सामान्य ज्ञान
क्षेमेन्द्र कश्मीरी महाकवि थे। वे संस्कृत के विद्वान तथा प्रतिभा संपन्न कवि थे। उनका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। क्षेमेन्द्र ने प्रसिद्ध आलोचक तथा तंत्रशास्त्र के मर्मज्ञ विद्वान अभिनवगुप्त से साहित्यशास्त्र का अध्ययन किया था। इनके पुत्र सोमेन्द्र ने पिता की रचना बोधिसत्त्वावदानकल्पलता को एक नया पल्लव जोडक़र पूरा किया था। क्षेमेन्द्र संस्कृत में परिहास कथा के धनी थे। संस्कृत में उनकी जोड़ का दूसरा सिद्धहस्त परिहास कथा लेखक सम्भवत: और कोई नहीं है।
क्षेमेन्द्र ने अपने ग्रंथों के रचना काल का उल्लेख किया है, जिससे इनके आविर्भाव के समय का परिचय मिलता है। कश्मीर के नरेश अनंत (1028-1063 ई.) तथा उनके पुत्र और उत्तराधिकारी राजा कलश (1063-1089 ई.) के राज्य काल में क्षेमेन्द्र का जीवन व्यतीत हुआ। क्षेमेन्द्र के ग्रंथ समयमातृका का रचना काल 1050 ई. तथा इनके अंतिम ग्रंथ दशावतारचरित का निर्माण काल इनके ही लेखानुसार 1066 ई. है। इसके फलस्वरूप एकादश शती का मध्य कल क्षेमेन्द्र के आविर्भाव का समय माना जा सकता है।
क्षेमेन्द्र संस्कृत में परिहास कथा के धनी थे। संस्कृत में उनकी जोड़ का दूसरा सिद्ध हस्त परिहास कथा लेखक कोई और नहीं है। उनकी सिद्ध लेखनी पाठकों पर चोट करना जानती थी, परंतु उसकी चोट मीठी होती थी। परिहास कथा विषयक उनकी दो अनुपम कृतियां हैं- नर्ममाला और देशोपदेश।
क्षेमेन्द्र विदग्धी कवि होने के अतिरिक्त जनसाधारण के भी कवि थे, जिनकी रचना का उद्देश्य विशुद्ध मनोरंजन के साथ-साथ जनता का चरित्र निर्माण करना भी था। कलाविलास, चतुर्वर्गसंग्रह, चारुचर्या, समयमातृका आदि लघु काव्य इस दिशा में इनके सफल उद्योग के समर्थ प्रमाण हैं।
क्या था श्वेत विद्रोह
श्वेत विद्रोह भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के गोरे (श्वेत ) सैनिकों द्वारा किया गया था, इसीलिए इस विद्रोह को श्वेत विद्रोह के नाम से पुकारा जाता है। इस विद्रोह का प्रमुख कारण राबर्ट क्लाइव की वह नीति थी, जिसमें सैनिकों के दोहरे भत्ते आदि पर लगा दी गई थी।
राबर्ट क्लाइव जब दूसरी बार बंगाल का गवर्नर बनकर आया तो उसने निजी व्यापार तथा उपहार लेने पर रोक लगा दी। इस प्रकार रोक लगा दिये जाने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला तथा इसने आंतरिक कर संग्रह को अनिवार्य बना दिया। क्लाइव ने कम्पनी के सैनिकों के दोहरे भत्ते, जो शांति काल में मिलते थे, उन पर रोक लगा दी। यह सुविधा केवल बंगाल के सैनिकों को दी जाने लगी, जो बंगाल एवं बिहार की सीमा से बाहर कार्य करते थे।
मुंगेर तथा इलाहाबाद में कार्यरत श्वेत सैनिक अधिकारियों ने क्लाइव की इस व्यवस्था का ज़ोरदार विरोध किया। कालान्तर में श्वेत सैनिकों के इस विद्रोह को श्वेत विद्रोह के नाम से जाना गया। राबर्ट क्लाइव ने बड़ी तत्परता और दृढ़ता से इस विद्रोह का दमन कर दिया।
1. चक्रवात हुदहुद से निपटने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए आपरेशन का क्या नाम था?
(अ) ऑपरेशन सागर (ब)ऑपरेशन ब्लू (स)ऑपरेशन लहर (द) ऑपरेशन हुदहुद
2. हाल ही में शुरू किया गया आईआरसीटीसी कनेक्ट क्या है?
(अ) आईआरसीटीसी की वेबसाइट (ब) आईआरसीटीसी ग्राहक सेवा के लिए टोल फ्री नंबर (स) रेलवे टिकट बुक करने के लिए एंड्राइड एप्लिकेशन (द) रेल टिकट बुक करने के लिए एटीएम
3. ‘फाइनल टेस्ट : एक्जिट सचिन तेंदुलकर’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?
(अ) कपिल देव (ब) राहुल द्रविड़ (स)दिलीप डिसूजा (द) राहुल केशव
4. हिमालय पर्वत एक मुख्य प्रकार है?
(अ) ज्वालामुखी पर्वत का (ब) वलित पर्वत का (स) ब्लॉक पर्वत का (द) अवशिष्ट पर्वत का
5. भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहां स्थित है?
(अ) वनावलकुरिची (ब) गौरीविदनूर (स) वाशी (द) जादूगोड़ा
6. भारत के किस राज्य में अनुमानत: कोयले के विशालतम सुरक्षित भंडार उपलब्ध हैं?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) बिहार एवं झारखंड (स) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (द) उड़ीसा
7. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन सा है, जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में आगे है?
(अ) असम (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द) तमिलनाडु
8. निम्रलिखित प्रमुख शिलालेखों में से किस शिलालेख पर अशोक ने सर्वप्रथम धर्म महापात्रों का उल्लेख किया?
(अ) द्वितीय शिलालेख (ब)तृतीय शिलालेख (स)चतुर्थ शिलालेख (द)पंचम शिलालेख
9. भारत के निम्रलिखित में से किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं हैं?
(अ) गिरनार (ब) कंधार (स) पाटलिपुत्र (द)तोपरा
10. भारतीय साहित्यिक कृतियों के संदर्भ में दीर्घ निकाय क्या है?
(अ) पालि में एक प्रमुख बौद्ध गं्रथ (ब) मुद्राराक्षस से सम्बन्धित विभिन्न गद्य व पद्यमय रचनाएं (स) महावीर के उपदेशों का संग्रह (द) कौटिल्य की लघु कथाओं का संग्रह
11. मछलियों में सबसे अधिक उत्पादन किस मछली का होता है?
(अ) कतला का (ब) लांची का (स) चीतल का (द) टिंगरा का
12. भारत में सबसे बड़ा पशु मेला कहां लगता है?
(अ) हरिहर क्षेत्र, सोनपुर (ब) ददरी मेला, बलिया (स) मौनी बाबा का धाम, गाजीपुर (द) कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर
13. गाय के दूध में औसतन कितना पानी होता है?
(अ) 80 प्रतिशत (ब) 86 प्रतिशत (स) 90 प्रतिशत (द) 76 प्रतिशत
14. प्रेशर कूकर में खाना कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि?
(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है (ब) जल का क्वथनांक घट जाता है (स) खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता (द) इनमें से कोई नहीं
15. हेक्टोमीटर क्या है?
(अ)10 मीटर(ब)100 मीटर(स)10 किलोमीटर(द)100 किलोमीटर
16. किस वेद की रचना गद्य और पद्य दोनों में की गई है?
(अ) ऋग्वेद (ब) सामवेद (स) यजुर्वेद (द) अथर्ववेद
17. प्रक्षेपास्त्र का विकास किसने किया?
(अ) वर्न वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ओपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
18. मधुमक्खियों के काटने पर उत्पन्न दर्द किसके कारण होता है?
(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण (ब) एसीटिक अम्ल के कारण (स) लेक्टिक अम्ल के कारण (द) साइट्रिक अम्ल के कारण
19. टमाटर सॉस में पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल (ब) ऑक्जैलिक अम्ल (स) लैक्टिक अम्ल (द) एसीटिक अम्ल
20. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
(अ)बूहलर (ब) रॉबर्ट सेबेल (स) जेम्स प्रिन्सेप (द)कॉड्रिगटन
21. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत कब हुई थी?
(अ) 1910 (ब) 1920 (स) 1930 (द)1940
22. मुखौटा और युद्ध नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश
23. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहां स्थित है?
(अ) देहरादून (ब) नई दिल्ली (स) अहमदाबाद (द) मुंबई
24. अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशिष्टता क्या है?
(अ) वे आकार में काफी छोटे हैं (ब) वे सभी प्रवाल उद्गम के हैं (स) वहां अति शुष्क जलवायु है (द) वे मुख्य भूमि के विस्तारित क्षेत्र हैं
25. वर्ष 1953 में जब आंध्रप्रदेश राज्य एक अलग राज्य बना, तब उसकी राजधानी कौन बनी?
(अ) गुन्टूर (ब) कर्नूल (स) नेल्लॉर (द) वारंगल
26. भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत है?
(अ) अरावली (ब) हिमालय (स) नीलगिरि (द) मैकाल
27. संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित हैं, परंतु वास्तविक कार्यपालिका शक्ति निम्रलिखित में से किसमें निहित हैं?
(अ)संघ के मंत्रिमंडल (ब)संघ की मंत्रिपरिषद (स) प्रधानमंंत्री में (द) उपर्युक्त सभी में
28. ग्लाइकोलाइसिस में?
(अ)ओ2 की आवश्यकता होती है (ब)ओ2 की आवश्यकता नहीं होती है(स)सीओ2 की आवश्यकता होती है(द)ग्लाइकोजन बनता है
सही जवाब- 1.(स)ऑपरेशन लहर, 2.(स) रेलवे टिकट बुक करने के लिए एंड्राइड एप्लिकेशन, 3.(स)दिलीप डिसूजा,4.(ब)वलित पर्वत का, 5.(द) जादूगोड़ा, 6.(ब) बिहार एवं झारखंड, 7.(ब) महाराष्ट्र, 8.(द)पंचम शिलालेख, 9.(स) पाटलिपुत्र, 10.(अ) पालि में एक प्रमुख बौद्ध गं्रथ, 11.(अ) कतला का, 12.(अ) हरिहर क्षेत्र, सोनपुर, 13.(ब) 86 प्रतिशत, 14.(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है, 15.(ब) 100 मीटर, 16.(स) यजुर्वेद, 17.(अ) वर्न वॉन ब्रॉन, 18.(अ) फॉर्मिक अम्ल के कारण, 19.(द) एसीटिक अम्ल, 20.(स) जेम्स प्रिन्सेप, 21.(स)1930, 22.(द) आंध्रप्रदेश, 23.(अ) देहरादून, 24.(ब) वे सभी प्रवाल उद्गम के हैं, 25.(स) नेल्लॉर, 26.(ब) हिमालय, 27.(ब)संघ की मंत्रिपरिषद, 28.(ब)ओ2 की आवश्यकता नहीं होती है।
केन्द्र सरकार ने कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 396 के तहत जनहित में नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड का उसकी स्वामित्व वाली कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलोजिस (इंडिया) लिमिटेड के साथ विलय करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक मसौदा आदेश जारी कर दिया गया है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) भारत का राष्ट्रीय स्तर का संस्थागत इलेक्ट्रॉनिक तथा पारदर्शी हाजिर व्यापार मंच है। यह कृषि उपज के लिए मार्केटिंग क्षमता में सुधार के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए प्रयासरत है। यह कृषि उत्पादों के लिए जोखिम मुक्त एवं परेशानी मुक्त खरीद और बिक्री की सुविधाएं प्रदान करने वाला एक अत्याधुनिक संगठित और संरचित बाजार है। एनएसईएल किसानों, ट्रेडरों, प्रोसेसरों, निर्यातकों, आयातकों, आर्बीट्रेजरों, निवेशकों तथा सामान्य जनता की कृषि विपणन, भंडारण, गोदाम रसीद वित्तपोषण आदि से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करता है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने अपने लाईव ऑपरेशंस की शुरुआत 15 अक्टूबर 2008 को की थी। वर्तमान में एनएसईएल 24 कमोडिटीज के लिए डिलीवरी आधारित हाजिर व्यापार की सुविधा प्रदान करता हुआ 11 राज्यों में संचालित है। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लि. का प्रवर्तन निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा किया गया है-
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लि. (एफटीआईएल) - फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड विश्व की उन कुछ कंपनियों में से है जो एक्सचेंजों को समग्र सोल्यूशन लाइब्रेरी तथा वित्तीय बाजार को टेक्नोलॉजी सोल्यूशन उपलब्ध करवाती है तथा स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनलों के विस्तार की सुविधा देती है।
नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) - नाफेड एक अग्रणी सरकारी एजेंसी है, जो खाद्य संग्रहण, वितरण तथा भंडारण का कार्य करती है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों द्वारा चुकाई जाने वाले कीमतों को बिना बढा़ए कृषि विपणन प्रक्रिया में संरचनात्मक सुधार कर किसानों की आवक को बढाऩा है। यह मध्यस्थता की लागत को कम करके और पूरे देश में आगमन केन्द्रों और खपत केन्द्रों के बीच एक इलेक्ट्रॉनिक संबंध स्थापित करने के जरिए संभव है।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज पर व्यापार सहभागियों को ऋण जोखिम और काउंटर पार्टी चूकों से मुक्ति प्रदान करता है क्योंकि सभी व्यापारियों को एक्सचेंज द्वारा गारंटी प्राप्त रहती है। स्पॉट एक्सचेंज बाजार तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं दूरस्थ सुविधा के साथ तथा गुणवत्ता और मात्रा निर्धारित कमोडिटीज में व्यापार के लिए एक संगठित और केंद्रीकृत व्यापारिक वातावरण प्रदान करने के सिद्धांत पर आधारित है।
केप ऑफ गुड होप (पुर्तगाली-Cabo da Boa Esperança) अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी कोने पर एक स्थान है। यह क्षेत्र इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहां से बहुत से जहाज़ पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर से हिन्द महासागर में जाते हैं। यह स्थान दक्षिण अफ्रीका में है।
इस स्थान का एतिहासिक महत्व भी है। इस स्थान तक पहुंचने वाला सर्वप्रथम यूरोपीय व्यक्ति था पुर्तगाल का बारटोलोमीयु डियास। उसने इस स्थान को 1488 में देखा और इसका नाम केप ऑफ़ स्टॉर्मस (तूफ़ानों का केप) (Cabo das Tormentas)रखा। इसी स्थान से होकर पुर्तगाली अन्वेषक वास्को द गामा भारत पहुंचा था।
नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) की स्थापना 2 अप्रैल, 1976 को भारत सरकार के पूर्णत: स्वामित्व में विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत की गई थी। इसकी स्थापना देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन की सम्भावनाओं के विकास के लिए योजना, प्रोत्साहन, अन्वेषण, सर्वेक्षण, अभिकल्प, निर्माण, उत्पादन, प्रचालन एवं विद्युत केद्रों के रखरखाव के उद्देश्य से की गई थी। नीपको की प्राधिकृत शेयर पूंजी 5 हजार करोड़ है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में विद्युत उत्पादन में इस कॉर्पोरेशन का योगदान 56 प्रतिशत है।
नीपको भारत सरकार का शेड्यूल ए, मिनी रत्न श्रेणी-1 उद्यम है। वर्तमान में यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पांच जलविद्युत और दो तापविद्युत बिजली घरों का संचालन करता है। इनकी अधिष्ठापित क्षमता 1130 मेगावॉट है, जिसमें पनबिजली क्षेत्र में 755 मेगावॉट और तापविद्युत (गैस आधारित) में 375 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। इसके अलावा नीपको 12वीं येाजना में 922 मेगावाट की अतिरिक्त अधिष्ठापित क्षमता जुटाने की प्रक्रिया में हैं। इस प्रकार इसकी कुल अधिष्ठापित क्षमता बढक़र 2052 मेगावाट हो जाएगी। नीपको ने आने वाले वर्षों में कई जल विद्युत परियोजनाओं को जोडऩे की योजना बनाई है जिनमें अरुणाचल प्रदेश में महत्वाकांक्षी 3750 मेगावाट क्षमता वाली सियांग अपर स्टेज -2 एचईपी शामिल है। दो अन्य परियोजनाएं यथा सियांग अपर स्टेज -1 (6 हजार मेगावाट) और कुरूंग एईपी (330 मेगावाट) की योजना है। इसके अलावा 7 बिजलीघरों (1130 मेगावाट) का संचालन किया जा रहा है। नीपको इस समय पांच परियेाजनाओं (922 मेगावाट) का निर्माण कर रहा है। 10 अतिरिक्त परियोजनाएं (6110 मेगावाट) निर्माण पूर्व की स्थिति में हैं।
नीपको वर्तमान में अपनी जल विद्युत परियोजनाओं से करीब 755 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है इनमें असम की कोपिली जल विद्युत परियोजना (150 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 1 विस्तार (100 मेगावाट), असम में कोपिली बिजलीघर, स्टेज 2 विस्?तार (25 मेगावाट), नागालैंड में दोयांड जल विद्युत संयंत्र (75 मेगावाट) और अरूणाचल प्रदेश में रंगानदी जल विद्युत संयंत्र (405 मेगावाट) शामिल हैं।
1. पुस्तक अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियन पब्लिक सेक्टर किसके द्वारा लिखी गई है?
(अ) सीएनआर राव (ब) जी.के. पिल्लै(स) मनप्रीत सिंह (द) यू.डी. चौबे
2. निम्नलिखित में से किस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण का नाम है?
(अ) आईओएस (ब) विंडोज फोन (स) एंड्रॉयड (द) ब्लैकबेरी
3. यूरोमनी द्वारा किसे सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक गवर्नर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) रियाद सलामेह (ब) रघुराम राजन (स)मार्क कार्नी (द)जेती अख्तर अजीज
4. ग्लोबल हैंड वाशिंग दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)2अक्टूबर (ब)5 अक्टूबर (स)10अक्टूबर (द)15 अक्टूबर
5. बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 18 मार्च (ब) 20 मार्च (स) 21 मार्च (द) 22 मार्च
6. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां है?
(अ) मनीला (ब) देहरादून (स) कपूरथला (द) जयपुर
7. ऊपर उड़ते हुए राकेट में रखे गए पत्थर का भारत पहले की अपेक्षा?
(अ) बढ़ेगा (ब) घटेगा (स) वैसा ही रहेगा (द) कुछ कहा नहीं जा सकता
8. न्यूटन की गति का तृतीय नियम कौन सा है?
(अ) बल की परिभाषा (ब) बल का मापदंड (स) बल का विशिष्टï गुण (द) उपरोक्त सभी
9. प्रेशर कूकर में खाना कम समय में तैयार हो जाता है, क्योंकि?
(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है (ब) जल का क्वथनांक घट जाता है (स) खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता (द) इनमें से कोई नहीं
10. कौन सा मुगल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
11. भारत की प्राचीन कला परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ ओरियण्टल आर्ट की स्थापना की थी?
(अ) अवनीन्द्र नाथ टैगोर ने (ब) नंद लाल बोस ने (स) असित कुमार हलधर ने (द) अमृता शेरगिल ने
12. निम्नलिखित में से किसने प्रतिपादित किया कि भाग्य ही सब कुछ निर्धारित करता है, मनुष्य असमर्थ होता है?
(अ)जैनियों में (ब) बौद्धों ने (स)आजीविकों ने (द)मीमांसकों ने
13. विशेष आहरण अधिकार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निम्रलिखित में किसे दिए जाते हैं?
(अ)सभी सदस्य देशों को (ब) भुगतान शेष के भारी घाटे का सामना करने वाले देशों को (स)विकासशील देशों को (द)इस प्रकार के अधिकारों के लिए आवेदन करने वाले देशों को
14. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
15. परासरण दाब का निर्धारण किया जाता है?
(अ)बर्कले और हार्टले विधि से (ब) ओस्टवाल्ड विधि से (स)हाबर विधि से (द) साल्वे विधि से
16. महाराष्ट्र में शिवाजी उत्सव एवं गणेश चतुर्थी निम्नलिखित में से किसने शुरू कराया था?
(अ) बाला साहब ठाकरे (ब) एम.जी. राणाडे (स) बाल गंगाधर तिलक (द) छत्रपति शिवाजी
17. गैस इंजन की खोज किसने की?
(अ) डीजल (ब) डेवी (स) डैमलर (द) चाल्र्स
18. परमाणु बम का विकास किसने किया?
(अ) वर्नर वॉन ब्रॉन (ब) जे. रॉबर्ट ऑपेनहीमर (स) एडवर्ड टेलर (द) सैमुएल कोहेन
19. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब) पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द)मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
20. विषाणु की प्रवृति किस प्रकार होती है ?
(अ)एक कोशीय (ब) अकोशीय (स) बहुकोशीय (द)न्यूक्लियो-प्रोटीन
21. ऊपर उड़ते हुए राकेट में रखे गए पत्थर का भारत पहले की अपेक्षा?
(अ) बढ़ेगा (ब)घटेगा (स) वैसा ही रहेगा (द) कुछ कहा नहीं जा सकता
22. न्यूटन की गति का तृतीय नियम कौन सा है?
(अ) बल की परिभाषा (ब) बल का मापदंड (स) बल का विशिष्टï गुण (द) उपरोक्त सभी
23. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का सम्मिलन स्थल कौन है?
(अ) पालनी पहाडिय़ां (ब) अन्नामलाई पहाडिय़ां (स) नीलगिरि पहाडिय़ां (द) शैवराय पहाडिय़ां
24. छोटा नागपुर पठारी प्रदेश का सबसे प्रमुख नगर निम्न में से कौन सा है?
(अ) हजारीबाग (ब) जमशेदपुर (स) रांची (द) खुंटी
25. बंगाल का पाल वंश किसको संरक्षण प्रदान करता था?
(अ) हिंदू धर्म को (ब) जैन धर्म को (स) महायान बौद्ध धर्म को (द) तांत्रिक बौद्ध धर्म को
26. छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) गुरुशिखर (ब) धूपगढ़ (स) पारसनाथ (द) महेंद्रगिरि
27. बराबर का प्रतीक (=) किसकी देन है?
(अ) रॉबर्ट रिकॉर्ड (ब) ब्रह्मïगुप्त (स) फे्रंकोइस विएत (द) अनाम
सही जवाब- 1.(द) यू.डी. चौबे, 2.(स) एंड्रॉयड, 3.(ब) रघुराम राजन, 4.(द)15 अक्टूबर, 5.(द) 22 मार्च, 6.(अ) मनीला, 7.(ब) घटेगा, 8.(स) बल का विशिष्टï गुण, 9.(अ) जल का क्वथनांक बढ़ जाता है, 10.(ब) जहांगीर, 11.(अ) अवनीन्द्र नाथ टैगोर ने, 12.(स) आजीविकों ने, 13.(अ)सभी सदस्य देशों को, 14.(ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम 15.(अ)बर्कले और हार्टले विधि से, 16.(स) बाल गंगाधर तिलक, 17.(स)डैमलर, 18.(ब)जे. रॉबर्ट ऑपेन हीमर,19.(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 20.(द)न्यूक्लियो-प्रोटीन, 21.(ब)घटेगा, 22.(स)बल का विशिष्टï गुण, 23.(अ)पालनी पहाडिय़ां, 24.(स)रांची, 25.(द) तांत्रिक बौद्ध धर्म को, 26.(स)पारसनाथ, 27.(अ)रॉबर्ट रिकॉर्ड।
बस्तर की मुरिया जनजाति अपने सौन्दर्यबोध, कलात्मक रुझान और कला परम्परा में विविधता के लिए ख्यात है । इस जनजाति के ककसार, मांदरी, गेंड़ी नृत्य अपनी गीतात्मक, अत्यंत कोमल संरचनाओं और सुन्दर कलात्मक विन्यास के लिए प्रख्यात है ।
मुरिया जनजाति में आओपाटा के रुप में एक आदिम शिकार नृत्य-नाटिका का प्रचल न भी है, जिसमें उल्लेखनीय रुप से नाट्य के आदिम तत्व मौजूद हैं । गेंड़ी नृत्य किया जाता है गीत नहीं गाये जाते । यह अत्यधिक गतिशील नृत्य है । प्रदर्शनकारी नृत्य रुप के दृष्टिकोण से यह मुरिया जनजाति के जातिगत संगठन में युवाओं की गतिविधि के केन्द्र घोटुल का प्रमुख नृत्य है।
दृषद्वती नदी
दृषद्वती नदी, उत्तर वैदिक काल की प्रख्यात नदी थी जो यमुना और सरस्वती के बीच के प्रदेश में बहती थी। इस प्रदेश को ब्रह्मावर्त कहते थे। इस नदी को अब घग्घर कहते हैं। दृषद्वती का उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार सरस्वती नदी के साथ है। महाभारत में नदियों की सूची में दृषद्वती भी शामिल है। महाभारत वनपर्व में दृषद्वती का सरस्वती के साथ ही उल्लेख ह । दृषद्वती-कौशिकी संगम का वर्णन महाभारत वनपर्व में है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान , जिसे कभी-कभी सिफऱ् टी-टी-पी या पाकिस्तानी तालिबान भी कहते हैं, पाकिस्तान-अफग़़ानिस्तान सीमा के पास स्थित संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र से उभरने वाले चरमपंथी उग्रवादी गुटों का एक संगठन है। यह अफग़़ानिस्तान की तालिबान से अलग है हालांकि उनकी विचारधाराओं से काफ़ी हद तक सहमत है। इनका ध्येय पाकिस्तान में शरिया पर आधारित एक कट्टरपंथी इस्लामी अमीरात को क़ायम करना है। इसकी स्थापना दिसंबर 2007 को हुई जब बेयतुल्लाह महसूद के नेतृत्व में 13 गुटों ने एक तहरीक (अभियान) में शामिल होने का निर्णय लिया। जनवरी 2013 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने घोषणा की कि वे भारत में भी शरिया-आधारित अमीरात चाहते हैं और वहां से लोकतंत्र और धर्म-निरपेक्षता ख़त्म करने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर में सक्रिय होने के प्रयास कर रहे हैं।
तालिब का अर्थ छात्र (या धार्मिक शिक्षा मांगने वाला) और तहरीक का अर्थ अभियान या मुहिम होता है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का मतलब पाकिस्तानी छात्र अभियान है।
इंडोनेशिया में जुलाई 2014 महीने में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले जोको विडोडो ने राष्ट्र्रपति पद की शपथ ली है। 53 वर्षीय जोको विडोडो पूरे देश में जोकोवी के नाम से लोकप्रिय हैं।
विडोडो जकार्ता के गवर्नर रह चुके हैं और वो पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीति और सेना से नहीं है। सोलो शहर में 1961 में जन्मे जोको के पिता लकड़ी बेचा करते थे। जोको ने पीडीआई-पी पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की और वो 2005 में सोलो शहर के पहले निर्वाचित मेयर बने।
वर्ष 2010 में वो दोबारा मेयर चुने गए नब्बे प्रतिशत वोटों के साथ। साल 2012 में वो जकार्ता के मेयर चुने गए। तकनीक का पुरज़ोर समर्थन करने वाले जोको ने वादा किया है कि वो नौकरशाही में फैले भ्रष्टाचार को कम करेंगे और ई-गवर्नेंस का लागू करेंगे।
इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17 हजार 508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल हैं। राजनीतिक व्यवस्था के अनुसार इंडोनेशिया अध्यक्षीय गणराज्य है, यानी जहां सत्ता का प्रमुख राष्ट्रपति होता है।
----
बरमूडा
बरमूडा उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किमी और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350
किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। बरमूडा 65 हजार जनसंख्या और 21 वर्ग मील (54 वर्ग किमी) में फैला एक निचला द्वीपसमूह है
बरमूडा इस समय चर्चा में है तो श्रेणी 2 के हरीकेन गोंजालो के कारण, जो एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय तूफान है। इस तूफान ने 18 अक्टूबर 2014 को 185 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ बरमूडा को प्रभावित किया। हरिकेन ने लघु अटलांटिक द्वीप श्रृंखला को मूसलाधार बारिश और तेज हवा से प्रभावित किया। बरमूडा अटलांटिक महासागर में एक द्वीप श्रृंखला है, जहां पर बहुधा उष्णकटिबंधीय तूफान आते रहते हैं। हरीकेन गोंजालो कई वर्षों में छोटे ब्रिटिश द्वीप बरमूडा में आने वाले सबसे भीषण तूफानों में से एक है।
उज्जैन शहर में दक्षिण की ओर क्षिप्रा के दाहिनी तरफ जयसिंहपुर नामक स्थान में बना यह प्रेक्षा गृह यानी वेधशाला जंतर महल के नाम से जाना जाता है। इसे जयपुर के महाराजा जयसिंह ने सन् 1733 ई. में बनवाया। उन दिनों वे मालवा के प्रशासन नियुक्त हुए थे। जैसा कि भारत के खगोलशास्री तथा भूगोलवेत्ता यह मानते आए हैं कि देशांतर रेखा उज्जैन से होकर गुजरती है। अत: यहां के प्रेक्षागृह का भी विशेष महत्व रहा है।
यहां चार यत्र लगाये गये हैं -- समरात यंत्र, नाद वलम यंत्र, दिगांरा यंत्र तथा मिट्टी यंत्र। इन यंत्रों का सन् 1925 में महाराजा माधवराव सिंधिया ने मरम्मत करवाया था।
भारत में बाल विवाह को रोकने के लिए कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी हर साल बड़ी संख्या में बाल विवाह होते हैं। दुनिया के कई देशों में यही स्थिति है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 70 करोड़ महिलाएं ऐसी हैं जिनकी शादी 18 साल से कम उम्र में हो गई थी। करीब 25 करोड़ की 15 साल से भी पहले?
यूनिसेफ की सूची में बाव विवाह के मामले में बांग्लादेश का नंबर चौथा और भारत का 12वां है। भारत में बाल विवाह गैर कानूनी होने के बावजूद अभी भी लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में कर दी जाती है। अगर अभी की गति बनी रही तो 2011 से 2020 के बीच 14 करोड़ से ज्यादा लड़कियों की 18 से कम उम्र में शादी हो जाएगी। अधिकतर अफ्रीकी देशों में लड़कियों की हालत बहुत खराब है। गरीबी के कारण अक्सर लड़कियों की शादी कर दी जाती है, वह भी अपने से दुगने तिगुने बड़े पुरुष से।
यूनिसेफ के 2013 के आंकड़ों के मुताबिक बाल विवाह का सबसे ज्यादा प्रतिशत नाइजर में है, जहां 75 फीसदी लड़कियों की शादी 18 से कम उम्र में हो जाती है। यमन में हाल ही में एक बच्ची का नादा अल अहद का मामला सुर्खियों में आया था जो बूढ़े व्यक्ति से शादी होने की आशंका से घर से भाग गई थी और मां बाप से कहा कि शादी करने की बजाय वह जान देना पसंद करेगी। जिन लड़कियों की बचपन में शादी हो जाती है वह स्कूल नहीं जा पाती। अल्पायु में गर्भ धारण करने पर प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के कारण वे जान खो देती हैं।
भारत में बाल विवाह प्रथा रोकने के प्रयास में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों ने क़ानून पारित किए हैं जो प्रत्येक विवाह को वैध मानने के लिए उसका पंजीकरण आवश्यक बनाते हैं। बच्चों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना 2005 के अनुसार (भारत के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रकाशित) 2010 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
1. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
2. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?
(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है
3. महादेवी वर्मा की किस कृति पर उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
(अ) चंद्रकांता (ब) वेटिंग फॉर महात्मा (स) यामा पर (द) इनमें से कोई नहीं
4. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन सा है?
(अ) वैद्युत बल (ब) गुरुत्वीय बल (स) नाभिकीय बल (द) चुंबकीय बल
5. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?
(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी
6. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
7. गाय-भैंस के दूध में कम मात्रा में होते हैं?
(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण
8. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट है?
(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज
9. वनस्पति विज्ञान के जनक कहे जाते हैं?
(अ) थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स) एक्लर (द) ऑस्टवाल्ड टिप्पो
10. हरी पत्तियों का कार्य है?
(अ) प्रकाश संश्लेषण (ब) श्वसन (स) वाष्पोत्सर्जन (द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण
11. वायुमंडल में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा लगभग कितनी होती है?
(अ) 2 से 3 प्रतिशत (ब) 3 से 4 प्रतिशत (स) 4 से 5 प्रतिशत (द) 5 से 6 प्रतिशत
12. ईसीजी किसकी गतिविधि को दर्शाता है?
(अ) मस्तिष्क (ब) हृदय (स) फुफ्फुस (द) वृक्क
13. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में निम्नलिखित में से कौन सा तत्व होता है?
(अ) कार्बन (ब) आयरन (स) नाइट्रोजन (द)ऑक्सीजन
14. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?
(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृतंकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में
15. जल का शुद्घतम रूप क्या है?
(अ) नल का जल (ब) वर्षा जल (स) भौम जल (द) आसुत जल
16. उत्पादन फलन क्या अभिव्यक्त करता है?
(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध (ब) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच वित्तीय संबंध (स) वित्त और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध (द) उत्पादन के कारकों के बीच संबंध
17. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?
(अ) किसी वस्तु की लंबाई (ब) समय (स) आकाश (द) प्रकाश का वेग
18. इंटिग्रल कोच फैक्टरी स्थित है?
(अ) चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल (ब) वाराणसी, उत्तरप्रदेश (स) जमशेदपुर, झारखंड (द) पेरंबूर, तमिलनाडु
19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सेवन सिस्टर्स का सदस्य है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा (स) उड़ीसा (द) बिहार
20. इक्षु शर्करा के किण्वन से निर्मित सिरके में होता है?
(अ) पामिटिक एसिड (ब) लैक्टिक एसिड (स) सिट्रिक एसिड (द) ऐसीटिक एसिड
21. सीमेंट उद्योग में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है?
(अ) जिप्सम (ब) चूनाश्म (स) कोयला (द) मृत्तिका
22. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड
23. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को क्या कहा जाता है?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
24. सबसे ऊंचा भारतीय जलप्रपात है?
(अ) गोकक (ब) गरसोप्पा (स) शिवसमुद्रम (द) येन्ना
25. मुख्यमंत्री पर भ्रष्टïाचार के लिए मुकदमा दायर करने के संबंध में जो प्रथा है, वह है?
(अ) राज्यपाल को अनुमति देनी पड़ती है (ब) राज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक नहीं (स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा (द) राष्टï्रपति की अनुमति आवश्यक है
26. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
27. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता निम्नलिखित में से किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
सही जवाब- 1.(स) तापमान को स्थिर रखना, 2.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 3.(स) यामा पर, 4.(स)नाभिकीय बल, 5.(स)वृहत हिमालय श्रेणी, 6.(स) अजंता, 7.(अ)लोहा एवं तांबा लवण, 8.(स) लैक्टोज, 9.(अ)थियोफ्रास्र्टस, 10.(द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण, 11.(ब) 3 से 4 प्रतिशत, 12.(ब)हृदय, 13.(द)ऑक्सीजन, 14.(अ) कवकनाशी के रूप में, 15.(ब) वर्षा जल, 16.(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध, 17.(द)प्रकाश का वेग, 18.(द)पेरंबूर, तमिलनाडु, 19.(ब)त्रिपुरा, 20.(द) ऐसीटिक एसिड, 21.(ब) चूनाश्म, 22.(स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड, 23.(ब) कोरोमंडल, 24.(ब) गरसोप्पा, 25.(स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा, 26.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 27.(अ)एफ बैटिंग।
शिलप्पदिकारम् तमिल भाषा का महाकाव्य है। इसे तमिल के पांच महाकाव्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त है। इसे काव्य, संगीत और नाटक की विशेषताओं से युक्त स्वच्छंद कवितामय कथा कहा गया है। कुछ लोग इसे काव्यरूपक भी कहते हैं। तीस सर्गो का यह महाकाव्य चोल, पांड्य और चेर- इन तीन राजवशों को अपने समाहित किए हुए है। इसके रचयिता चेर राजवंश में उत्पन्न अलंगो अडिगल बचपन में ही संन्यासी बन गए थे। उनका समय ईसा की दूसरी शताब्दी माना जाता है। कवि ने अपने काव्य में लिखा है- 1. नियति के हाथों कोई बच नहीं सकता है। 2. पवित्रता की अर्चना देवता भी करते हैं और 3. शासन में चूकने वाले राजा को स्वयं धर्म देवता आकर दंड देते हैं।
दुनिया भर में सीसे का इस्तेमाल कम हो रहा है लेकिन एशिया के कई देशों में अब भी रंग में सीसे की मात्रा अधिक है, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है।
आजकल सीसे वाला पेट्रोल बहुत कम मिलता है। इसलिए विशेषज्ञ इंसानों के लिए खतरनाक सीसे के अलग अलग स्रोतों पर नजर रखते हैं। 2013 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में लिखा है कि 1970 के बाद से सीसे की खपत विकासशील देशों में बढ़ी है। इसकी एक बड़ी वजह है पेंट। पेंट में सीसा मिलाया जाता है क्योंकि इससे पेंट में कम दरारें आती हैं और वह पारदर्शी नहीं रहता। सीसे से रंग भी ज्यादा दिखते हैं। यानी अगर सीसे की मात्रा ज्यादा हो तो पेंट का रंग और गहरा लगेगा। सीसे से पेंट जल्दी सूखता है और इसमें जंग कम लगती है, लेकिन खतरा नए पेंट से नहीं, पुराने पेंट से है जो सूखने के बाद दीवार से निकलने लगता है। इससे सीसे के कण हवा में आने लगते हैं और सांस लेने के साथ फेफड़ों में घुस सकते हैं।
चीन में हाल ही में ऐसे मामले हुए हैं जिसमें कई लोग सीसे की वजह से बीमार हुए। पेंट के अलावा खाना बनाने के बर्तनों में भी सीसे का इस्तेमाल किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि सीसे से गुर्दों को नुकसान हो सकता है। ब्लड प्रेशर बढऩे और हृदय रोग होने का भी खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है। छोटी उम्र में सीसायुक्त पदार्थों के करीब आने से उनका मानसिक विकास रुक सकता है। इस वक्त सीसे से होने वाली बीमारियों का कोई इलाज नहीं है।
ज्यादा मात्रा में सीसे के करीब आने से कोमा, दौरे और यहां तक की मौत हो सकती है। अगर इससे बच्चे बच जाते हैं तो उनका मानसिक और शारीरिक विकास सामान्य बच्चों के मुकाबले कम हो जाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक केवल 30 देशों में सीसे इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो चुका है। बाकी देशों में इसके इस्तेमाल को लेकर नियम हैं। डब्ल्यूएचओ चाहता है कि अगले साल तक 70 ऐसे देश हों जो सीसे के इस्तेमाल को कम करने के लिए कड़े नियम लागू करें। डब्ल्यूएचओ के मुकाबले हर साल छह लाख मामले आते हैं जिनमें बच्चों के मानसिक विकास को सीसे से नुकसान पहुंचा होता है।
थबल चोंगबा एक लोकप्रिय मणिपुरी नृत्य है, जो होली के त्यौहार के साथ संबंधित है। थबल का शब्दिक अर्थ है चंद्रमा की रोशनी और चोंगबा का अर्थ है नृत्य, इस प्रकार इसका पूरा अर्थ है चंद्रमा की रोशनी में नृत्य करना।
पारम्परिक रूप से पुरानी विचारधारा वाले मणिपुरी अभिभावक अपनी बेटियों को उनकी स्वीकृति के बिना बाहर जाने और युवाओं से मिलने की अनुमति नहीं देते थे। इस लिए थबल चोंगबा ने लड़कियों को लडक़ों से मिलने और बाते करने का एक मात्र अवसर दिया जाता है। पुराने समय में यह नृत्य लोक गीतों के साथ चंद्रमा की रोशनी में किया जाता था। इसमें उपयोग किया जाने वाला एक मात्र संगीत वाद्य ढोला कोर ड्रम है। इसे त्यौहार के पूरे 6 दिनों तक हर स्थान पर आयोजित किया जाता है। यहां आग के स्थान पर एक झोंपड़ी बनाई जाती है और फिर उसे जलाया जाता है। अगले दिन लडक़े समूह में जाकर लड़कियों के साथ गुलाल खेलते हैं और लडक़ों के साथ गुलाल खेलने के बदले में लड़कियां लडक़ों से पैसे लेती हैं।
मैकडोनाल्ड निर्णय क्या है?
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन की समाप्ति पर रैम्से मैकडोनाल्ड ने अगस्त 1932 में सांप्रदायिक निर्णय की घोषणा की। इस नवीनतम घोषणा में दलित वर्ग को भी मुसलमान, सिख ईसाई के साथ अल्पसंख्यक वर्ग में रख दिया गया, जिसके सदस्यों का चुनाव पृथक निर्वाचक मंडल द्वारा होना था।
गांधीजी ने दलितों को अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल करने तथा उन्हें पृथक निर्वाचन का अधिकार देने की सरकार के निर्णय की आलोचना की। उन्होंने दलित वर्ग के प्रतिनिधियों का चुनाव वयस्क मताधिकार द्वारा आम निर्वाचक मंडल के माध्यम से कराने की बात कही तथा उसके लिए विधानसभाओं में अधिक मात्रा में सुरक्षित सीटों का समर्थन किया। अपनी मांग के समर्थन में गांधीजी ने रैम्से मैकडोनाल्ड को एक पत्र लिखा तथा 20 सितम्बर, 1932 से वे आमरण अनशन पर बैठ गए। 5 दिन तक लगातार विचार-विमर्श के बाद 26 सितंबर, 1932 को गांधी और अंबेडकर के मध्य पूना समझौता हुआ। समझौते के अनुसार दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन व्यवस्था समाप्त कर दी गई, लेकिन विधानमंडलों में दलितों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 71 से बढ़ाकर 147 कर दी गई। केंद्रीय विधानमंडल में इनके लिए सुरक्षित सीटों की संख्या 18 प्रतिशत कर दी गई।
नवाब असिफुद्दोला या असफ़-उद-दौला (1748-09-23 - 1797-09-21) शुजा-उद-दौला के बेटे और 1775 से 1797 तक अवध के चौथे नवाब (नवाब वज़ीर अल-मालिक) थे। असिफुद्दोला के बारे में एक कहावत है - जिसको न दे माउला उसे दे असिफुद्दोला (जिसको भगवान भी कुछ नहीं देता है, उसको असिफुद्दोला देते हैं। यह असिफुद्दोला की दानवीरता के विषय में है।)
उस समय अवध को भारत का अन्न भण्डार माना जाता था जो कि दोआब कहलाए जाने वाले गंगा नदी और यमुना नदी के बीच की उपजाऊ ज़मीन के क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए कूटनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण था। यह बहुत ही धनवान राज्य था और यह मराठों, अंग्रेज़ों और अफग़़ानों से अपनी स्वतंत्रता कायम रख पाया था। सन 1732 में अवध के नवाब सआदत अली खान ने अवध के स्वतन्त्र होने की घोषणा कर दी थी। रोहिल्ला ने भी स्वतन्त्र रोहेलखण्ड की स्थापना की, रोहिल्लो का राज्य सन 1774 तक चला जब अवध के नवाब ने अंग्रेज़ों की ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद से उन्हें हरा दिया था। असिफुद्दोला के पिता, अवध के तीसरे नवाब सुजाउद्दोला ने बंगाल के बागी नवाब मीर कासिम के साथ अंग्रेज़ों के खिलाफ़ संधि कर ली जिसके कारण अंग्रेज़ नवाब सुजाउद्दोला के विरोधी हो गए थे।
1775 में नवाब असिफुद्दोला ने अवध की राजधानी को फ़ैज़ाबाद से लखनऊ स्थानांतरित किया था और फिर उन्होंने लखनऊ में बहुत से भवन बनाए जिनमें बड़ा इमामबाड़ा प्रमुख है। जिसे आसफी इमामबाड़ा भी कहते हैं। इसमें विश्व-प्रसिद्ध भूलभुलैया बनी हैं, जो अनचाहे प्रवेश करने वाले को रास्ता भुला कर आगे जाने से रोकतीं थीं। इसका निर्माण नवाब ने राज्य में पड़े अकाल से निबटने के लिए किया था। इसमें एक गहरी बावली भी है।
उत्पादक मूल्य सूचकांक- पी.पी.आई.
भारत में मूल्य सूचकांकों पर अभिजीत सेन की अध्यक्षता में गठित कार्यदल ने थोक मूल्य सूचकांक के स्थान पर उत्पादक मूल्य सूचकांक के संकलन की प्रक्रिया को अपनाने का सुझाव दिया है।
पी.पी.आई. में मूल्य परिवर्तनों को उत्पादकों के परिप्रेक्ष्य में मापा जाता है। पी.पी.आई. में मात्र आधार मूल्यों का उपयोग किया जाता है, जबकि कर, व्यापार मार्जिन तथा परिवहन लागतों को शामिल नहीं किया जाता। मुद्रास्फीति के मापक के रूप में पी.पी.आई. के उपयोग के अलावा, सकल घरेलू उत्पाद के संकलन में अवस्फीतिकारक के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
1. वान थ्यूनेन का कृषि अवस्थिति सिद्धांत किस पर आधारित है?
(अ) फसल सघनता पर (ब) फसल प्रतिस्थापन पर (स) परिवहन लागत पर (द) तुलनात्मक लाभ पर
2. भूतपूर्व सोवियत संघ का कौन सा देश चाय का महत्वपूर्ण उत्पादक है?
(अ) रूस (ब) यूक्रेन (स) आर्मीनिया (द) जार्जिया
3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) चाय उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध की फसल है (ब) मानसूनी एशिया चाय का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है (स) जॉर्जिया और ताइवान की चाय उत्तम कोटि की होती है (द) उपर्युक्त सभी
4. बिना सिंचाई की सहायता से की जाने वाली तर खेती के लिए वार्षिक वर्षा की कितनी मात्रा आवश्यक होती है?
(अ) 50 सेमी से कम (ब) 50 से 100 सेमी (स) 100 से 200 सेमी (द) 200 सेमी से अधिक
5. मेरीकल्चर में किसका उत्पादन किया जाता है?
(अ) वृक्षों तथा झाडिय़ों का (ब) फूलों का (स) समुद्री जीवों का (द) मधुमक्खियों का
6. किस देश की राजधानी को सिटी ऑफ रैट्स (चूहों का शहर) कहा जाता है?
(अ) चिली (ब) मलेशिया (स) मैक्सिको (द) स्विट्रलैण्ड
7. वर्ष 1961 में स्थापित वल्र्ड वाइल्ड लाइफ फंड का मुख्यालय कहां है?
(अ) लुसेन (ब) ग्लाण्ड (स) ज्युरिख (द) जेनेवा
8. तीसरी दुनिया से तात्पर्य है?
(अ) विकसित देश (ब) अविकसित तथा विकासशील देश (स) तेल समृद्घ देश (द) एशिया के देश
9. संसार का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां पर स्थित है?
(अ) जापान (ब) इंग्लैण्ड (स) अमेरिका (द) रूस
10. भारत की टैंक प्रतिरोधी मिसाइल है?
(अ) नाग (ब) अग्नि (स) वज्र (द) आकाश
11. रक्षा कवच किसे कहा गया है?
(अ) भारतीय थलसेना के जवानों के लिए एक नया अभिकल्पित सुरक्षा उपकरण (ब)रेलगाडिय़ों के बीच टक्कर बचाने के लिए एक टक्कर विरोधी यंत्र है(स)भूकंप प्रतिरोधी भवनों के लिए एक नई अभिकल्पना (द)भारत में हवाई पत्तनों पर लगा एक नया यंत्र
12. विश्व का कौन सा देश इलायची का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) चीन (द) श्रीलंका
13. विश्व में सबसे पहले नाइट्रेट की प्राप्ति निम्नलिखित किस स्थान से हुई?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) चिली का पठार (स) कोलंबिया का पठार (द) ब्राजील का पठार
14. विश्व में कुल गैस की सर्वाधिक खपत किस देश द्वारा होती है?
(अ) ब्रिटेन (ब) रूस (स) ब्राजील (द) घाना
15. निम्नांकित में संसार का सर्वाधिक व्यस्त महासागरीय मार्ग कौन सा है?
(अ) हिंद महासागर (ब) उत्तरी अटलांटिक महासागर (स) दक्षिणी अटलांटिक महासागर (द) प्रशांत महासागर
16. भारत का सबसे बड़ा सडक़ पुल कौन सा है?
(अ) नेहरू सेतु (ब) इंदिरा सेतु (स) मंकी सेतु (द) महात्मा गांधी सेतु
17. लोकसभा अध्यक्ष को अपना पद संभालने पर?
(अ)शपथ लेनी पड़ती है (ब) शपथ नहीं लेनी पड़ती है (स) प्रतिज्ञा करनी पड़ती है (द) इनमें से कोई नहीं
18. जिन वाद्यों में वायु द्वारा ध्वनि उत्पादित की जाती है, वे कहलाते हैं?
(अ) अवनद्घ वाद्य (ब) वायु वाद्य (स) सुषिर वाद्य (द) तार वाद्य
19. निम्नलिखित में से कौन सा स्वर अध्र्वदर्शक स्वर के नाम से प्रचलित है?
(अ) मध्यम (ब) गंधार (स) पंचम (द) निषाद
20. उस्ताद अल्ला रक्खा खां को किस सन् में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था?
(अ)1976 ई. में (ब)1977 ई. में(स)1978 ई. में(द)1979 ई. में
21. एक स्वयं परागित फसल कौन सी है?
(अ) मक्का (ब) धान (स) बरसीम (द) अंडी
22. जर्म प्लाज्म का सिद्घांत निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक दिया था?
(अ) डार्विन ने (ब) लीवेन हॉक ने (स) स्पेलांजनी ने (द) वीसमैन ने
23. मूंग में पीला चित्रवर्ण रोग किस कीट द्वारा फैलता है?
(अ) बेमिसिया टैबेसाई (ब)एफिस क्रैसीवोरा (स) नेफोटेटिक्स वाइरेसेन्स (द) अमरास्का बिगुटुला
24. असहयोग आंदोलन का समर्थन किसने नहीं किया?
(अ) मोतीलाल नेहरू (ब) राजेंद्र प्रसाद (स) शौकत अली (द) एनीबेसेन्ट
25. राज्यों का एकीकरण किया किसके प्रयासों से संभव हो पाया था?
(अ) सरदार पटेल ने (ब) शेख अब्दुल्ला ने (स) मौलाना आजाद ने (द) मोतीलाल नेहरू ने
26. जब कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है, तो छड़ में क्या क्रिया होती है?
(अ) ऋणावेशित हो जाती है (ब) धनावेशित हो जाती है (स) उदासीन रहती है (द) पहले ऋणावेशित होती है, फिर धनावेशित
27. अंगुर में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल (ब) सैलिसिलिक अम्ल (स) लैक्टिक अम्ल (द) टार्टरिक अम्ल
28. बेसिक भाषा का प्रयोग निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए किया जाता है?
(अ) वाणिज्यिक कार्यों के लिए (ब) वैज्ञानिक गणना के लिए (स) बच्चों को सिखाने के लिए (द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने के लिए
सही जवाब- 1.(द) तुलनात्मक लाभ पर, 2.(द)जार्जिया 3.(द) उपर्युक्त सभी, 4.(द) 200 सेमी से अधिक, 5.(स) समुद्री जीवों का, 6.(स) मैक्सिको, 7.(ब)ग्लाण्ड, 8.(ब)अविकसित तथा विकासशील देश, 9.(स) पेरू में, 10.(अ) नाग, 11.(ब) रेलगाडिय़ों के बीच टक्कर बचाने के लिए एक टक्कर विरोधी यंत्र,12.(अ) भारत, 13.(स) कोलंबिया का पठार, 14.(ब) रूस, 15.(ब) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 16.(अ)नेहरू सेतु, 17.(ब)शपथ नहीं लेनी पड़ती है, 18.(स) सुषिर वाद्य, 19.(अ) मध्यम, 20.(ब) 1977 ई. में, 21.(ब) धान, 22.(द) वीसमैन ने, 23.(अ)बेमिसिया टैबेसाई, 24.(ब) राजेंद्र प्रसाद, 25.(अ) सरदार पटेल ने, 26.(ब)धनावेशित हो जाती है, 27.(द) टार्टरिक अम्ल, 28.(द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने के लिए ।
18 अक्तूबर 1922 को बीबीसी रेडियो की स्थापना हुई किंतु 1927 में यह संस्था सरकार के नियंत्रण में चली गई और यह ब्रिटेन का सरकारी रेडियो हो गया। बीबीसी ने 1936 से अपना टीवी प्रसारण भी आरंभ किया। बीबीसी एशियन नेटवर्क एक ब्रिटिश रेडियो स्टेशन है जो भारतीय उपमहाद्वीप तथा इसके आसपास के एशियाई क्षेत्रों में संगीत, समाचार, मनोरंजन, संस्कृति, बहस और नाटक आदि का प्रसारण करता है। संगीत और खबरें उन मुख्य शहरी क्षेत्रों से आती हैं जहां दक्षिण एशियाई प्रवासी पृष्ठभूमि वाले महत्वपूर्ण समुदाय स्थित हैं। इस स्टेशन के प्रोडक्शन सेंटर बर्मिंघम, लीसेस्टर और लंदन (टेलीविजन केंद्र और याल्डिंग हाउस) में हैं। इसका प्रमुख स्टेशन बीबीसी रेडियो 1 याल्डिंग हाउस में है और यह बीबीसी ऑडियो एवं संगीत का एक भाग है।
बीबीसी एशियन नेटवर्क का प्रसारण मुख्य रूप से अंग्रेजी में होता है, लेकिन यह पांच दक्षिण एशियाई भाषाओं में भी कार्यक्रम प्रसारित करता है- हिंदी/उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती और पोटवाड़ी भाषा की मीरपुरी बोली।
भारत पाकिस्तान युद्ध, आपातकाल, इंदिरा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या, ये सभी घटनाएं बीबीसी हिंदी रेडियो के प्रसारण में मील का पत्थर साबित हुई और ओंकारनाथ श्रीवास्तव, रत्नाकर भारतीय, राजनारायण बिसारिया, गौतम सचदेव, अचला शर्मा, शिवकांत, विजय राणा, सलमा जैदी, ममता गुप्ता, मधुकर उपाध्याय, कुरबान अली, रेहान फजल, सीमा चिश्ती, रामदत्त त्रिपाठी, मणिकांत ठाकुर जैसे प्रसारकों-संवाददाताओं के नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गए।
फिलिपीन द्वीप समूह दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित है और इसका क्षेत्रफल तीन लाख वर्ग किलोमीटर है।
18 अक्तूबर 1565 को फि़लिपीन औपचारिक रूप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हो गया। पुर्तगाल के नाविक माज़लान ने 1521 में इस द्वीप की खोज की थी और सोलहवीं शताब्दी के अंत तक इस द्वीप समूह पर स्पेन का अधिकार हो गया। स्पेन ने इस देश पर अपने तीन शताब्दियों के वर्चस्व के दौरान इसे जमकर लूटा। अंतत: सन 1898 में अमरीका से पराजित होने के बाद स्पेन को यह क्षेत्र अमरीका को देना पड़ा और 1946 में इस देश को स्वतंत्रता मिली।
विनारे भाषा
विनारे भाषा फि़लिपींस के सामर, उत्तरी सामर, पूर्वी सामर, लेयत, और बिलिरान नामक प्रांतों में बोली जाती है। फि़लिपींस में इस भाषा को बोलने वालों की कुल संख्या 26 लाख से ज्यादा है और यह यहां की पांचवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली मूल भाषा है। यह लाइत्न लिपि में लिखी जाती है।
आगस्ता (sesbance) एक औषधीय पौधा है। आगस्ता का पेड़ बड़ा होता है। बगीचों और खुदाई की हुई जगहों में यह उगता है। आगस्ता की दो जातियां होती हैं पहली प्रजाति का फूल सफेद होता है और दूसरे का लाल होता है। आगस्ता के पत्ते इमली के पत्तों के समान होते हैं। आगस्ता के वृक्ष पर लगभग एक हाथ लंबी और बोड़ा की मोटी फलियों की तरह फलियां लगती हैं। इनका शाक बनाया जाता है। इसके फूलों और पत्तों का भी इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है।
संस्कृत में इसे अगस्त्य, मुनिद्रमु, हिन्दी में अगस्तियां, अगस्त, बंगला में बक, गुजराती में अगिस्थ्यों, मराठी में अगस्ता, अगस्था, अगसे गिडा, कन्नड़ में अगसेयमरनु चोगची, पंजाबी में हथिया, तमिल,अक्क, अर्गति अगति, तैलिंगी में अविसि, अवीसे, मलयालम में अगठी, अंग्रेजी में सेसबंस, लैटिन में ऑगटि ग्लॉडिफलोरा कहते हैं।
आगस्ता का स्वाद फीका होता है। इसकी प्रकृित सर्द और खुश्क होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन पेट में गैस बनाता है। यह शीतल, मधुर और त्रिदोष (वात, वित्त और कफ)नाशक होता है। खांसी, फुंसिया, पिशाच-बाधा और चौथिया बुखार का नाश करता है। जोड़ों के दर्द, ज्वर, रक्तस्राव, निमोनिया, श्वेत प्रदर, सूचन, आधाशीशी, जुकाम, सब्ज मोतियाबिंद, बच्चों के रोग, दिमाग को बढ़ाने , स्वर भंग, चेचक के लिए जैसे अनेक रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर काफी प्राचीन है और इसका अपना धार्मिक महत्व है। इसे एक शक्तिपीठ माना जाता है। पुराणों के अनुसार, शक्ति पीठों में शक्ति मां उपस्थित होकर जन कल्याण के लिये भक्त जनों का परिपालन करती हैं। भारत में स्थित छह शक्ति पीठों में कोल्हापुर में स्थित शक्तिपीठ बहुत ही सुप्रसिद्ध है। भगवान् विष्णु के पत्नी होने के नाते इस मंदिर का नाम माता महालक्ष्मी से जोड़ा गया है और मान्यता है कि इस जगह में महाविष्णु महालक्ष्मी के साथ निवास करते हैं।
मंदिर का निर्माण चालुक्य राजाओं ने किया था। मंदिर में काला पत्थर के मंच पर, देवी महालक्ष्मीजी की चार हाथों वाली प्रतिमा स्थापित है। इसी मंदिर के अन्दर नवग्रहों, भगवान् सूर्य, महिषासुर मर्धिनी, विट्टल रखमाई, शिवजी, विष्णु, तुलजा भवानी आदि देवी देवताओं की भी पूजा होती है।
यह मंदिर 27 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। आदि शंकराचार्य ने महालक्ष्मी की मूर्ति की मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की थी। जनवरी वर्ष 2010 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर के महाखज़ाने ने सबकी आँखें चौंधिया दीं थीं। करीब 900 साल पुराने इस मंदिर में खज़ाने की गिनती के दौरान बेशुमार करोड़ों के हीरे- जवाहरात औऱ आभूषण पाए गए थे। कहा जाता है कि मंदिर में कोंकण के राजाओं, चालुक्य राजाओं, आदिल शाह, शिवाजी और उनकी मां जीजाबाई तक ने चढ़ावा चढ़ाया था।
विश्व में ट्यूलिप पुष्पों की लगभग 100 प्रजातियां मिलती हैं, जो दक्षिणी यूरोप, उत्तर अफ्रीका और एशिया से हैं। ये बारहमासी और बल्बधारी पौधे होते हैं, जो 10-70 सें.मी. तक ऊंचे होते हैं। इन पर छ: पंखुडिय़ों वाले बड़े फ़ूल खिलते हैं। ईरान और तुर्की के राष्ट्रीय पुष्प होने के अलावा, ट्यूलिप नीदरलैंड से इतने संबंधित रहे हैं, कि इनकी एक प्रजाति को डच ट्यूलिप्स भी कहा जाता है।
ट्यूलिप वसंत ऋतु में फूलनेवाला पादप है। ट्यूलिप के नैसर्गिक वासस्थानों में एशिया माइनर, अफगानिस्तान, कश्मीर से कुमाऊं तक के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी ईरान, टर्की, चीन, जापान, साइबीरिया तथा भूमध्य सागर के निकटवर्ती देश विशेषतया उल्लेखनीय हैं। वनस्पति विज्ञान के ट्यूलिया वंश का पारिभाषिक उद्गम ईरानी भाषा के शब्द टोलिबन (अर्थात् पगड़ी) से इसलिए माना जाता है कि ट्यूलिप के फूलों को उलट देने से ये पगड़ी नामक शिरोवेश जैसे दिखाई देते हैं। ट्यूलिपा वंश के सहनशील पौधों का वानस्पतिक कुल लिलिएसिई है। टर्की से यह पौध 1554 ई0 में ऑस्ट्रिया, 1571 ई. में हॉलैंड और 1577 ई. में इग्लैंड ले जाया गया। इस पौधे का सर्वप्रथम उल्लेख 1559 ई. में गेसनर ने अपने लेखों और चित्रों में किया था और उसी के आधार पर ट्यूलिपा गेसेनेरियाना का नामकरण हुआ।
पारे लगे थर्मामीटर और ब्लड प्रेसर मापने की मशीन पर जल्द बैन लग सकता है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस पर बैन की तैयारी शुरू कर दी है। 140 देशों के प्रतिनिधियों ने पारे का इस्तेमाल खत्म करने के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र के एक समझौते पर दस्तखत किया है। लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे पारे के प्रतिकूल असर की वजह से इसको बैन लगाने का निर्णय लिया गया है।
थर्मामीटर का प्रयोग हम बुखार का पता लगाने के लिए करते हैं। इससे शरीर का तापमान पता लगाया जाता है। पारंपरिक थर्मामीटर में मरकरी यानी पारा होता है, जो तापमान के साथ फैलता जाता है, लेकिन, अब अधिकांश घरों में पारंपरिक थर्मामीटर की जगह डिजिटल थर्मामीटर होते हैं, क्योंकि यह अधिक सुरक्षित होता है और यह काफी तेजी से काम भी करता है। डिजिटल थर्मामीटर में इलेक्ट्रिक रेसिस्टर यानी विद्युत प्रतिरोधी होता है, जिसे थर्मीस्टर के नाम से जाना जाता है। यह ताप-संवेदनशील होता है। जब तापमान बढ़ता है, तो थर्मीस्टर अधिक सुचालक हो जाता है। ऐसा तब होता है, जब हमारे शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस (99 डिग्री फारेनहाइट) हो जाता है। इसके बाद एक माइक्रोकंप्यूटर इस सुचालक को मापकर तापमान का पता लगाता है और यह थर्मामीटर की स्क्रीन पर दिखाता है।
थर्मामीटर को लेकर सबसे पहला प्रयोग एंडर्स सेल्सियस ने किया था। उन्होंने एक स्केल को पानी के क्वथनांक 100 डिग्री और जमनांक शून्य डिग्री पर मापा। उन्होंने यह प्रयोग दबाव में पानी के व्यवहार को आधार बनाकर किया। बाद में, कार्ल लिनस ने इसमें थोड़ी हेरफेर की। फिर आगे चलकर गैब्रिएल फारेनहाइट ने तीन अवस्थाओं स्थिर, जमनांक और क्वथनांक पर केंद्रित एक तापमापी बनाया।
1. कौन-सा शहर, गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है ?
(अ) गिर (ब) सूरत (स) अहमदाबाद (द) वडोदरा
2. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी किस संगठन के अध्यक्ष हैं?
(अ) चाइल्ड लैब (ब) चाइल्ड राइट्स (स) बचपन बचाओ आंदोलन (द) क्राई
3. कैलाश सत्यार्थी ने किसकी सुरक्षा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीता है?
(अ) मानव अधिकार (ब) बाल अधिकार (बाल श्रम) (स) महिलाओं के अधिकार (द) पर्यावरण अनुसंधान
4. केंद्र सरकार ने किसके सम्मान में वर्ष भर लंबे जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया है?
(अ) रवींद्र नाथ टैगोर (ब) जाहो युनेली (स) मिर्जा गालिब (द) बेगम अख्तर
5. सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है?
(अ)149 मिलियन किमी (ब) 150 मिलियन किमी (स) 227 मिलियन किमी (द) 300 मिलियन किमी
6. पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है?
(अ) 23 घंटे 51 मिनट 12 सेकंड (ब) 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड (स) 23 घंटे 56 मिनट 12 सेकंड (द) 24 घंटे 11 मिनट 49 सेकंड
7. पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि समान होती है?
(अ) धु्रवों पर (ब) भूमध्य रेखा पर (स) मकर रेखा पर (द) कर्क रेखा पर
8. निम्नलिखित में से किस ग्रह का अक्षीय झुकाव सबसे अधिक है?
(अ) पृथ्वी (ब) बुध (स) प्लूटो (द) शनि
9. चंद्रमा के सदृश्य दिखाई देने वाला ग्रह कौन सा है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) मंगल (द) वरुण
10. न्यू गुयाना के दक्षिण पूर्व से फिजी द्वीप समूह तक प्रशांत द्वीप समूह को क्या कहते हैं?
(अ) पॉलीनेशिया (ब) मेलानेशिया (स) माइक्रोनेशिया (द) ऑस्ट्रेलेशिया
11. एशिया में मछली का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राष्ट्र है?
(अ) भारत (ब) चीन (स) ताइवान (द) जापान
12. सैण्डविच द्वीप निम्नलिखित में से किसका पुराना नाम है?
(अ) ग्रीनलैण्ड (ब) फॉकलैण्ड (स) हवाई द्वीप (द) वेस्टइंडीज
13. निम्नलिखित में से कौन सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईंधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
14. सर्वाधिक सघन खेती निम्नलिखित में से किस देश में प्रचलित है?
(अ) चीन में (ब) भारत में (स) इंडोनेशिया में (द) जापान में
15. अलजजीरा रेगिस्तान किस देश में स्थित है?
(अ) सऊदी अरब (ब) ईरान (स) सूडान (द) मिस्र
16. सोनोरान मरुस्थल किस देश में स्थित है?
(अ)मैक्सिको (ब)ग्वाटेमाला (स)संयुक्त राज्य अमेरिका(द) होंडूरास
17. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह यूरो पोर्ट के नाम से जाना जाता है?
(अ) हैम्बर्ग (ब) लंदन (स) रॉटरडम (द) लिस्बन
18. विश्व का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह माना जाता है?
(अ) लंदन (ब) एण्टवर्प (स) रॉटरडम (द) हैम्बर्ग
19. क्वेकर सिटी उपनाम से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) शिकागो (ब) टोकियो (स) पिट्सबर्ग (द) फिलाडेल्फिया
20. ग्रेनाइट सिटी उपनाम से निम्नलिखित में से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) रोम (स) एवरडीन (द) सेनफ्रांसिस्को
21. एशिया का सबसे बड़ा जलप्रपात हुण्डरू किस जगह के पास है?
(अ) रांची (ब) हजारीबाग (स) जमशेदपुर (द) बोधगया
22. महात्मा गांधी जल विद्युत उत्पादक प्लांट कहां स्थित है?
(अ) जोग प्रपात (ब) शिवसमुद्रम प्रपात (स) गोकक प्रताप (द) इनमें से कोई नहीं
23. गोकक प्राप्त किस जिले में स्थित है?
(अ) बेलगांव (ब) धारवाड़ (स) रायचूर (द) बीदर
24. राजा, रानी, रोरर और रॉकेट किससे संबंधित है?
(अ) कावेरी (ब) कृष्णा (स) जोग प्रपात (द) श्रृंगेरी
25. क्यूसेक से क्या मापा जाता है?
(अ) जल की शुद्धता (ब) जल की गहराई (स) जल का बहाव (द) जल की मात्रा
26. किसी पिण्ड का भार?
(अ) पृथ्वी तल पर सब जगह समान होता है (ब) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है (स) विषुवत रेखा पर अधिक होता है (द) मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है
27. कीड़ों तथा हानि पहुंचाने वाले तत्वों को घरों से दूर भगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) अल्ट्रासोनिक तरंग (ब) रेडियो तरंग (स) इंफ्रारेड तरंग (द) सबसोनिक तरंग
28. विभाजन के कारण भारत का कौन सा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ?
(अ) रूई तथा शक्कर उद्योग (ब) इंजीनियरिंग तथा सीमेंट उद्योग (स) जूट तथा रूई उद्योग (द) कागज तथा लोहा उद्योग
29. विश्व का सर्वोत्तम किस्म का अभ्रक प्राप्त होता है?
(अ) धनबाद से (ब) हजारीबाग से (स) झरिया से (द) कुल्टी से
30. भारत में ताम्र-स्वर्ण-लौह-कोयला निम्नलिखित में से किस वर्ग के स्थानों से क्रमबद्ध है?
(अ) क्षेत्री-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया (ब) कोलार-क्षेत्री-कुद्रेमुख-झरिया (स) झरिया-कोलार-कुद्रेमुख-क्षेत्री (द) क्षेत्री-कुद्रेमुख-कोलार-झरिया
सही जवाब- 1.(द) वडोदरा, 2.(स) बचपन बचाओ आंदोलन, 3.(ब) बाल अधिकार (बाल श्रम), 4.(द) बेगम अख्तर, 5.(अ)149 मिलियन किमी, 6.(ब) 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड, 7.(ब) भूमध्य रेखा पर, 8.(ब) बुध, 9.(अ) बुध, 10.(ब) मेलानेशिया, 11.(ब) चीन, 12.(स) हवाई द्वीप, 13.(स) भारत, 14.(स) इंडोनेशिया में, 15.(स) सूडान, 16.(अ) मैक्सिको, 17.(स)रॉटरडम, 18.(स) रॉटरडम, 19. (द) फिलाडेल्फिया, 20.(स) एवरडीन, 21.(अ) रांची, 22.(अ) जोग प्रपात, 23.(अ) बेलगांव, 24.(स)जोग प्रपात, 25.(स) जल का बहाव, 26.(ब)धु्रवों पर सर्वाधिक होता है, 27.(अ)अल्ट्रासोनिक तरंग, 28.(स) जूट तथा रूई उद्योग, 29.(ब)हजारीबाग से, 30.(अ) क्षेत्री-कोलार-कुद्रेमुख-झरिया।