सूरजपुर

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान, जिला कार्यकारिणी की घोषणा
14-Aug-2021 8:13 PM
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान, जिला कार्यकारिणी की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 14 अगस्त। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के  सूरजपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने की सहमति से, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर व प्रदेश महामंत्री रामकृपाल साहू की अनुशंसा व संभागीय अध्यक्ष विनोद हर्ष एवं जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता के सहमति से जिला संगठन की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।

नवगठित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर जायसवाल बिश्रामपुर, किरण केराम भटगांव, जिला मंत्री विजय राजवाड़े अगस्तपुर, रमेश साहू सूरजपुर, खुलासा यादव चंदननगर, हरिनारायण साहू सोनपुर, सुनीता साहू नमना, शीतल गुप्ता दर्रीपारा, सोशल मीडिया शिवकुमार पांडेय भटगांव, कार्यालय प्रभारी सुशील साहू सूरजपुर सह कार्यालय प्रभारी गुलाब दारा वैष्णव को बनाया गया है, जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रतापपुर से गुलाब मोहन तिवारी, प्रेम नगर नेमसाय सिंह, सूरजपुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जरही पूरन राजवाड़े, गोंदा गोपाल शरण सिंह, कोटमी लालबहादुर तिवारी, विश्रामपुर भगवान मिश्रा, भटगांव गीता गुप्ता, बसदेइ ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, बंजा हुबलाल सिंह, कोटमी राम रतन सिंह, रामानुजनगर नंदू यादव, बिहारपुर अवध पाठक, बिहारपुर रामपाल जयसवाल, बिहारपुर राजेंद्र पाठक, अमोरनी दयानंद गोयल, बिश्रामपुर संगीता भारत, सूरजपुर शांति सिंह, भैयाथान कृष्ण दत्त तिवारी, जरही देवा पैकरा, सिलफिली श्यामल समदबार, प्रतापपुर शिवशंकर जयसवाल, ओडग़ी दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सूरजपुर हंसराम साहू, लटोरी गिरवर राजवाड़े, लांजीत श्याम गुर्जर, जरही लालसाय सिंह पावले, रामानुजनगर अर्जुन साहू, नमना शंकर सिंह, तेजपुर देवी शरण जयसवाल सहित तीस लोग सम्मिलित किए गए हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष में प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, साल्हि वेद प्रकाश सिंह, कैलाशपुर प्रेम सुरेंद्र साहू, बिश्रामपुर दीपक ठाकुर, सिलफिली विष्णु समददार,पचिरा विष्णु राजवाड़े, लटोरी दुष्यंत तिवारी, भटगांव अयोध्या प्रसाद राजवाड़े वही मोर्चा के अध्यक्ष राजेश यादव, दीपनारायण सिंह, बिरजाराम साहू,जियाजुल हक, देवकुमार सैनी को बनाया गया है।

इस अभियान के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी रामकृपाल साहू एवं सूरजपुर जिले के जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चे के जिला अध्यक्षों को बधाई संदेश देते हुए कहा है कि आप सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन में प्रचार प्रसार करते हुए आम जनों को इसका लाभ दिलाएं एवं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news