सामान्य ज्ञान

ब्राजील का मशहूर कार्निवाल
10-Oct-2020 9:43 AM
ब्राजील का मशहूर कार्निवाल

दुनिया के मशहूर कार्निवाल में  ब्राजील के रियो दे जनेरो का कार्निवाल भी शामिल है। ये कार्निवाल सिर्फ मजे और पार्टी का नहीं, बल्कि 12 सर्वोत्तम सांबा स्कूलों की प्रतियोगिता का भी दिन होता है और हर स्कूल की खूब बड़ी टीम इस टक्कर में शामिल होती है। रियो दे जनेरो के इस दुनिया के सबसे बड़े कार्निवाल में दुनिया भर से करीब नौ लाख पर्यटक आते हैं। सांबा नृत्य सिखाने वाले स्कूल बहुत आकर्षक तरीके से डांस पेश करते हैं।

प्रतियोगिता में शामिल डांसरों को 10 श्रेणियों में आंका जाता है।  बड़ी परेड के अंत में विजेता घोषित किया जाता है और अगले दिन सिर्फ विजेताओं की परेड होती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पांच दस मिनट के लिए ये सांबा करना पड़ता हो। इन नर्तकों को 80 मिनट तक डांस पेश करना होता है। हर मिनट उतनी ही ऊर्जा और खुशी के साथ। 30 लाख डॉलर की कमाई वाला यह कार्निवाल डांसरों के लिए सबसे बड़ा मौका होता है। वे आठ नौ महीने इसकी तैयारी करते हैं। ये सांबा स्कूल रियो की गरीब बस्तियों में हैं। 
दुनिया में रियो के मशहूर होने का एक कारण उसका सालाना रंग बिरंगा कार्निवाल भी है। 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रियो के सांबा डांसर्स घंटों थिरकते रहते हैं। वैसे तो इस कार्निवाल में लोग लाल, पीले, हरे या नीले, हर संभव रंग के कपड़े पहन कर परेड में शामिल होते हैं। नर्तकियां आम तौर पर सजी धजी बिकिनी में ही होती हैं। कार्निवाल की मशहूर परेड के दौरान म्यूजिक बैंड रियो का गीत बजाते हैं। इस गीत के बोल हैं, मार्वेलस सिटी. यहां के लोगों को ये गीत बहुत पसंद है। परेड के रास्ते के दोनों किनारे लोगों के लिए बैठने के लिए जगहें बनाई जाती हैं, ताकि वे ढाई हजार डांसरों को देख सकें। सबसे आगे की सीटें सबसे सस्ती होती हैं।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news