गरियाबंद

गायत्री परिवार व महिलाओं ने किया दीप यज्ञ, पुलिस कर्मियों का सम्मान भी
06-May-2024 4:35 PM
गायत्री परिवार व महिलाओं ने किया दीप यज्ञ, पुलिस कर्मियों का सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 मई। नवापारा राजिम गायत्री परिवार के कार्यकताओं और पुलिस कॉलोनी व ब्राम्हण पारा की महिलाओं ने गत दिनों पुलिस कॉलोनी और ब्राम्हण पारा में दीप यज्ञ का कार्यक्रम रखा।

इस दीप यज्ञ को प्रारंभ करने से पहले वेद माता देव माता गायत्री मंत्र का आह्वान किया गया। तत्पश्चात गुरु वंदना सरस्वती वंदना के साथ 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान कर दीप यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दीप यज्ञ में नव दंपत्ति के रूप में पुलिस थाना के प्रभारी टीआई अवधराम साहू मुख्य यजमान के रूप में बैठकर पूजा-अर्चना की। इस दीप यज्ञ में नारी शक्तियों को नियमित रूप से गायत्री मंत्र की साधना करते रहने के लिए कहा गया।

बताया गया कि इससे हमारा मन शांत रहता है। हमारे घर का वातावरण एवं आस पास के व्यक्तियों में एक नए विचार उत्पन्न होते हंै। उस कॉलोनी की नारी शक्तियों और देव महिला मंडल एवं सोमनाथ महिला मंडल की नारी शक्तियों को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करने के प्रेरित किए एवं साथ उन सभी माताओं के बीच विभिन्न संस्कारों के बारे में विस्तृत सुझाव रखा गया, जिससे उसके बच्चे संस्कारवान बने और स्वयं को एक श्रेष्ठ युग पुरूष के रूप देख सके। ऐसा विचार उपस्थित माताओं को बताया गया। सभी नारी शक्तियों को गुरुदेव की लिखी पुस्तक के साथ गायत्री माता का चित्र, गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र लेखन कापी दी गई। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं थाना के कर्मियों को तिलक लगाकर श्रीफ ल भेंटकर सम्मान किया गया।

अंतिम उद्बोधन में थाना प्रभारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  जनवरी 2025 में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात करते हुए इस दीप यज्ञ का कार्यक्रम किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news