महासमुन्द

कांग्रेस जनता की संपत्ति लूटना चाहती है-सांसद
25-Apr-2024 3:08 PM
कांग्रेस जनता की संपत्ति लूटना चाहती है-सांसद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अप्रैल।
सांसद चुन्नीलाल साहू के साथ भाजपा के स्थानीय प्रमुख नेताओं ने बुधवार  अपरान्ह यहां कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पत्रकारों से चर्चा की। श्री साहू ने कांग्रेस पर सीधे 60 साल से तुष्टिकरण की नीति पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब फिर तुष्टिकरण की नीति पर आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर अब देशवासियों की संपत्ति पर है। वह जनता की संपतित लूटना चाहती है। आपके घर में रखे सोने की जांच कराना चाहती है। दो घर हैं तो 1 घर वह कब्जे में ले लेगी। 

जिला भाजपा कार्यालय में श्री साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पीएम श्री मोदी विकास के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण पर आ गई है। कांग्रेस सबकी संपत्ति की जांच कराना चाहती है। उसके घोषणा पत्र में इसका उल्लेख है। घर पर रखे सोने के जेवरों की जांच कराना चाहती है। किसी के 2 घर हैं तो उसमें से एक घर वे कब्जे में ले लेंगे। श्री मोदी ने कहा है कि यह कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। 

उन्होंने कहा कि इस परिवारवादी पार्टी ने खुद अपनी संपत्ति बनाई। अब वह जनता की संपत्ति लूटना चाहती है। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस जातीय जनगणना और उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति का सर्वे कर देश में जातियों और उप जातियों को बांटना चाहती है। वह नव फाइनेंसियल सर्वे भी कराना चाहती है। और निजी कंपनियों में इस जातिए इस वर्ग के लोगों का काम पर रखने का दबाव बनाना चाहती है। श्री साहू ने कहा कि नेहरू के समय भी एक बिल पास किया गया था। जिसके अनुसार लोगों को अपनी कमाई का 18 प्रतिशत सरकार को देना था। लेवी कानूनी भी लाया गया था। 

यह भी कहा कि कांग्रेस नेता पहले भी कहते रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अमरजीत छाबड़ा उनके साथ थे। 

पत्रकारवार्ता में बताया गया था कि साजा विधायक ईश्वर साहू पहुंच रहे हैं। वे भी चर्चा करेंगे। वे नहीं आए। तब कहा गया किउनका लिखित वक्तव्य पढ़ा जाएगा। वह भी नहीं पढ़ा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news