सूरजपुर

तीज महोत्सव पर रोपे पौधे
13-Aug-2021 8:42 PM
 तीज महोत्सव पर रोपे पौधे

बिश्रामपुर, 13 अगस्त। हरियाली तीज पर अग्रवाल महिला मंडल बिश्रामपुर ने अग्रसेन भवन बिश्रामपुर में झूला सजवा कर तीज महोत्सव का कार्यक्रम किया। उक्त कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

महिला मंडल अध्यक्ष अनिता गोयल ने बताया कि तीज महोत्सव की तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। तीज के उपलक्ष्य में महिला मंडल ने वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। अगर संभव है तो 21 पौधा लगाएं, जिससे हमारे आस पास शुद्ध वातावरण बना रहे।

उक्त महोत्सव में मुख्य रूप से महिला मंडल अध्यक्ष अनिता गोयल, सचिव पुष्पा गोयल, कौशलिया तायल, कांता गोयल, सुशीला जिंदल, शारदा गोयल, सीमा बंसल, रेणु दानोदिया सहित काफी संख्या में महिला मंडल की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुर्इं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news