सूरजपुर

ऊंचे दामों में खाद खरीदने किसान मजबूर-दुबे
02-Aug-2021 9:10 PM
ऊंचे दामों में खाद खरीदने किसान मजबूर-दुबे

   भाजपा का  ‘नगाड़ा बजाओ सरकार जगाओ’ कार्यक्रम   

भैयाथान, 2 अगस्त। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल भैयाथान के द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा में ‘नगाड़ा बजाओ सरकार जगाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपरान्त राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर बरसते हुए किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रकाश दुबे ने कहा कि समितियों में खाद की कमी को लेकर किसान काफी दुखी हैं और व्यापारियों से ऊंचे दामों में खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के पास गोबर है लेकिन भूपेश सरकार जबरन वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर मिट्टी युक्त गोबर को खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।

अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसान परेशान हैं और लगातार आफिस दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं, कभी रकबा कम कर दिया जाता है तो कभी खाद नहीं मिलता, बिजली बिल हाफ करने का वादा कर सरकार पूरा बिजली साफ कर दिया है।

मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने कहा कि पंद्रह वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार के रहते किसानों को कभी भी खाद की कमी नही हुई समय से पहले की किसानों को खाद मुहैया करा दिया जाता था, जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से किसान हलाकान हैं।

किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी हुबलाल सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार किसान विरोधी सरकार है, इसे किसानों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। आने वाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य हम सब को मिलकर करना है। इस कार्यक्रम का संचालन संदीप दुबे व  आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक ने किया ।

 इस दौरान सुनील साहू, शिव पांडेय, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी विराट प्रताप सिंह, कुमरेश दुबे , कृष्णचंद जायसवाल,सौरव साहू,नितिन तिवारी,अखंड सिंह,अभिषेक गुप्ता,रामकुमार गुप्ता, सुमारु साहू,प्रदीप कुशवाहा,रोशन राजवाड़े,दीपक कुशवाहा सहित कई कृषक मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news