंडित और अन्य सहयोगियों के साथ एक अखिल भारतीय मनोरंजन सेवा की परिकल्पना की। इसे नाम दिया गया विविध भारती सेवा। आकाशवाणी का पंचरंगी कार्यक्रम। यहां पंचरंगी का मतलब ये था कि इस सेवा में पांचों ललित कलाओं का समावेश होगा। तमाम तैयारियों के साथ 3 अक्तूबर, 1957 को विविध भारती सेवा मुंबई में शुरू की गयी। विविध भारती पर बजा पहला गीत पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखा था और संगीतकार अनिल विश्वास ने स्वरबद्ध किया था। इसे प्रसार गीत कहा गया और इसके बोल थे नाच मयूरा नाच। इसे मशहूर गायक मन्ना डे ने स्वर दिया था। आज भी ये गीत विविध भारती के संग्रहालय में मौजूद है। अखिल भारतीय मनोरंजन सेवा विविध भारती की पहली उद्घोषणा शील कुमार ने की थी। आगे चलकर इस श्रेणी में जो अविस्मरणीय नाम जुड़ा वह था अमीन सयानी का।
विविध भारती सेवा का स्टूडियो मुंबई में था। देश भर के बहुत काबिल निर्माताओं और उद्घोषकों को विविध भारती के लिए बुलवाया गया था। ताकि आकाशवाणी की ये मनोरंजन सेवा शुरू होते ही बेहद लोकप्रिय हो जाये।
विविध (भारती) असल अंग्रेज़ी के मिस्लेनियस शब्द का हिन्दी अनुवाद है, जो पंडित नरेन्द्र शर्मा ने इस नई सेवा को दिया था, जब उन्हें 50 के दशक में फि़ल्मी लेखन से रेडियो में बतौर अधिकारी बुलाया गया। विविध भारती भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र के रेडियो चैनल आकाशवाणी की एक प्रमुख प्रसारण सेवा है। भारत में रेडियो के श्रोताओं के बीच ये सर्वाधिक सुनी जाने वाली और बहुत लोकप्रिय सेवा है। इस पर मुख्यत: हिन्दी फि़ल्मी गीत सुनवाये जाते हैं। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 1957 को हुई थी। वर्ष 2006-2007, विविध भारती के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे भी मनाया। प्रारम्भ मे इसका प्रसारण केवल दो केन्द्रों, बम्बई तथा मद्रास से होता था। बाद मे धीरे धीरे लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी के और भी केन्द्र इसका प्रसारण करने लगे। वर्तमान मे अनेक केन्द्र आकाशवाणी की विज्ञापन प्रसारण सेवा के रूप में अपने श्रोताओं को विविध भारती के कार्यक्रम सुनवाते हैं।
कर्म
गीता दो प्रकार के कर्मों का उल्लेख करती है- सकाम और निष्काम। इसी के अन्य भेद संचित और प्रारब्ध, दैव और पित्र्य और प्रवृत्त तथा निवृत्त हैं। जैन मत में धाति और अधाति को कर्म माना जाता है। इनमें पहला मुक्ति मार्ग की बाधा है। इसके शुभ और अशुभ भेद भी किए जाते हैं। मीमांसा गुणकर्म और अर्थ-कर्म विभेद करती है। अर्थकर्म के भी नित्य, नैमित्यिक और काम्य तीन भेद है। इसके शुभ और अशुभ भेद भी किए जाते हैं। वेदांत ने कायिक, वाचिक , मानसिक, कृत और अकृत ये पांच भेद बताए हैं। तंत्र में जागरण, मारण, उच्चाटन, मोहन स्तंभन और विध्वंशन तथा हठयोग में धौति, वस्ति, नेति, नौलि, कपालभस्ति और त्राटक ये छह-छह भेद वर्णित हैं। पुराणानुसार पुनर्जन्म, स्वर्ग अथवा मोक्ष कर्म के अनुसार ही होता है।
कैंसर एक गैर संचारी रोग है। यह देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। स्वस्थ जीवन शैली, खाने पीने में फल और सब्जियों का अधिक सेवन और तंबाकू उत्पादों से दूर रहकर कैंसर होने के खतरे से बचा जा सकता है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में प्रति वर्ष 10 लाख से अधिक कैंसर के मामले सामने आते हैं और 4 लाख से अधिक लोग तंबाकू का सेवन से कैंसर का एक प्रमुख कारण हैं। पुरूषों में 45 प्रतिशत नए कैंसर के मामले तंबाकू सेवन के कारण ही होते हैं। महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले सबसे अधिक हैं।
कैंसर का मुख्य कारण सिगरेट, तम्बाकू का सेवन है। 100 में से 40 कैंसर के रोगी सिगरेट व तम्बाकू का सेवन करने वाले पाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं में गर्भाशय व स्तन कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इनका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है।
कैंसर को फैलने से रोकने के उद्देश्य से देशभर में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस हर साल 7 नवंबर को मनाया जाता है।
रहस्यवाद
रहस्यवाद यह एक व्यापक दार्शनिक शब्द है। इससे उपनिषदों के ऋषियों से लेकर ईसाई तथा मुसलमान संतों तक के विचारों का समावेश हो जाता है। संक्षेप में ईश्वर के प्रत्यक्ष रूप का साक्षात्कार करने की जो आंतरिक इच्छा होती है, वही रहस्यवाद के मूल में है। इसलिए यह एक सार्वभौम स्थिति है। रहस्यवाद या रहस्यवादी को किसी जाति, धर्म या देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रखा जा सकता। रहस्यवाद अभद्र या अशुभ स्वीकार नहीं करता। इसके अनुसार अशुभ या तो आभास मात्र है या शुभ का अनिवार्य साधन होने के कारण उसका ही अंश है।
1. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित जी-20 (नवंबर 2014) शिखर सम्मेलन में भारत का मदद के लिए मुख्य फोकस क्या था?
(अ) आतंकवाद से लडऩा (ब)विश्व व्यापार संगठन के मुद्दों का समाधान (स) काले धन को रोकना (द) मानव तस्करी
2. वर्ष 2014 के आईसीसी क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में किसे चुना गया है?
(अ) विराट कोहली (ब) मिशेल जॉनसन (स) रोहित शर्मा (द) ग्लेन मैक्सवेल
3. निम्नलिखित में से कौन-सा मिशन प्लूटो वातावरण की जांच के लिए भेजा गया है?
(अ) रोसेट्टा (ब) क्योरियोसिटी (स)न्यू होरिजन्स (द)मंगल यान
4. स्थिर पानी में मिट्टी का तेल डालने पर मच्छर कम होते हैं, क्योंकि यह?
(अ) प्रजनन में बाधा डालता है (ब) मच्छरों के लिए उच्च विष है (स) लार्वा के सांस में बाधा डालता है (द) मच्छरों को भगाता है
5. पानी से निकलने पर सेविंग ब्रश के बाल आपस में चिपक जाते हैं। इसका कारण क्या है?
(अ) पृष्ठ तनाव (ब) श्यानता (स) प्रत्यास्थता (द) घर्षण
6. किस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
7. किस मिट्टी में कैल्यियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी(ब) जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द)इनमें से कोई नहीं
8. भोजपत्र उत्पन्न होता है?
(अ) सिनकोना की छाल से (ब) डलबर्जिया की छाल से (स) बेटुला की छाल से (द) पाइपर की पत्तियों से
9. मेंढक का शत्रु निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) सर्प (ब) मछली (स) बगुला (द) छिपकिली
10. चाइनामैन शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबॉल (स) हॉकी (द) जूडो
11. वह कौन सा खेल है, जिसमें ड्यूश शब्द का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) टेबल टेनिस (ब) लॉन टेनिस (स) बैडमिंटन (द) बिलियर्ड्स
12. लूनी नदी किसमें गिरती है?
(अ) गंगा मुहाना (ब) केरल का समुद्री तट (स) कच्छ का रण (द) गोदावरी का मुहाना
13. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग निम्नलिखित में से किस राज्य में बहता है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान
14. सर्वाधिक संख्या में स्थलरुद्ध देश निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में हैं?
(अ) दक्षिण अमेरिका (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) एशिया
15. निम्नलिखित देशों में कौन सा एक स्थलरूद्ध देश है?
(अ) अंगोला (ब) गैबोन (स) तंजानिया (द) जिम्बाब्वे
16. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं (ब) ए-किरणें सदा ऋणावेशित होती हैं (स) बी-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं (द) बाई-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं
17. एक सल्फर का परमाणु सल्फाइड आयन में परिवर्तित होता हैं, जब यह?
(अ) दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है (ब) दो इलेक्ट्रॉन पृथक करता है (स) दो प्रोटॉन ग्रहण करता है (द) दो इलेक्ट्रॉन की साझेदारी करता है
18. इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?
(अ) थॉमसन (ब) डी ब्रोग्ली (स) रदरफोर्ड (द) बोह्र
19. गुर्दे में परा-परिष्करण इकाई को कहते हैं?
(अ) ग्लोमेरूलस (ब) न्यूरोंस (स) नेफ्रोंस (द) समुद्री जल
20. द्रव एवं गैस के अणुओं की अनियमित गति को क्या कहा जाता हैं?
(अ) दोलन गति (ब) अनुदैध्र्य गति (स) सरल गति (द)ब्राउनियन गति
21. स्थिर गति से जा रही खुली कार में बैठा एक बालक गेंद को हवा में सीधे ऊपर फेंकता है। गेंद गिरती है?
(अ) उसके पीछे (ब) उसके सामने (स) उसके हाथ में (द) उसके बगल में
22. एक छोटे सिलिकॉन चिप पर ट्रांजिस्टरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को क्या कहते हैं?
(अ) वर्कस्टेशन (ब) सीपीयू (स) मैग्नेटिक डिस्क (द) इंटिग्रेटेड सर्किट
23. हाल ही के खबर के अनुसार मुदगल समिति की रिपोर्ट किस बारे में है?
(अ)बीसीसीआई के चुनाव (ब) राष्ट्रीय खेल के रूप में बनाना क्रिकेट (स) स्पॉट आईपीएल फिक्सिंग (द) कोयला घोटाले की जांच पड़ताल
24. किसको संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना अभियान ॥द्गस्नशह्म्स्द्धद्ग के लिए पहला पुरुष बनाया गया है?
(अ) बराक ओबामा (ब)सचिन तेंदुलकर (स)रोजर फेडरर (द) फरहान अख्तर
25. हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन 1-ए (हत्फ-4) का परीक्षण किस देश ने किया है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) चीन (द) इनमें से कोई नहीं
26. लैम्प की बत्ती में तेल चढ़ता है, क्योंकि?
(अ) तेल बहुत हल्का है (ब) तेल वाष्पशील है (स) सतह तनाव घटने के कारण (द) कैपिलरी क्रिया के कारण
27. शेयर बाजार सूचकांक पारंपरिक रूप से निवेशकों और प्रवर्तकों के निम्नलिखित में से किस प्रकार के पोर्टपोलियो के निष्पादन का आंकलन करने के लिए बेंचमार्क का काम करते हैं?
(अ) ईक्विटी पोर्टफोलियो (ब) कर बचत लिखतें (स) म्यूचुअल फंड (द) सरकार प्रतिभूतियों में से निवेश
सही जवाब-1.(स)काले धन को रोकना, 2.(ब)मिशेल जॉनसन, 3.(स)न्यू होरिजन्स, 4.(स) लार्वा के सांस में बाधा डालता है, 5.(अ) पृष्ठ तनाव, 6.(अ)हिमोढ़ मिट्टी, 7.(द)इनमें से कोई नहीं, 8.(स) बेटुला की छाल से, 9.(अ)सर्प, 10.(अ) क्रिकेट, 11.(ब) लॉन टेनिस, 12.(ब) केरल का समुद्री तट, 13.(ब) महाराष्ट्र, 14.(स) अफ्रीका, 15.(द) जिम्बाब्वे, 16.(अ)समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं, 17.(अ)दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, 18.(ब) डी ब्रोग्ली, 19.(स) नेफ्रोंस, 20.(द)ब्राउनियन गति, 21.(स) उसके हाथ में, 22.(द)इंटिग्रेटेड सर्किट, 23.(स) स्पॉट आईपीएल फिक्सिंग, 24.(द) फरहान अख्तर, 25.(ब) पाकिस्तान, 26.(द) कैपिलरी क्रिया के कारण, 27. (अ) ईक्विटी पोर्टफोलियो।
बहमनी सल्तनत (1317-1518) दक्कन का एक इस्लामी राज्य था । इसकी स्थापना 3 अगस्त 1347 को एक तुर्क सूबेदार अलाउद्दीन बहमन शाह ने की थी । इसका प्रतिद्वंदी हिन्दू विजयनगर साम्राज्य था । 1518 में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप - गोलकोण्डा, बीजापुर, बिदर, बिरार और अहमदनगर के राज्यों का उदय हुआ । इन पांचों को सम्मिलित रूप से दक्कन सल्तनत कहा जाता था ।
सीसे की विषाक्तता
भारी धातुओं की विषाक्तता से दीर्घकालिक, मानसिक-शारीरिक गड़बडिय़ां पैदा हो सकती हैं। इनके आम लक्षण हैं - सिरदर्द, थोड़े समय के लिए याददाश्त का खो जाना, मति भ्रम पैदा होना, हकीकत को नहीं पहचानना, गलत धारणाएं होना, देखने की समस्याएं पैदा होना, बार-बार थक जाना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, पेट व आंतों की समस्याएं होना, पाचन क्रिया का बिगड़ जाना आदि।
जिन कार्यस्थलों पर सीसे की मौजूदगी होती है, वहां काम करने वाले वयस्कों और बच्चों के शरीर में फेफड़ों या त्वचा द्वारा सीसा पहुंच सकता है। कार्बनिक सीसे को त्वचा पूरी तरह सोख लेती है। चूंकि रासयनिक तौर पर सीसा कैल्शियम की तरह होता है, इसलिए शरीर भी उसे कैल्शियम की तरह ही लेता है। शरीर में पहुंचने के बाद सीसा हड्डियों, दांतों, यकृत, फेफड़ों, मस्तिष्क और तिल्ली द्वारा शरीर के सभी अंगों तक पहुंच जाता। धीरे-धीरे सीसा खून के प्रवाह को भी अवरुद्ध कर सकता है। यदि शरीर में आयरन की जितनी कमी होगी, सीसा जनित विषाक्तता उतनी ही अधिक होगी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी से रक्ताल्पता पैदा होती है, और वे सीसे की विषाक्तता से ग्रस्त हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि ऐसा भोजन किया जाए जिससे कैल्श्यिम, आयरन, फासफोरस या जिंक भरपूर मात्रा में मिल सके।
वेरावल, जूनागढ़ जि़ला का एक हिस्सा है। यह सौराष्टï्र के दक्षिणी तट पर, दक्षिण-मध्य गुजरात राज्य यानी पश्चिमी भारत में वेरावल काठियावाड़ प्रायद्वीप के अरब सागर तट पर स्थित है । यह पाटन शहरी संकेंद्रण का हिस्सा है। यह एक मत्स्य बंदरगाह है। यहां से इमारती लकड़ी, कृषि उत्पादन और हड्डिïयों के उर्वरक का निर्यात होता है। यह अंतिम रेलवे टर्मिनल है और प्रमुख प्रांतीय राजमार्ग पर स्थित है। अरब सागर से उठने वाले चक्रवातों के कारण इस नगर को बहुत नु$कसान होता है। इसके निकट ही प्राचीन नगर और सोमनाथ के हिंदू मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में जगह बना ली है। फोब्र्स पत्रिका ने उन्हें सबसे ताकतवर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर रखा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहले स्थान पर हैं। आइये नजर डालें इस सूची पर।
व्लादिमीर पुतिन- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार दूसरे साल शीर्ष पर बने हुए हैं और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। फोब्र्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तमाम विरोधों के बावजूद उन्होंने जिस तरह क्रीमिया का अधिग्रहण किया और यूक्रेन में विद्रोहियों को सैन्य समर्थन जारी रखा वह उनके हौसले और निडरता का जीता जागता सबूत है।
बराक ओबामा- फोब्र्स की ताकतवर 72 लोगों की सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। फोब्र्स के मुताबिक दूसरे टर्म की आधी पारी पार कर चुके ओबामा के सामने पश्चिम अफ्रीका में इबोला और खूनी संगठन आईसिस जैसी चुनौतियां हैं। घर पर नस्लभेद का मुद्दा सिर उठाए है।
शी जिनपिंग-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग फोब्र्स की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। दो साल से सत्तारूढ़ जिनपिंग माओ झे डोंग के बाद सबसे ताकतवर चीनी नेता बनकर उभरे हैं। वे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।
पोप फ्रांसिस- ऐसा नहीं है कि शक्तिशाली लोगों की सूची में सिर्फ देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हों। इसी सूची में कैथोलिक गिरजे के प्रमुख पोप फ्रांसिस भी हैं। पोप रूढि़वादी कैथोलिक ईसाइयों की पुरानी छवि को बदलने के काम में जुटे हुए हैं।
अंगेला मैर्केल -जर्मनी यूरोप की राजनीति और आर्थिक पटल पर अहम स्थान रखता है। अर्थव्यवस्था के मामले में जर्मनी यूरोप में अन्य देशों से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं। जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले साल के चुनावों के बाद तीसरी बार जर्मनी की कमान संभाली है।
जेनेट- अमेरिकी केंद्रीय बैंक की प्रमुख जेनेट येलेन फोब्र्स की सूची में छठे नंबर हैं। दुनिया के सबसे प्रभावशाली बैंक की कमान संभालने वाली येलेन पहली महिला हैं।
बिल गेट्स- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इस सूची में सातवें पायदान पर हैं। अमेरिका के सबसे अमीर शख्स गेट्स अपने अरबों डॉलर का इस्तेमाल दुनिया भर के प्रमुख सामाजिक परिवर्तन के लिए कर रहे हैं। साल 2000 से अब तक बिल और मेलिंडा गेट्स 30 अरब डॉलर दान कर चुके हैं।
मारियो द्रागी- यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख मारियो द्रागी आठवें स्थान पर हैं। 18 देशों में वित्तीय एकता को बनाए रखने के लिए द्रागी जिम्मेदार हैं।
लैरी पेज-गूगल के सीईओ लैरी पेज शक्तिशाली लोगों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। डिजिटल युग में गूगल सबसे प्रभावशाली कंपनी है। गूगल अब भी सर्च इंजन में प्रभुत्व रखता है।
कैमरन- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन दसवें स्थान पर हैं। हाल में ही कैमरन स्कॉटलैंड को हारते हारते बचे हैं जब जनमत संग्रह में स्कॉटलैंड के लोगों ने ब्रिटेन में रहने का फैसला किया। कैमरन ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।
नरेन्द्र मोदी- फोब्र्स के 2014 की दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 15वां स्थान दिया गया है। फोब्र्स ने उन्हें सूची में शामिल करते हुए कहा, भारत का यह नया रॉक स्टार बॉलीवुड से नहीं आता बल्कि यह भारत में मई में हुए आम चुनाव में बहुमत से जीतकर सत्ता में आने वाला शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंै जिन्होंने देश को गांधी परिवार के नियंत्रण से मुक्त कराकर अपनी पार्टी को सत्ता में बिठाया है।
निम्बार्क सिद्धांत
वैष्णव संप्रदाय में एक सिद्धांत है जिसे द्वैताद्वैतवाद कहा जाता है। इसका प्रवर्तन निम्बार्क ने किया था। ये दक्षिण के तैलंग ब्राह्मïण थे। कहा जाता है कि उन्हें निम्ब वृक्ष पर रात में सूर्य के दर्शन हुए थे। इसीलिए उनका नाम नियमानंद के बदले निम्बार्क हो गया था। निम्बार्क का समय 12 वीं शताब्दी माना जाता है।
एक मत के अनुसार जीव ब्रह्मï से भिन्न और अभिन्न दोनों हैं। मोक्ष की स्थिति में भी जीव अपना अस्तित्व खो नहीं देता है और ब्रह्मï से अभिन्न होकर भी अपना अलग अस्तित्व बना रखता है। निम्बार्क सम्प्रदाय में श्रीकृष्ण को परमात्मा और उनकी शक्ति राधा को सर्वेश्वरी मानकर प्रेममार्गी भक्ति का विधान है।
मानचेस्टर नहर ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है। इस जलमार्ग के विकास से यहां के उद्योग-धंधों में आशातीत प्रगति हुई है। इस नहर के द्वारा मरसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित ईस्थम को मानचेस्टर से मिलाया गया है। यह लगभग 58 किलोमीटर लम्बी तथा 37 मीटर चौड़ी है। इसकी गहराई लगभग 8.5 मीटर है। इस नहर का निर्माण 1 जनवरी 1894 को पूर्ण हुआ। आधिकारिक रूप से इसमें परिवहन 21 मई 1884 को शुरू हुआ। जब यह बनकर तैयार हुई तो अपने समय की सबसे बड़ी परिवहन नहर थी। इसका निर्माण लिवरपूल से कपास के परिवहन के लिए किया गया था क्योंकि रेल के द्वारा परिवहन पर बहुत अधिक खर्च होता था।
सू शो
सु शो चीन की पारंपरिक कसीदाकारी का एक प्रकार है। इसका इतिहास काफी प्राचीन है। सुंग राजवंश में सू शो ( सू चो का कसीदा) उद्योग का बड़ा पैमाना बन चुका था। सू चो शहर में शो फ़ांग, शोह्वा नोंग, ग्वुनशो फ़ांग एवं शोश्यान श्यांग आदि वर्कशाप तथा गलियां विकसित हुए थे, जहां कसीदा उत्पादन केन्द्रित था। मिंग राजवंश में सू शो ने अच्छा खासा विकास किया। छिंग राजवंश में सू शो कसीदाकारी का जोरदार विकास हुआ। उस समय शाही परिवार में इस्तेमाल किए जाने वाले अधिकांश कढ़ाई-उत्पाद सू शो के शिल्पकारों ने बनाए थे। छिंग राजवंश के अंतिम काल में शन शाओ ने सब से पहले विश्वविख्यात फ़ांग जन शो (सजीव कसीदा वस्तु काढऩा) का आविष्कार किया था।
सू चो के कसीदा सूक्ष्म, परिष्कृत, उत्कृष्ट, साफ़ होने से विश्वविख्यात है। सू शो ( सू चो का कसीदा) की तस्वीरें खूबसूरत, रंग सुहावना, सुई की विधि लचीली, कढ़ाई के काम सूक्ष्म और चित्र सजीव है। समतल, चमकीला, सुनियोजित, सानुपातिक, सामंजस्यात्मक, महीन् , सूक्ष्म व सघन इस शिल्प कला की विशेषताएं हैं। कढ़ाई के काम दो किस्मों में बंटते हैं। एक, रजाई कवर, तकिया कवर और गद्दी जैसे व्यवहारिक उपयोग की चीजें हैं। दो, टेबल स्क्रीन, हैंगिंग स्क्रॉल और स्क्रीन आदि कला की चीज़ें हैं। इस की विषयवस्तु में फूल पौधा, जीवजंतु, मानव, प्राकृतिक दृश्य और सुलेखन आदि शामिल हैं। डबल कशीदारी में सुनहरी मछली और छोटी बिल्ली सू शो का प्रतिनिधित्व करने वाली कृति हैं।
1. शार्क की गिरती आबादी की रक्षा तथा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए हाल ही में किस एयरवेज कार्गो ने शार्क पंखों के लदान (ह्यद्धद्बश्चद्वद्गठ्ठह्ल) के खिलाफ एक नीति का गठन किया है?
(अ) जेट एयरवेज कार्गो (ब) इंडिगो एयरवेज कार्गो (स)गो एयरवेज कार्गो (द) एयर इंडिया एयरवेज कार्गो
2. हाल ही में किसे केंद्रीय वित्त सेवा सचिव (स्नद्बठ्ठड्डठ्ठष्द्ग स्द्गह्म्1द्बष्द्गह्य स्द्गष्ह्म्द्गह्लड्डह्म्4) के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) हसमुख अधिया (ब) कन्या केलवानी (स) बीएन चंद्रप्पा (द) अभिजीत मुखर्जी
3. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी सबसे लंबी दूरी की उड़ान के लिए जाना जाता है?
(अ) साइबेरियाई सारस (ब) एक प्रकार की मछली (स)अमूर फाल्कन (द) ग्रेटर फ्लेमिंगो
4. निम्नलिखित में से किसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा नया सुरक्षा दर्जा प्रदान नहीं किया गया है?
(अ)ध्रुवीय भालू (ब) कुवियर की चोंचवाली व्हेल (स)अफ्रीकी शेर (द) चिकारे
5. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस प्रकार की वित्तीय संस्थाओं के लिए पूंजी पर्याप्तता अनुपात और निवल स्वाधिकृत निधि सीमा में वृद्धि की है?
(अ) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ब)सहकारी बैंक (स)गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (द) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर को संक्रमण के विरूद्ध संघर्ष करने में सहायता करते हैं?
(अ) हॉर्मोन्स (ब) एंजाइम (स) श्वेत रूधिर कोशिका (द) लाल रुधिर कोशिका
7. वास्तविक सूर्योदय के थोड़ा पहले दृश्यमान होता है?
(अ) वायुमंडलीय परावर्तन (ब) वायुमंडलीय परिक्षेपण (स) वायुमंडलीय विवर्तन (द) वायुमंडलीय अपवर्तन
8. किस नीति निदेशक सिद्धांत को प्राय: समाजवादी माना जाता है?
(अ) ग्राम पंचायतों की स्थापना (ब) गोवध पर प्रतिबंध (स) अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को प्रोत्साहन (द) आय की असमानताओं को कम से कम करना
9. निम्नलिखित निदेशक सिद्धांतों में से वह सिद्धांत कौन सा है, जिसे गांधीवादी सिद्धांत कहा जाता है?
(अ) श्रमिकों और बच्चों का संरक्षण (ब) स्वशासन के प्रभावी एकलों के रूप में ग्राम पंचायतों का संगठन (स) पुरुषों और महिलाओं के लिए सामान्य कार्य (द) कार्यपालिका से न्यायपालिका को पृथक करना
10. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों को शामिल करने के पीछे मुख्य कारण क्या था?
(अ) कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना (ब) धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना करना (स) सरकार के निरंकुश कार्यों पर नियंत्रण रखना (द) नागरिकों के विकास के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करना
11. भारत का राष्ट्रीय पुष्प निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) गुलाब (ब) सूरजमुखी (स) कमल (द) गेंदा
12. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
(अ) हाथी (ब) शेर (स) बाघ (द) बैल
13. राष्ट्रगीत को सर्वप्रथम किसने स्वरबद्ध किया?
(अ) पन्ना लाल घोष (ब) यदुनाथ भट्टाचार्य (स) मास्टर गणपत सिंह (द) ए.आर. रहमान
14. निम्नलिखित में से अलास्का किस देश का हिस्सा है?
(अ) ग्रीनलैंड (ब) यूएसए (स) कनाडा (द) यूनाइटेड किंगडम
15. शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशांतर अवस्थित है?
(अ) अटलांटिक महासागर में (ब) आर्कटिक महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) प्रशांत महासागर में
16. फिजी द्वीप अवस्थित है?
(अ) अटलांटिक महासागर में (ब) प्रशांत महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) अरब सागर में
17. कृषि में युग्म पैदावार का आशय किसको उगाने से है?
(अ) विभिन्न मौसमों पर दो फसल (ब) एक साथ ही दो फसल (स) अन्य फसल के साथ एक फसल (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?
(अ) पूर्वी मध्य रेलवे-हाजीपुर (ब) दक्षिण मध्य रेलवे- सिकंदराबाद (स) दक्षिण पश्चिम रेलवे- हुबली (द) उपरोक्त सभी
19. किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखंडन से हुआ है?
(अ) काली मिट्टी (ब) लाल मिट्टी (स) लैटेराइट मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी
20. किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं है?
(अ) लाल मिट्टी (ब) काली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लैटेराइट मिट्टी
21. भारत में किस प्रकार के वन सर्वाधिक पाए जाते हैं?
(अ) मोण्टेन आद्र्र समतापी वन (ब) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन (स) ट्रॉपिकल आद्र्र डेसीडस वन (द) ट्रॉथ्पकल आद्र्र सदाबहार वन
22. भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग हैं?
(अ)2 (ब) 3(स) 4(द)5
23. रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) 1.467 मीटर (ब) 1. 576 मीटर (स) 1. 676 मीटर (द) 1. 776 मीटर
24. राउरकेला में लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(अ) जर्मनी (ब) ब्रिटेन (स) रूस (द) जापान
25. भारत का 40 प्रतिशत सडक़ परिवहन होता है?
(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से (ब) राजकीय मार्ग से (स) जिला मार्ग से (द) ग्रामीण सडक़ों से
सही जवाब-1.(अ) जेट एयरवेज कार्गो, 2.(अ) हसमुख अधिया, 3.(स) अमूर फाल्कन, 4.(स) अफ्रीकी शेर, 5.(स) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, 6.(स) श्वेत रूधिर कोशिका, 7.(द) वायुमंडलीय अपवर्तन, 8.(अ) ग्राम पंचायतों की स्थापना, 9.(ब) स्वशासन के प्रभावी एकलों के रूप में ग्राम पंचायतों का संगठन, 10.(अ) कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना, 11.(स) कमल, 12.(स)बाघ, 13.(ब)यदुनाथ भट्टाचार्य, 14.(ब) यूएसए, 15.(अ) अटलांटिक महासागर में, 16.(अ) अटलांटिक महासागर में, 17.(ब)एक साथ ही दो फसल, 18.(द)उपरोक्त सभी, 19.(अ) काली मिट्टी, 20.(ब) काली मिट्टी, 21.(स) ट्रॉपिकल आद्र्र डेसीडस वन, 22.(ब) 3, 23.(स) 1. 676 मीटर, 24.(अ) जर्मनी, 25.(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से।
श्यांग शो (हू नान का कसीदा) चीन की एक पारंपरिक कसीदाकारी कला है। यह मूल रूप से हू नान प्रांत की लोक कसीदारी है। छिंग राजवंश के सम्राट क्वांग श्वू के शासनकाल के 24वें साल(सन 1898) में वू हानछन ने छांग शा शहर में प्रथम वू छ्येई श्या शो फ़ांग (वू छ्येई श्या नामक कढ़ाई वर्कशाप) खोला, जहां कसीदा की वस्तुएं काढ़ी जाती थीं और बिकने का व्यवसाय भी होता था। इस वर्कशाप के उत्पाद उत्तम थे और देश के विभिन्न स्थलों में बेचे जाते थे। इस के परिणामस्वरूप श्यांग शो देश भर में मशहूर हो गया। प्रारंभिक काल में श्यांग शो की चीजें मुख्यत: रोज़मर्रा के काम में इस्तेमाल की जाती थीं। धीरे-धीरे श्यांग शो में चित्रकारी के विषय भी शामिल हुए है।
श्यांग शो के काम प्राय: चीनी चित्रकारी पर आधारित है। उस के रंग चटकीला और बहुतेरे है और रंग में यिन(ऋणात्मक) व यांग ( धनात्मक) और गहरे व हल्के पर बड़ा ज़ोर दिया जाता है। काढ़ी गयी तस्वीरें जीती जागती लगती हैं और कला शैली खुली और स्वच्छंदतापूर्ण है। इसे ऐसी प्रशंसा हासिल हुई है कि कढ़ाई के फूल से खुशबू निकलती है, काढ़ी हुई पक्षी से चहचहाहट सुनाई देती है, कसीदार बाघ दौड़ सकता है और मानव सजीव होता है। श्यांग शो में विशेष फङ माओ (महीन् बाल) वाली सुई से जो शेर व बाघ आदि जानवर के चित्र काढ़े गए हैं, वे इतने सजीव होते हंै कि दर्शकों को उन के प्रबल बाल और ताकतवर पाशविकता का एहसास भी हो सकता है।
हिन्दी साहित्य में कृष्णभक्ति काव्य की प्रेरणा देने का श्रेय श्री वल्लभाचार्य (1478 ई.-1530 ई,) को जाता है, जो पुष्टिमार्ग के संस्थापक और प्रवर्तक थे। इनके द्वारा पुष्टिमार्ग में दीक्षित होकर सूरदास आदि आठ कवियों की मंडली ने अत्यन्त महत्त्वपूर्ण साहित्य की रचना की थी। गोस्वामी बि_लनाथ ने सं.1602 के लगभग अपने पिता वल्लभ के 84 शिष्यों में से चार और अपने 252 शिष्यों में से चार को लेकर अष्टछाप के प्रसिद्ध भक्त कवियों की मंडली की स्थापना की। इन आठ भक्त कवियों में चार वल्लभाचार्य के शिष्य थे- कुम्भनदास, सूरदास, परमानंद दास और कृष्णदास।
अन्य चार गोस्वामी बि_लनाथ के शिष्य थे - गोविंदस्वामी, नंददास, छीतस्वामी और चतुर्भुजदास।
ये आठों भक्त कवि श्रीनाथजी के मन्दिर की नित्य लीला में भगवान श्रीकृष्ण के सखा के रूप में सदैव उनके साथ रहते थे, इस रूप में इन्हें अष्टसखा की संज्ञा से जाना जाता है।
अष्टछाप के भक्त कवियों में सबसे ज्येष्ठ कुम्भनदास थे और सबसे कनिष्ठ नंददास थे। काव्यसौष्ठव की दृष्टि से सर्वप्रथम स्थान सूरदास का है तथा द्वितीय स्थान नंददास का है। सूरदास पुष्टिमार्ग के नायक कहे जाते है। ये वात्सल्य रस एवं शृंगार रस के अप्रतिम चितेरे माने जाते हैं। इनकी महत्वपूर्ण रचना सूरसागर मानी जाती है। नंददास काव्य सौष्ठव एवं भाषा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इनकी महत्वपूर्ण रचनाओं में रासपंचाध्यायी , भवरगीत एवं सिन्धांतपंचाध्यायी है।
परमानंद दास के पदों का संग्रह परमानन्द-सागर है। कृष्णदास की रचनाएं भ्रमरगीत एवं प्रेमतत्व निरूपण है।
कुम्भनदास के केवल फुटकर पद पाए जाते हैं। इनका कोई ग्रन्थ नहीं हैं। छीतस्वामी एवं गोविंदस्वामी का कोई ग्रन्थ नही मिलता। चतुर्भुजदास की भाषा प्रांजलता महत्वपूर्ण है। इनकी रचना द्वादश-यश, भक्ति-प्रताप आदि है।
सम्पूर्ण भक्तिकाल में किसी आचार्य द्वारा कवियों, गायकों तथा कीर्तनकारों के संगठित मंडल का उल्लेख नही मिलता। अष्टछाप जैसा मंडल आधुनिक काल में भारतेंदु मंडल, रसिकमंडल, मतवाला मंडल, परिमल तथा प्रगतिशील लेखक संघ और जनवादी लेखक संघ के रूप में उभर कर आए। अष्टछाप के आठों भक्त-कवि समकालीन थे। इनका प्रभाव लगभग 84 वर्ष तक रहा। ये सभी श्रेष्ठ कलाकार,संगीतज्ञ एवं कीर्तनकार थे। गोस्वामी बि_लनाथ ने इन अष्ट भक्त कवियों पर अपने आशीर्वाद की छाप लगायी, अत: इनका नाम अष्टछाप पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन, एफ़.ए.ओ) एक अंतर्राष्टï्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्टï्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है, और उसी के अंतर्गत कार्य करता है।
इस संगठन की स्थापना 16 अक्तूबर, 1945 को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में 191 राष्टï्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं। एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक सेनेगल के जैक्स डियोफ हैं। इस संगठन को सदस्य देशों के सम्मेलन द्वारा शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है। वर्ष 2008-09 का बजट 92.98 करोड़ अमरीकी डालर था। इस सम्मेलन में 49 लोगों का चयन भी किया जाता है जो अंतरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है।
वैश्विक धरोहर समिति, संयुक्त राष्टï्र का हिस्सा है, जो यह तय करती है कि यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज यानी विश्व विरासत की श्रेणी में दुनिया के किन देशों के स्थलों को शामिल किया जाए। इन स्थलों में प्राकृतिक स्थलों के अलावा स्थापत्य कला, अभयारण्य, लोकप्रिय स्थल जिनमें पौराणिक स्थल भी शामिल हैं, आदि शामिल होते हैं।
इस साल यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज की सूची में शामिल करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा मुहैया कराए गए 32 स्थलों के नामों पर ब्राजील में 25 जुलाई से तीन अगस्त तक विचार करेगी। समिति के 34वें सत्र में वैश्विक धरोहर सम्मेलन में 35 देशों के प्रस्तुतिकरण को देखा जाएगा। इस वर्ष विश्व धरोहर की सूची में 32 नए स्थलों के अभिलेख शामिल किए गए हैं।
वैश्विक धरोहर समिति संयुक्त राष्ट्र के 1972 के सम्मेलन का एक हिस्सा है। इसके सदस्य 21 देशों के प्रतिनिधि होते हैं, जो छह साल के लिए चुने जाते हैं।
1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सक्षम और प्रगति नामक नयी योजना शुरू की है, इन योजनाओं का संबंध किससे है?
(अ) छात्रवृत्ति योजना (ब) भावी छात्रों के लिए ऑन लाइन पोर्टल (स) कौशल का आकलन मैट्रिक्स (द) इनमें से कोई नहीं
2. रेल मंत्रालय ने अपने परिचालन में 17 प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है, जहां 100 प्रतिशत विदेशी/निजी निवेश को अनुमति दी जा सकती है। निम्नलिखित में से कौन-सा इन 17 क्षेत्रों में शामिल हैं?
(अ) स्टैंडअलोन पैसेंजर लाइंस (ब) पैसेंजर टर्मिनल (स) जैव शौचालय (द) उपरोक्त सभी
3. रेलवे बोर्ड पुनर्गठन समिति का अध्यक्ष हाल ही में किसे बनाया गया है?
(अ) बिबेक देबरॉय (ब) सैम पित्रोदा (स) सुरेश प्रभु (द) ई.श्रीधरन
4. किस संस्थान को उन्नत भारत योजना के तहत मॉडल गांवों को अपनाने के लिए कहा गया है?
(अ)आईआईएम (ब) आईआईटी (स) आईआईएससी (द)एम्स
5. फ्लिपकार्ट के मुख्य वित्तीय अधिकारी (ष्टस्नह्र) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ)बी. श्रीराम(ब)राजीव ऋषि(स)देवेंद्र पाल सिंह (द)संजय बावेजा
6. सूचना राजपथ निम्नलिखित में से किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
7. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एचआईवी) एक जीवधारी है, क्योंकि वह?
(अ) एक कोशिका में दूसरी में जा सकता है (ब) पोषक कोशिका श्वसन को अस्त-व्यस्त कर सकता है (स) स्वत: प्रजनन कर सकता है (द) पोषद में रोग उत्पन्न कर सकता है
8. लालटेन की लपट का पीला रंग किसका सूचक है?
(अ) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (ब) केरोसिन का अपूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (स) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति (द) इनमें से कोई नहीं
9. किस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में थॉमस कप दिया जाता है?
(अ) फुटबॉल (ब) क्रिकेट (स) बॉस्केटबॉल (द) बैडमिंटन
10. निम्नलिखित में से कौन सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है?
(अ)यूएस ओपन (ब) फ्रेंच ओपन (स) विम्बलडन (द) ऑस्ट्रेलियाई ओपन
11. महिला जिम्नास्टिक स्पर्धा में प्रयोग किए जाने वाले ऐपरेटस हैं?
(अ) पेरेकलबार, बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स तथा अनइवेन बार (ब) बेलेंसिंग बीम, हारिजेन्टल बार, अनइवेन बार (स) बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स, अनइवेन बार तथा फ्लोर (द) उक्त सभी
12. विम्बलडन में महिलाओं की एकल मैचों की नौ बार चैंपियन रही महिला खिलाड़ी कौन है?
(अ) मार्टिना हिंगिस (ब) जेना नोवोतना (स) स्टेफी ग्राफ (द) मार्टिना नवरातिलोवा
13. शब्द संक्षेप-हृष्ठक्क का पूरा नाम है?
(अ) यूनियन ऑफ नॉर्थ डेवलपिंग प्रोविन्स (ब) यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (स) अरब नेशन डिलिंग पेट्रोलियम (द) यूनाइटेड नेशनल डेमोक्रेटिक प्रेस
14. क्च्रक्रष्ट क्या है?
(अ) भाभा एटॉमिक रिसर्च कौंसिल (ब) भाभा एयरोनॉटिक्स रिसर्च सेंटर(स)भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (द)भाभा एटॉमिक रेग्युलेटिंग सेंटर
15. शब्द संक्षेप त्रस्रुङ्क से आशय है?
(अ) जियो सिंक्रोनेस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (ब) ग्लोबल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (स) जियोस्टेशनरी सोलर लाइट व्हीकल (द) इनमें से कोई नहीं
16. शब्द संक्षेप स्ञ्जष्ठ से तात्पर्य है?
(अ) स्टेट टेलीफोन डायलिंग (ब) स्टैण्डर्ड टेलीफोन डायलिंग (स)सबस्क्राइबर टेलीफोन डायलिंग (द)सबस्क्राइबर ट्रंक डायलिंग
17. भारतीय राष्ट्रवाद के नीतिपरक आधार के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करने के लिए भारत में कई राष्ट्रवादी नेताओं ने भगवद्गीता पर टीकाएं लिखीं। इनमें से कौन इसका अपवाद है?
(अ) श्री अरविन्द (ब) महात्मा गांधी (स) बाल गंगाधर तिलक (द) राम मनोहर लोहिया
18. ए हाउस फॉर मि. बिस्वास पुस्तक का लेखक निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) शोभा डे (ब) खुशवंत सिंह (स) अनिता देसाई (द) वी.एस. नायपॉल
19. निम्नलिखित में से किसने कार्ल माक्र्स के साथ मिलकर द कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो लिखा?
(अ) इमाइल दुर्खीम (ब) फ्रेडरिक ऐंजल्स (स) रॉबर्ट ओवन (द) मैक्स वेबर
20. टैल्क जिससे टैल्कम पाउडर बनता है, उसका रासायनिक नाम क्या है?
(अ) कैल्सियम सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सिलिकेट (स) सिल्वर नाइट्रेट (द) सोडियम थायोसल्फेट
21. सेलुलोस निम्नलिखित में से किसकी इकाइयों से बनता है?
(अ) फ्रक्टोस (ब) गैलेक्टोस (स) ग्लुकोस (द) माल्टोस
22. प्राकृतिक गैस का प्राथमिक घटक क्या है?
(अ) मीथेन (ब) ब्यूटेन (स) प्रोपेन (द) एथेन
23. स्पू्रस, फर तथा चीड़ मुख्य रूप से पाए जाते हैं?
(अ) टैगा वनों में (ब) मानसूनी वनों में (स) भूमध्यसागरीय वनों में (द) भूमध्यसागरीय वनों में
24. निम्नलिखित में से किसे शीतोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले सदापर्णी वन कहते हैं?
(अ)मानसूनी वन(ब)टुण्ड्रा वन(स)टैगा वन (द)भूमध्यसागरीय वन
25. विश्व में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन देश है?
(अ) भारत (ब) फिलीपीन्स (स) इंडोनेशिया (द) वियतनाम
---
सही जवाब- 1.(अ)छात्रवृत्ति योजना, 2.(द) उपरोक्त सभी, 3.(अ) बिबेक देबरॉय, 4.(ब) आईआईटी, 5.(द)संजय बावेजा, 6.(स) इंटरनेट को, 7.(स)स्वत: प्रजनन कर सकता है, 8.(अ) केरोसिन का पूर्ण दहन और पर्याप्त ऑक्सीजन पूर्ति, 9.(द) बैडमिंटन, 10.(स) विम्बलडन, 11.(स) बेलेंसिंग बीम, वाल्टिंग हार्स, अनइवेन बार तथा फ्लोर, 12.(द) मार्टिना नवरातिलोवा, 13.(ब) यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम, 14.(स) भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, 15.(अ) जियो सिंक्रोनेस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, 16.(द)सबस्क्राइबर ट्रंक डायलिंग, 17.(द) राम मनोहर लोहिया, 18.(द) वी.एस. नायपॉल, 19.(ब) फ्रेडरिक ऐंजल्स, 20.(ब) मैग्नीशियम सिलिकेट, 21.(स) ग्लुकोस, 22.(अ) मीथेन, 23.(अ) टैगा वनों में, 24.(द) भूमध्यसागरीय वन, 25.(ब) फिलीपीन्स।
कागज तराश, चीन की एक पारंपरिक कला है। कागज़ कटिंग का दूसरा नाम है ख जी( कागज तराश), जो चीन की हान जाति की सब से पुरानी लोक कलाओं में से एक है। लाल कागज़ व दूसरे रंग के कागज़ को कैंची व चाकू से भांति भांति के बेलबूटे और तस्वीरें काटी जाती हैं। चीन में इस कला का इतिहास कोई दो हज़ार से अधिक वर्ष पुराना है और चीनी लोक कलाओं में व्यापक लोकप्रिय कला कृति है। कागज कटिंग एक जालीदार कलाकृति है, जो दृष्टि में लोगों को परिप्रेक्ष्य का अनुभव और कलात्मक उपभोग दे सकती है। लोग कागज, सोने व चांदी की पन्नी, पत्ते छिलका, कपड़ा, चमड़ा व मानव निर्मित चमड़ा आदि सपाट सामग्रियों पर कागज कटिंग करते हैं।
कागज़ कटिंग चीन में व्यापक प्रचलित परम्परागत सजावट की लोक कलाओं में से एक है। सुलभ सामग्री, कम खर्च, फौरी प्रभाव और व्यापक इस्तेमाल से इस कला का व्यापक स्वागत किया जाता है। कागज कटिंग की कृति आम तौर पर ग्रामीण महिलाएं फ़ुरसत के समय बनाती हैं, जो व्यवहारिक उपयोग की चीज़ के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है और साथ ही जीवन को अलंकृत भी किया जा सकती है। देश के विभिन्न स्थलों में कागज कटिंग देखने को मिलती है, विभिन्न स्थलों की भिन्न भिन्न स्टाइल पर भिन्न भिन्न शाखाएं भी पैदा हुई हैं। कागज कटिंग में सौंदर्य बोध के बारे में लोगों की रुचि-पसंद और राष्ट्र का सामाजिक मनोभाव प्रतिबिंबित होता है। वह सब से स्पष्ट राष्ट्रीय विशेषता रखने वाली कलाओं में से एक है। क्योंकि वह न केवल खूबसूरत और उत्कृष्ट है, साथ ही पूर्व की विशेष मोहन शक्ति भी संजोए रखती है, जिससे लोगों को जीवन में खुशहाली और प्रसन्नता और उल्लास का माहौल भी महसूस होता है।
शांतिरक्षक
भारतीय सेना वर्ष 1950 से, संयुक्त राष्ट्र के तहत भारतीय सैनिकों की टुकड़ी भेजकर योगदान करती रही है और इसने अब तक 46 मिशनों में भाग लिया है और एक लाख 65 हजार सैनिकों की टुकड़ी भेजी है। इस टुकड़ी को ही शांतिरक्षक कहा जाता है।
भारतीय सेना की उत्कृष्ट परम्परा के अनुसार 139 शांति रक्षकों ने अब तक विभिन्न मिशनों में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले सेवा करते हुए अपने जीवन को न्यौछावर किया है। वर्तमान में भारतीय सेना अफ्रीका, मध्यपूर्व तथा पूर्वी तिमोर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगों में सात शांतिरक्षक मिशनों के तहत 7100 सैनिकों की टुकडिय़ां भेजकर इनमें अपना योगदान दे रहा है।
25 मई 2014 को संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 8 भारतीय सैनिकों समेत कुल 106 सैन्य, पुलिस और असैन्य कर्मियों को संयुक्त राष्र्ट के मेडल से मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
फऱीदाबाद शहर, दक्षिणी पूर्वी हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित कर दिया है। 15 अगस्त 1979 में यह हरियाणा का 12वां जि़ला बना। आज फऱीदाबाद अपने उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। समय के साथ यहां की आबादी बढ़ती गई और इसका औद्योगिकरण होता गया। अब यहां पर अनेक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हो चुकी है। हरियाणा की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है। यह दिल्ली से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित कर दिया है।
वर्ष 1607 में जहांगीर के खज़़ांची शेख़ फऱीद द्वारा दिल्ली-आगरा मार्ग की सुरक्षा हेतु स्थापित इस शहर को 1867 में नगरपालिका बनाया गया। उनका मक़्सद यहां से गुजरने वाले राजमार्ग की रक्षा करना था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। फऱीद ने यहां एक कि़ला, एक तालाब तथा एक मस्जिद बनवाई। बाद में यह बल्लभगढ़ के शासक के पास उसकी जागीर के तौर पर रहा। यहां के शासकों ने सन् 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में महत्व पूर्ण भाग लिया, जिस कारण से अंग्रेज़ों ने फऱीदाबाद को अपने अधिकार में ले लिया। सन् 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय फऱीदाबाद अविकसित क्षेत्र था। देश के विभाजन के बाद पश्चिमी पंजाब व उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत से विस्थापित परिवार फऱीदाबाद में आकर बस गए। इन लोगों ने इस नगर में व्यापक स्तर पर उद्योग- धंधे स्थापित करके इसे औद्योगिक नगरी का गौरव प्रदान किया।
नागकेसर एक सीधा सदाबहार पेड़ जो देखने में बहुत सुंदर होता है। यह द्विदल अंगुर से उत्पन्न होता है। पत्तियां इसकी बहुत पतली और घनी होती हैं, जिससे इसके नीचे बहुत अच्छी छाया रहती है। इसमें चार दलों के बड़े और सफेद फूल गर्मियों में लगते हैं जिनमें बहुत अच्छी महक होती है। लकड़ी इसकी इतनी कड़ी और मजबूत होती है कि काटने वाले की कुल्हाडिय़ों की धारें मुड़ मुड़ जाती है; इसी वजह से इसे वज्रकाठ भी कहते हैं। फलों में दो या तीन बीज निकलते हैं। हिमालय के पूर्वी भाग, पूर्वी बंगाल, असम, म्यांमार, दक्षिण भारत, सिंहल आदि में इसके पेड़ बहुतायत से मिलते हैं।
नागकेसर के सूखे फूल औषधि, मसाले और रंग बनाने के काम में आते हैं। इनके रंग से प्राय: रेशम रंगा जाता है। श्रीलंका में बीजों से गाढा, पीला तेल निकालते हैं, जो दीया जलाने और दवा के काम में आता है। तमिलनाडु में इस तेल को वातरोग में भी मलते हैं। इसकी लकड़ी से अनेक प्रकार के सामान बनते हैं। लकड़ी ऐसी अच्छी होती है कि केवल हाथ से रंगने से ही उसमें वार्निश की सी चमक आ जाती है। बैद्यक में नागकेसर कसेली, गरम, रुखी, हलकी तथा ज्वर, खुजली, दुर्गंध, कोढ, विष, प्यास, मतली और पसीने को दूर करने वाली मानी जाती है। खूनी बवासीर में भी वैद्य लोग इसे देते हैं। इसे नागचंपा भी कहते हैं।
मिजोरम ने नागकेसर को अपना राज्य वृक्ष घोषित किया है। यह प्राचीन वृक्ष भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी पाया जाता है। इसकी सहायता से विभिन्न प्रकार की औषधियां तैयार की जाती हैं।
जी-20, विकसित एवं विकासशील देशों का एक संगठन है. इसका गठन वर्ष 2007 में किया गया था। इसके सदस्य देशों में अमेरिका, जापान, जर्मन, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली व रूस और चीन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की व यूरोपीय संघ शामिल हैं।
विकसित और विकासशील देशों के संगठन जी-20 का 10वां शिखर सम्मेलन वर्ष 2015 में तुर्की के अंतालया में और वर्ष 2016 का चीन (11वां शिखर सम्मेलन) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 9वां जी-20 शिखर सम्मेलन वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में 15-16 नवंबर 2014 को आयोजित किया गया। प्रथम जी-20 शिखर सम्मेलन वर्ष 2008 में वाशिंगटन में, जबकि 8वां जी-20 शिखर सम्मेलन वर्ष 2013 में रूस में आयोजित किया गया था।
अमेरिकी पत्रिका फॉर्चून हर साल दुनिया की टॉप मैनेजरों की सूची जारी करती है। इसमें एशिया प्रशांत की टॉप मैनेजर भी होती हैं और इंटरनेशनल भी। इनमें शामिल हैं-
चंदा कोचर- चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं। इन्हें एशिया प्रशांत की सूची में दूसरी सबसे ताकतवर महिला बताया गया है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की सीईओ गेल केली हैं।
अरुंधती भट्टाचार्य- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तीन साल के लिए चेयरमैन के पद पर बैठने वाली अरुंधती भट्टाचार्य पहली महिला हैं। भारत में एसबीआई की 16 हजार शाखाओं में कुल दो लाख अठारह हजार कर्मचारी काम करते हैं।
वर्जीनिया जिनी रोमेटी- दुनिया में पहले नंबर की मैनेजर आईटी कंपनी आईबीएम की चेयरमैन और सीईओ रोमेटी हैं। वह दो साल से नंबर वन पर बनी हुई हैं।
मैरी बारा- कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की सीईओ इस उद्योग में पहली महिला कार्यकारी अधिकारी बनी। फॉर्चून की विश्व रैकिंग में वह दूसरे नंबर पर हैं।
इंदिरा नूयी-विश्व रैंकिंग में पेप्सी कंपनी की इंदिरा नूयी तीसरी रैंक पर हैं। 2013 के दौरान अमेरिका के नए 50 सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थों और पेय में पेप्सी कंपनी के नौ उत्पाद शामिल थे।
मैरिलीन ह्यूसन- हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन की अध्यक्ष, चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारी भी एक महिला ही हैं, ह्यूसन की दुनिया में रैंकिंग चौथी है । वे रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में पहली महिला प्रमुख भी हैं।
शैरिल सैंडबर्ग- पांचवें से 10वीं रैंक पर पहुंची शैरिल सैंडबर्ग मशहूर सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हैं। पिछले साल उनकी बेस्टसेलर किताब लीन इन ने उन्हें कॉरपोरेट सेक्टर में लैंगिंक समानता का चेहरा बना दिया।
1. धूमकेतु पर सफलतापूर्वक उतरने वाले अंतरिक्ष यान का क्या नाम है?
(अ)क्यूरीयोसिटी (ब)मंगल यान (स) रोसेट्टा (पीलाई) (द) वोयागेर
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 11 नवंबर (ब) 12 नवंबर (स) 14 नवंबर (द) 11 अक्टूबर
3. भारत की पहली आईटी निवेश क्षेत्र की योजना निम्नलिखित में से किस शहर में बनाई गई है?
(अ) चेन्नई (ब) नोएडा (स) बेंगलुरू (द) अहमदाबाद
4. ई-कामर्स प्रमाणीकरण प्रशिक्षण के लिए ईप्रो (श्वक्कक्रह्र) कार्यक्रम किन दो कंपनियों द्वारा शुरू किया गया है ?
(अ) गूगल और एनआईआईटी (ब) माइक्रोसॉफ्ट और एनआईआईटी (स) द्गक्चड्ड4 और एचसीएल (द) द्गक्चड्ड4 और एनआईआईटी
5. वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) के मुद्दे पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष कौन है?
(अ) ए.आर. राथेर (ब) अरुण जेटली (स) मनोहर पारिकर (द) इनमें से कोई नहीं
6. पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) का सबसे ऊंचा शिखर है?
(अ) धूपगढ़ (ब) दोदाबेट्टा (स) अनाईमुदी (द) गुरुशिखर
7. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलिन स्थल है?
(अ) पालनी पहाड़ी (ब) नीलगिरि पहाड़ी (स) अन्नामलाई पहाड़ी (द) शेवराय पहाड़ी
8. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ) जोजिला दर्रा-जम्मू कश्मीर (ब) शिपकी ला दर्रा- हिमाचल प्रदेश (स) जैलेप्सा दर्रा- अरुणाचल प्रदेश (द) तुजू दर्रा- मणिपुर
9. निम्नलिखित में से कौन सा सतलज घाटी में पड़ता है?
(अ) नाथूला (ब) जैलेप्ला (स) शिपकी ला (द) शेराबथांगा
10. अरावली पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित नदी प्रणाली से द्विविभाजित होती है?
(अ) चंबल और सरस्वती (ब) चंबल और साबरमती (स) नर्मदा और बनास (द) लूनी और बनास
11. सिंधु नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?
(अ) रोहतांग दर्रा (ब) शेषनाग झील (स) मानसरोवर झील (द) मत्सातुंग हिमानी
12. सहस्त्र धारा जलप्रपात कहां स्थित है?
(अ) कोटद्वार (ब) मसूरी (स) पंतनगर (द) श्रीनगर
13. जोग या गरसोप्पा जलप्रपात का नया नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) सरदार पटेल जलप्रपात (ब) महात्मा गांधी जलप्रपात (स) जवाहर लाल नेहरू जलप्रपात (द) इंदिरा गांधी जलप्रपात
14. अमरावती, भवानी, हेमावती और काबीनी निम्नलिखित में से कौन सी एक नदी की सहायक नदियां हैं?
(अ) महानदी (ब) गोदावरी (स) कावेरी (द) कृष्णा
15. भारत का संविधान गणतंत्रीय है, क्योंकि यह?
(अ) एक निर्वाचित संसद का उपबंध करता है (ब) वयस्क मताधिकार का उपबंध करता है (स) अधिकारों का विधेयक समाविष्ट करता है (द) कोई वंशागत तत्व नहीं रखता है
16. भारत के लिए कैबिनेट मिशन योजना में किस पर विचार किया?
(अ)महासंघ (फेडरेशन) (ब) परिसंघ (कन्फेडरेशन) (स) एकात्मक स्वरूप की सरकार (द) राज्यों का संघ
17. कायस्थों की उपजाति किस कार्य में अपनी दक्षता के लिए प्रसिद्घ थी?
(अ) धार्मिक बलि एवं अनुष्ठïान (ब) लॉजन एवं हिसाब किताब (स) सैनिक कार्य (द) शिकार
18. कच्चातिवु द्वीप विवाद किन देशों के बीच में था?
(अ) भारत और बांग्लादेश (ब) भारत और पाकिस्तान (स) भारत और श्रीलंका (द) भारत और म्यांमार
19. अंधी घाटी का निर्माण किस नदी के द्वारा होता है?
(अ) हिमानी (ब) नदी (स) समुद्री लहरें (द) भूमिगत जल
20. बालू का निर्माण किस प्रक्रिया के तहत होता है?
(अ) अपघर्षण से (ब) सन्निघर्षण से (स) घुलन क्रिया से (द) अपवाहन से
21. निम्नलिखित में से किसे अग्नि वृत्त कहा जाता है?
(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी (ब) हिंद महासागरीय पेटी (स) अंध महासागरीय पेटी (द) आर्कटिक पेटी
22. चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-74) को कहा जाता है?
(अ) इंदिरा योजना (ब) मेहता योजना (स) गाडगिल योजना (द) कामराज योजना
23. भारत में न्यूनतम आवश्यकताएं तथा निदेशित गरीबी विरोधी कार्यक्रम की अवधारणाएं योजना में शामिल की गई?
(अ) चौथी (ब) पांचवीं (स) छठी (द) सातवीं
24. यारडंग बनने का प्रमुख कारण है?
(अ) वायु का अपरदन (ब) वायु का निक्षेपण (स) वायु का परिवहन (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी एक अग्रवर्थी डेल्टा बनाती है?
(अ) मिसीसिपी (ब) नाइजर (स) नील (द) टिबर
26. हाल ही में, एम.एस.एस. पांडियन का निधन हो गया है। वह एक प्रसिद्ध थे?
(अ) सामाजिक वैज्ञानिक (ब) पर्यावरण कार्यकर्ता (स) बाल अधिकारों के प्रचारक (द) अधिकारों के प्रचारक
27. इसराइल किस देश के साथ साझेदारी में बराक -8 वायु और रक्षा मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहा है?
(अ) फ्रांस (ब) अमेरिका (स) भारत (द) चीन
सही जवाब- 1.(स)रोसेट्टा (पीलाई), 2.(अ) 11 नवंबर, 3.(स) बेंगलुरू, 4.(द) eBay और एनआईआईटी, 5.(अ)ए.आर. राथेर, 6.(स) अनाईमुदी, 7.(ब) नीलगिरि पहाड़ी, 8.(स) जैलेप्सा दर्रा- अरुणाचल प्रदेश, 9.(स) शिपकी ला, 10.(ब) चंबल और साबरमती, 11.(स) मानसरोवर झील, 12.(ब) मसूरी, 13.(ब) महात्मा गांधी जलप्रपात, 14.(स)कावेरी, 15.(अ) एक निर्वाचित संसद का उपबंध करता है, 16.(द) राज्यों का संघ, 17.(ब) लॉजन एवं हिसाब किताब, 18.(ब)भारत और पाकिस्तान, 19.(द) भूमिगत जल, 20.(ब) सन्निघर्षण से, 21.(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी, 22.(स) गाडगिल योजना, 23.(स) छठी, 24.(अ) वायु का अपरदन, 25.(द)टिबर, 26.(अ)सामाजिक वैज्ञानिक, 27.(स)भारत।
कीनिया गणतंत्र पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। भूमध्य रेखा पर हिंद महासागर के सटे हुए इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा और विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है। देश की राजधानी नैरोबी है।
देश का नाम माउंट केन्या पर रखा गया है, जो एक महत्वपूर्ण प्रतीक है और अफ्रीका का दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 1920 से पहले, जिस क्षेत्र को अब कीनिया के नाम से जाना जाता है, उसे ब्रिटिश ईस्ट अफ्रीका संरक्षित राज्य के रूप में जाना जाता था।
17 नवंबर 1869 को दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ती है।
स्वेज नहर के बनने से पहले एशिया से आ रहे जहाज अफ्रीकी महाद्वीप का पूरा चक्कर लगाकर यूरोप पहुंचते थे। उस वक्त काहिरा को फ्रांस के राजदूत फेर्दिनां दे लेसेप ने मिस्र के उसमानी शाह से एक नहर बनाने की अनुमति मांगी। यह नहर मिस्र के दक्षिण में स्वेज शहर से लेकर उत्तर मिस्र में सईद बंदरगाह तक फैली है। इसके दक्षिण में इस्माइलिया शहर है। दे लेसेप को उस्मानी शाह ने नहर बनाने की अनुमति दे दी। स्वेज कनाल कंपनी को नहर खत्म करने के बाद उस पर 99 साल तक नियंत्रण करने की भी अनुमति मिली।
नहर का निर्माण 1859 में शुरू हुआ और शुरुआत में मजदूर बेलचों और कुदालियों से काम करते थे। इसके बाद यूरोप से भाप से चलने वाली भारी मशीनें लाई गईं। मजदूरों में हैजा फैलने की वजह से काम बीच बीच में रुकता रहा और नहर को पूरा करने में 10 साल लग गए। 1869 में इसकी गहराई केवल 25 फीट थी यानी करीब सात मीटर। सतह पर इसकी चौड़ाई 60 से लेकर 90 मीटर तक थी। खुलने के बाद पहले एक साल में केवल 500 जहाज नहर पार कर पाए।
1875 में ब्रिटेन ने स्वेज कनाल में शेयर खरीदे और सात ही साल बाद मिस्र पर धावा बोलकर उसे अपना उपनिवेश बना लिया। 1936 में मिस्र और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद मिस्र आजाद हो गया लेकिन ब्रिटेन ने नहर पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन को नहर पर नियंत्रण छोडऩा पड़ा और 1956 में तब के राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासेर ने कनाल का राष्ट्रीयकरण किया। वे नहर के इस्तेमाल के लिए कर लागू करना चाहते थे लेकिन इस्राएल ने बदले में मिस्र पर हमला किया जिसके बाद ब्रिटेन और फ्रांस के सैनिक भी कनाल पर कब्जा करने पहुंच गए। मामला तब सुलझा जब संयुक्त राष्ट्र ने दबाव डाला।
1966 में नहर फिर बंद हो गई जब इस्राएल ने सिनाई प्रायद्वीप पर कब्जा किया। मिस्र और इस्राएल की सेना आठ साल तक स्वेज नहर के आर पार तैनात रही। फिर 1975 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादत ने स्वेज कनाल को दोबारा खोला और इस्राएल से शांति बहाल की। आज इस नहर से हर रोज 50 जहाज यहां से गुजरते हैं। हर साल 300 टन सामान यहां से ले जाया जाता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक है।
16 नवंबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ था। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और समझबूझ को बढ़ावा देना है।
वर्ष 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही लंदन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और सांस्कृतिक संगठन बनाने के लिए आठ यूरोपीय मित्र देशों की बैठक हुई। उनके नजरिए की छाप 1945 में यूनेस्को के गठन में दिखी। एजेंडे की प्राथमिकता थी, संवाद के जरिए विश्व में शांति की स्थापना। ये कॉन्फ्रेंस एक से 16 नवंबर 1945 के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 44 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। ये देश चाहते थे कि शांति की बहाली के साथ ही वो अपनी शिक्षा व्यवस्था का पुनर्निमाण करें।
जल्द ही इस प्रयास में तेजी आ गई और इसने एक वैश्विक रूपरेखा अख्तियार कर ली। अमेरिका जैसे देश भी इसमें शामिल हो गए। अगर संयुक्त राष्ट्र की कोई ऐसी संस्था है जिसकी कार्यप्रणाली पर सबको यकीन है और जिसने सबसे अच्छा काम किया है तो वह यूनेस्को ही है। इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और विकास का प्रसार करना है।