महासमुन्द

कलेक्टर ने ली वर्षा के साथ फ सल की स्थिति की जानकारी
16-Sep-2021 7:11 PM
कलेक्टर ने ली वर्षा के साथ फ सल की स्थिति की जानकारी

महासमुंद, 16 सितम्बर। मंगलवार को कलेक्टर डोमन सिंह ने अधिकारियों की समय.सीमा की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आनावारी, अल्प वर्षा और खण्ड वर्षा की जानकारी के साथ पिछले रविवार से हो रही बारिश से खरीफ फसल की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को अल्प व खंड वर्षा के कारण सर्वाधिक प्रभावित गांवों का भ्रमण कर हो रही बारिश के चलते खरीफ फसल की स्थिति को देखने कहा। साथ ही गिरदावरी के कार्य को तय समय.सीमा में पूरा करें। वहीं उन्होंने उप संचालक कृषि को खाद.बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना व अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गणना के अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण के साथ.साथ सत्यापित करने का काम भी चलता रहे।

साथ ही समिति के गठन की जानकारी भेजने कहा। जल संसाधन अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बांधों में नियत मात्रा से अधिक पानी उपलब्ध होने पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने कहा।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 112 ग्राम पंचायतें लगभग 80 हेक्टेयर रकबा में दिए गए लक्ष्य में 13500 पौधें रोपे गए हैं। वहीं 419 किसान ने 490 हेक्टेयर में इस योजना का लाभ ले रहे हैं। राजस्व अधिकारी ने बताया कि 87 प्रतिशत गिरदावरी हो चुकी है। कलेक्टर ने गौठानों से लगी जमीनों पर पोषण वाटिका की कार्ययोजना के बारे में भी पूछा। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समय.सीमा के लंबित प्रकरणों की बारी.बारी से जानकारी ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकाराए संयुक्त कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी आदि मौजूद थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news