जान्जगीर-चाम्पा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 20 सितंबर। राज्य शालेय शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार संपूर्ण राज्य में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गाइडलाइन का पालन करते हुए संभाग स्तर तक पहुंच गया है। जहां 5 सितंबर से विकासखंड स्तरीय सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वही सक्ती विकासखंड अंतर्गत आने वाले स्कूलों के प्रतिभागी छात्रों ने विकासखंड स्तरीय बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हुई। वहीं अब इन्हीं खेल प्रतियोगिताओं में चयनित होकर स्कूली बच्चे संभाग स्तरीय खेल में अपने खेल का कौशल दिखाएंगे।
इस संबंध में विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी सी एस चंद्रा ने बताया कि पिछले दिनों बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 अंडर-17 एवं अंडर 14 के छात्रों ने जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान में स्थित इनडोर बैडमिंटन हाल में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसी तरह फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 के छात्रों ने अपने प्रतिभा का दमखम दिखाया इनडोर बैडमिंटन हॉल में विकासखंड एवं जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में सफल रहे चयनित छात्रों को संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं, जो अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे उक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी सी एस चंद्रा के सहयोग के लिए अशोक पांडेय व्यायाम शिक्षक जिंदल वर्ल्ड विजय नेगी व्यायाम शिक्षक जाजंग स्कूल एवं रमन, रवि राठौर व्यायाम शिक्षक का विशेष सहयोग रहा।