गरियाबंद

राजीव की प्रतिमा का विधायक धनेन्द्र ने किया अनावरण
21-Aug-2021 6:34 PM
राजीव की प्रतिमा का विधायक धनेन्द्र ने किया अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नवापारा-राजिम, 21 अगस्त।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर नगर के रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण विधायक धनेन्द्र साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में किया। 

इस अवसर पर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक रहे। राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में युवाओं को राजनीति में उंचाई पर पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देकर युवाओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया। देश के विकास के लिए उनके विजन ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी, कंप्यूटर के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित करने में सफलता पाई। पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। 

पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि राजीव गांधी युगदृष्टा थे। उन्हीं की देन है कि देश डिजिटलीकरण में आगे बढ़ रहा है और अपने समय में आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा। अपने कार्यों से देश की जनता के दिलों दिमाग में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया था। 

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रतीराम साहू, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पार्षद सभापति श्रीमती संध्या राव, अजय कोचर, मंगराज सोनकर, अनूप खरे, अजय साहू, हेमंत साहनी, एल्डरमेन रामा यादव, शाहिद रजा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, महामंत्री राजा चावला, अर्जुन साहू, फागु देवांगन, रामरतन निषाद, सहदेव कंसारी, निर्माण यादव, अजय गाड़ा, विनोद कंडरा, मेघनाथ साहू, विक्रम कहार, विजय साहू, अहमद रिजवी, सौरभ सोनी, विक्की साहनी, बल्लु साहू, मुश्ताक ढेबर, बल्लु देवांगन, मोहन कंसारी, कौशल नगारची, गुड्डू शर्मा, भोला साहू, नपा के उपअभियंता राहुल थवानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news